Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshiarpur144404

जिला पुलिस मुखी से साक्षात्कार

Jul 08, 2024 12:43:19
Ajnoha, Punjab

पंजाब सरकार की ओर से नशों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत जिला पुलिस की ओर से की जा रही रही कार्यवाही के बारे में जिला पुलिस मुखी सुरेंद्र लांबा से की गई विशेष बातचीत की खास पेशकश

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AVArun Vaishnav
Mar 20, 2026 10:50:22
Jaipur, Rajasthan:ईद से पहले आख़िरी जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और बेहतर मुस्तकबिल की दुआएं मांगीं। इसी के साथ शाम को चांद दिखने के बाद देशभर में ईद मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन इस बार ईद का माहौल सिर्फ खुशी तक सीमित नहीं है, बल्कि जज़्बात, फिक्र और एक जिम्मेदारी का एहसास भी साफ दिखाई दे रहा है। शिया समाज का बड़ा फैसला: मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान से जुड़ी खबरों और तनाव को देखते हुए शिया समाज ने ईद को सादगी से मनाने का फैसला लिया है। कई जगहों पर काली पट्टी बांधकर ग़म और एकजुटता का इज़हार किया जाएगा। यह कदम सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि वैश्विक हालात के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी है। सुन्नी समाज का साथ: इस मुश्किल घड़ी में सुन्नी मुस्लिम समाज ने भी एकजुटता दिखाते हुए शिया समुदाय के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। दोनों समुदायों के बीच भाईचारे और एकता की यह मिसाल समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है। प्रशास—ान के इंतज़ाम सराहनीय: ईद की नमाज़ को लेकर प्रशासन की ओर से किए गए इंतज़ामों की जमकर सराहना की गई। सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे लोगों में भरोसा और संतोष दिखा। अमन का पैग़ाम: मुल्कभर में नमाज़ के दौरान और उसके बाद एक ही बात बार-बार सामने आई—हालात चाहे जैसे भी हों, देश में अमन और भाईचारा कायम रहना चाहिए। लोगों ने अपील की कि अफवाहों से दूर रहें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। एक सोच, एक संदेश: ईद सिर्फ खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, सब्र और एकता का पैग़ाम भी है। इस बार यह पैग़ाम और भी गहरा हो गया है—जहां एक तरफ खुशी है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के हालात को लेकर फिक्र भी।
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh Maan
Mar 20, 2026 10:49:00
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 20, 2026 10:47:27
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 20, 2026 10:47:12
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 20, 2026 10:46:59
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर सागवाड़ावन क्षेत्र गोवाड़ी में लेपर्ड नेशनल हाईवे 927ए के किनारे नाले में फंसा था। गांवों के लोग इकट्ठे हो गए। सागवाड़ा से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नाले में पिंजरा लगाकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद लेपर्ड को सागवाड़ा वन रेंज ऑफिस लाकर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे वापस वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि गोवाड़ी में लेपर्ड के नाले में गिरने की सूचना मिली थी। नेशनल हाईवे 927ए के पास ओवरब्रिज के साइड सर्विस लेन के किनारे यह घटना घटित हुई थी। वन विभाग की टीम ने भीड़ को हटाकर पिंजरा लगाकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया। धीरे-धीरे लेपर्ड बाहर आने लगा तो पिंजरे में फंस गया। पिंजरे को जेसीबी से बाहर निकाला गया और टीम रेंज ऑफिस लेकर चली गई। लोग कह रहे थे कि क्षेत्र में लेपर्ड से कई दिनों से डर का माहौल बना हुआ था और उसने कई मवेशियों का शिकार किया था। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 10:46:48
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मिठाई की दुकान पर गैस रिफलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, कॉमर्शियल सिलेंडर में घरेलू सिलेंडर से की जा रही थी रिफलिंग, रिफलिंग के दौरान पास में दूसरे सिलेंडर पर हो रहा था दूध गर्म, दूध गर्म के दौरान निकली चिंगारी से घरेलू सिलेंडर फटा, हुआ जोरदार धमाका, धमाके से आसपास के शीशे तक टूटे, दुकान भी हुई क्षतिग्रस्त, मिठाई दुकानदार झुलसा, दुकानदार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी तिराहे का मामला।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 20, 2026 10:46:39
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में एक छोटी सी चूक ने खुशहाल परिवार को झुलसा दिया। गैस रिसाव के बाद हुए भीषण धमाके में पति-पत्नी समेत 6 साल का मासूम बच्चा आग की चपेट में आ गया। मामला भिवाड़ी थाना अंतर्गत गुलमोहर सोसाइटी के पास का है, जहां हरिओम अपनी पत्नी मधु और 6 वर्षीय बेटे टीटू के साथ घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में मासूम ने गैस चूल्हा ऑन कर दिया, जिससे पूरे घर में धीरे-धीरे गैस भरती चली गई, कुछ ही देर में गैस पूरे घर में फैल गई। वही घर में जल रहे बल्ब से निकली हल्की सी चिंगारी ने पूरे घर को धमाके के साथ आग के हवाले कर दिया। धमाका इतना तेज था कि तीनों सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला मधु और मासूम टीटू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलवर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मां-बेटा करीब 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि महिला के पति की स्थिति से थोड़ा सुधार है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 20, 2026 10:46:23
Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी (जोधपुर) बयान: ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने पीपाड़ थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित कर आगामी ईद व गणगौर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सद्भाव बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीएलजी बैठक में एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर नकेल कसना और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस द्वारा किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा, लेकिन कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई तय है। एसपी ने यह भी कहा कि एफआईआर दर्ज करना पुलिस की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि प्राथमिक कर्तव्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और जरूरत पड़ने पर स्वयं एसपी स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों, अवैध कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार पीपाड़ सिटी सीएलजी बैठक में भाग लेने पहुंची एसपी पीडि नित्या को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा सामाजिक संगठनों द्वारा उनका सम्मान किया गया। बाइट पीडी नित्या SP ग्रामीण
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 20, 2026 10:45:54
Rewari, Haryana:रेवाड़ी मंडी में बारिश से भीगी सरसों की फसल.....मंडी प्रशासन के व्यवस्था संबंधी दावों की खुली पोल....खुले में रखी थी, महिलाओं ने छलनी से बहने से बचाई.....पेड़ टूटे, शहर में जगह -जगह जल भराव.... बस अड्डे पर भी भरा पानी......रेवाड़ी मंडी में बारिश से सरसों बर्बाद, व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। अनाज मंडी में खुले में रखी हजारों क्विंटल सरसों पानी में बह गई। जिससे मंडी प्रशासन के व्यवस्था संबंधी दावों की पोल खुल गई। जहां एक और मंडी में सरसों भीगी तो वहीं पूरे शहर में जगह-जगह पेड़ टूटे और जल भराव हो गया। दक्षिण हरियाणा का पीला सोना कही जाने वाली सरसों की उपज मंडी में भीगने से खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों को अपनी फसल फड़ की बजाय सड़कों पर रखने को मजबूर होना पड़ा, जिसके कारण बारिश में उनकी साल भर की मेहनत बह गई।बारिश के बाद मंडी में महिलाएं पानी से छलनी की मदद से सरसों निकालती दिखीं, वहीं श्रमिक भी बरसात के पानी से सरसों को इकट्ठा करते नजर आए। हालात इतने खराब थे कि सरसों बहकर सड़कों पर तैर गई और वाहनों के टायरों के नीचे आकर पिस गई।यह घटना मंडी प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था के दावों पर सवाल उठाती है। हालांकि यह एक प्राकृतिक आपदा थी, लेकिन बारिश अचानक नहीं आई। मौसम विभाग ने 18, 19 और 20 मार्च को बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। इसके बावजूद समय रहते व्यवस्थाओं को दुरुस्त क्यों नहीं किया गया, यह एक बड़ा प्रश्न है।इस संबंध में अनाज मंडी सचिव मनीष कुमार ने बताया कि व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि भारी बारिश और तूफान के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं। मंडी में अब तक करीब 9 हजार क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top