147105
भाकियू उगराहां ने 6वें दिन भी पैंद टोल से वाहनों को फ्री गुजारा
Patran, Punjab:भाकियू उगराहां ने 6वें दिन भी पैंद टोल पर वाहनों को फ्री गुजारे जाने की घोषणा की। संगठन ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार मंडियों से धान उठाने में विफल रही है, जिससे धान की बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केंद्र सरकार की साजिश का परिणाम हो सकती है, जो निरस्त कृषि कानूनों को अप्रत्यक्ष रूप से लागू करना चाहती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोरबा में 33 केवी टॉवर पर चढ़े युवक की कहानी, घरेलू विवाद बना कारण
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - 33 केवी हाई टेंशन लाइन के टॉवर में चढ़ा एक व्यक्ति, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या मौके पर पहुंचे ग्रामीण, गांव में मचा हड़कंप, गाँव वाले नीचे से चिल्लाकर हाई टेंशन टॉवर से उतर जाने की कर रहे अपील, टावर चढ़े व्यक्ति की पहचान हुई गाँव के ही मुकेश सांडे के रूप में, घरेलू विवाद से परेशान और अपनी पत्नी से प्रताड़ित होने की बात कह रहा है टॉवर में चढ़ा व्यक्ति, पुलिस पहुँच चुकी है मौके पर, उससे बात कर नीचे उतारने की कोशिश जारी, उरगा थाना क्षेत्र के करमंदी गांव की घटना...0
0
Report
शेखपुरा में दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल: एक की स्थिति चिंताजनक
Sheikhpura, Bihar:शेखपुर में दो अलग अलग सड़क हादसा में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने एक युवक को चिंताजनक स्थिति में देखते हुए पावापुरी बीम्स रेफर किया है।पहली घटना शेखपुरा मेहूस मुख्य सड़क मार्ग के रसलपुर के पास घटित हुआ। जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे होमगार्ड जवान सहित दो छात्राएं ज़ख्मी हो गया।घायल अरियरी थाना क्षेत्र के रंका गांव निवासी होमगार्ड जवान संदीप कुमार और कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव निवासी अंशु कुमार और प्रीति कुमारी के रूप में किया गया।जबकि दूसरी घटना शेखपुरा आढ़ा मुख्य सड़क मार्ग के अरियरी थाना क्षेत्र के फ़रपर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ई रिक्शा ने टक्कर मार दिया जिसमें ई रिक्शा सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया।इस हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया।घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घायल को देखने सदर अस्पताल पहुंच रहे है।0
0
Report
बंगाल में बीजेपी की जीत पर मोदी-शाह के समर्थकों में उत्साह: जश्न सेफर
Mumbai, Maharashtra:देवेंद्र फड़नवीस - ये जीत बीजेपी की नहीं भारत की है मैं पीएम को बढ़ती नहीं धन्यवाद देना चाहता हम श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जगह पर बीजेपी क्यो नहीं जीतती आज बंगाल ने जीत दिलाई ये तो बहुत बड़ा खेल होबे पीएम को बंगाल में बहुत समर्थन मिलता था , गांव के गांव लोग आते थे मोदी जी से मिलने अमित भाई में tmc के गुंडो को बंद कर दिया History में पहली बार हुआ जब बगैर किसी के मौत के चुनाव हुआ इलेक्शन कमिश्नर को धन्यवाद सिक्योरिटी फोर्सेस चाहे तो कुछ भी हो सकता है बीजेपी अध्यक्ष , शुभेंदु अधिकारी सभी ने बेहतर काम किया इन सभी को बधाई देता है भारत के ७८ परसेंट भूभाग पर बीजेपी शासन का रही है ममता दीदी जल्द प्रेस कॉन्फ़्रिम्स कर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगी जो इंस्टीट्यूशन बाबा साहेब ने हमे दिया उसे ये लोग अपमानित करते है वैसे सभी को बंगाल को जनता ने जवाब दे दिया0
0
Report
Advertisement
श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर धूल, बंगाल में जय बांग्ला के नारों पर बवाल
Kolkata, West Bengal:श्यामाप्रसाद कॉलेज में उनकी मूर्ति की दुर्दशा, उनके पड़ोसी और पार्टी वर्कर बोले अब मिलेगा उनको सम्मान, जय बांग्ला का नारा बर्दाश्त नहीं. बंगाल को बचाने वाले श्यामाप्रसाद को भुला दिया गया था, उनके नाम के कॉलेज की मूर्ति पर धूल चढ़ी, तो उनका घर खंडर बनने की कगार पर पड़ोसी और पार्टी वर्कर ने खेली होली कहा आज श्रद्धांजलि मुखर्जी को, किताबों में पढ़ाया जाय श्यामाप्रसाद मुखर्जी को... kolkata के भवानीपुर स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के घर पर भगवा होली... आज जन संघ से भाजपा जो वट वृक्ष बना उसकी पहली मीटिंग 17 मार्च 1952 को जिस कमरे में हुई वहीं से रिपोर्ट... श्यामाप्रसाद मुखर्जी समर्थकों की मांग श्यामाप्रसाद का बलिदान लोगो को नहीं बताया गया उनको भुलाया गया... बंगाल में अब कोई जय बांग्ला का नारा लगाएगा वो जेल जाएगा या बांग्लादेश... जय बांग्ला नारा बर्दाश्त नहीं... लेफ्ट और TMC ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी को सम्मान नहीं दिया...0
0
Report
उज्जैन के विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की बीकॉम परीक्षा में फर्जीवाड़ा; छात्रा पकड़ी गई
Ujjain, Madhya Pradesh:व्यवस्था पर उठे सवाल; कुलपति बोले—सतर्कता से पकड़ाया मामला, पुलिस जांच शुरू उज्जैन स्थित सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान फर्जी तरीके से परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया है, जिसे एनएसयूआई ने उजागर किया। एक छात्रा की जगह दूसरी युवती परीक्षा देती हुई पकड़ी गई, जिससे विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना वागदेवी भवन स्थित कॉमर्स संकाय की है, जहां परीक्षा के दौरान कक्ष में तैनात स्टाफ को एक छात्रा पर संदेह हुआ। एडमिट कार्ड और फोटो से मिलान करने पर पहचान में अंतर नजर आया, जिसके बाद जांच में यह स्पष्ट हो गया कि वह असली अभ्यर्थी नहीं है। सतर्कता दिखाते हुए टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि पकड़ी गई युवती किसी अन्य छात्रा की जगह परीक्षा देने आई थी। इस पूरे घटनाक्रम से सॉल्वर गैंग की सक्रियता की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि इस तरह की गतिविधियां पहले भी हो सकती हैं। इस मामले को लेकर एनएसयूआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष तरुण परिहार ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर जहां मोबाइल या नकल सामग्री तक ले जाने पर सख्ती रहती है, वहीं यहां एक छात्रा बदल गई और जिम्मेदारों को पता तक नहीं चला। उनका कहना था कि उन्हें खुद अधिकारियों को इस बारे में सूचना देनी पड़ी, जिसके बाद कार्रवाई हुई। परिहार ने यह भी कहा कि यह केवल एक घटना नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संभावना है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी छात्र इस तरह की हरकत करने से पहले कई बार सोचे। वहीं, कुलपति अर्पण भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही परीक्षा कक्ष में मौजूद स्टाफ की सतर्कता से मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि गलत गतिविधि में शामिल छात्रा के खिलाफ कार्रवाई कर मामले को पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दاشت्त नहीं की जाएगी। कुलपति ने यह भी बताया कि कुछ शिक्षकों के ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने की जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि परीक्षा कार्य अत्यावश्यक सेवाओं में आता है और इसमें लापरवाही करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इधर, पुलिस ने भी इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पराशर के अनुसार, परीक्षा के सेंट्रल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर माधवनगर थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस अभ्यर्थी को परीक्षा देनी थी, उसकी जगह दूसरी युवती परीक्षा देती हुई पकड़ी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है。0
0
Report
सिवनी में जनगणना 2027: घर-घर मकान सूचीकरण शुरू, पारदर्शिता पर जोर
Seoni, Madhya Pradesh:घर-घर दस्तक दे रहे प्रगणक… जिले में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य शुरू हो गया है मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत नगरीय और ग्रामीण सभी क्षेत्रों में मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से जारी है। यह प्रक्रिया 30 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। इस चरण में प्रगणक घर-घर पहुंचकर प्रत्येक मकान, उसमें निवासरत परिवारों और आवश्यक सामाजिक-आर्थिक जानकारी का संकलन कर रहे हैं। यह कार्य निर्धारित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स यानी एचएलबी के माध्यम से किया जा रहा है, जिसके तहत जिले के सभी गांवों और शहरी वार्डों को कवर किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह कार्य पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सर्वे के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। “जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि जब प्रगणक उनके घर आएं, तो उन्हें सही और पूर्ण जानकारी दें, ताकि आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित हो सके। जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं।” जिले प्रशासन के अनुसार, जनगणना कार्य के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा हो सके। “हम घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। लोगों का सहयोग मिल रहा है और हम निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।” प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। बाइट – नेहा मीना, कलेक्टर सिवनी0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में 24 घंटे के भीतर पत्नी पर जानलेवा हमला: आरोपी लक्ष्मण भास्कर गिरफ्तार
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोलसनार मांझीपारा में 2 मई की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आरोपी लक्ष्मण भास्कर ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी सुखमति भास्कर पर हसिया नुमा धारदार कटरी से गले पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सुखमति को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की रिपोर्ट मिलते ही कुआकोंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 3 मई को आरोपी लक्ष्मण भास्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया है।0
0
Report
ग्वालियर: मुख्यमंत्री यादव ने ऋषि गालव विश्वविद्यालय की भूमिपूजन किया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आरएसएस के प्रदेश में पहले विश्विद्यालय ऋषि गालव विश्विद्यालय की नींव रखने भूमिपूजन किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। वीओ- दरअसल ग्वालियर के बेला गांव में 55 बीघा जमीन पर 110 करोड़ की लागत से आरएसएस का ऋषि गालव विश्वविद्यालय बनेगा। जिसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य सुरेश सोनी ने ऋषि गालव विश्वविद्यालय को अन्य विश्विद्यालय से अलग बताया। शिक्षा शून्य से शिखर के संकल्प के साथ इसे आगे बढ़ाने की बात भी उन्होंने कही। वीओ- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऋषि गालव विश्वविद्यालय सरकार और समाज के साझा प्रयासों का एक सजीव उदाहरण बनेगा। राष्ट्रवादी विचारों को समर्पित इस विश्वविद्यालय की पूर्ण गौरव और गरिमा के साथ स्थापना में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी इै, इसे आधार मानकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। इस क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति को कुलगुरू का सम्मानजनक और श्रद्धापूर्ण संबोधन प्रदान किया गया। संपूर्ण प्रदेश में गुरू पूर्णिमा का आयोजन भी इसी क्रम का नवाचार है। काले कोट के स्थान पर साफे के साथ भारतीय वेशभूषा में दीक्षांत समारोह की परम्परा आरंभ की गई। पहले कई-कई वर्षों तक दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं होते थे, अब हर साल हर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य भारत शिक्षा समिति को ऋषि गालव की गौरवशाली परम्परा को विश्वविद्यालय के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अगले साल गुरू पूर्णिमा तक आरंभ करने का संकल्प पूर्ण हो यही कामना है। बाइट-डॉ मोहन यादव- मुख्यमंत्री0
0
Report
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सत्ता लौटने की चर्चा पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह
Surajpur, Chhattisgarh:आज पांच राज्यों के चुनावी नतीजे घोषित हो गए. 3 प्रदेश में भाजपा परचम लहरा रही है. तो दो प्रदेश कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है, लेकिन इस पूरे चुनाव में पश्चिम बंगाल चुनाव की सबसे ज्यादा चर्चा रही. आखिरकार भारत के इतिहास में पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता पदाधिकारियों में उत्साह दिख रहा है. इस अवसर भाजपा कार्यालय से लेकर सड़क तक मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत भाजपा नेताओं ने पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाइयां खिला जीत का जश्न मनाया. इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री से बात की0
0
Report
Advertisement
रतलाम में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त पर जश्न, सेव बांटकर जीत मनाई
Ratlam, Madhya Pradesh:पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त का असर रतलाम में भी देखने को मिला। जैसे ही जीत के संकेत मिले, शहर का भाजपा कार्यालय जश्न से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच जमकर आतिशबाज़ी की और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। कैबिनेट मंत्री के निवास पर भी उत्साह का माहौल नजर आया, जहाँ बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। रतलाम के इस जश्न की खास बात रही यहाँ की विश्व प्रसिद्ध नमकीन सेव, जिसे मिठाई की जगह खिलाकर खुशी मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने सेव बांटकर जीत का उत्सव अनोखे अंदाज में मनाया। हर कोई पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की बढ़त को ऐतिहासिक बता रहा है। समर्थकों का कहना है कि यह परिणाम देश की राजनीति में बड़ा संदेश देने वाले हैं। रतलाम में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा。0
0
Report
सुमेरपुर में स्कूल वाहन पेड़ से टकराकर कई बच्चे घायल, चालक गंभीर
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, कई बच्चे चोटिल ड्राइवर की हालत नाजुक सुमेरपुर में निजी स्कूल की एक इको वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खड्डे में गिर गई, जिससे कई स्कूली बच्चे चोटिल हुए है और चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वाहन सुमेरपुर से जाखोड़ा की ओर बच्चों को छोड़ने जा रहा था, तभी चालक संतुलन खो बैठा। बच्चों एवं चालक को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, घटना में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर होने की सूचना है। सूचना पर सुमेरपुर सिटी थाना प्रभारी सवाई सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर ललिता मीणा मौके पर पहुंचीं। क्षेत्राधिकार सदर थाना होने से एएसआई हुकुम सिंह को भी बुलाकर जांच शुरू की गई।0
0
Report
बालुरघाट में मतदान मशीन चार्जिंग समस्या पर अर्पिता घोष अदालत जाने की चेतावनी
दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल: बालुरघाट से TMC उम्मीदवार अर्पिता घोष ने कहा, "बालुरघाट में जो नतीजा आ रहा है वह तकनीकी खराबी के कारण है। जिस दिन मतदान हुआ था, उस दिन जब मतदान शुरू हो रहा था तब मशीन में 98% चार्ज था, लेकिन दिन भर मतदान होने के बाद वह 70% से थोड़ा नीचे आया। लेकिन आज जब वही मशीन यहां गिनती के लिए आई तो उसका चार्ज 92-95% दिखा रहा है... हमने RO को पत्र दिया है... अगर वे इसपर कदम नहीं उठाते हैं तो हम न्यायालय जाएंगे... चुनाव आयोग इसपर कोई जवाब नहीं दे रही है। चुनाव आयोग को इसपर जवाब देना होगा... हम शिकायत कर चुके हैं..."0
0
Report
Advertisement
अमेठी समेत तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत की बढ़त पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बीजेपी नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जाहिर की खुशी, राजेश मसाला ने स्टाल लगाकर लोगों को बांटी मिठाई, राजेश मसाला ने कहा की“गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा का झंडा जो लहरा रहा है हम उन कार्यकर्ताओं को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, यह जीत कोई राजनैतिक जीत नहीं है यह सनातन और भारतीय संस्कृति को बचाए रखने की जो निर्णायक लड़ाई लगी गई है उसमें जनता ने पूरा सहयोग किया है, ये अस्तित्व की लड़ाई थी,पश्चिम बंगाल मे पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ला खिलाकर भाजपाइयों ने मनाया जश्न0
0
Report
तमिलनाडु में 50 साल बाद विजय थालापति ने इतिहास रचा, राजनीतिक युग बदला
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी तमिलनाडु में करीब 5 दशक बाद इतिहास दोहराया.. जो काम कभी तमिलनाडु के सुपरस्टार M G रामचन्द्रन ने किया था... करीब 50 साल बाद विजय थालापति ने वही कारनामा फिर से कर दिखाया.. कुल मिलाकर, तमिलनाडु में विजय की ये जीत सिर्फ एक चुनावी नतीजा नहीं…बल्कि राज्य की राजनीति में नए युग की शुरुआत मानी जा रही है…0
0
Report
पश्चिम बंगाल की जीत के बाद ऊधम सिंह नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
Vijayawada, Andhra Pradesh:स्लग- भाजपा की जीत पर मनाई खुशी ऊधम सिंह नगर में पश्चिम बंगाल, असम और पांड्डाचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की. रुद्रपुर में कई कार्यकर्ता मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाते दिखे. इस दौरान ढोल नगाड़ों पर भी भाजपा के सदस्य नाचते हुए दिखे. पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक दुकान से झालमुड़ी खाकर प्रचार किया था, उसी तरह आज उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा जीत के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बाँटी है.0
0
Report
Advertisement
