146001
वन चेतना पार्क में पौधे लगाए
Hoshiarpur, Punjab:सी एफ नॉर्थ डाक्टर संजीव तिवारी और डी एफ ओ होशियारपुर नलिन यादव की ओर से सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों पर वन महोत्सव के अवसर पर पौधे लगाए गए और लोगों को अपील की गई की ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में निशु आजाद के घर पर पत्थरबाजी, परिवार सुरक्षित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में निशु आजाद के घर पर रात करीब 11 बजे पथराव किए जाने का आरोप सामने आया है। निशु आजाद के मुताबिक कुछ लोगों ने अचानक उनके घर की ओर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव से परिवार के लोग घबरा गए। आरोप है कि पत्थर घर की बालकनी तक पहुंचे। घटना के बाद निशु आजाद ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। करीब 30 सेकंड के वायरल वीडियो में घर के अंदर पड़े पत्थर और शीशे पर पत्थर लगने के निशान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में निशु आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज से अपनी जान को खतरा होने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले में अभी किसी आरोपी की पुष्टि नहीं की गई है। वही इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वायरल वीडियो0
0
Report
झहानाबाद के पास बस दुर्घटना: बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में एक की मौत
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के नजदीक घोसी हाई स्कूल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहाँ अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई श्राद्ध कार्यक्रम की सामग्री खरीदकर घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान विरुपुर गांव निवासी राजवीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति रघु सिंह बताया गया है। हादसे के समय चालक विपरीत दिशा से आ रही बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक-यात्रियों सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। रघु सिंह की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और बस को जब्त कर पोस्टमॉर्टेम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार बस चालक की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई के लिए probe कर रही है.0
0
Report
लालगढ़ गोलीकांड: शिवहर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sheohar, Bihar:श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में घर में घुसकर युवती और उसकी मां को गोली मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी शैलेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि छह सितंबर की रात लालगढ़ निवासी युवती अपनी मां व बड़ी बहन के साथ एक कमरे में सोई थी। करीब 11 बजे कुछ लोग घर में घुसे और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से बालिका व उसकी मां घायल हो गईं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही घटना के संबंध में पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर छह नामजद व पांच-छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ श्यामपुर भटहां थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के मुख्य कारण की जांच के दौरान प्रेम प्रसंग सामने आया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी है।0
0
Report
Advertisement
छपरा में बाढ़ राहत केंद्र से हजारों परिवारों तक आपदा राहत पहुंचाने की तैयारी
Chapra, Bihar:Saran में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। जिले के नौ प्रखंडों और नगर पंचायतों की 35 से ज्यादा पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। करीब दो लाख की आबादी पर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य को लेकर अलर्ट मोड पर है। छपरा का खेल भवन इन दिनों किसी फैक्ट्री से कम नजर नहीं आ रहा। यहां सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियां, आंगनबाड़ी सेविकाएं और विकास मित्र तीन शिफ्टों में 24 घंटे सूखा राशन पैक करने में जुटे हैं। तस्वीरें छपरा के खेल भवन की हैं... जहां बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री तैयार की जा रही है। अलग-अलग टेबल पर पैकेट तैयार हो रहे हैं और हर पैकेट में जरूरत की जरूरी चीजें रखी जा रही हैं। एक राहत पैकेट में ढाई किलो चूड़ा, 50 ग्राम गुड़, 25 ग्राम चीनी, एक किलो चना, दो मोमबत्तियां, माचिस और नमक का पैकेट दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक 5 हजार से ज्यादा परिवारों तक सूखा राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। वहीं आज भी 10 हजार से अधिक परिवारों तक राहत पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। राहत सामग्री की पैकिंग से लेकर उसे बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचाने तक की पूरी व्यवस्था प्रशासन की निगरानी में की जा रही है। महिलाओं और कर्मियों की ये पूरी टीम तीन शिफ्टों में लगातार काम कर रही है। साफ-सफाई और हाइजीन का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पैकेट में सामग्री रखने, उसे व्यवस्थित करने और सील करने का काम तेजी से किया जा रहा है। खेल भवन का पूरा परिसर इन दिनों राहत सामग्री तैयार करने वाले सेंटर में तब्दील हो चुका है। सिर्फ सूखा राशन ही नहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए सामुदायिक किचन भी चलाए जा रहे हैं। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ-साथ कई जगह मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन की कोशिश है कि बाढ़ की इस आपदा में किसी भी प्रभावित परिवार को भोजन और जरूरी राहत सामग्री की कमी नहीं हो। बाढ़ की चुनौती बड़ी है... लेकिन राहत की तैयारी भी युद्धस्तर पर है। खेल भवन में 24 घंटे चल रही पैकेजिंग से लेकर गांव-गांव पहुंचाई जा रही राहत सामग्री तक, जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने में जुटा है। आपदा की इस घड़ी में प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है।0
0
Report
ग्वालियर: मामूली विवाद में युवकों की मारपीट, वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर मामूली बात को लेकर दो युवक में विवाद बीच सड़क पर दे- दनादन मारपीट का वीडियो आया सामने कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज का मामला0
0
Report
बाघिन सड़क पर पसरी: जंगल सफारी का वाकया सोशल मीडिया पर वायरल
Noida, Uttar Pradesh:जंगल सफारी की वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती है...ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...जिसमें कार सवारों ने जब सड़क पर बाघिन को देखा तो गाड़ी वहीं रोक दी... बाघिन को गाड़ियों या इंसानों की मौजूदगी से रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा. वह सड़क पर इस तरह पसरी थी मानो सड़क उसकी बपौती हो...इस अद्भुत नजारे को कार में मौजूद लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. उन्होंने इस पल को 'सपने के सच होने' और 'जिंदगी भर याद रहने वाली मेमोरी' जैसा बताया कार के सामने अचानक आई बाघिन अंगड़ाई लेते हुए दिखाए नखरे0
0
Report
Advertisement
मुरैना के पिपर घान रोड पर पानी आने से आवागमन बंद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना सबलगढ़ तहसील के अंतर्गत पिपर घान रोड रेलवे अंडर ब्रिज के आगे रफ्ता में पानी आने के कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया है जिसे लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उस रपटे से निकल रहे हैं पर उस तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है वहां पर कई बार घटना हो चुकी है नहीं प्रशासन की तरफ से कोई चेतावनी बोर्ड है नहीं किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है यहाँ पर कहीं ना कहीं प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है0
0
Report
रैणी में ज्वेलर्स दुकान के ताले तोड़ने की नाकाम कोशिश CCTV में कैद
Alwar, Rajasthan:रैणी में ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास, CCTV में कैद हुए चार संदिग्ध रैणी, अलवर। रैणी कस्बे की जैन गली स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ताले नहीं टूटने के कारण वे चोरी करने में नाकाम रहे। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में चार संदिग्ध दुकान के शटर और ताले तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। दुकान मालिक जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात लोगों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन ताले नहीं टूटने से बड़ी वारदात होने से बच गई।0
0
Report
जोधपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रोड शो के साथ वार्ड वार बैठक जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में जोधपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्तावित रोड शो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा के जोधपुर प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद जालोरी गेट पर जनसभा आयोजित की जाएगी। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जालोरी गेट से रोड शो शुरू होगा, जो सरफाबাজার और त्रिपोलिया बाजार होते हुए घंटाघर तक पहुंचेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री महेश्वरी भवन पहुंचेंगे। यहां नगर निगम के सभी 100 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी के साथ बैठक प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री वार्डवार वर्तमान राजनीतिक और स्थानीय स्थिति की जानकारी लेंगे तथा चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं。0
0
Report
Advertisement
असम NRC के बाद नागरिकता पहचान पर मुस्लिम समुदाय को निशाने पर हाई कोर्ट
Guwahati, Assam:नागरिकता को लेकर पूरे भारत में हर रोज कुछ ना कुछ सवाल उठते ही जा रहा है। परंतु देखा जाए तो असम में NRC का फाइनल ड्राफ्ट भी निकल चुका है उसके बावजूद भी असम में नागरिकता का कोई पहचान पत्र नहीं है। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जमीयत उलेमा ए हिंद असम के तरफ से एक केस भी चल रहा है जिसका फैसला आने वाले दिनों में आने वाला है। इसी बात को लेकर हमने गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट इलियास अहमद से बातचीत की। इलियास अहमद ने बातचीत के दौरान कहा है कि जमीयत उलेमा ए हिंद असम का एक केस चल रहा है सुप्रीम कोर्ट में कि जिन लोगों का एनआरसी में नाम आया है उन लोगों को आइडेंटी कार्ड दिया जाए और जिन 19 लोगों का नाम नहीं आया उन लोगों को नोटिस जारी किया जाए परंतु अभी तक सुप्रीम कोर्ट का कोई फैसला नहीं आया आने वाले दिनों में आने वाला है। एडवोकेट इलियास अहमद ने कहा है कि असम में हर रोज एक खास समुदाय को नागरिकता के पहचान को लेकर हरासमेंट किया जा रहा है जो एक तरफ जुल्म है। सिर्फ टारगेट किया जा रहा है मुसलमान को परंतु अगर एनआरसी का परिचय पत्र आइडेंटी कार्ड दिया जाता है तो तब यह संपूर्ण रूप से जो प्रॉब्लम है वह खत्म हो जाएगा। परंतु अभी तक सरकार इसको होने नहीं दे रहे हैं जो सरासर गलत है परंतु सरकार कह रहे हैं कि कुछ इलीगल माइग्रेंट का नाम NRC में आया है इसीलिए सरकार कह रहे हैं कि री वेरिफिकेशन होना चाहिए परंतु इसका भी कोई अभी तक फैसला नहीं हुआ सुप्रीम कोर्ट के तरफ से। एडवोकेट इलियास अहमद ने कहा है कि सरकार सिर्फ मुसलमान का नाम NRC से कटने के लिए इस तरह से वेरिफिकेशन करने को कह रहा है सरकार सिर्फ मुसलमान को टारगेट करके ही एनआरसी को संपूर्ण रूप नहीं देना चाह रहे हैं जो सरासर गलत है।0
0
Report
केरल के मलप्पुरम की बच्ची जीभ मोड़कर वीडियो ने सोशल मीडिया में चर्चा बनाई
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें लोगों के हुनर देखने को मिलते हैं... इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है...ये केरल के मलप्पुरम की एक छोटी बच्ची का वीडियो है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बच्ची अपनी जीभ को इस तरह मोड़ती है कि देखकर लोग हैरान हैं...वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी जीभ को नाक की नोक और ठोड़ी तक पहुंचाती है बच्ची का अनोखा हुनर हुनर देख हर कोई हैरान0
0
Report
कृष्ण अवतार ड्रेस में बच्चा वायरल, वासुदेव की कथा को जीवंत दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा धोती, मोर मुकुट और पारंपरिक आभूषणों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है...उसके आगे चार्ट में वासुदेव बने हैं जो टोकरी में श्रीकृष्ण को रखे हैं और चार्ट को इस तरह पहनाया गया है कि श्रीकृष्ण की जगह बच्चे का चेहरा दिखे... टोकरी के पीछे शेषनाग को भी दिखाया गया है...बच्चे की इस अनोखी ड्रेस में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद वासुदेव द्वारा उन्हें यमुना नदी पार सुरक्षित ले जाने की पूरी कहानी को खूबसूरती से दर्शाया गया है श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो वायरल क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा इंटरनेट0
0
Report
Advertisement
Oxford Circus Underground स्टेशन पर चूहों की भिड़ंत वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लंदन का ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन केवल एक ट्रांसपोर्ट हब नहीं बल्कि लंदन की लाइफलाइन और इसके समृद्ध इतिहास का एक प्रतीक है...हाल ही में सोशल मीडिया पर लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन से दो चूहों की आपस में लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...जिसमें दोनों चूहे एक-दूसरे का पीछा करते और पिछली टांगों पर खड़े होकर पंजों से वार करते नजर आ रहे हैं लंदन की मेट्रो में 2 चूहों की लड़ाई प्लेटफॉर्म पर चल रहा बॉक्सिंग टूर्नामेंट0
0
Report
ट्रेन के दरवाजे से बाहर झुककर स्टंट, खंभे से टकराकर युवक गिरा
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंटबाज रीलबाजों का वीडियो वायरल होता रहता है...ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है....वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का ट्रेन के दरवाजे से पूरी तरह बाहर की ओर झुका हुआ है, बिल्कुल किसी फिल्मी हीरो के अंदाज़ में पोज देते हुए. उसका पूरा ध्यान बस एक ही चीज पर था शानदार रील बनाना. उसे इस बात की जरा भी परवाह नहीं थी कि आसपास क्या हो रहा है या आगे रास्ते में क्या आने वाला है. उसके साथ मौजूद एक और शख्स कैमरे में उसकी हर अदा कैद कर रहा था, ताकि वीडियो एकदम परफेक्ट बने, लेकिन ये ‘परफेक्ट रील’ बनाने का सपना कुछ ही पलों में बुरे सपने में बदल गया सेकंडों में स्टाइल बना खौफनाक हादसा! खंभे से टकराकर ट्रेन से गिरा युवक0
0
Report
नशे में फ्लाईओवर की छत पर चढ़े व्यक्ति ने तपस्वी जैसा नाटक किया
Noida, Uttar Pradesh:इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स नशे की हालत में सीधा एक फ्लाईओवर की छत पर जा चढ़ा...अब यहां तक तो ठीक था, लेकिन असली चौंकाने वाली बात यह है कि वहां चढ़कर वह कोई साधारण हरकत नहीं कर रहा...बल्कि किसी साधु-संत की तरह ध्यान और साधना करता दिख रहा है...वीडियो में बैकग्राउंड से किसी की आवाज भी सुनाई देती है, जो कह रहा है कि फलां आदमी शराब पीकर ऊपर चढ़ गया है और खुद को कोई तपस्वी समझ बैठा है0
0
Report
Advertisement
