147105
पातडां में डेंगू विरोधी अभियान, एसएमओ डॉ. सतीश कुमार ने किया निरीक्षण
Patran, Punjab:पंजाब सरकार के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने नगर कौंसिल पातडां और नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर डेंगू विरोधी अभियान शुरू किया। टीम ने वार्ड 6 और 7 में घर-घर जाकर कुलर, फ्रिज और खड़े पानी के बर्तनों की जांच की। कुछ जगहों पर लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट कर दवा का छिड़काव भी किया गया। इस दौरान एसएमओ डॉ. सतीश कुमार ने लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया और अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाने की बात कही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत में 140 जोड़ों की सामूहिक विवाह से सामाजिक सौहार्द की मिसाल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ 140 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मावीकला गांव स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 100 हिंदू और 40 मुस्लिम जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में एक ही परिसर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे और मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह संपन्न कराए गए, जिसने सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की। इस अवसर पर डीएम अस्मिता लाल और सांसद राजकुमार सांगवान ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को लगभग एक लाख रुपये मूल्य के नगद, घरेलू सामान और उपहार प्रदान किए गए हैं। एक ही मंडप में फेरे और निकाह का नजारा देखने लायक रहा और पूरे कार्यक्रम में खुशी व उत्साह का माहौल बना रहा।0
0
Report
बाड़मेर रेलवे स्टेशन के पास मंगलसूत्र चोरी: दो संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार, जांच जारी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर शहर में रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास दिनदहाड़े मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला बाजार क्षेत्र में मौजूद थी, तभी दो अनजान महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उसके गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। घटना के तुरंत बाद महिला को अपने मंगलसूत्र के गायब होने का एहसास हुआ, जिस पर उसने सतर्कता दिखाते हुए दोनों संदिग्ध महिलाओं का पीछा किया। महिला ने हिम्मत का परिचय देते हुए दोनों महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें एक ऑटो में बैठाकर सीधे बाड़मेर कोतवाली थाने ले जाया गया। थाने में पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दोनों महिलाओं के कब्जे से कथित रूप से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किसी संगठित गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं तथा इससे पहले भी ऐसी वारदातों में उनकी संलिप्तता रही है या नहीं। कोतवाली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
किसान खुद बनाएंगे उच्च गुणवत्ता के बीज; मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना लागू
Jaipur, Rajasthan:किसान खुद तैयार करेंगे बीज!, राज्य में मुख्यमंत्री बीज स्वावललबन योजना शुरू - कृषि विभाग ने सम्बंधित जिलों को दिए निर्देश, चयनित किसान को 0.4 हैक्टेयर के लिए बीज मिलेगा - 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा बीज, कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल कर रहे मॉनिटरिंग जयपुर。 राज्य में अब अन्नदाता उच्च गुणवत्ता का बीज तैयार करने में सक्षम होंगे। राज्य सरकार ने किसानों को बीज उत्पादन के मामले में सक्षम बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की है। किसानों को बीज तैयार करने के लिए प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे किसान बोकर अगले साल अपनी बुवाई में उपयोग ले सकेंगे। हमारी इस खबर से समझिए, क्या है पूरी योजना, कैसे किसान होंगे लाभान्वित。 इसके लिए कृषि विभाग ने खरीफ 2026 की बुवाई के लिए भौतिक और वित्तीय लक्ष्य तय कर दिए हैं। राज्य में किसानों के द्वारा स्वयं के उपयोग हेतु उनके खेतों पर गुणवत्तायुक्त उन्नत बीज उत्पादन कराए जा सकेंगे। इसके लिए नवीन एवं अधिसूचित किस्मों के बीज के उपयोग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। चयनित कृषक को 0.4 हैक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन के लिए उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि उत्पादित बीज को आगामी सीजन में किसान अपनी बुवाई में उपयोग ले सकें। खरीफ फसल की बुवाई के दौरान मूंग, मोठ, उड़द फसलों के बीज दिए जाएंगे। इनकी 8 वर्ष तक की अवधि की अधिसूचित किस्मों के प्रमाणित बीज और ज्वार की 10 वर्ष से कम अवधि की किस्मों के बीज किसानों को मुहैया कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना में प्रगतिशील और फसल विशेष की खेती करने वाले किसान चुने जाएंगे。 कृषि पर्यवेक्षक बनाएंगे समूह, राज किसान साथी पोर्टल से मिलेगा बीज - कृषि पर्यवेक्षकों द्वारा 50, 75 या 150 किसानों के समूह बनाए जाएंगे - लघु व सीमांत श्रेणी किसान, महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी - एफपीओ, विशेष योग्यजनों, एफआरए पट्टा होल्डर, गैर खातेदार-खातेदार, - राजीविका के तहत स्वयं सहायता समूह, सीएलएफ चयनित किसान पात्र होंगे - कृषक के नाम भू स्वामित्व नहीं होने पर नोशनल शेयर धारक प्रमाण पत्र दे सकेंगे - मंदिर माफी भूमि पर खेती करने वाले किसान भी बीज प्राप्त होने के पात्र होंगे - चयनित किसान को 8 किलो मूंग, 6 किलो मोठ, 8 किलो उड़द, 4 किलो ज्वार बीज मिलेगा - किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा - शेष 10 प्रतिशत राशि किसान को खुद वहन करनी होगी - राज किसान साथी पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को बीज मिल सकेगा कितनी अनुदानित राशि पर मिलेगा बीज कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने जो निर्देश जारी किए हैं इनमें अनुदान राशि भी तय की गई है। इसमें मूंग, मोठ, उड़द के लिए 6000 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाएगा। जबकि ज्वार के लिए 3000 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान देय होगा। 50 प्रतिशत अनुदान राशि केन्द्र सरकार से मिलेगी। वहीं 90 प्रतिशत में बचा हुआ अनुदान मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना के तहत देय होगा। कृषि विभाग का उद्देश्य यह है कि इस योजना के जरिए किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जा सके। जिससे कि वे खुद ही बीज उपजा सकें और उसे आगामी वर्षों में बुवाई के उपयोग में भी ले सकें। कितना बीज, कितने किसानों को मिलेगा ? - मूंग का बीज बीकानेर, जालौर, जोधपुर, पाली के किसानों को मिलेगा - 81000 किसानों को मिलेगा लाभ, सरकार करीब 8.10 करोड़ अनुदान देगी - मोठ का बीज बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर के किसानों को मिलेगा - राज्य सरकार 57 हजार किसानों को 4.30 करोड़ का अनुदान देगी - उड़द का बीज बूंदी, सवाई माधोपुर, टोंक के 4200 किसानों को मिलेगा - राज्य सरकार उड़द बीज पर करीब 39 लाख अनुदान देगी - ज्वार का बीज अजमेर और टोंक जिलों में बांटा जाएगा - 2250 किसान होंगे लाभान्वित, सरकार करीब 5.35 लाख अनुदान देगी0
0
Report
Advertisement
फागी में किसान पर हमला: 10-12 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट रिमांड में मामला
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) तत्कालीन फागी एसडीएम हरिसिंह की जमीन पर कार्य कर रहे किसान पर हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। फागी एसएचओ मुकेश कुमार ने की बड़ी कार्रवाई, दबिश देकर बदमाशों को दबोचा। फागी के लदाना गांव में चल रहा था जमीन का समतलीकरण का कार्य, 10-12 लोगों ने किसान रामराज जाट पर किया था हमला। हमले के आरोपी अखेराम गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, दिनेश गुर्जर, हेमराज और संग्राम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने सभी आरोपियों को भेजा पुलिस रिमांड पर।0
0
Report
बलरामपुर मोहकमपुर मे थारू चित्रकला कार्यशाला, बच्चों ने पौधा रोपण कर सीखे कला के गुर
Pachperwa, Uttar Pradesh:थारू जनजाति की विलुप्त होती कला को संरक्षित करने के लिए मोहकमपुर में 10 दिवसीय 'थारू चित्रकला कार्यशाला' आयोजित हो रही है, जो 17 जून 2026 तक चलेगी। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ और जनजाति कला एवं विकास फाउंडेशन, बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही इस कार्यशाला में थारू बच्चे उत्साह से भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के 5वें दिन शुक्रवार को लोक कलाकार आशा चौधरी, लक्ष्मी चौधरी व साध्वी चौधरी ने बच्चों को थारू समाज की लोक जीवन शैली, प्रकृति प्रेम और तीज-त्योहार से जुड़ी पारंपरिक चित्रकला की बारीकियां सिखाईं। बच्चों ने देवी-देवताओं व दैनिक जीवन पर आधारित पेंटिंग बनाकर रचनात्मकता दिखाई। कला के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। बच्चों ने विद्यालय में गेंदा फूल का पौधा रोपण किया। *महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल* ने कहा कि इस कार्यशाला से युवाओं को पारंपरिक कला से जोड़ा जाएगा, जिससे थारू संस्कृति की पहचान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगी। कार्यशाला में संजू, करिश्मा, रागनी, मनीषा, चांदनी, अमृता, कंचन, वंदना, मोनिका, सलोनी, पूजा, संध्या, मनाली, ज्योति, सुष्मिता, अंजलि, युवराज, दिव्यांशु, जयकुमार, सरोजिनी, रोहन, विकास, तृष्टि समेत सैकड़ों बच्चे भाग ले रहे हैं।0
0
Report
किसानों के लिए मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना: अब वे खुद उच्च गुणवत्ता के बीज बनाएंगे
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - किसान खुद तैयार करेंगे बीज! - राज्य में मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना शुरू - कृषि विभाग ने सम्बंधित जिलों को दिए निर्देश - चयनित किसान को 0.4 हैक्टेयर के लिए बीज मिलेगा - 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा बीज - कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल कर रहे मॉनिटरिंग राज्य में अब अन्नदाता उच्च गुणवत्ता का बीज तैयार करने में सक्षम होंगे। राज्य सरकार ने किसानों को बीज उत्पादन के मामले में सक्षम बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की है। किसानों को बीज तैयार करने के लिए प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे किसान बोकर अगले साल अपनी बुवाई में उपयोग ले सकेंगे। क्या है पूरी योजना, कैसे किसान होंगे लाभान्वित, यह रिपोर्ट देखिए- राज्य का अन्नदाता अब बुवाई के लिए प्रमाणित बीज के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य में कृषि विभाग ने मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना की शुरुआत कर दी है। इसके लिए कृषि विभाग ने खरीफ 2026 की बुवाई के लिए भौतिक और वित्तीय लक्ष्य तय कर दिए हैं। राज्य में किसानों के द्वारा स्वयं के उपयोग हेतु उनके खेतों पर गुणवत्तायुक्त उन्नत बीज उत्पादन कराए जाएंगे। इसके लिए नवीन एवं अधिसूचित किस्मों के बीज के उपयोग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। चयनित कृषक को 0.4 हैक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन के लिए उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि उत्पादित बीज को आगामी सीजन में किसान अपनी बुवाई में उपयोग ले सकें। खरीफ फसल की बुवाई के दौरान मूंग, मोठ, उड़द फसलों के बीज दिए जाएंगे। इनकी 8 वर्ष तक की अवधि की अधिसूचित किस्मों के प्रमाणित बीज और ज्वार की 10 वर्ष से कम अवधि की किस्मों के बीज किसानों को मुहैया कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना में प्रगतिशील और फसल विशेष की खेती करने वाले किसान चुने जाएंगे- कृषि पर्यवेक्षक बनाएंगे समूह, राज किसान साथी पोर्टल से मिलेगा बीज - कृषि पर्यवेक्षकों द्वारा 50, 75 या 150 किसानों के समूह बनाए जाएंगे - लघु व सीमांत श्रेणी किसान, महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी - एफपीओ, विशेष योग्यजनों, एफआरए पट्टा होल्डर, गैर खातेदार-खातेदार, - राजीविका के तहत स्वयं सहायता समूह, सीएलएफ चयनित किसान पात्र होंगे - कृषक के नाम भू स्वामित्व नहीं होने पर नोशनल शेयर धारक प्रमाण पत्र दे सकेंगे - मंदिर माफी भूमि पर खेती करने वाले किसान भी बीज प्राप्त होने के पात्र होंगे - चयनित किसान को 8 किलो मूंग, 6 किलो मोठ, 8 किलो उड़द, 4 किलो ज्वार बीज मिलेगा - किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा - शेष 10 प्रतिशत राशि किसान को खुद वहन करनी होगी - राज किसान साथी पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को बीज मिल सकेगा कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने जो निर्देश जारी किए हैं उनसे अनुदान राशि भी तय की गई है। इसमें मूंग, मोठ, उड़द के लिए 6000 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाएगा। जबकि ज्वार के लिए 3000 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान देय होगा। 50 प्रतिशत अनुदान राशि केन्द्र सरकार से मिलेगी। वहीं 90 प्रतिशत में बचा हुआ अनुदान मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना के तहत देय होगा- कितना बीज, कितने किसानों को मिलेगा ? - मूंग का बीज बीकानेर, जालौर, जोधपुर, पाली के किसानों को मिलेगा - 81000 किसानों को मिलेगा लाभ, सरकार करीब 8.10 करोड़ अनुदान देगी - मोठ का बीज बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर के किसानों को मिलेगा - राज्य सरकार 57 हजार किसानों को 4.30 करोड़ का अनुदान देगी - उड़द का बीज बूंदी, सवाई माधोपुर, टोंक के 4200 किसानों को मिलेगा - राज्य सरकार उड़द बीज पर करीब 39 लाख अनुदान देगी - ज्वार का बीज अजमेर और टोंक जिलों में बांटा जाएगा - 2250 किसान होंगे लाभान्वित, सरकार करीब 5.35 लाख अनुदान देगी कृषि विभाग का उद्देश्य यह है कि इस योजना के जरिए किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जा सके। जिससे कि वे खुद ही बीज उपजा सकें और उसे आगामी वर्षों में बुवाई के उपयोग में भी ले सकें।0
0
Report
Advertisement
कोटा में शहरी सेवा शिविर 2026 से घर बैठे मिलेंगी सभी नगर सेवाएं
Kota, Rajasthan:शहरी सेवा शिविर 2026 शुरू। 12 जून से 15 जुलाई तक शिविर चलेगा। KDA नवीन परिसर में लगेंगी सेवा पट्टियां। नागरिकों को घर बैठे मिलेंगी सुविधाएं। PM मोदी के 12 साल पर आयोजित हो रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम। कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के तत्वावधान में "शहरी सेवा शिविर 2026" का आयोजन 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक KDA नवीन परिसर भू-तल पर किया जा रहा है। शिविर में आमजन को पट्टा, नामांतरण, भवन मानचित्र स्वीकृति, पट्टा रिन्यूअल, बकाया जमा समेत तमाम शहरी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी; सभी सुविधाएं शिविर के माध्यम से KDA जनता को त्वरित सेवाएं देने और सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहा है। आम नागरिक शिविर में आकर अपनी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करवा सकते हैं।0
0
Report
उदयपुर के दमाणा गांव में चोरों ने 25-30 तोला सोना-चांदी और नकदी चुरा ली
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र के दमाणा गांव में देर रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर रामसिंह राणावत के घर में घुसे और करीब 25 से 30 तोला सोना-चांदी की ज्वेलरी सहित नगदी और अन्य सामग्री चुरा ले गए। सूचना पर झाड़ोल थानाधिकारी फैली राम मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। घटना के वक्त परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। नीचे एक कमरे में रामसिंह की बेटी सोई हुई थी। चोर योजनाबद्ध तरीके से आए और सभीदरवाजों को बाहर से बंद किया। इसके बाद तिजोरी वाले कमरे को निशाना बनाया। घटना के वक्त यह कमरा खाली ही था। चोर वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
कुएँ में महिला की लाश: उनियारा में सनसनी, पुलिस ने शव निकाला
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उपखंड के ठीकरियाँ गाँव में कुएँ में मिली महिला की लाश - लाश मिलने पर क्षेत्र में फैली सनसनी सूचना पर उनियारा थानाधिकारी कप्तान सिंह मय जाप्ते पहुंचे मौके पर, पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से खुशबू बैरवा का शव कुएँ से निकाला बाहर, पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर उनियारा अस्पताल मोर्चरी में रखवाया सुरक्षित, पुलिस महिला के मामले को गहनता से लेकर रही है जाँच0
0
Report
Advertisement
खेत पर जहरीले जीव के काटने से 15 वर्षीय बालिका की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के पिंकथली गांव में खेत पर काम करने के दौरान जहरीले जीव के काटने से एक 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार पिंकथली निवासी कल्पना मीणा (15) पुत्री कैलाश मीणा अपने परिवार के साथ खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र दलोट लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान कल्पना ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह सालमगढ़ थाना पुलिस जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंची और मृतका के पिता कैलाश मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका कल्पना ने हाल ही में 11वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। वह अपने तीन भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है तथा उसके माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पुलिस ने बताया कि जहरीले जीव के काटने से हुई मौत के संबंध में मामले की जांच जारी है तथा आवश्यक तथ्यों का संकलन किया जा रहा है।0
0
Report
Abhishek Bannerjee के प्रश्न भेजने से संसद में दबाव बना, tenure पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:On letter circulation .... जो ring master ke tahat kaam karte the , kaun kisse baat karega , ....camac street se jo question ja rha hai wo hibkarna padega , main kya bolunga main tayar karunag , kya quesion jama karenge main tayar karunga, ye bhi pressure tha.. abhishek bannerjee ka office jo question bhejega wahi bolna padega zero hour me?? Isiliye mera jo 7 saal ka tenure he parliament me?? 275 bar hissa lia...me pichle satra me?? ek bhi question nahi daala kyuki wo question mujhe bheja ja rha tha , ye sab jamhuriyat k liye hanikaarak he, ye tanashahi ko takatwar kar sakta hai.0
0
Report
बलरामपुर मोहकमपुर में थारू चित्रकला कार्यशाला, बच्चों ने पौधा रोपण कर सीखे तीज-त्योहार की पेंटिंग
Pachperwa, Uttar Pradesh:थारू जनजाति की विलुप्त होती कला और परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य से मोहकमपुर में 10 दिवसीय 'थारू चित्रकला कार्यशाला' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 17 जून 2026 तक चलेगी। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ और जनजाति कला एवं विकास फाउंडेशन, बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में तारा चौधरी के निर्देशन मे चल रही इस कार्यशाला में थारू बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के 5वें दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं थारू चित्रकला की विशेषज्ञ आशा चौधरी, लक्ष्मी चौधरी व साध्वी चौधरी ने प्रशिक्षिका के रूप में बच्चों को थारू समाज की लोक जीवन शैली, प्रकृति प्रेम, देवी-देवताओं और दैनिक जीवन से जुड़ी पारंपरिक चित्रकला की बारीकियां सिखाईं। बच्चों ने तीज-त्योहार, लोकगीत व ग्रामीण जीवन पर आधारित पेंटिंग बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। चित्रकला के साथ-साथ बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पैदा की जा रही है। शुक्रवार को सभी बच्चों ने विद्यालय परिसर में गेंदा फूल का पौधा रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। *महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल* ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से युवाओं और कला प्रेमियों को इस पारंपरिक कला से जोड़ा जाएगा। इससे थारू संस्कृति की पहचान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकेगी। उन्होंने बच्चों की मेहनत की सराहना की। कार्यशाला में संजू चौधरी, करिश्मा, रागनी, मनीषा, चांदनी, अमृता, कंचन, वंदना, मोनिका, सलोनी, पूजा, संध्या, मनाली, ज्योति, सुष्मिता, अंजलि, युवराज, दिव्यांशु, जयकुमार, सरोजिनी, रोहन, विकास, तृष्टि समेत सैकड़ों लड़के-लड़कियां प्रतियोगिता में भाग ले रही0
0
Report
Advertisement
पटना साइबर थाने में मंत्री अशोक चौधरी के पूर्व PA के खिलाफ मामला दर्ज
Patna, Bihar:पटना साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मंत्री की ओर से दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के हैंडल का नियंत्रण अब भी पूर्व PA के पास है, जबकि वह काफी पहले सेवा छोड़ चुके हैं। शिकायत के अनुसार, मंत्री कार्यालय द्वारा कई बार अकाउंट एक्सेस वापस करने का आग्रह किया गया, लेकिन निशांत केतु झा ने कथित तौर पर इसके बदले रुपये की मांग की। आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से मंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को अपने नियंत्रण में बनाए रखा है और अधिकृत टीम को उसका एक्सेस नहीं दिया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना साइबर थाना ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सत्यता और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
यूपी में ग्रीन मोबिलिटी तेज, 45 इलेक्ट्रिक और 3 हाइड्रोजन बसें फ्लैग ऑफ
Noida, Uttar Pradesh:हर शहर, गांव को ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक सेवा से जोड़ेंगेः मुख्यमंत्री सीएम योगी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट तक संचालित होने वाली 45 इलेक्ट्रिक व 3 हाइड्रोजन बसों को किया फ्लैग ऑफ नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी किया शुभारंभ किया सीएम योगी ने 15 जून तक 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, मांग के अनुरूप 500 तक बढ़ाई जाएगी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लखनऊ, 12 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ग्रीन मोबिलिटी व सस्टेनेबल डेवलपमेंट का विजन दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार आने वाले समय में हर शहर-गांव को पेट्रोल-डीजल मुक्त ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक सेवा से जोड़ेगी। हर व्यक्ति को बेहतर, आरामदायक व पर्यावरण अनुकूल परिवहन सेवा मिलने पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में परिवहन विभाग का बेड़ा बड़ा हो रहा है, उनके कार्य भी बड़े दिखने चाहिए। सीएम योगी ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट तक संचालित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 45 इलेक्ट्रिक बसों व 3 हाइड्रोजन बसों को लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने इस अवसर पर नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी शुभारम्भ किया। 15 जून से संचालित होने जा रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ पश्चिम एशिया में चल रहे गतिरोध बड़ी चुनौतियां हैं। इनके कारण दुनिया वायु प्रदूषण, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, ओलावृष्टि का सामना कर रही है। दुनिया पर थोपे गए युद्धों की कीमत पूरी मानवता चुका रही है। पीएम के विजन को धरातल पर उतारने के लिए 15 जून से भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। देश के सबसे बड़े आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक हब तथा सुचारु वायुसेवा की दृष्टि से यात्रियों, नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीनों अथॉरिटी (नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा) ने परिवहन निगम के माध्यम से यह सेवा प्रारंभ की है। यह नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरे नोएडा, ग्रेनो व यीडा मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना अथॉरिटी आईटी-इलेट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर, स्टार्टअप्स, सेमीकंडक्टर समेत अन्य औद्योगिक गतिविधियों के बड़े केंद्र के रूप में उभरी हैं। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों को वहां लाने के साथ ही पर्यावरण अनुकूल परिवहन समय की मांग है। वहां कुछ क्षेत्रों में मेट्रो का संचालन भी हो रहा है, लेकिन लास्ट माइल कनेक्टिविटी की दृष्टि से इलेक्ट्रिक बस का संचालन मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। 15 जून तक तीनों अथॉरिटी द्वारा 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ होगा। मांग के अनुरूप इनमें क्रमिक बढ़ोतरी कर 500 बसों का संचालन भी तीनों अथॉरिटी के माध्यम से किया जाएगा। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में दिख रहा परिवर्तन सीएम योगी ने 2017 के पहले और इससे बाद के उत्तर प्रदेश का फर्क समझाया। कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में परिवर्तन दिख रहा है और 9 वर्ष में यह परिवर्तन डबल इंजन सरकार ने किया है। 2017 से पहले टूटी सड़कें, नदारद बिजली, असुरक्षा, अराजकता व अव्यवस्था के वातावरण में नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा था, तब उत्तर प्रदेश में निवेश की बात दिवास्वप्न थी। 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश विश्वस्तरीय रोड, एयर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यूपी के पास हाईवे, एक्सप्रेसवे समेत 4 लाख किमी का रोड नेटवर्क है। इंटर स्टेट कनेक्टिविटी सबसे बेहतरीन है। 9 वर्ष पहले जो यूपी बदहाल सड़कों के लिए जाना जाता था, आज उसने एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में पहचान बनाई है। सीएम ने कहा कि 2019 में प्रयागराज कुंभ के दौरान सरकार ने कैबिनेट में गंगा एक्सप्रेसवे की घोषणा की थी। मेरठ से प्रयागराज के बीच देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों को आश्चर्य होता है कि यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां कभी सड़क व गड्ढे में अंतर का पता नहीं लगता था। पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक, दिल्ली-मेरठ 12 लेन एक्सप्रेसवे और शीघ्र ही लोकार्पित होने वाला लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे नए यूपी की नई पहचान बने हैं। अब यूपी में 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट सीएम ने यूपी की बेहतर एयर कनेक्विटी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रयागराज में 11 महीने में एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ। जेवर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन गया है। कभी त्रेतायुग में भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे, लेकिन इसके बाद अयोध्यावासियों को कभी वायुसेवा प्राप्त नहीं हुई। अयोध्या हजारों वर्ष तक उपेक्षित और आजादी के बाद भी अपमानित रही। आज वहां महर्षि वाल्मीकि को समर्पित एयरपोर्ट संचालित हो रहा है। उप्र में लखनऊ, अयोध्या, काशी, कुशीनगर व नोएडा समेत 5 इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं। नोएडा एयरपोर्ट यात्रियों के साथ ही कार्गो-एमआरओ हब के रूप में खुद को स्थापित करने जा रहा है। 17 नगर निगमों में 700 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सीएम ने कहा कि देश के 20 में से यूपी के 7 शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। 17 नगर निगमों में 700 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें संचालित कर रहे हैं। नोएडा में सरकार आज यह सुविधा प्रारंभ कर रही है। पहले इलेक्ट्रिक बसें बाहर से मंगानी पड़ती थीं, लेकिन अब टाटा मोटर्स और अशोक लीलैंड हिंदुजा ग्रुप ने लखनऊ में इलेक्ट्रिक बस के दो-दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित कर यह सुविधा देनी प्रारंभ की है। यीडा में 3 हाइड्रोजन बसों का भी होगा संचालन मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से यमुना अथॉरिटी में तीन अन्य हाइड्रोजन बसें भी संचालित करने जा रहे हैं। यीडा को ये बसें एनटीपीसी ने उपलब्ध कराई हैं। इनमें ग्राउंड या सरफेस वाटर नहीं, बल्कि सीवर वाटर का इस्तेमाल कर हाइड्रोजन का निर्माण होगा। ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी अभिनव अवधारणा बन चुकी है। इन बसों का संचालन भी जेवर एयरपोर्ट के पास करेंगे। वायु प्रदूषण को कम करने, जहरीले वातावरण से बच्चों, बुजुर्गों, बीमारों को बचाने में इनकी बड़ी भूमिका होगी। नेट जीरो लक्ष्य के प्रति समर्पित सरकार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विश्व बैंक की मदद से 2741 करोड़ रुपये से उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (यूपी कैंप) प्रारंभ किया है। नगरीय क्षेत्रों में 9 वर्ष पहले हैलोजन बल्ब जलते थे, बहुत ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती थी और उससे आकर्षित होकर कीड़े-मकोड़े जलते थे, जिससे बदबू आती थी। 2017 में सरकार ने 15 लाख से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाईं। इससे ऊर्जा की बचत हुई और कार्बन उत्सर्जन भी कम हुआ। सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं के संचालन में बेरोजगार नौजवानों को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी आदि मौजूद रहे。0
0
Report
भोजपुर में जमीनी विवाद: पुलिस ने आठ नए आरोपियों को गिरफ्तार, कुल 16 हिरासत में
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रामपुर सनदिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सलाखों के पीछे भेजने का काम किया गया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। तीन दिन पूर्व रामपुर सनदिया गांव में भूमि कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तनाव और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस सक्रिय हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अभियान चलाया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में इस बार जिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें विकास कुमार उर्फ ओम, विद्या शंकर आजाद उर्फ बबुआ, सुमित कुमार सिंह, सूरज कुमार उर्फ आर.एस., रंजन कुमार उर्फ रॉकी कुमार, कृष्णमुरारी कुमार, दीपक कुमार तथा एजी राज कुमार शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी इसी मामले में आठ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जबकि भोजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जमीनी विवाद या अन्य किसी मामले में हिंसा और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
