icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंडला: देर रात कार ने खड़े ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया。 मामला बिछिया थाना क्षेत्र का है, जहाँ टाटा टीएगो कार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर पडरिया गांव के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी बिछिया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

महासमुंद में शिक्षक कमी बीच शिक्षा सत्र शुरू, प्रवेश उत्सव से बच्चों को जोड़ा गया

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद शाला प्रवेश उत्सव मनाए जाने की योजना महासमुंद जिले में कल यानी 16 जून से नए शिक्षा सत्र के साथ प्रावधान है। लेकिन इस उत्सव के बीच जिले की सरकारी स्कूल व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियां भी सामने हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या स्कूलों में शिक्षक की कमी है। सवाल भी यही है कि, जब स्कूलों में हजारों शिक्षकों के पद खाली हैं, तो बच्चों की पढ़ाई किस तरह पटरी पर आएगी ? जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के पांच विकासखंडों महासमुंद, बागबाहरा, बसना, पिथौरा और सरायपाली में कुल 1956 शासकीय स्कूल संचालित हैं। वर्ष 2025-26 में इन स्कूलों में 1 लाख 41 हजार 503 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए जिले में 6 हजार 579 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 9 हजार 523 है। यानी जिले में करीब 2944 शिक्षकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। शिक्षकों की कमी का असर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में साफ दिखाई देता है। कई बार पालक और छात्र शिक्षक की मांग को लेकर आंदोलन तक कर चुके हैं। और स्कूलों में तालाबंदी जैसी स्थिति भी सामने आती रही है। इधर जिला शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र को लेकर स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किया है। इनमें शाला भवनों की साफ-सफाई, रंगरोगन, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं लगाने और ऐसे भवनों को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मरम्मत योग्य भवनों का प्रस्ताव भी मांगा गया है। विभाग ने प्रवेश उत्सव के दौरान न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित करने और 15 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर 16 जून को प्रवेश सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल शाला प्रवेशोत्सव के जरिए सरकार का उद्देश्य बच्चों को स्कूल से जोड़ना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है, लेकिन महासमुंद जिले में शिक्षक संकट जैसी बड़ी चुनौती के बीच शाला प्रवेश उत्सव कितना प्रभावी है, ये बात साल दर साल स्कूलों में नौनिहालों के घटती संख्या से समझा जा सकता है।
0
0
Report

शेखपुरा में पेंशन प्रमाणीकरण के लिए 6 रथों से जागरूकता अभियान शुरू

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा समाहरणालय परिसर से डीएम शेखर आनंद ने जागरूकता रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के जीवंत प्रमाणीकरण गाड़ी को डीएम ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। सभी छः प्रखंडों के लिए छः जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जागरूकता रथ विभिन्न गांव गांव घूम घूम पेंशन धारियों को सीएसपी, साईबर कैफे और प्रखंड कार्यालय पहुंच अपना जीवन्त प्रमाणीकरण कार्य पूर्ण करने को लेकर जागरुकता करेंगे। इस पर डीएम के अलावे डीडीसी,एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक हैं और अभी भी 12 हजार लाभुकों का जीवंत प्रमाणीकरण का कार्य नहीं हो सका है जिसके कारण उनकी पेंशन रुकी है। जिल प्रशासन ने लोगो से जीवंत प्रमाणीकरण कराए जाने की अपील किया है।
0
0
Report
Advertisement

रोशन आनंद बोले: फैज़ल खान को गिरफ़्तार नहीं किया गया, हत्या की साज़िश स्पष्ट

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना हमने जो खोया है वो कोई लौटा नहीं सकता, हमने अपने जिगर का टुकड़ा खोया है, हमारे भाई की हत्या की CBI जांच हो, हाई लेवल कमिटी बनाकर फिर से मेरे भाई का पोस्टमार्टम कराया जाए, बिहार सरकार से मांग, फ़ैजल खान गुंडा है अपराधी है, फ़ैजल खान ने गोली चलवाया, रौशन आनंद का बड़ा बयान मैं फ़ैजल खान का रत्ती -रत्ती खोल दूँगा, वो गुंडा है अपराधी है क्या है, किस नेता के संरक्षण में फ़ैजल खान को बचाया जा रहा है,. सबका पर्दाफाश करेंगे, जेल के भीतर मेरी हत्या कराने की साजिश रची गई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने मुझे बचाया, फ़ैजल खान को पुलिस ने बचाया है, मैं सनातनी हिन्दू हूँ पुलिस फ़ैज़ल ख़ान की मदद कर रही है पुलिस के पास समय था लेकिन फैजल ख़ान को गिरफ़्तार नहीं किया किस नेता का संरक्षण प्राप्त है फैजल ख़ान को मुझे मैनेज करने की कोशिश की गई, मुझे धमकाया गया अगर मैनेज नहीं करेंगे तो परिणाम भुगतना होगा और मेरे भाई की हत्या हो गई-रौशन आनंद फैजल ख़ान पढ़ाता नहीं है सिर्फ़ साज़िश करता है, फैजल खान को पुलिस ने साथ दिया है, मैं सनातनी हिंदू हूँ हमे किसी को मारना नहीं सिखाया गया है.. बाइट — रौशन आनंद, डायरेक्टर, ज्ञान बिंदु G S एकेडमिक
0
0
Report

कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार : अरुण कुमार यादव

VKVasim KhanFollow3m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार : अरुण कुमार यादव मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीएसआरके कौशल विकास संस्थान, रामनगर खालिसा में सोमवार को संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई मऊ के प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने कहा कि कौशल विकास और शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जयभीम कुमार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन की जानकारी देते हुए युवाओं से प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया। संस्थान के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने बताया कि टेलीकॉम क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं तथा प्रशिक्षण के बाद कैम्पस प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report

नगरौली गांव में लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी लेकर फरार हुए चोर रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र रेउसा क

RKRamendr KumarFollow19m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:नगरौली गांव में लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी लेकर फरार हुए चोर रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र रेउसा के अंतर्गत ग्राम नगरौली में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित रंजीत सिंह पुत्र अहिमान सिंह ने थाना रेउसा में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर का मुख्य दरवाजा बंद कर सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे में रखे लोहे के बक्से का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने बक्से में रखे सोने के तीन लॉकेट, माला, झाला, सोने का बाटुला, चांदी की पायलें, पीतल के बर्तन, नए कपड़ों से भरा बैग तथा नगदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने थाना रेउसा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

NHM संविदा CHOs का डूंगरपुर कलेक्टरेट पर प्रदर्शन, कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वेणीराम पाटीदार ने बताया कि वर्तमान में राज्य के उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर 9700 से अधिक CHO पिछले 4 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना काल में भी इन कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर अग्रिम पंक्ति में काम किया था। संगठन राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022 के अंतर्गत नियमित पदों का सृजन करने की मांग कर रहे है। साथ ही, 3 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके लगभग 5700 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तत्काल स्क्रीनिंग शुरू कर उन्हें नियमित करने की मांग कर रहे है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नियमानुसार, संविदा पर 3 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मियों को 10% लॉयल्टी बोनस देने का प्रावधान है। 4 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राजस्थान के CHO को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। संगठन ने अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश के सभी CHO को तुरंत लॉयल्टी बोनस का परिलाभ देने की भी मांग है। लेकिन सरकार की ओर से उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। वही 7 दिन में माँगो को पूरा करने की मांग की है। साथ ही कल से समस्त ऑनलाइन रिपोर्टिंग और अन्य विभागीय ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार करने के साथ 23 जून से संपूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
0
0
Report

राजगढ़ राजीविका समिति के आरोपों पर निष्पक्ष जांच की मांग

Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में राजीविका समिति पर अनियमितताओं के आरोप, महिलाओं ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की अलवर जिले के राजगढ़ ब्लॉक स्थित नव ज्योति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड, श्रीचंदपुरा से जुड़ी महिलाओं ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समिति में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। महिला प्रतिनिधि मंजू के अनुसार, समिति के अंतर्गत करीब 20 गांवों की महिलाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को सभी गांवों की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया था, लेकिन 26 फरवरी 2026 को आयोजित विशेष आमसभा की सूचना अधिकांश महिला सदस्यों और संबंधित स्टाफ को नहीं दी गई। इसके बावजूद नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया, जिस पर महिलाओं ने आपत्ति जताई है। महिलाओं ने बताया कि इस मामले की शिकायत उप रजिस्ट्रार को पहले ही दी जा चुकी है, वहीं 12 मई 2026 को हुई जांच को भी उन्होंने निष्पक्ष नहीं माना। ज्ञापन में ब्लॉक स्तर के स्टाफ पर मनमानी, महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार और समिति के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बैठकों का संचालन नियमों के अनुरूप नहीं हो रहा है और कई महत्वपूर्ण निर्णय बिना व्यापक सहमति के लिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान पदाधिकारी स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले बैंक ऋण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। महिलाओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पारदर्शी तरीके से सामूहिक आमसभा आयोजित कराने और सभी सदस्यों को न्याय दिलाने की मांग की है। “हम सभी गांवों की महिलाओं को बिना सूचना दिए नई कार्यकारिणी बना दी गई। हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सभी को न्याय मिले।”
0
0
Report
Advertisement

राज्यपाल ने लक्ष्मणगढ़ में शहीद गोवर्धन ढाका की प्रतिमा का अनावरण किया

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- सैनिक देश और समाज की रक्षा करते हैं। सैनिकों का ओर उनके परिवार का सम्मान होना चाहिए एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के जसरासर गांव में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने आज शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर शहीद स्मारक परिसर में पौधारोपण भी किया। शहीद प्रतिमा अनावरण समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, विधायक सुभाष मील , विधायक गोवर्धन वर्मा, सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरी भाऊ किशन राव बागडे ने कहा कि राजस्थान की भूमि वीरों की भूमि है। इस भूमि पर कई वीर सपूत पैदा हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में आक्रमणकारी आए थे लेकिन चित्तौड़गढ़ के महाराणा प्रताप और उनकी सेना ने आक्रमणकारियों को खदेड़ दिया था जिसका इतिहास आज भी वर्णन है। अंग्रेजों के जमाने में शहीद वीर सैनिकों के केवल कपड़े ही भेजे जाते थे। लेकिन 13 माह के तत्कालीन प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेई के प्रयासों के कारण आज देश के वीर शहीद का पार्थिव देह ससम्मान के साथ लाया जाता है। देश के वीर शहीद कड़ी धूप में भी सीमाओं पर देश की रक्षा और समाज की रक्षा करते हैं उनकी सेवा बहुत महत्वपूर्ण है। जिसके कारण वीर सैनिकों का और उनके परिवारों का बराबर सम्मान करना चाहिए। राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे ने कहां की शिक्षक देश की सेवा के लिए बच्चों के निर्माण करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर समारोह में शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की धर्मपत्नी वीर वीरांगना सुनीता देवी ढाका सहित शेखावाटी क्षेत्र की 26 वीर वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने भी संबोधित करते हुए शहीद को देवताओं के रूप पुजने ओर शहीद के परिवार का सम्मान करने की बात कही है। बाइट 1 हरिभाऊ किसनराव बागड़े राज्यपाल राजस्थान बाइट 2 झाबर सिंह खर्रा यूडीएच मंत्री राजस्थान सरकार बाइट 3 प्रेम सिंह बाजोर, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष राजस्थान
0
0
Report

जयपुर में FIFA विश्व कप का जश्न: फुटबॉल प्रेमी उबाल से भरे

Jaipur, Rajasthan:फीफा का रोमांच आया हुआ है जयपुर में भी जयपुर कनाडा मेक्सिको अमेरिका में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर फुटबॉल प्रीमियम में जबरदस्त उत्साह छाया हुआ है,, राजधानी जयपुर सहित देश दुनिया के तमाम फुटबॉल प्रेमी फुटबॉल के इस वर्ल्ड कप में लंबी दूरी से भी खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं,, वर्ल्ड कप को लेकर फुटबॉल प्रेमियों का कहना है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा खेलने जाने वाला खेल है फुटबॉल,,, उनके लिए यह आयोजन एक बेहतरीन आयोजन है,, वही राजस्थान में भी इस खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए राजस्थान फुटबाल संघ लगातार प्रयासरत है,, वही फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर फुटबॉल खिलाड़ियों का कहना है कि 48 देश के साथ शुरू हुए इस फुटबॉल के महाकुंभ में पूरी दुनिया में रोमांच छाया हुआ है,,, राजधानी के फुटबॉल खिलाड़ी भी खुद को भविष्य का वर्ल्ड कप का प्लेयर मानकर फुटबॉल के मैदान में डटे हुए हैं फुटबॉल के छोटे-छोटे खिलाड़ियों का भी कहना है कि आज हम फुटबॉल को अपना भविष्य मानकर इस मैदान में खेल रहे हैं और सपने देख रहे हैं क्या आगामी समय में हम भी अंतरराष्ट्रीय मैदान में फीफा जैसे वर्ल्ड कप में फुटबॉल खेलेंगे,, आज जब टीवी स्क्रीन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को फुटबॉल खेलता हुआ देखते हैं तो राजधानी के खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह और रोमांच पैदा होता है,,, टीवी स्क्रीन पर वर्ल्ड कप देखकर राजधानी के खिलाड़ियों में भी जोश और जुनून फुटबॉल खेलने का जागृत होता है और इसी जुनून के चलते हुए लगातार फुटबॉल के मैदान में डटे रहते हैं,,
0
0
Report

धमतरी नगर में 8 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 24 लाख के माल बरामद

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले की नगरी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोना, चांदी, नकदी, मोबाइल फोन और बाइक सहित लगभग 24 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह नगरी क्षेत्र में हाल ही में हुई तीन बड़ी चोरी की वारदातों में शामिल था। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और एक-एक कर पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में जिले और आसपास के इलाकों में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं से भी पर्दा उठ सकता है। जांच में सामने आया कि गिरोह बेहद शातिर अंदाज में वारदातों को अंजाम देता था। चोरी के बाद जेवरात और अन्य सामान को एक स्थानीय सराफा कारोबारी के जरिए खपाने की कोशिश की जाती थी, जबकि पुलिस की नजरों से बचाने के लिए चोरी का माल गिरोह की महिला सदस्य के पास छिपाकर रखा जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 144 ग्राम से अधिक सोना, 2 किलो से ज्यादा चांदी, 11 हजार रुपये से अधिक नकदी, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये आंकी गई है। वही इस गिरोह की एक और दिलचस्प और चौंकाने वाली पहचान सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह के सभी सदस्यों ने अपने गले में एक विशेष प्रकार का टैटू बनवा रखा था, जिसे पुलिस उनकी आपसी पहचान और संगठनात्मक निशानी मान रही है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है, ताकि भविष्य में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है
0
0
Report
Advertisement

गर्मी के कारण स्कूल खोलने पर कांग्रेस की आपत्ति, 1 जुलाई से खोलने की मांग

Raipur, Chhattisgarh:गर्मी की छुट्टी के बाद छत्तीसगढ़ में कल से स्कूलें खुल रही है. सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं. वहीं कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जाहिर की है. कांग्रेस ने 1 जुलाई से स्कूल खोलने की मांग की है. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि अभी भी प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में अभी स्कूल खोलना समझ से परे है, सरकार को 1 जुलाई से स्कूल खोलनी चाहिए वहीं रायगढ़ केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी के मौत मामले में गठित कांग्रेस की 6 सदस्यीय समिति को लेकर शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में पार्टी स्तर पर जांच के लिए की समिति गठित. 6 सदस्यीय समिति गठित की है. समिति की संयोजक सरायपाली विधायक चातुरी नंद बनाई गईं है. आरोप है कि पुलिस ने बर्बरता से पिटाई की, जिसके बाद जेल दाखिल करने के बाद मौत हुई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top