icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल: बस्तर 31 मार्च 2026 को असली आजादी मिली; मलेरिया पर तेज कार्रवाई

Raipur, Chhattisgarh:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन बस्तर को असली आजादी 31 मार्च 2026 को मिली है... जायसवाल ने बिलासपुर में मलेरिया के मामले सामने आने पर कहा कि विभाग मामले को गंभीरता से ले रही है.... लोगों का परीक्षण और दवाइयां दी जा रही है... श्याम बिहारी ने एनालॉक पनीर जब्त पर कहा कि एनालॉक पनीर खाद्य पदार्थों में लोगों के लिए उपयोगी नहीं था... तो हमने एनालॉग पनीर में प्रतिबंध लगाया था... अंबिकापुर में बड़ी मात्रा में पनीर और खोवा जब्त किया.. उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार दबिश दे रही है.... श्याम बिहारी आग कहा कि किसी भी प्रकार से एनालॉग पनीर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
0
0
Report

श्रावस्ती में मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास: किशोर हिरासत में

Shravasti, Uttar Pradesh:मासूम के साथ रेप की कोशिश。 यूपी के श्रावस्ती जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ एक किशोर पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में बाल अपचारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून आने पर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी किशोर रिश्ते में बच्ची का चाचा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं एडिशनल एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल जानने के साथ पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

दरगाह गेट 3 के आसपास महिलाओं के गिरोह के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर ओ मुआरुफ हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह के गेट नंबर 3 और उसके आसपास इंताजाम में खलल पैदा कर हंगामा बरपा करने वाली ख़्वातीन गैंग के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दी गई है। दरगाह के ख़ुद्दामें ख्वाजा के नौजवानों ने मिलकर ये शिक़ायत दरगाह कमेटी दफ़्तर और पुलिस स्टेशन पर दी है। अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के मेम्बर हाजी सैय्यद एहतेशाम अहमद और अंजुमन शैख़ ज़ादगान के शैख़ इमरान चिश्ती ने बताया कि लंगर खाना और उसके आस पास सिक्योरिटी को लेकर ख़ुद्दामें ख्वाजा ने पुलिस और इंतजामिया से दख़ल का मुतालेबा किया है। इस ताल्लुक से तमाम खादिम साहिबान और लंगरखाना गद्दी पर बैठने वाले मुजावरिन की ओर से एक मेमोरेंडम सौंपा गया है। जिसमे बताया गया कि दरगाह इलाक़ा में मुबेना ग़ैर इख़लाकि सरगर्मियां अंजाम दी जा रही है और ख़्वातीन गैंग के ज़रिए जायरीन को परेशान किया जाता है। इसी तरह दरगाह गेट नंबर 3 और उसके आसपास कुछ ख़्वातीन प्लास्टिक की थैलियां बेचने के नाम पर जायरीन से जबरदस्ती करती हैं और मुखालिफत करने पर उनके साथ ग़ैर इख़लाकि सलूक अंजाम देती है। इसके अलावा झूठी पुलिस शिकायत की धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश भी करती हैं। इल्ज़ाम है कि कई बार जायरीन तनाज़ा से बचने के लिए उन्हें पैसे देकर वहां से चले जाते हैं। मुजावरीनो का कहना है कि जब वो इन ख़्वातीन गैंग को समझाने या रोकने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ भी बदतमीज़ी और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा इन लोगो मे आपसी पैसों के लेन-देन को लेकर भी कई बार झगड़े होते हैं, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। शिकायत में कहा गया है कि गेट नंबर 3 का रास्ता ज़रूरत के मुताबिक़ तंग होने की वजह से भीड़ बढ़ने पर भगदड़ जैसे हालात बने रहते है। मुस्तक़बिल में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ख़ुद्दामें ख्वाजा का कहना है कि ऐसी वाक्यात पेश आने से दरगाह का मज़हबी और पुरआमन माहौल मुतासिरा हो रहा है और बर्रे सगीर से इसका ग़लत पैग़ाम पहुंचता है। ख़ुद्दामें ख्वाजा ने इंतजामिया से मुतालेबा किया है कि गेट नंबर 3 और आसपास के हुजरों में बैठने वाली ख़्वातीन को वहां से हटाया जाए और खुसूसी तौर पर सुबह और शाम लंगर तक़सीम के वक़्त ख़्वातीन पुलिस अहलकार की तैनाती की जाए, ताकि लंगर तक़सीम के वक़्त जायरीन के साथ कोई दुश्वारी और हंगामा पेश ना आये।
0
0
Report

बिहार उपचुनाव हार के बाद NDA में आत्ममंथन की माँग, कार्यकर्ताओं की समीक्षा जरूरी

Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा कारी करारी हार के बाद, बिहार में जदयू के विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने एनडीए को गंभीर समीक्षा और आत्ममंथन करने की नसीहत दी है एनडीए की जो हार हुई है यह चिंता का विषय है जो बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता रहे उनकी जब तक समीक्षा नहीं होगी समाधान तब तक नहीं हो सकता जहां तक स्थानीय कार्यकर्ताओं जो वहाँ का मतदाताओं के बीच में जाकर संवाद करते हैं इसका अभाव रहा जहां तक बड़े-बड़े नेताओं का जमघट था और हमारे कार्यकर्ता मतदान केंद्र तक वोटर को नहीं पहुंचा सके NDA की सरकार ने बकीपुर में काफी काम किया था काम के आधार पर नहीं हुआ है बल्कि हार के कई कारण है साफ तौर पर कहा कि चुनाव परिणामों का जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मूल्यांकन किया जाना बेहद जरूरी है। आत्म मंथन करने की जरूरत है एनडीए के तमाम नेता को करना चाहिये, वही मैनेजमेंट का जो होना चाहिए कौन कहां जाए किस वर्ग में किसको जाना है कि इलाके में किसको जाना है किसका प्रभाव ज्यादा है किसका प्रभाव कम है इन चीजों का कोऑर्डिनेशन नहीं हो पाया इस कारण मतदान केंद्र तक मतदाता नहीं पहुंच पाए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बस्तर को 31 मार्च 2026 की वास्तविक आजादी: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा

Raipur, Chhattisgarh:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन बस्तर को असली आजादी 31 मार्च 2026 की मिली है. जायसवाल ने बिलासपुर में मलेरिया के मामले सामने आने पर कहा कि विभाग मामले को गंभीरता से ले रही है. लोगों का परीक्षण और दवाइयां दी जा रही है. श्याम बिहारी ने एनालॉक पनीर जब्त पर कहा कि एनालॉक पनीर खाद्य पदार्थों में लोगों के लिए उपयोगी नहीं था, तो हमने एनालॉग पनीर में प्रतिबंध लगाया था. अंबिकापुर में बड़ी मात्रा में पनीर और खोवा जब्त किया. उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार दबिश दे रही है. श्याम बिहारी आग कहा कि किसी भी प्रकार से एनालॉग पनीर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: बाइट श्याम बिहारी जायसवाल, स्वस्थ मंत्री
0
0
Report

कैथल स्कूल नंबर-4 में मॉक ड्रिल के दौरान धमाका, बचाव टीमें तुरंत पहुंचीं

Kaithal, Haryana:कैथल के एयर स्ट्राइक से सरकारी स्कूल नंबर-4 में अचानक हुए एक जोरदार धमाके के बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिल्डिंग का हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई दिया, आग लग गई और कई लोग मलबे में दबे होने की सूचना मिली। देखते ही देखते फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। सबसे पहले फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे में फंसे करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य रूप से घायल लोगों को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी इमारत की तलाशी लेने के बाद रेस्क्यू टीम ने पुष्टि की कि अंदर अब कोई और व्यक्ति नहीं फंसा है। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने भी समझदारी और संयम का परिचय दिया। बिना घबराए वे सुरक्षित तरीके से कक्षाओं से बाहर निकले और प्रशासन के निर्देशों का पालन किया। हालाँकि, यह कोई वास्तविक एयर स्ट्राइक या हादसा नहीं था। यह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक मॉक ड्रिल था, जिसमें होमगार्ड, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और रेस्क्यू टीमों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने, अफवाहों से बचने, घबराहट न फैलाने और पहले स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों की मदद करने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। बाइट: रमेश कुमार प्लाटून कमांडर हरियाणा गृह रक्षी विभाग बाइट कृष्ण कुमार कंपनी कमांडर हरियाणा गृह रक्षी विभाग कैथल
0
0
Report

गंगोत्री राजमार्ग पर दरारें बढ़ीं, सुरक्षा कार्य एक साल में टिक नहीं पाया

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा खतरा, सड़क में धीरे धीरे बढ़ रही दरारे ,एक साल भी नहीं टिक पाई सुरक्षा बीआरओ की कार्य प्रणाली पर सवाल गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालय चढ़ेथी से आगे पापड़ गाड़ के पास सड़क एक बार फिर धीरे-धीरे धंसने लगी है। आज सुबह फिर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पापड़ गाड़ के पास में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है और दरारें धीरे-धीरे बढ़ रही है कभी भी पूरी सड़क वास आउट हो सकती है स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष धराली आपदा के दौरान सड़क पूरी वास आउट हुई थी उसके बाद BRO ने सुरक्षात्मक कार्य किया लेकिन यहां सुरक्षात्मक कार्य एक वर्ष भी नहीं टिक पाया कल करीब 70 मीटर हिस्से में दरारें पड़ थी जो धीरे धीरे बढ़ रही है जिससे राजमार्ग के पूरी तरह बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है यदि धंसाव इसी तरह बढ़ता रहा तो किसी भी समय गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top