icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गन्ना तकनीकी परियोजना: आधुनिक तकनीक से उत्पादन बढ़ाने पर अनुदान, अभी आवेदन करें

Karnal, Haryana:करनाल , गन्ना किसानों के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर मिलेगा अनुदान, 30 सितंबर तक मांगे आवेदन प्रदर्शन प्लॉट लगाने वाले किसानों को मिलेगी वित्तीय सहायता, कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी देगी सरकार करनाल, गन्ना उत्पादक किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और गन्ने की खेती की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ शुरू की है। योजना के तहत प्रदेश के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के किसानों को आधुनिक तकनीकों से प्रदर्शन प्लॉट स्थापित करने पर अनुदान दिया जाएगा। वसंत अथवा ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल के बाद गन्ने की बिजाई करने वाले किसान 30 सितंबर तक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अक्टूबर-नवंबर में शरदकालीन गन्ने की बिजाई करने वाले किसानों के लिए आवेदन की अवधि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक रहेगी। किसान योजना का लाभ लेने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक जसविंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत अधिसूचित एवं अनुशंसित गन्ना किस्मों की आधुनिक तकनीकों से बिजाई को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को चार फीट चौड़ी कतार में बिजाई, सिंगल-बड विधि, बेस्ड-चिप विधि, फाउंडेशन सीड नर्सरी, बीज उपचार तथा चार फीट की दूरी पर पेड़ी प्रबंधन जैसी तकनीकों को अपनाने पर अनुदान दिया जाएगा। इन तकनीकों के माध्यम से गन्ने की फसल में बेहतर पौध संख्या, उत्पादन और गुणवत्ता हासिल करने के साथ-साथ खेती की लागत को कम करने में मदद मिलेगी। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि सरकार गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद पर भी सब्सिडी प्रदान करेगी। इसके तहत गन्ना सैट ट्रीटमेंट डिवाइस, पावर वीडर, रटून मैनेजर, रोटावेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सोइलर, गन्ना कटर, स्ट्रिपर, प्लांटर और मिनी ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों को योजना में शामिल किया गया है। इन कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक किसान भी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं और गन्ने की खेती में आधुनिक तकनीकों एवं कृषि यंत्रों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कदम उठाएं。
0
0
Report

नाबालिग लड़कियों के बीच विवाद, मल्हार पार्क में मारपीट; वीडियो वायरल

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली बैढ़न मल्हार पार्क में नाबालिग लड़कियों और एक युवक के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मोहम्मद कैफ नाम के युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल तीनों लड़कियां नाबालिग हैं और उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। CCTV और वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मल्हार पार्क की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के बयानों से राजनीतिक हलचल तेज

Raipur, Chhattisgarh:बीजेपी विधायक अजय चन्द्राकार की अलग अलग विषयों पर बाइट आदिवासी चेहरे को बनाया गया छग का प्रभारी मामले में झारखंड में कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा की सी टीम है टोटल राजनीति में कांग्रेस के नेता बदहाल हैं जो नेता योग्यता में वहां बदहाल है वो छग को ठीक करने आ रहें है सरगुजा के लिए टी एस सिंहदेव ही काफी है यूट्यूब पर नक्सल समर्थन का वीडियो वायरल मामले में चंद्राकर ने कहा बहुत से तत्व है देश में, राष्ट्र विरोधी तत्व सक्रिय है मोदी जी इन्हीं तत्वों से लड़ रहे है, हमें उनके साथ होना चाहिए कांग्रेस के पंजाब के प्रभार में बदलाव पर बोले चंद्राकर भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय राजनीति में हमेशा कांग्रेस को असफलता दिखाए हैं कांग्रेस कलह की पार्टी है, केवल कलह होती है कांग्रेस में भूपेश बघेल कहीं अपनी योग्यता साबित नहीं कर पाए यह दिमागी नक्सली है, जो भी उपनाम लगे वह सब सहीं है
0
0
Report

भाजपा विधायक के वायरल वीडियो पर सियासी हंगामा, सागर शराब कांड कांग्रेस पर निशाना

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत *आरिफ मसूद को दिया बीजेपी ने जवाब-* रामेश्वर शर्मा जी ने पाकिस्तान की बात की थी और पाकिस्तान का जिस तरीके से रवैया भारत के खिलाफ रहा है लगातार भारत के खिलाफ पाकिस्तान साजिश करता है ऐसे में कांग्रेस के नेता को बताना चाहिए कि जब पाकिस्तान का नाम आता है पाकिस्तान के ऊपर कारवाई की बात करता है तो कांग्रेस के नेता क्यों परेशान हो जाते हैं.... कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस प्रेम छोड़ना चाहिए...भारत देश में भारत के प्रति वफादारी निभाए. . क्या कांग्रेस के नेताओं को वहां जैसे हालात हैं उनकी जानकारी ना गूगल पर मिलती है ना कहीं और मिलती है जो बात कही गया है कि पाकिस्तान के लिए बात है *सागर शराब कांड पर-* जिस तरह की घटना सागर में हुई है वह बेहद दुखद है मुख्यमंत्री जी द्वारा सख्त कार्यबही दिखाई गई...तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गई...बड़े से बड़ा अधिकारी अगर मामले में कहीं भी संलिप्त पाया जाएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी...20 लोगों पर नाम दज प्रकरण दर्ज हुआ है गिरफ्तारियां हुई है ऐसे में कांग्रेस के नेता संवेदनशील विषय पर राजनीति करके राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं...अगर उनके पास किसी भी तरह शराब माफिया के प्रमाण है तो उसको पुलिस को सोपना चाहिए....कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है बाईट - अजय सिंह यादव बीजेपी प्रवक्ता
0
0
Report
Advertisement

ACB ने सूरतगढ़ में जोधपुर डिस्कॉम के सीसी बाबू सुधीर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई जोधपुर डिस्कॉम का सीसी बाबू सुधीर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर का SCO जारी करने की एवज में मांगी थी रिश्वत ACB ने जोधपुर डिस्कॉम के सीसी बाबू सुधीर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया सूरतगढ़ में सीसी बाबू के पद पर तैनात परिवादी की फर्म द्वारा सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रस्तुत पत्रावलियों में SCO जारी करने के बदले आरोपी द्वारा की जा रही थी रिश्वत की मांग विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई के दौरान मौके से फरार PM सूर्य घर योजना की फाइल पास करने की एवाज में मांगी थी रिश्वत ASP पवन मीणा की टीम ने किया कार्रवाई को अंजाम विद्युत विभाग के कार्यालय में चल रही है कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ राहत में सरकार पर दोनों दलों के आरोप, बिहार भीषण संकट का सामना कर रहा

Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, भोजन, राहत सामग्री और पशुओं के चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है। एजाज अहमद ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को बाढ़ राहत के लिए पर्याप्त सहायता नहीं मिल रही है, उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और विशेष सहायता की माँग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। पटना के समीप पुनपुन इलाके का जिक्र करते हुए राजद प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग मदद के अभाव में भगवान भरोसे जीवन जीने को मजबूर हैं। बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीश वर्धन ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में बाढ़ राहत और स्थायी समाधान के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। डॉ. वर्धन ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को उचित राहत और बचाव कार्य भी नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने इसे सरकार के शासन और प्रशासन की विफलता बताते हुए तत्काल राहत एवं बचав कार्यों में तेजी लाने की मांग की।
0
0
Report

सासाराम में लिव इन रिलेशनशिप हत्या पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा में लिव इन रिलेशनशिप मे रह रहे एक महिला तथा पुरुष की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। बता दे की मणि भूषण कुमार तथा ननकी देवी गोलीमार का हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृत महिला के परिवार के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया एवं मुआवजा की मांग करने लगे। लोगों को समझने के लिए सासाराम के वीडियो तथा को मौके पर पहुंचे तथा नेता के पुत्र अभिषेक कुमार को समझा बूझकर किसी तरह मनाया। मृतक के पुत्र का कहना है कि उसे 24 घंटे के अंदर न्याय चाहिए। आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। साथ में उसकी एक छोटी बहन है, जिसके शादी के लिए भी कोई फंड चाहिए। शव के साथ सड़क जाम करने से लोगों को काफी परेशानी हुई और लगभग दो घंटे तक सड़क पर अब आगमन बाधित रहा।
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देकर घर में गोली मारी

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने भोजपुर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए घर में घुस कर एक 32 वर्षीय युवक रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी है। मामला गड़हनि थाना के लासाढी गांव के हैं जहां गांव के ही कुछ नामजद दबंगों ने मादक पदार्थ के बिक्री का विरोध करने वाले 32 वर्षीय युवक रमेश कुमार सिंह को उसके घर में घुस कर कानून को धत्ता बताते हुए गोली मार दी है और हथियार लहराते हुए फरार हो गए है। घायल युवक का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंगों के द्वारा हेरोइन और गांजा बेचा जाता है जिसका मैं विरोध करता था और आज इसी बात से नाराज दबंगों ने युवक रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी है और हथियार लहराते फरार हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी बताने से इन्कार किया है।
0
0
Report

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow15m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यायल माधोपुर के राजेश कुमार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य के लिए पश्चिम चम्पारण शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया,सम्मान मिलने की खबर से विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखा गया,विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का भव्य स्वागत किया,इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर, फूल-माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया, विद्यालय परिवार ने कहा कि प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का शिक्षा के प्रति समर्पण, बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने का प्रयास और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं,उनके सम्मान से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है,छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी,सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top