146001
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से साक्षात्कार
Hoshiarpur, Punjab:29 जुलाई को माननीय सुप्रीम कोर्ट में लगने वाली स्पेशल लोक अदालत के बारे में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राज पाल रावल से साक्षात्कार की पेशकश।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी के 36 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश का अनुमान
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- यूपी के कई जिलों में मौसम को लेकर जारी किया गया अलर्ट। सचेत ऐप के जरिए प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगले 3 घंटों में अमेठी समेत 36 जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी। इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की जताई गई संभावना। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की कि गई अपील。0
0
Report
ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत मांगने वाले हेड कांस्टेबल सचिन कुमार गिरफ्तार
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: केस रफा-दफा करने के नाम पर 40 हजार की रिश्वत मांगने वाला हेड कांस्टेबल 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार पुलिस विभाग में मचा हड़कंप केस रफा-दफा करने की कीमत तय करना पुलिस के हेड कांस्टेबल को भारी पड़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सदर थाना में तैनात हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल सचिन कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर भैरवी स्थित ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है 17 सितंबर को एक कार एजेंसी का कर्मचारी ग्राहक की कार की टेस्ट ड्राइव ले रहा था। इसी दौरान लोहारू रोड पर रेडिसन होटल के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हेड कांस्टेबल सचिन कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले को रफा-दफा करने के एवज में जांच अधिकारी ने उससे 40 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताते हुए बाइक की मरम्मत सहित अन्य खर्च के लिए 4-5 हजार रुपये देकर आपसी भाईचारे से मामला सुलझाने की बात कही, लेकिन आरोप है कि जांच अधिकारी अपनी मांग पर अड़ा रहा बाद में 20 हजार रुपये में मामला निपटाने पर सहमति बनी。 मामले की जानकारी मिलने के बाद वाहन एजेंसी के वर्कशॉप मैनेजर ने संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग सहित अन्य जानकारी ACB टीम को सौंप दी। इसके बाद ACB ने शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की तैयारी शुरू की。 ACB टीम ने फते सिंह की अगुवाई में सदर थाना में रिश्वतखोरी पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये देकर जांच अधिकारी के कमरे में भेजा गया। जैसे ही हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया पुलिस महकमे में ACB की कार्रवाई से हड़कंप रिश्वत लेते पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के बाद सदर थाना सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी हेड कांस्टेबल को ACB टीम अपने साथ भैरवी स्थित कार्यालय ले गई है। मामले में रिश्वत की मांग, लेन-देन और कॉल रिकॉर्डिंग समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मीडिया को कोई भी बयान देने से बचते नजर आए0
0
Report
बटाला फ्रेंड्स कॉलोनी में पिता ने बेटी और पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
Batala, Punjab:बटाला की फ्रेंड्स कॉलोनी में आज सुबह एक भयावह घटना घटित हुई जब पिता ने अपनी बेटी और अपनी धर्मपत्नी पर तेज धार हथियारों से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। लड़की के भाई ने अपनी भांजी को स्कूल छोड़ने के लिए फोन किया, पर फोन नहीं उठा। जब भाई घर पहुंचा तो उसकी भाभी और बहन खून से लथपथ पड़ी थीं। उसने घर का ताला तोड़कर मौके पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने देखा कि दोनों मौत के पूर्व ही हत्या कर दी गई थीं। छोटी लड़की लगभग 10–12 वर्ष की है और उसकी माँ भी हत्या हो चुकी है। भाई ने कहा कि उसका जीजा नशे का आदि था और घर में अक्सर झगड़े होते थे। मैंने आज भी फोन किया था, पर कोई उत्तर नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि दोनों मृत पाए गए हैं और आरोपी ने फरार हो गया है। मामले की छानबीन जारी है। बंद की गतिविधियाँ शुरू की जाएंगी0
0
Report
Advertisement
तीन IAS अधिकारियों के तबादला-नियुक्ति के आदेश जारी: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए केंद्र में प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS निखिल गजराज को परिवहन विभाग में डीजी लगाया गया IAS अजय कुमार को सीएम के डीपीएस-2 की मौजूदा जिम्मेदारी के अलावा HSVP का मुख्य प्रसाशक लगाया गया IAS मुकुल कुमाए को भी अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर सामाजिक न्याय विभाग का निदेशक लगाया गया0
0
Report
नेपाल की भारी बारिश से गंडक-नारायणी का जलस्तर तेजी से बढ़ा
Bagaha, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्रों में हों रही भारी वर्षा के बाद नारायणी गंडक नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने लगा है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार वर्षा और भूस्खलन के बाद गंडक में उफान आ गया है। एहतियातन इंडो नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बाराज के सभी 36 फाटक उठा दिए गए हैं जबकि नहरों में पानी का सप्लाई बन्द कर बांधों की सतत निगरानी की जा रही है। आलम यह है कि नदी का पानी दियारा के निचले हिस्से वाले गांवों में तेजी से प्रवेश कर रहा है लिहाजा नदी तट वाली निचले हिस्से में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहीं वजह है कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। वहीं गंडक दियारारेता में फसलें भी बाढ़ की पानी में डूब गईं हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण गंडक नदी के जलस्तर का असर वाल्मीकिनगर के लक्ष्मीपुर-रामपुरवा पंचायत अंतर्गत कई गांवों में देखने को मिल रहा है। झंडू टोला SSB कैंप, बीन टोला, कान्हा टोला और रोहुआ टोला, संतपुर सोहरी, भेड़ियारी बंगाली टोला आदि क्षेत्रों में गंडक नदी का पानी घुस कर तबाही मचा रहा है। जानकारी के मुताबिक वाल्मीकिनगर गंडक बाराज से पौने तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है जबकि नेपाल के देवघाट से साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है जिसके बाद गंडक में भारी उफान है। हालिया हालत में डरने या घबराने की बात नहीं है क्योंकि सरकार और प्रशासन पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त होकर आपदा से निपटने की तैयारी में जुटा है। उधर कैलाशनगर और मंगलपुर में भी नदी का पानी घुसने के कगार पर आ गया है लिहाजा लोग डरे और सहमे हुए हैं। बताये जा रहा है कि नारायणी नदी के पानी बढ़ने से ग्रामीणों के बीच चिंता है क्योंकि बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतें हो रहीं हैं। ग्रामीण लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर चिंतित हैं लिहाजा प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए विस्थापन की कवायद के साथ राहत कैंप चलाने और सामुदायिक किचन की व्यवस्था में जुटा है। खुद सीओ वसीम अकरम के साथ आरओ रवि चौधरी और कार्यपालक अभियंता नेमी शरण के साथ SDO और JE 24 घंटे हालात पर नजर बनाये हुए नदी तट पर कैंप कर रहे हैं। प्रशासन ने नदी तट पर जाने वाले लोगों समेत दियारा के खेती किसानी को लेकर निजी नाव चलाने की सख्त मनाही की है। आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग के अलावा जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारियों का दावा किया जा रहा है। ग्राउंड जीरो से हालात का जायजा लिया गया है।0
0
Report
आगरा में मॉकड्रिल: पुलिस ने देर रात चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग CP दीपक कुमार के निर्देश पर मॉकड्रिल देर रात सड़कों पर निकले पुलिस के अधिकारी सिटी जोन के सभी चौकी इंचार्ज मॉकड्रिल में हुए शामिल घटना के समय पुलिस का रिस्पांस टाइम हुआ चेक दुकानों के बाहर से चेक किए सीसीटीवी सर्राफा की दुकानों पर खास चौकसी के दिए निर्देश त्योहारों के मद्देनजर दिशा निर्देश किए गए जारी सूरसदन से दीवानी चौराहे तक पुलिस का मार्च ACP हरिपर्वत ने मॉकड्रिल को किया लीड बाइट बजरंग प्रसाद/ एसीपी हरि पर्वत कपिल अग्रवाल आगरा0
0
Report
Advertisement
गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबते भक्त को गोताखोर ने बचाया; वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद की राम गंगा नदी में गणपति विसर्जन के दौरान एक भक्त का नदी में डूबते हुए वीडियो सामने आया है, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद घाट पर मौजूद गोताखोर ने बचाया, जिसका वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है. दरअसल वीडियो कल शाम उस समय का बताया जा रहा है जब गणपति विसर्जन के अंतिम दिन कटघर क्षेत्र मे रामगंगा नदी तट पर बने कृष्णा घाट पर भक्तों की भीड़ ढोल नगाड़ों के साथ गणपति विसर्जन के लिए पहुँच रही थी, उसी समय एक भक्त मूर्ति को लेकर रामगंगा नदी में उतरा तो वो डूबता चला गया, बाहर खड़े लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया, नदी पर ड्यूटी दे रहे गोताखोर ने नदी में छलांग लगा कर डूबते हुए व्यक्ति को बड़ी मुश्किल से बचाया, अगर कुछ मिनट की देरी से सहायता मिलती तो निश्चित रूप से उसकी डूबने से मौत जरूर हो जाती, घाट पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जिससे कि लोगो को एक सबक मिल सके。 बाइट:-डूबने वाला व्यक्ति बाइट:-गोताखोर0
0
Report
चंदौली: दुकान में आग, घंटों की मशक्कत के बाद करीब एक दर्जन बाइकें बचीं
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - बंद बाइक दुकान में लगी अचानक आग, मचा हड़कंप... - भारत गैस एजेंसी के पास इमरान बाइक प्वाइंट में लगी आग... - दुकान से उठती दिखीं आग की लपटें... - सर्विसिंग के लिए खड़ी बाइक जलकर खाक... - राहगीरों की सूचना पर दुकान मालिक ने पहुंचकर खोला शटर... - स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर पाया काबू... - समय रहते आग बुझने से करीब एक दर्जन पुरानी बाइकें बचीं... - शॉर्ट सर्किट या आगजनी? पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर जांच में जुटी... - धानापुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला...0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर दान-चढ़ावे चोरी: आठ आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दाखिल हुए चार्जशीट की कॉपी राम मंदिर में दान-चढ़ावे की रकम में चोरी- चार्जशीट की 20 बड़ी बातें 25 जून 2026 को दर्ज हुआ मुकदमा: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावे की रकम में कथित चोरी के मामले में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। 4 जून को सामने आया चोरी का मामला: चार्जशीट के मुताबिक, 4 जून 2026 को गिनती कक्ष में दान की रकम से जुड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। आनंद कुमार चौधरी के बयान के अनुसार, उस दिन ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें इस मामले से जुड़ी जानकारी मिली थी। वीडियो और संदेश से खुला मामला: 4 जून की रात करीब 10 बजे गिनती कक्ष से जुड़ा एक वीडियो और लिखित संदेश भेजा गया। वीडियो में नोटों की गिनती के दौरान कर्मचारियों की गतिविधियां दिखाई दे रही थीं। इसके बाद दान की रकम में गड़बड़ी की आशंका गहराई। 5 जून को अधिकारियों को दिखाया गया वीडियो: चार्जशीट में दर्ज घटनाक्रम के मुताबिक, 5 जून को अयोध्या पहुंचने पर चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को गिनती कक्ष से जुड़ा वीडियो दिखाया गया। इसके बाद मामले की जांच में गिनती कक्ष में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया। दान की रकम गिनने की व्यवस्था का उठाया फायदा: मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए जाने वाले दान और चढ़ावे की रकम गिनने के लिए निर्धारित व्यवस्था थी। इस काम में ट्रस्ट, SBI और सिक्योरिटी सर्विसेज से जुड़े कर्मचारी शामिल थे। पुलिस का आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने अपनी पहुंच का फायदा उठाकर रकम निकाली। 200 से ज्यादा CCTV फुटेज में गतिविधियां सामने आने का दावा: इस मामले में 200 से ज्यादा CCTV फुटेज में आरोपियों की गतिविधियां सामने आने की बात बताई गई है। चार्जशीट में अलग-अलग आरोपियों के रकम निकालने और दूसरे कर्मचारियों की मदद करने की घटनाएं दर्ज हैं। अविनाश शुक्ला उर्फ शनि पर सबसे ज्यादा बार रकम निकालने का आरोप: CCTV विश्लेषण के मुताबिक, अविनाश शुक्ला 85 बार खुद दान की रकम निकालते और चार बार दूसरे आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया। उसके पास से नकदी, विदेशी मुद्रा और चांदी की वस्तुएं बरामद होने का भी उल्लेख है। करुणेश पांडेय पर 68 बार मदद करने का आरोप: करुणेश पांडेय दो बार खुद रकम निकालते और 68 बार दूसरे आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया। पुलिस ने उसके बैंक खातों और परिजनों के खातों में जमा रकम की भी जांच की। मनीष कुमार यादव की भूमिका: मनीष कुमार यादव 16 बार खुद दान की रकम निकालते और 19 बार दूसरे आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया। पुलिस ने उसके बैंक खातों और परिवार के सदस्यों के खातों में हुए लेन-देन की भी जांच की। लवकुश मिश्रा पर 52 बार मदद करने का आरोप: लवकुश मिश्रा एक बार खुद रकम निकालते और 52 बार दूसरे आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया। चार्जशीट में उसकी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदने और उस पर मकान बनवाने में रकम खर्च किए जाने का उल्लेख है। अनुकूल मिश्रा पर 56 बार मदद करने का आरोप: अनुकूल मिश्रा 56 बार दूसरे आरोपियों को दान की रकम निकालने में मदद करते दिखाई दिया। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन के डेटा, बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। रामशंकर मिश्रा की भूमिका: रामशंकर मिश्रा एक बार खुद दान की रकम निकालते दिखाई दिया। पुलिस ने उसके और परिजनों के बैंक खातों में जमा रकम तथा संपत्ति से जुड़े लेन-देन की भी जांच की。 रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू पर कथित साजिश में शामिल होने का आरोप: पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ बिट्टू के बैंक खातों, परिजनों के खातों, संपत्ति और वाहन से जुड़े लेन-देन की जांच की। चार्जशीट में उसे कथित साजिश और चोरी की रकम के इस्तेमाल से जोड़कर देखा गया है। सुभाष श्रीवास्तव पर निगरानी में लापरवाही का आरोप: सुभाष श्रीवास्तव गिनती कक्ष की व्यवस्था और कर्मचारियों की निगरानी से जुड़ा था। पुलिस का आरोप है कि उसने निर्धारित प्रक्रिया का ठीक से पालन नहीं कराया और रकम निकालने की गतिविधियों को रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए। 133 लोगों को गवाह बनाने की बात: इस मामले में पुलिस की ओर से 133 लोगों को गवाह बनाए जाने की जानकारी दी गई है। उनमें शिकायतकर्ता, ट्रस्ट से जुड़े लोग, गिनती कक्ष के कर्मचारी और बैंक व सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोग शामिल बताए गए हैं। बैंक खातों में लाखों रुपये नकद जमा होने का आरोप: चार्जशीट में अनुकूल मिश्रा के HDFC खाते में करीब 21.11 लाख रुपये और SBI खाते में करीब 4.5 लाख रुपये नकद जमा होने का उल्लेख है। अविनाश शुक्ला और उसके परिजनों के खातों में करीब 6.71 लाख रुपये नकद जमा होने की बात भी दर्ज है। परिजनों के बैंक खातों का भी इस्तेमाल किए जाने का आरोप: पुलिस ने आरोपियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों की भी जांच की। चार्जशीट में लवकुश मिश्रा की पत्नी के खाते में करीब 14.39 लाख रुपये, करुणेश पांडेय के परिजनों के खातों में करीब 20.18 लाख रुपये जमा होने का उल्लेख है। जमीन और मकान खरीदने में रकम खर्च करने का आरोप: लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर करीब 22.52 लाख रुपये की जमीन खरीदी गई। इस जमीन पर मकान बनाने में करीब 20.91 लाख रुपये खर्च किए जाने का उल्लेख है। दोनों को मिलाकर करीब 43.43 लाख रुपये का खर्च बताया गया है। पुलिस का आरोप है कि इसमें अपराध से अर्जित धन का इस्तेमाल हुआ। मोबाइल, CDR और बरामदगी भी जांच का हिस्सा: पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से मिले डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक स्टेटमेंट, CCTV फुटेज और संपत्ति के दस्तावेजों की जांच की। आरोपियों के पास से मिली नकदी, विदेशी मुद्रा और अन्य वस्तुओं को भी जांच में शामिल किया गया। पुलिस का दावा है कि इन साक्ष्यों से आरोपियों के बीच संपर्क और कथित साजिश की कड़ियां सामने आईं। आठों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल: पुलिस ने अनुकूल मिश्रा, करुणेश पांडेय, मनीष कुमार यादव, लवकुश मिश्रा, रामशंकर मिश्रा, अविनाश शुक्ला उर्फ शनि, रामशंकर यादव उर्फ बिट्टू और सुभाष श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया है। पुलिस का आरोप है कि दान की रकम निकालने, दूसरे कर्मचारियों की मदद करने और कथित तौर पर उस धन से संपत्ति अर्जित करने की गतिविधियां आपस में जुड़ी थीं। अब आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत करेगी。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष प्रदर्शन, सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।0
0
Report
मालेगाव में गणेश विसर्जन के दिन भक्तों ने रात तीन बजे ठिय्या प्रदर्शन किया
Nashik, Maharashtra:मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - नाशिकच्या मालेगावात रात्री तीन वाजता गणेश भक्तांचे ठिय्या आंदोलन... - मनपा प्रशासनाचा निषेध करत केले ठिय्या आंदोलन.. - शहराच्या मानाच्या भारत मंडळाचे सकाळी sाडे सात वाजता झाले विसर्जन... नाशिकच्या मालेगावात गणेश विसर्जनाच्या दिवशी काल रात्री तीन वाजता गणेश भक्तांनी मनपाच्या विरोधात गणेश कुंडाजवळ ठिय्या आंदोलन केले. विसर्जनासाठी कुंडाजवळ आलेल्या अनेक मंडळांना मनपा प्रशासनाने बाहेर विसर्जन करण्यासाठी पाठवले. इतक्या दिवसापासून कुंडाची उंची मनपाने वाढवली नाही. शहरात कालांतराने आता मोठ मोठ्या उंचीच्या मुर्त्या बसविण्यात आल्या याचा विचार मनपा प्रशासनाने केला नाही. भविष्यात आणखी एका कुंडाची निर्मिती करावी अशा विविध मागण्यांसाठी गणेश भक्तांनी रात्री तीन वाजता ठिय्या आंदोलन केले. शेवटी शहरातील मानाचा गणपती भारत मंडळ या बाप्पाचे आज सकाळी साडे सात वाजता विसर्जन करण्यात आले.0
0
Report
अलवर थाने के गेट पर सेकुन खान हत्या वीडियो वायरल, आरोपी गिटार बजाते दिखा
Alwar, Rajasthan:थाने के गेट पर सेकुन हत्याकांड से पहले का वीडियो वायरल, गिटार बजाता नजर आया आरोपी हर्ष मूर्तिकार अलवर के बड़ौदामेव पुलिस थाने के गेट पर सेकुन खान की हत्या के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हत्या का आरोपी हर्ष मूर्तिकार थाने के गेट के पास एक वाहन के पीछे बैठकर गिटार बजाता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो हत्या की वारदात से कुछ देर पहले का है। हालांकि, पुलिस अभी वीडियो की सत्यता, समय और घटनास्थल से इसके संबंध की पुष्टि करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार के अनुसार, बड़ाबास बुटोली निवासी सेकुन खान किसी काम से अपने परिचित के साथ बड़ौदामेव आया था। दोनों कुछ देर के लिए पुलिस थाने के सामने रुके, जिसके बाद उसका परिचित वहां से चला गया। इसी दौरान आरोप है कि बड़ौदामेव निवासी हर्ष मूर्तिकार ने सेकुन को नीचे गिरा दिया और उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सेकुन की मौत हो गई。 वारदात के दौरान मौके पर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन किसी के भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को हिरासत में लिया है。 इसी बीच सामने आया कथित वीडियो अब पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में आरोपी थाने के गेट के पास बिल्कुल सामान्य तरीके से बैठकर गिटार बजाता दिखाई दे रहा है। उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद इसी इलाके में एक युवक की हत्या की वारदात हो जाएगी। हालांकि, वीडियो वास्तव में हत्या से कितनी देर पहले रिकॉर्ड किया गया था, आरोपी उसी समय घटनास्थल पर मौजूद था या नहीं और वीडियो की अन्य परिस्थितियां क्या थीं, इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तीन की मौत, दो घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा. डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास हुआ हादसा. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलटी. कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल. कार में सवार पांचों लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, हादसे की जांच जारी.0
0
Report
बांदा: कूटरचित नियुक्ति पत्र से 15 लाख की ठगी, अभियुक्त विनोद कुमार गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त एक युवक से इंटर कॉलेज के बाबू बनवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.09.2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 05.12.2025 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम अछरौड़ निवासी विनोद कुमार द्वारा उसे इण्टर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये लिए गए तथा विश्वास में लेने के लिए उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया और बांदा स्थित कॉलेज में जाकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा गया। पीड़ित द्वारा जानकारी हुई तो पता चला कि वहां बाबू के पद जैसी कोई नियुक्ति नहीं हुई है तब उसे ठगी का एहसास हुआ। तत्पश्चात पीड़ित द्वारा अपने 15 लाख रुपये वापस मांगे गए तो अभियुक्त द्वारा रुपये वापस करने से इनकार किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना के आधार पर थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 25.09.2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
लखनऊ में रिकॉर्ड टूटा, 40 घंटे से जारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में कई सालों का रिकॉर्ड टूटा 40 घंटे से ऊपर हो गए लगातार बारिश जारी बारिश की वजह से कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद0
0
Report
Advertisement
