Back
जी मीडिया की खबर के बाद पातड़ां के वार्ड 10-14 में गली पक्का, खुशी
SGSatpal Garg
Feb 27, 2026 05:02:58
Patran, Punjab
पातड़ां शहर के वार्ड नंबर 10 और 14 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या आखिरकार हल हो गई। जी मीडिया ‘साडा हक़’ के तहत कच्ची गली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रकाशित खबर का असर उस समय देखने को मिला, जब नगर कौंसिल पातड़ां ने संबंधित गली को ईंटें लगाकर पक्का कर दिया। गौरतलब है कि वार्ड निवासी पिछले कई वर्षों से कच्ची गली के कारण परेशान थे। बारिश के दिनों में गली में कीचड़ भर जाता था, जिससे आने-जाने में भारी दिक्कत होती थी। इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के कुछ ही दिनों के भीतर नगर कौंसिल द्वारा गली को पक्का कर दिया गया, जिससे 2006 से कच्ची गली की समस्या झेल रहे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखने को मिली।
वार्डवासियों ने बताया कि वे वर्ष 2006 से नगर कौंसिल पातड़ां को नियमित रूप से टैक्स आदि अदा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से नहीं मिल पा रही थीं। कुछ माह पहले ही पीने के पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। अब गली के पक्के होने से काफी राहत मिली है। हालांकि, वार्डवासियों ने यह भी बताया कि वार्ड में अभी तक सीवरेज सिस्टम और स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण परेशानी बनी रहती है, वहीं रात के समय अंधेरा होने से आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वार्ड निवासी कुलवंत रिखी और किरनवाला समेत अन्य लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सीवरेज सिस्टम की व्यवस्था की जाए और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को पूरी तरह से बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
बाइट – वार्डवासी
“हम 2006 से लगातार नगर कौंसिल में गली पक्की करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। ज़ी मीडिया में खबर लगने के बाद हमारी गली पक्की हुई है। इसके लिए हम मीडिया का धन्यवाद करते हैं। अब हमारी मांग है कि सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की सुविधा भी जल्द दी जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPradeep Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:19:110
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 27, 2026 06:18:570
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 27, 2026 06:18:410
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 27, 2026 06:18:270
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 27, 2026 06:18:130
Report
GMGANESH MOHALE
FollowFeb 27, 2026 06:18:050
Report
BMBiswajit Mitra
FollowFeb 27, 2026 06:17:080
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 27, 2026 06:15:570
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 27, 2026 06:15:190
Report
1
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 27, 2026 06:06:510
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:06:37Noida, Uttar Pradesh:Amit Bhardwaj WT from inside the bus
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 27, 2026 06:06:030
Report