icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार में बदहाली और गुंडارाज का आरोप, कांग्रेस अध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार में बदहाली है और गुंडाराज है यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने दो दिवसीय प्रशिक्षण दौरे पर सीतामढ़ी में कही है इतना ही नहीं इन्होंने कहा कि हाल ही में कुटुम्बा में एक नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली के पैटर्न पर अप्रिय घटना हुई रात भर उसके साथ अनहोनी घटना होती रही लेकिन बिहार में सम्राट चौधरी जो गुंडों को चुनौती दिए थे की बिहार से गुंडों को बिहार छोड़ना पड़ेगा लेकिन सरकार को चुनौती गुंडे और मवाली और बलातकारी दे रहे हैं ये अभी बिहारबका माहौल है । दूसरी तरफ बिहार की प्रस्थिति इस वक्त बेरोजगारी और बदहाली की है । सरकार का कोई भी वक्तव्य जनहित को लेकर नहीं है पुल और पुलिया गिर रहे हैं इसकी जांच होती है लेकिन कैसे जांच हो रही है इसकी अब तक रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में नहीं है।
0
0
Report

खैरागढ़ के शिक्षक राजेश प्रजापति को राज्यस्तरीय सम्मान, दो बार उपलब्धि

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण के लिए खैरागढ़ जिले के शिक्षक राजेश कुमार प्रजापति ने लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय सम्मान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें महामहिम राज्यपाल के हाथों डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री भी मौजूद रहे। राजेश प्रजापति को इससे पहले वर्ष 2024-25 में राज्य शिक्षक सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। शासकीय प्राथमिक शाला मरदकठेरा के प्रधान पाठक राजेश पिछले करीब 18 वर्षों से बच्चों की पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं। ‘कबाड़ से जुगाड़’, स्मार्ट क्लास और गतिविधि आधारित शिक्षण जैसे नवाचारों से उन्होंने ग्रामीण बच्चों की शिक्षा को नई दिशा दी। खास बात यह है कि वे सम्मान की राशि भी बच्चों और स्कूल की जरूरतों पर खर्च करते रहे हैं। लगातार दो राज्य स्तरीय सम्मान मिलना उनकी मेहनत और समर्पण की बड़ी पहचान है।
0
0
Report

नमाज पर विवाद: SP नेता हाजी उस्मान के बयान से भड़की राजनीति

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे सरकारी भवन परिसर मे नमाज पढ़ने के प्रकरण मे एफआईआर मे फंसे सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान का नमाज पढ़ने के मामले कों स्वीकार करते हुए चैलेंज वाला बयान आया सामने, बोले सार्वजनिक जगह पर तो अक्सर नमाज पढ़ते है और एकान्त ढूढ़ते है, देश मे शैक्षिक कार्यक्रमों से पहले सरस्वती वंदना और निर्माण कार्यों से पहले भूमि पूजन होता है, ऐसे मे अगर सवाल सिर्फ नमाज पर उठे तो भेदभाव का मामला है, संविधान ने इबादत करने का अधिकार सबको दिया है...... तो ये शर्म की बात नहीं फ़क्र की बात है, मुकदमे कों समाज मे गलत सन्देश बताते हुए प्रशासन से ख़त्म करने की मांग करते करते फिर आखिर मे वही कहते बैठे हाजी उस्मान....मे शर्म महसूस नहीं करता नमाज तो वहां पढ़ी गयी है। मुरादाबाद सर्किट हाउस परिसर मे नमाज के प्रकरण के बाद अपने ऊपर दर्ज हुए मुक़दमे से भड़के सपा नेता हाजी उस्मान का बड़ा बयान सामने आया, बोले सार्वजनिक जगहों पर लोग अक्सर नमाज पढ़ लेते है और एकांत तलाश कर लेते है..... इसपर इतना हंगामा नहीं होना चाहिए, हमारे देश मे शैक्षिक कार्यक्रमों से पहले सरस्वती वंदना और निर्माण कार्यों से पहले भूमि पूजन होता है, ऐसे मे अगर सवाल सिर्फ नमाज पर उठे तो भेदभाव का मामला है, वहां किसी का रास्ता नहीं रुका बल्कि पार्किंग मे जहाँ कारे खड़ी होती है उसके पीछे है, क़ानून टुटा है तो निष्पक्ष जाँच हो लेकिन नमाज कों लेकर मुकदमा अफ़सोसजनक है, ऐसे मुकदमो से मे या संविधान परस्त लोग बिल्कुल नहीं डरेंगे, संविधान ने इबादत करने का अधिकार सबको दिया है...... तो ये शर्म की बात नहीं फ़क्र की बात है, दबी आवाज़ मे लोगो कों भड़काते हुए हाजी मोहम्मद उस्मान बोले की मे लोगो कों कहूंगा नफरत का जवाब नफरत से ना दे बल्कि संविधान और इंसाफ के साथ आवाज़ उठायें, प्रशासन इस मुक़दमे कों नष्ट करें इससे समाज मे गलत सन्देश जा रहा है। बोले मे शर्म महसूस नहीं करता नमाज तो वहां पढ़ी गयी है लेकिन वीडियो कब और किसने बना लिया पता नहीं।
0
0
Report
Advertisement

सचिन पायलट ने मोदी सरकार के विदेश-आर्थिक नीति और ध्रुवीकरण पर निशाना

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर विदेश नीति, आर्थिक नीतियों, टैरिफ, किसानों और चुनावी ध्रुवीकरण को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका के साथ प्रस्तावित तेल और ट्रेड डील को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे। पायलट ने कहा कि रूस के साथ भारत के संबंध दशकों पुराने हैं उन्होंने सवाल उठाया कि भारत तेल कहां से खरीदे, यह अमेरिका तय कर रहा है और भारत से कहा जा रहा है कि एक महीने बाद रूस से तेल लेना बंद कर दें। वहीं अमेरिका के साथ हुए समझौते का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दस साल में 500 अरब डॉलर का माल खरीदने की बात कर रहा है, लेकिन क्या खरीदा जाएगा और किस कीमत पर खरीदा जाएगा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। भारत पर टैरिफ लगाया गया है, जबकि अमेरिकी उत्पादों पर जीरो टैरिफ और नॉन-टैरिफ बाधाएं भी खत्म करने की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका का मक्का, कपास और दूध जैसे उत्पाद भारत में जीरो टैरिफ पर आएंगे तो इसका सीधा असर देश के छोटे किसानों और दूध उत्पादकों पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार देश के हितों से समझौता कर रही है। सचिन पायलट ने चुनावी ध्रुवीकरण को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी कोई ऐसा घटनाक्रम सामने आता है, कैलेंडर देखकर समझा जा सकता है कि चुनाव कितने नजदीक हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में सरकार ने फ्री राशन बांटने और अखबारों में फोटो छपवाने के अलावा क्या किया, इसका जवाब जनता मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही हिंदू-मुस्लमान और मंदिर-मस्जिद के मुद्दों पर संवाद केंद्रित हो जाता है, जबकि धरातल पर विकास के काम नहीं हुए हैं। पायलट ने दावा किया कि सरकार के कई पुराने समर्थक भी अब बदलाव चाहते हैं। दिमागी नक्सल" बयान पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जवाब मांगा पायलेट ने दिमागी नक्सल शब्द को लेकर भी केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछा गया है कि आखिर 'दिमागी नक्सल' की परिभाषा क्या है। उन्होंने कहा कि यदि कोई वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के नेता से इस शब्द का अर्थ पूछ रहा है तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। पायलट ने कहा कि जब भी सरकार पर किसी वर्ग या आंदोलन का दबाव बढ़ता है तो वह बैकफुट पर आती है। किसानों और युवाओं के आंदोलनों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार दिखावे के लिए मजबूत रुख अपनाती है, लेकिन दबाव बढ़ने पर कदम पीछे खींचती है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जो निर्णय ले, लेकिन नियम-कानून बनाते समय सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा: किराए के मकानों में चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में घरों में चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा नोएडा में किराए के मकानों और कमरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का सेक्टर-63 थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, 24 मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खास तौर पर ऐसे मकानों और कमरों को निशाना बनाते थे, जहां लोग किराए पर रह रहे थे। आरोपी मौका मिलते ही कमरों में घुसकर मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी के बाद सामान को ठिकाने लगाकर आरोपी रकम कमाते थे। लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सुराग जुटाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गैंग ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी का सामान किन लोगों को बेचा जाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गैंग में और कितने लोग शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

बरेली में 'एक पेड़ गुरु के नाम' ड्राइव: टीचर डे पर टीचरों का सम्मान

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ प्लांटेशन ड्राइव पर, बरेली की DFO दीक्षा भंडारी ने कहा, 'हमने आज एक टीचर फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम रखा, जहाँ मिनिस्टर और दूसरे जाने-माने लोगों ने बरेली कॉलेज के टीचर्स को सम्मानित किया। कई स्टूडेंट्स भी आए और उन्होंने सीखा कि हमारे माता-पिता के बाद टीचर्स हमारी जिंदगी में कितने ज़रूरी हैं, और वे हमारे भविष्य को बनाने में कैसे मदद करते हैं... प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, बच्चों ने पेड़ भी लगाए। टीचर्स और स्टूडेंट्स बहुत उत्साहित थे...' बरेली, उत्तर प्रदेश: ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ प्लांटेशन ड्राइव पर, उत्तर प्रदेश के फ़ॉरेस्ट और एनवायरनमेंट मिनिस्टर अरुण कुमार ने कहा, 'आज, हमारे पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर, जिसे टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है, हम पेड़ लगाकर टीचर्स को सम्मानित कर रहे हैं। हमने बरेली कॉलेज के टीचर्स को सम्मानित किया...'.
0
0
Report
Advertisement

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला, उनके हाथों में देश का भविष्य डॉ. राकेश सिंह राना

Mohammad RajaMohammad RajaFollow14m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह राना का आयोजक समिति द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चंद्र शर्मा ने की। अध्यक्षीय संबोधन में सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही बच्चों को जीवन के नैतिक मूल्यों से परिचित कर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश सिंह राना ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, ज्ञान और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने छात्रवृत्तियों के सहारे अपनी शिक्षा पूरी की और विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। डॉ. राना ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने वाला मार्गदर्शक होता है। विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था और समर्पित शिक्षकों के बिना विकसित राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान कर उनके शैक्षिक योगदान की सराहना की गई। अंत में विजय प्रताप पुंडीर ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजयवीर सिंह (पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ), प्रदीप पुंडीर (जिला अध्यक्ष यूटा), अवनीश कुमार सिसोदिया (जिला उपाध्यक्ष), शैलेंद्र चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ), मनोज यादव (जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ), यशवीरा सिंह राघव, राधेश्याम, नरेंद्र राठौर, विनोद कुमार, खचेर सिंह, पूर्व अध्यापक अशोक पुंडीर, हरपाल सिंह यादव, जाहिर अख्तर कुरैशी, राम गिरीश यादव, संजय शर्मा तथा धर्मवीर सिंह लोधी वीरपाल यादव, अजय चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report

कोसी के पानी से चौसा के प्रभावित इलाकों में राहत उपाय तेज

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड के निचले इलाकों में कोसी नदी का पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। इलाके की स्थिति को लेकर जी मीडिया द्वारा बीते दिनों प्रमुखता से खबर प्रसारित किए जाने के बाद आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने चौसा प्रखंड के विभिन्न प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जलभराव के कारण लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि वे लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में उनकी जिलाधिकारी अभिषेक रंजन से भी बातचीत हुई है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी को भी प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था भी कराई गई है। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने को लेकर भी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट है तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोसी के पानी से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report

झारखंड PGT-2023 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच, अभ्यर्थी CBI जांच मांगकर दिल्ली रवाना

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में PGT 2023 भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने जा रहा है। मामले की CBI जांच की मांग को लेकर 6 अभ्यर्थियों का दल दिल्ली के लिए रवाना हो रहा है। JPSC-JSSC में कथित अनिमियताओं के मामले में 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में JSSC की कथित अनियमितताओं से जुड़ी जनहित याचिका में इंटरवेनर के तौर पर अपना पक्ष रखने की तैयारी में हैं。 अभ्यर्थियों का आरोप है कि PGT 2023 की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। 3120 पदों पर नियुक्ति के लिए पूरे राज्य में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अभ्यर्थियों का दावा है कि इन 24 केंद्रों में से केवल पांच केंद्रों से ही आधे से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ। लगभग सभी विषयों के टॉपर भी इन्हीं पांच केंद्रों से आने का दावा किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ पेपर लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि कथित तौर पर सीटों की सेटिंग और पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। उनका आरोप है कि एक संगठित सिंडिकेट के जरिए परीक्षा केंद्रों को मैनेज किया गया। परीक्षा के दौरान विशेष ड्रेस कोड और अलग लाइन जैसी व्यवस्थाओं का भी आरोप लगाया गया है। अभ्यर्थियों ने सबसे बड़ा सवाल TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को लेकर उठाया है। उनका कहना है कि TDPL के जरिए ली गई 45 अन्य परीक्षाओं को रद्द कर जांच के आदेश दिए गए, लेकिन PGT 2023 परीक्षा को रद्द नहीं किया गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि जब संबंधित मामलों में अनियमितताओं की जांच की जा रही है, तो PGT 2023 को इससे अलग क्यों रखा गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top