141401
पंजाब के खन्ना में सरेआम बाइक चोरी का हुआ वीडियो वायरल
Khanna, Punjab:खन्ना के पीरखाना रोड पर दिन दहाड़े बाइक चोरी का वीडियो सामने आया है। वहीं वीडियो में एक चोर घर के बाहर खड़ी बाइक को मास्टर चाबी से खोलकर स्टार्ट कर फरार होता दिखाई दे रहा है। साथ ही इस तरह की घटनाओं से शहर के लोगों में दहशत का माहौल है और स्थानीय नागरिक रणबीर सिंह काका ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुबेरपुर आगजनी मामले में 6 गिरफ्तार, 28 नामजद के साथ कार्रवाई तेज
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर के बिहारपुर इलाके के कुबेरपुर गांव में तीन दिन पहले हुए भारी बवाल के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, कुबेरपुर मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक कुल तीन एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें सबसे गंभीर मामला आगजनी का है और इस मामले में अभी तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगजनी के इस मामले में कुल 28 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया गया है और इसमें कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है, इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जो खुद ग्रामीणों ने ही बनाए हैं, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है, आगजनी के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल, जनरेटर और वहां स्थित एक मकान में आग के हवाले कर दिया था, अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में भी आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है, हम आपको बता दें तीन दिन पहले कुबेरपुर गांव में अपने पति के साथ जा रही एक महिला को गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी थी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर शाम को उग्र प्रदर्शन करते हुए क्रेशर व वाहनों को आग के हवाले कर दिया था और मौके पर समझाइश देने पहुंचे तहसीलदार करमचंद यादव, टीआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता तथा एसडीओपी को बंधक बनाकर पुलिस पर पथराव किया था,0
0
Report
पटना में नवरात्रि में मां की पूजा और तंत्र साधना का महत्त्व सामने
Patna, Bihar:पटना में नवरात्रि के अवसर पर मां की पूजा अर्चना और साधना की जाती है। तंत्र मंत्र के जरिए सिद्धि प्राप्त करने का यह उपयुक्त समय माना जाता है। पटना में तंत्र साधना के जरिए पूजा अर्चना भी की गई। इस बारे में जानकारी जी मीडिया के संवाददाता रजनीश ने दी। चैट प्रशस्त ठाकुर, तंत्र साधक; हृदय नारायण झा, संगीतकार शामिल थे। नोट: एक चैट में दोनों से बातचीत है जिसमें हृदय नारायण झा, जो शारदा सिन्हा के छठ के कई हिट गीत लिखे गए हैं, उनके द्वारा एक गीत गया गया है ‘मां के विदाई’ का।0
0
Report
खूँटी पुलिस ने नवरात्रि के नौवें दिन चार बच्चियों को ट्रैफिकर्स से छुड़ाया
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - पुलिस ने नवरात्रि के नौवें दिन ट्रैफिकरों से चार बच्चियों को छुड़ाया। नौ रात्रि का नौवाँ दिन अपने गृह जिला पहुंच गया जो एक वर्ष पहले मेरे मेले घुमने गयी थी और ट्रेफिकर के चंगुल में फंसी थी जिसे खूँटी पुलिस ने दिल्ली और राजस्थान से चार बच्चियों को ट्रैफिकरों से छुड़ाने में सफलता पायी है। जो कि बच्चियों के अभिभावकों द्वारा केस किये जाने के बाद एसपी के निर्देश पर महिला थाना हलचल में आयी और फिर तकनीकी शाखा की मदद से बच्चियों तक पहुँचा जा सका। जिन बच्चियों को खूँटी वापस लाया गया ये सभी रनिया थाना क्षेत्र के लगभग 12-13 वर्ष की बच्चियाँ हैं, जिसमें से एक तो 12 वर्ष बाद अपना घर देखेगी जो 10 वर्ष की आयु में गयी थी और नाबालिग में ही शादी हो गयी और उसके दो बच्चे भी हैं जिन्हें वापस खूंटी लाया गया। पुलिस उन बच्चियों को उनके अभिभावकों को सौंपेगी। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि खूंटी जिले की तीन बच्चियों और एक अन्य शादीसुदा युवती को दिल्ली और राजस्थान से वापस लाया गया है। ये नौ रात्रि के नौंवे दिन लाना एक बड़ी खुशखबरी तो है पर जिस प्रकार बच्चियां बतलायी कि एक वर्ष पूर्व मेला देखने गयी थी जहाँ रात है गया तो फिर वही से ट्रेफिकर उन्हें दिल्ली ले जाकर एजेंसी को दे दिया था। तीनों नाबालिग हैं और एक युवती है जो विगत 10-12 वर्ष पहले गयी थी उसका वहीं शादी हो गया है। लेकिन वो भी 10-12 वर्ष की आयु में ही इसी प्रकार गायब थी।0
0
Report
Advertisement
दमोह में आज रावण दहन, हाई सिक्योरिटी के बीच आयोजन
Damoh, Madhya Pradesh:एमपी के दमोह में आज होगा रावण दहन, तैयार हुआ रावण हाई सिक्योरिटी के बीच होगा आयोजन.. एमपी के दमोह में परम्परा के मुताबिक विजयादशमी से एक दिन पहले नवमी को रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन ने हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहेंगे तो प्रदेश सरकार के मंत्री संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह , आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल सांसद राहुल सिंह सहित जनप्रतिनिधि यहां पहुंचेंगे। देश भर से अलहदा यहां के रावण का निर्माण 40 सालों से मुस्लिम कलाकार कर रहे है जो कि उत्तर प्रदेश के जालौन से यहां आते है। क्या है तैयारियां देखिए दमोह से महेंद्र दुबे के साथ..0
0
Report
रेहान के घर और मौसी के बयान से जुड़ा शूटर्स मामला सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:रेहान के घर को दिखाया जहां वह रहता है। वहीं उसकी मौसी से बातचीत किया है। टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन शूटरों में दो शूटर हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। उनमें से एक शूटर रोहन सोनीपत के देबड़ू गांव का रहने वाला है। गांव रेहान अपनी मां और मौसी के साथ रहता है। रेहान की मौसी ने कहा कि 15 दिन पहले उसने कहा था कि वह गुरुग्राम जा रहा है.. काम करने और वहां पर वह बेल्डिंग का काम कर रहा है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि वह मुंबई गया है या जाने वाला है.. रेहान की मौसी ने कहा कि इससे पहले भी वह एक मामले में जेल गया था... जहां पर हथियारों के साथ वीडियो बनाया था लेकिन रेहान की मौसी ने यह भी कहा कि रिहान को लोगों ने बहकाया होगा... रेहान अच्छा लड़का है लोगों के बहकावे में आ गया होगा लेकिन जब उनसे यह सवाल पूछा गया है कि उसने फिल्म एक्टर पर हमला किया है तो उसे क्या सजा मिलनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि जो भी सजा कानून देगी वह तय करें....रेहान की माँ किसी कंपनी में काम करती है जो फिलहाल घर पर मौजूद नहीं है।0
0
Report
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा और विशाल भंडारे का आयोजन
Dholpur, Rajasthan:नवरात्रि के नौवें दिन हुआ लांगुरा कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन. नवरात्रि के नौवें दिन आज भक्तों ने देवी श्री सिद्धिदात्री का पूजन करके अपनी अपनी मनौतियां पूर्ण होने पर लांगुरा कन्या पूजन करके विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इसके पूर्व अष्टमी को मंदिर प्रांगढ में जगत कल्याण एवं शांति हेतु सामूहिक रूप से विशाल हवन का आयोजन किया गया जिसमें मातारानी के भक्तों के द्वारा चराचर जगत के कल्याण की कामना की गई वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुर्गासप्तशती के अध्यायों से हवन मुख्य आचार्य श्याम सुंदर शर्मा एवं हरिओम शास्त्री के द्वारा संपन्न करवाया गया। मातारानी का प्रतिदिन नवीन नवीन नयनाभिराम श्रृंगार का काम पंचम बाथम के द्वारा किया गया उल्लेखनीय है कि शारदीय नवरात्रा महोत्सव 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 19 अक्टूबर तक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के प्रसिद्ध श्री महामाया मंदिर पर नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन मातारानी के नवीन श्रृंगार एवं झांकियां लगाई गई। नित प्रतिदिन मातारानी के दरबार में दर्शनों हेतु एवं आरती पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। मातारानी को सभी धर्मों के मानने वाले भक्त समान रूप से पूजन करते है। हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिम धर्म को मानने वाले अनेक भक्त मातारानी के दर्शनों हेतु प्रतिदिन पधारते है और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मातारानी को नेजा ( झंडा ) चढ़ाते है एवं हलवा चना का भोग लगाकर मातारानी के भेंटे गाते है।0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में टेसू-झेंझी से नई पीढ़ी ने परंपरा सजीव कर दी
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में पुरखों की विरासत को सहेजने की अनूठी परंपरा आज भी कायम है। टेसू-झेंझी की लोक परंपरा के जरिए नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ रही है। विजयादशमी से शरद पूर्णिमा तक चलने वाली इस परंपरा को लेकर कस्बे के बाजारों में टेसू-झेंझी सजने लगे हैं, जिससे स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिल रहा है। इस पारंपरिक उत्सव के दौरान बच्चे टेसू-झेंझी लेकर गलियों और मोहल्लों में निकलते हैं। घर-घर जाकर पारंपरिक लोकगीत गाने और लोक रीति-रिवाजों को निभाने की यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए हुए है। बच्चों के समूह जब लोकगीतों की मधुर धुनों के साथ गलियों से गुजरते हैं, तो वातावरण में लोक संस्कृति की अनूठी छटा दिखाई देती है। टेसू-झेंझी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पुरखों से मिली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। इसके माध्यम से बच्चों को अपनी लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामूहिक सहभागिता का परिचय मिलता है। परिवारों और समाज के सहयोग से यह परंपरा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंच रही है। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में टेसू-झेंझी की मांग बढ़ने लगी है। इन्हें तैयार करने वाले कारीगरों को काम मिल रहा है। स्थानीय बाजारों में इनकी सजावट और बिक्री से पारंपरिक हस्तकला को भी बढ़ावा मिल रहा है। बदलावते समय और आधुनिक जीवनशैली के बावजूद सरमथुरा में टेसू-झेंझी की परंपरा का कायम रहना लोक संस्कृति के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाता है। विजयादशमी से शरद पूर्णिमा तक बच्चों की चहल-पहल, घर-घर गूंजते लोकगीत और बाजारों में सजे टेसू-झेंझी पुरानी परंपराओं की याद दिलाते हैं। यह विरासत न केवल अतीत से जुड़ाव बनाए रखती है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराने का माध्यम भी बन रही है。0
0
Report
दूध के भाव विवाद में मारपीट: डेयरी संचालक घायल, पुलिस जांच शुरू
Dholpur, Rajasthan:मनियां में दूध के भाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना नेशनल हाईवे किनारे रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। पीड़ित निरंजन कुशवाह पुत्र ताराचंद ने बताया कि वह गांव में गल्ला आढ़त और दूध डेयरी संचालित करते हैं। वह डेयरी पर दूध की खरीद कर रहे थे। इसी दौरान भवानीशंकरा पुरा निवासी दो युवक वहां पहुंचे और दूध के भाव को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि डेयरी बंद करने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आए परिजनों के साथ भी मारपीट हुई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक कांटे सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की और गल्ला आढ़त की दुकान से नगदी ले गए। कुछ देर बाद 15 से 20 अन्य लोगों के दोबारा आने और मारपीट करने का भी आरोप है। इस घटना में पीड़ित के पिता घायल हो गए। मनियां थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट ली थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
जवाहरलाल नेहरू मार्ग को ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाने की योजना जेडीए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विकास प्राधिकरण ने ट्रैफिक सिग्नल फ्री करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना बनायी है. जेडीए आगामी आठ महीने में इस प्रोजेक्ट का मौके पर काम शुरू करने के लिए निविदा जारी कर देगा. परियोजना के दो चरण होंगें—पहले गांधी सर्किल से जवाहर सर्किल तक और दूसरे चरण में रामनिवास बाग से गांधी सर्किल तक. विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) NABSCONS को देने के बाद छह महीने में डीपीआर तैयार होगी, उसके आधार पर निविदा निकाली जाएगी. स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की सलाह से पठनीय योजना के अनुसार एलिवेटेड रोड, लूप और यू टर्न स्ट्रक्चर सहित अंडरपास बनाकर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने का लक्ष्य है. गांधी सर्किल के नीचे अंडरपास प्रस्तावित किया गया है, यूनिवर्सिटी तिराहे से जवाहर सर्किल की तरफ जाने के लिए अंडरपास का निर्माण, तथा ओटीएस चौराहे आदि जगहों पर यू टर्न स्ट्रक्चर बनाये जाएंगे. इस योजना के अनुसार ट्रैफिक सिग्नल फ्री होने पर जंक्शन पर रुकना नहीं पड़ेगा और ड्राइवर्स को कम समय में गंतव्य तक पहुँचना संभव होगा. योजना के अनुसार एलिवेटेड रोड त्रिमूर्ति सर्किल से यूनिवर्सिटी तिराहे तक और यूनिवर्सिटी तिराहे से रामनिवास बाग की ओर आगे बढ़ेगी, ताकि गांधी सर्किल और ओटीएस चौराहे के पास के प्रमुख चौराहे बंद कर दिए जाएँ. आशा है कि इस प्रोजेक्ट के बहुमुखी लाभों से शहर की यातायात बनाएगी और प्रदूषण में कमी आएगी. क्लोजिंग प्रेषक: ABHISHEK SHRIVASTAVA0
0
Report
Advertisement
South Delhi: Shivalik and Malviya Nagar residents get pothole-free roads
New Delhi, Delhi:South Delhi: Shivalik and Malviya Nagar residents get pothole-free roads South Delhi: Shivalik and Malviya Nagar residents get pothole-free roads0
0
Report
जमुई: चकाई में 40 लीटर देशी महुआ शराब बरामद, दो महिलाएं फरार
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-333सी स्थित बटपार चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 लीटर अवैध देशी महुआ चulai शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस वाहन को देखते ही शराब बेच रहीं दो महिलाएं झाड़ी और नहर सोती का फायदा उठाकर भागने में सफल रहीं।थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बटपार चौक से पश्चिम नहर सोती के पास झाड़ियों की आड़ में दो महिलाएं देशी शराब की बिक्री कर रही हैं।सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिस को आते देख दोनों महिलाएं घनी झाड़ियों का लाभ उठाकर भाग निकलीं।आसपास जुटे ग्रामीणों ने उनकी पहचान बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में झाड़ियों की सघन तलाशी ली गई, जहां प्लास्टिक के झोलों में छिपाकर रखे गए विभिन्न गैलनों से कुल 40 लीटर देशी महुआ चulai शराब बरामद हुई।पुलिस ने शराब को मौके पर ही सील कर जब्त कर लिया। मामले को लेकर चकाई थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दोनों अज्ञात फरार महिला धंधेबाजों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।0
0
Report
अररिया में बच्चों के डूबने से मातम: SDRF की खोज जारी
Forbesganj, Bihar:अररिया में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 3 बच्चे नदी में डूब गये हैं जिनका कोई सुराग नहीं मिला है। महलगांव थानाक्षेत्र के उदा पुल के पास बहने वाली बकरा नदी में हुई है जहां today 12 बजे तीन बच्चियां मिट्टी लाने गई थी लेकिन नदी के तेज धार में बह गई । घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन अभी तक नदी में डूबे बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा है वही डूबने वाले बच्चों के घरों में मातम पसरा हुआ है0
0
Report
Advertisement
माताडीह में पहाड़ की तराई से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका
Munger, Bihar:माताडीह में पहाड़ की तराई से बंधे हाथ-पैर वाला अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका। शरीर पर चोट के कई निशान, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य; पहचान में जुटी पुलिस मुंगेर धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह गांव में पहाड़ की तराई स्थित ब्रह्म स्थान के पास सोमवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ-पैर गमछे से बंधे हुए थे। वहीं, शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव को वहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामले में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि व्यक्ति की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को पहाड़ की तराई में लाकर फेंका गया है या वारदात को घटनास्थल पर ही अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस हत्या के कारणों और मृतक की पहचान का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
सूरत ग्रामीण पलसाणा में 1.94 करोड़ के एल्यूमिनियम की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Surat, Gujarat:સુરત ગ્રામ્ય તાલુકા પલસાણામાં ભારતમાલા એક્સપ્રેસ-વે પર બનીેલી ૧૧ કરોડ? ૯૪ લાખથી વધારેની એલ્યુમિનિયમ ચોરીના ચકચારી કેસનો સુરત ગ્રામ્ય પોલીસ દ્વારા પર્દાફાશ કરવામાં આવ્યો છે. ટ્રેલરના ડ્રાઈવર અને ક્લીનરે માલિક સાથે વિશ્વાસઘાત કરીને કરોડોનો માલ સગ bevગે કરી દીધો હતો. સુરત જિલ્લા એલસીબી અને પલસાણા પોલીસે ટેકનિકલ સર્વેલન્સ અને બાતમીના આધારે ચોરીનો માલ ખરીદનાર પાંચ આરોપીઓને ઝડપી પાડી ૮૪.૪૬ લાખથી વધુનો મુદ્દામાલ રિકવર કર્યો છે. પલસાણાના વિસ્તારમાંથી પસાર થતાં ટ્રેલરની ઓફ ટ્રેલરથી ૫ોન્ટી-વાળો માલ અને ટ્રેલરના ચાલક દ્વારા હતો. આ ઘટનાની ગંભીરતાને ધ્યાનમાં રાખીને સુરત ગ્રામ્ય એલસીબી અને પલસાણા પોલીસના સહયોગથી તપાસ કરી હતી.સીસીટીવી ફૂટેજ અને ટેકનિકલ માહિતીના આધારે તપાસ આગળ વધી હતી. મુખ્ય ખરીદીદાર અને અન્ય સહયોગીઓની ધરપકડ કરી કબજે માલમાં ૧૫,૭૩૦ કિલો એલ્યુમિનિયમની પ્લેટો તથા પાવડર (કિંમત રૂ. ૭૧.૭૫ લાખ), ચોરી થયેલું ટ્રેલર (કિંમત રૂ. ૧૦ લાખ), રોકડા રૂપિયા ૨.૫૦ લાખ અને ૫ મોબાઈલ ફોન મળી કુલ ૮૬,૪૬,૧૫૦/- રૂપિયાનો મુદ્દામાલ જપ્ત થયો છે. હવે પોલીસ નેટવર્કના અન્ય તારો ખુલવાને बाकी છે.0
0
Report
जयपुर के सीएम भजनलाल शर्मा ने अष्टमी-नवमी पर माँ जगदम्बा की आराधना
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा ने की पूजा अर्चना सोशल मीडिया पर सीएम ने किया पोस्ट सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा आज अष्टमी एवं महानवमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राज राजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर जगत जननी माँ जगदम्बा की आराधना की। तत्पश्चात माँ दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया। बेटियां साक्षात शक्ति और स्नेह का पावन स्वरूप हैं, जिनके खिलखिलाते चेहरे हर आंगन को खुशियों से महकाते हैं। प्रदेश की हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही हमारा परम संकल्प है। आदिशक्ति माँ भवानी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की。0
0
Report
Advertisement
