Back
पंजाब में NHM कर्माचारी हड़ताल तीसरे दिन जारी, सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
VSVARUN SHARMA
Dec 03, 2025 12:52:18
Kapurthala, Punjab
NHM कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सिविल सर्जन ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन
नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारिओ ने अपनी जायज़ मांगों को सरकार तक पहुंचाने और दो माह की बकाया सैलरी जारी करवाने के साथ साथ सोई हुई सरकार को नींद से जगाने के लिए आज फिर सिविल सर्जन ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया हैं। और सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की है।
बता दे कि पूरे पंजाब में सभी NHM कर्मचारियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है। इसी कड़ी के तहत आज हेल्थ डिपार्टमेंट कपूरथला के सभी कर्मचारियों ने सिविल सर्जन ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार की निंदा की। सैलरी जारी न होने से मानसिक परेशानी झेल रहे कर्मचारियों ने यह भी दावा किया है कि अगर वह मिलकर झाड़ू वाली सरकार बना सकते हैं, तो इस तरह का कर्मचारी विरोधी व्यवहार देखकर वह झाड़ू वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का पक्का इरादा कर चुके हैं।
कर्मचारियों ने सरकार को चुनौती दी है कि अगर उनकी जायज़ मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले चुनावों में NHM कर्मचारियों द्वारा सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा। इस बीच यूनियन के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी राम सिंह ने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों द्वारा विभाग की सभी तरह की ऑनलाइन रिपोर्टिंग, ऑफलाइन रिपोर्टिंग, डेली OPD और दूसरी विभागीय गतिविधियां पूरी तरह से बंद कर दी गईं।
ANM यूनियन की जिला लीडर शरणजीत कौर ने कहा कि सरकार के इस व्यवहार के विरोध में आज वैक्सीनेशन प्रोग्राम का पूरी तरह से बायकॉट किया गया है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों की सैलरी हर महीने की 5 तारीख तक जारी की जाए।
ऐसा न होने पर विरोध और तेज़ करने की चेतावनी भी दी गई। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली AAP की पंजाब सरकार जहां अपने वादों से भागती दिख रही है, वहीं कर्मचारियों की सैलरी जारी न करके और मुख्य मांगों को नज़रअंदाज़ करके हर फ्रंट पर फेल सरकार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हुई हेल्थ सेवाओं के लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है।
गौरतलब है कि यूनियन के नेता 4 तारीख को मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब के हेड ऑफिस का घेराव करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 03, 2025 13:17:090
Report
HBHemang Barua
FollowDec 03, 2025 13:16:540
Report
RSRahul shukla
FollowDec 03, 2025 13:15:570
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 03, 2025 13:15:360
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 03, 2025 13:12:280
Report
GZGAURAV ZEE
FollowDec 03, 2025 13:12:020
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowDec 03, 2025 13:11:450
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 03, 2025 13:11:090
Report
RSRahul shukla
FollowDec 03, 2025 13:10:510
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowDec 03, 2025 13:10:340
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 03, 2025 13:10:130
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 03, 2025 13:08:390
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 03, 2025 13:08:12Raipur, Chhattisgarh:6.30 गेस्ट
शताब्दी पांडे, बीजेपी
अनिल द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार
राजेंद्र तिवारी, नक्सल विशेषज्ञ
0
Report
NJNeeraj Jain
FollowDec 03, 2025 13:07:560
Report