145001
पंजाब के सैन्य क्षेत्र में गांव में संदिग्ध लोगों की हलचल
Pathankot, Punjab:जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ की सरहद पंजाब के पठानकोट के सैन्य क्षेत्र मामून से सटे गांव फंगतौली में गुरुवार रात एक बार फिर संदिग्ध लोगों की हलचल देखी गई। तीन संदिग्ध लोग गांव के एक घर की दीवार फांदकर घुसे और दरवाजा खटखटाकर रोटी की मांग की। परिवार के अनुसार वे करीब 2 घंटे तक घर के आसपास भटकते रहे। 48 घंटे में यह दूसरी बार है जब गांव में संदिग्ध लोगों को देखा गया है। बीती रात करीब 2 बजे यह घटना घटी जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लातेहार के चंदवा में EC ने मतदान केंद्रों की निगरानी जारी रखी
Latehar, Jharkhand:चंदवा लातेहार झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को होम-टू-रोल विजिट कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया का जायजा लिया। चंदवा प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर उपायुक्त संदीप कुमार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद के. रवि कुमार ने राजकीय बालिका मध्य विद्यालय, चंदवा स्थित मतदान केंद्र संख्या 328 तथा प्राथमिक विद्यालय, जमीरा स्थित मतदान केंद्र संख्या 347 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं निर्वाचन कर्मियों से मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने क्षेत्र के विभिन्न घरों में जाकर ग्रामीणों एवं मतदाताओं से बातचीत की। उन्होंने मतदाताओं से जानकारी ली कि उनका मतदाता पहचान पत्र (EPIC) बना है या नहीं। इसके अलावा BLO द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराने, उसे भरवाने और जमा कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।उन्होंने निर्वाचन कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने मतदाताओं से भी निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। संजीव कुमार गिरी लातेहार0
0
Report
कन्नौज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में सुब्रत पाठक का सपा पर पलटवार
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में सुब्रत पाठक का सपा पर पलटवार* कन्नौज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई कार्यकारिणी की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने इसे चुनावी बैठक मानने से इनकार किया। वहीं एमएलसी चुनाव में बेईमानी के सपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सुब्रत पाठक ने कहा कि 2012 में मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव की पत्नी निर्विरोध कैसे जीत गई थीं, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। कन्नौज में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई कार्यकारिणी की परिचय बैठक में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक शामिल हुए। इस दौरान जब उनसे बैठक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे चुनावी बैठक मानने से इनकार कर दिया। सुब्रत पाठक ने कहा कि संगठन की बैठकें होती रहती हैं, इसका चुनाव से क्या मतलब है। वहीं एमएलसी चुनाव में बेईमानी के समाजवादी पार्टी के आरोपों पर उन्होंने पलटवार किया। पूर्व सांसद ने कहा कि वर्ष 2012 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब उनकी पत्नी निर्विरोध कैसे जीत गई थीं? अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उस समय उन्होंने ईमानदारी की ऐसी कौन सी कला दिखाई थी, जिससे निर्विरोध जीत हुई। *बाइट - सुब्रत पाठक, पूर्व सांसद भाजपा, कन्नौज*0
0
Report
गिरिडीह में मवेशी अस्पताल की आग, इलाके में दहशत फैल गई
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मवेशी अस्पताल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन भी नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सत्येन्द्र बारी ने जनचौपाल लगाकर सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री स्तर प्राप्त सत्येन्द्र कुमार बारी ने महराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। आवास, राशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जनचौपाल में ग्रामीणों ने भूमि, राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर बारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की असली सफलता गरीब के चेहरे पर मुस्कान और पीड़ित को न्याय दिलाने में है। जनता की सेवा उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि जनता कुर्सी पर बैठे और उसका सेवक जमीन पर रहे, यही सच्ची जनसेवा है।0
0
Report
ट्रॉली के अचानक निकले एक तरफ के दोनों पहिये, टला बड़ा हादसा
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल-चमुखा मार्ग पर वार्ड नंबर दो बल्लभनगर में बालू से लदी ट्रॉली जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रॉली के एक तरफ के दोनों पहिये निकल गए, जिससे ट्रॉली सड़क पर असंतुलित हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।0
0
Report
पुलिस का फ्लैग मार्च, पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण मतदान का संदेश
Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान का संदेश, जिला करौली हिंडौन मे पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी को लेकर हिंडौन सिटी की कैलाश नगर पुलिस चौकी और नई मंडी थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस जवानों ने क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मतदाता बिना किसी दबाव या भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करने की अपील भी की। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को जिले की हिंड़ौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। तीनों पंचायत समितियों के कुल 51 वार्डों और जिला परिषद के 9 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके बाद 5 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक निकले एक तरफ के दोनों पहिये, टला बड़ा हादसा
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल-चमुखा मार्ग पर वार्ड नंबर दो बल्लभनगर में बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रॉली के एक तरफ के दोनों पहिये निकल गए, जिससे ट्रॉली सड़क पर असंतुलित हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।0
0
Report
मासूम अन्याया को मिला इंसाफ,एक आरोपी का हुआ हाफ एकाउंटर दूसरे के घर में चला बुलडोजर,डीआईजी पहुंचे
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र में कल तीन वर्षीय मासूम बच्ची को घर के बाहर खेलते समय से उठाकर ले जाने और जघन्य अपराध करने के बाद हत्या के मामले में आज सुबह पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हाफ एकाउंटर कर उसकी दोनों पैरों में गोली मार दी,वही दूसरी तरफ इसी मामले में दूसरे आरोपि के घर पर पुलिस द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई भी करके मासूम बच्ची अन्याया को इंसाफ दिलाने का काम किया. हमीरपुर जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के गहरौली रोड पर स्थित एक मकान में रहने वाली तीन वर्षीय मासूम बच्ची को घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके सामने रहने वाले युवक हरिलाल ने उसे खिलाने के बहाने उसे अगवा कर लिया और पास ही के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसी के कपड़े से गर्दन दबा कर हत्या कर दी थी जिसके बाद परिजन सहित ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर कार्यवाही न करने पर नाराज परिजनों ने पुलिस की मौजूद गाड़ियों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया जिसको देखते हुए इलाके तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी, जिससे निपटने के लिए प्रशासन ने पी ए सी व जिले विभिन्न थानों की फ़ोर्स को तैनात कर दिया. फिलहाल मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर शव को दफ़ना दिया.जिसका जायजा लेने बांदा डी आई जी राजेश एस मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात की और घटना स्थल का जायजा भी लिया. डी आई जी राजेश एस ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और दोषियों को जल्द ही सबूत पेश करके दोषियों को सजा दिलाई जाएगी , कोशिश है कि दोषियों को फाँसी की सज़ा सुनाई जाए.वही दूसरी तरफ इसी मामले में दूसरे आरोपी के घर में प्रशासन ने शाम होते होते बुलडोजर चला कर कार्यवाही कर दिया है फिलहाल अभी भी दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ़्त से दूर है लेकिन प्रशासन द्वारा उसके मकान को सील कर बुलडोजर चलाया0
0
Report
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ललितपुर रेलवे स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ,यातायात प्रभारी, ललितपुर आलोक कुमार तिवारी द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर टैक्सी/ई रिक्शा चालकों एवं आम जनमानस को पीएम राहत योजना एवं राहवीर योजना के बारे में जागरूक किया गया। पीएम राहत योजना सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले किसी भी व्यक्ति को शुरुआती 'गोल्डन ऑवर' (पहले महत्वपूर्ण घंटे) में तुरंत अस्पताल पहुंचाकर मुफ्त और कैशलेस इलाज मुहैया कराना है,प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को दुर्घटना की तारीख से 7 दिन तक ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार किया जाता है, यह सुविधा देश की किसी भी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग या स्थानीय सड़क) पर होने वाली दुर्घटना पर लागू होती है। वाहन बीमित हो, बिना बीमा का हो या 'हिट-एंड-रन' का मामला हो, सभी को इसका लाभ मिलता है।इसका खर्च 'मोटर वाहन दुर्घटना कोष' (MVAF) से उठाया जाता है और अस्पतालों को भुगतान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की प्रणाली के माध्यम से 10 दिन के भीतर किया जाता है। *राहवीर योजना* भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा चलाई जाने वाली एक पहल है। जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को 'गोल्डन आवर'(दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा) में चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने से है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले 'राह-वीर' को ₹25,000 की नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र और राह-वीर की उपाधि दी जाती है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 134A के तहत मददगार को किसी भी दीवानी या फौजदारी कार्यवाही के साथ साथ पुलिस की पूछताछ से भी सुरक्षित रखा जाता है।0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और झारखंड सरकार पर बरसीं
Giridih, Jharkhand:केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सोमवार को गिरिडीह पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जनता जानती है कि उनकी काबिलियत क्या है। उन्हें यह तक समझ नहीं है कि देश के सामने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट तक ही ठीक हैं। अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उनकी भाषा और बयानबाजी उनकी अपनी नहीं लगती, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी विदेशी रिमोट से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की तरक्की और विकास रास नहीं आ रहा है। झारखंड सरकार पर भी बरसीं केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने टैक्स और स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने खनन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में खनन गतिविधियों को बंद करने के बावजूद अवैध तरीके से खनन करवाया जा रहा है और इससे सरकारी संरक्षण में कुछ लोगों की जेबें भरी जा रही हैं। राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए अन्नपूर्णा देवी ने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में थाने के अंदर महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब थाने के अंदर ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। सरकार जनता के हितों के बजाय अपनी झोली भरने में लगी हुई है।0
0
Report
बगहा में 12 वर्षीय किशोरी के अपहरण-हत्या मामले में ज्ञांति देवी को आजीवन कारावास
Bagaha, Bihar:बगहा से ख़ास खबर गोबरहिया थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के अपहरण और हत्या के चर्चित मामले में ADJ 4 मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने दोषी महिला ज्ञांति देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने अपहरण के मामले में सात वर्ष का कारावास समेत 10 हजार रुपये अर्थदंड, जबकि हत्या के मामले में आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड का अहम फैसला सुनाया है. ख़ास बात यह भी है कि दोनों सजा एक साथ चलेंगी. अर्थदंड नहीं देने पर दोषी महिला को क्रमशः तीन और छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. दरअसल गोबरहिया थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर हत्या के चर्चित मामले में बगहा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है जिसके बाद दोषी महिला को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल में निरुद्ध कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सेशन ट्रायल नंबर 179/2026 से जुड़े इस मामले में सजा का एलान किया गया है. अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सात गवाहों के बयान और दस्तावेजी समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर ज्ञांति देवी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. इस सम्बन्ध में एपीपी जीतेन्द्र भारति ने बताया कि पूरा मामला चार नवंबर 2025 का है. किशोरी के पिता शंकर मांझी ने सात नवंबर 2025 को गोबरहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी करीब 12 वर्षीय बेटी को अनिल कुमार लगभग तीन महीने पहले बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया. बेटी की वापसी के लिए पिता लगातार अनिल के पिता स्वामीनाथ मांझी से संपर्क कर रहे थे, लेकिन आश्वासन के बावजूद किशोरी को वापस नहीं किया गया. थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक चार नवंबर की शाम गांव के चौकीदार ने किशोरी के मौत की सूचना दी. इसके बाद पिता अपनी पत्नी के साथ भुअरहवा टोला पूर्वी ढोकनी स्थित स्वामीनाथ मांझी के घर पहुंचे, जहां बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला लिहाजा पिता ने स्वामीनाथ मांझी, उनके बेटे अनिल कुमार और पत्नी ज्ञांति देवी पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया. चार्जशीट के बाद मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने चिकित्सक डॉ. संजय कुमार गुप्ता और अनुसंधानकर्ता दुर्गेश कुमार समेत सात गवाह कोर्ट में पेश किए. अदालत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट, आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य समेत घटनास्थल का वीडियो फुटेज भी प्रस्तुत किया गया. ख़ास बात यह है कि अदालती अभिलेख के मुताबिक ज्ञांति देवी ने अपने बयान में आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया. बताएं की कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से कोई मौखिक या दस्तावेजी साक्ष्य पेश नहीं किये गए लिहाजा तमाम साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने ज्ञान्ति देवी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाया है जिसकी जानकारी ख़ुद सीविल कोर्ट बगहा के एपीपी जीतेन्द्र भारती ने दी है.0
0
Report
NH-90 पर बल्कर-ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत: चालक गंभीर, बस बची
Baran, Rajasthan:एनएच-90 पर बल्कर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल बारां जिलें के अटरू थाना मुख्यालय के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एनएच-90 पर सोमवार को राख से भरे बल्कर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि सामने से आ रही 35 यात्रियों से भरी बस बाल-बाल बच गई। थानाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि कवाई की ओर से राख से भरा बल्कर आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक रामगोपाल बागड़ी उछलकर सड़क पर जा गिरा। बिना चालक के ट्रैक्टर आगे बढ़कर एक दुकान के पास जाकर बंद हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एनएच-90 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गinyiं। पुलिस ने घायल को अचेत अवस्था में चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे बारां रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बल्कर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है.0
0
Report
Advertisement
मकराना में अचानक आग: 2000 चारे के कुटरे जलकर राख, दमकल ने काबू पाया
Didwana, Rajasthan:मकराना उपखंड के बोरावड़ कस्बे के जैन कॉलोनी स्थित बंसी मेघवाल के खेत में अचानक आग लगने से करीब 2000 पुलों एवं चारे के कुटरों के ढेर आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल नगर परिषद मकराना में सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह से संपर्क कर अग्निशमन वाहन भेजने का आग्रह किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, जिससे आग को और फैलने से रोकने में मदद मिली। इस दौरान त्वरित तत्परता एवं जनसेवा के लिए नगर परिषद आयुक्त सुनील चौधरी, देवेंद्र सिंह, नगर पालिका बोरावड़ के अधिशासी अधिकारी श्रवण राम, एसआई रामकिशोर सहित नगर परिषद एवं नगर पालिका के समस्त स्टाफ का बेहतरीन कार्य रहा।0
0
Report
करौली के तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में सुरक्षा चाक-चौबंद, 253 मतदान केंद्र
Karauli, Rajasthan:करौली में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को करौली के राजकीय महाविद्यालय से मतदान दलों की रवानगी शुरू हुई। तीसरे चरण में हिंडौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समितियों के 51 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मंगलवार को मतदान होगा। इसके साथ ही जिला परिषद के 9 वार्डों में भी सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा। तीनों पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें श्रीमहावीरजी पंचायत समिति में 138, हिंडौन में 123 और शेरपुर-सूरौठ में 112 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में करीब 2 लाख 46 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए जिले में 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा के अनुसार मतदान दलों की रवानगी के साथ ही चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस का स्थायी जाब्ता तैनात रहेगा। वहीं 25 प्रतिशत संवेदनशील और महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। दो से तीन ग्राम पंचायतों के बीच एक जोनल मजिस्ट्रेट और मोबाइल पुलिस दल तैनात किए गए हैं। तीनों पंचायत समितियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं संबंधित उपखंड अधिकारियों को क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायती राज के लिए ईवीएम से मतदान होगा। इससे पहले 5 नवंबर को तीनों पंचायत समितियों की 76 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इस प्रकार प्रशासन की निगरानी में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण संपन्न होगा।0
0
Report
नागौर में डंपर-बाइक भिड़ंत: CCTV फुटेज सामने, दो घायल
Nagaur, Rajasthan:नागौर में डंपर से भिड़ी बाइक, 2 युवक गंभीर घायल: हादसे का CCTV फुटेज आया सामने नागौर शहर के रिंग रोड पर नेशनल हाईवे-62 के चौराहे पर डंपर और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना का घटनाक्रम कैद हुआ है। दोनों घायलों को निजी वाहन की मदद से नागौर के जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। तिराहे पर मुड़ रहा था डंपर, सामने से आ रही बाइक टकराई प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नागौर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रिंग रोड पर बने तिराहे के पास डंपर चालक बीकानेर की तरफ जाने के लिए मुड़ने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और डंपर के अगले हिस्से से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज आया सामने दुर्घटना के बाद हादसे से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें डंपर और बाइक के बीच हुई भिड़ंत का घटनाक्रम कैद हुआ है। फुटेज सामने आने के बाद हादसे को लेकर चर्चा हो रही है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। चुंटीसरा गांव के रहने वाले हैं दोनों घायल घायलों की पहचान पांचाराम मेहरा और दानाराम मेहरा निवासी चुंटीसरा (नागौर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पांचाराम मेहरा LIC का काम करते हैं, जबकि दानाराम मेहरा किसान हैं। दोनों किसी निजी काम से निकले थे और वापस नागौर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान रिंग रोड पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
