146001
विजयनगर में घरेलू विवाद से परेशान महिला ने की अपनी जान लेने की कोशिश
Hoshiarpur, Punjab:अगर घरेलू मामले का घर में ही समाधान कर लिया जाए तो इस तरह की घटनाएं रुक सकती हैं। विजयनगर में परिवार से पीड़ित एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी लेकिन गनीमत रही कि लोगों ने उसे बचा लिया नहीं तो घरेलू कलेश उसकी जान ले लेता।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
54 फीट कांवर के साथ भक्तों का उत्साह: गोड्डा से बाबा बासुकिनाथ जलाभिषेक यात्रा
Godda, Jharkhand:भादो माह में भी कांवरियों का उत्साह, चरम पर है। कहलगांव से 54 फीट के कांवर में गंगाजल लेकर पैदल बासुकिनाथ धाम जा रहे करीब 500 श्रद्धालुओं का गोड్డ़ा में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फल, शरबत, नींबू पानी और जलपान कराया गया। बताते चलें कि सुल्तानगंज की तरह कहलगांव में भी उत्तरवाहिनी गंगा बहती है। भादो माह में यहां से गंगाजल लेकर से भक्त बाबा बासुकिनाथ का जलाभिषेक करते हैं। अनंत चतुर्दशी और भादो पूर्णिमा के अवसर पर देवघर और बासुकिनाथ में अढ़ैया मेला लगता है जिसमें कांवर लेकर लाखों भक्त पहुंचते हैं। 54 फीट की कांवर यात्रा गोड्डा शहर के रौतारा चौक पर पहुंची जहां मिठाई कारोबारी विजय साह एवं उनके परिवार द्वारा कांवर यात्रा में आए लोगों की सेवा की गई है। इसके बाद यात्रा बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गई। जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालु गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के सिंघाड़ी गांव के थे।0
0
Report
UPI शुल्क के खिलाफ विरोध जारी, उपयोगकर्ताओं ने सरकार पर दबाव बढ़ाया
Bhopal, Madhya Pradesh:UPI पर चार्ज को लेकर विरोध..0
0
Report
रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का पर्दाफाश: कैंटर से 390 कनस्तर लीसा बरामद
Ramanagara, Karnataka:रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 390 कनस्तर अवैध लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार विजय कश्यप रामनगर रामनगर में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कैंटर वाहन से बड़ी मात्रा में लीसा बरामद किया है, टीम ने भंडारपानी मार्ग स्थित ग्रासलैंड के पास कार्रवाई करते हुए कैंटर संख्या UK18CA-9162 को रोककर तलाशी ली, तलाशी के दौरान वाहन से 390 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है, पुलिस के अनुसार कैंटर में पहाड़ों से लीसा लाकर रामनगर की ओर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक प्रेम पुत्र टीकम, निवासी धारी, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं मौके का फायदा उठाकर एक अन्य व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहा, फरार आरोपी की तलाश और पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है, उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने भंडारपानी मार्ग पर ग्रासलैंड के पास निगरानी की और संदिग्ध कैंटर को रोककर उसकी जांच की. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में लीसा कनस्तर बरामद हुए, पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद लीसा बेतालघाट क्षेत्र की ओर से रामनगर लाया गया था, कैंटर और बरामद लीसा को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में वन अधिनयम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。 पुलिस और वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में लीसा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, साथ ही अन्य व्यक्तियो की भूमिका और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जांच में जो भी लोग सामने आएंगे, उनके खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पद लॉटरी से आरक्षित
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर ब्रेकिंग न्यूज़ श्री गंगानगर--प्रधान पदों के लिए लॉटरी से हुआ आरक्षण जिला कलेक्टर अमित यादव की मौजूदगी में हुआ आरक्षण श्रीगंगानगर में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए हुआ आरक्षण श्रीगंगानगर उत्तर अनुसूचित जाति महिला, श्रीगंगानगर दक्षिण सामान्य महिला ,सादुलशहर सामान्य श्रीकरनपुर सामान्य ,पदमपुर अनुसूचित जाति, रायसिंहनगर अनुसूचित जाति महिला, घड़साना अनुसूचित जाति ,अनूपगढ़ ओबीसी, सूरतगढ़ सामान्य ,श्री विजयनगर सामान्य महिला व राजियासर सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है。0
0
Report
झारखंड में अगले दिनों बारिश, रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य भर में मौसम का मिजाज बदल गया है और 26 सितंबर तक लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम में आए इस बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बना सक्रिय डिप्रेशन है। इस सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में नमी वाली हवाओं का प्रवेश हो रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 24 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। तो 25 और 26 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। यानि अगले कुछ दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम सुहाना रहने के साथ-साथ बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और तेज बारिश या आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।0
0
Report
खरगोन-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला; एक की मौत, CCTV फुटेज सामने
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर से होकर गुजर रहे चित्तौड़गढ़ भुसावल हाइवे के बिस्टान रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में लिया। तीन बाइक पर बैठे गंभीर घायल एक की मौत। हादसे में राजपुरा निवासी 17 वर्षीय आकाश की हुई उपचार के दौरान मौत। घटना का सीसीटीवी फुटेज आये सामने। दो अन्य घायल युवकों का जिला अस्पताल में हो रहा उपचार। पुलिस ने ट्रक को किया जब्त।0
0
Report
Advertisement
वकील से पिटाई मामले में पुलिस पर कार्रवाई, टीआई राजन अहिरवार निलंबित
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वकील से पिटाई मामले में पुलिस पर कार्रवाई टीआई को किया गया निलंबित जहांगीराबाद टीआई राजन अहिरवार को किया गया निलंबित टीआई पर लगे थे वकील से मारपीट के आरोप0
0
Report
DUTA का स्थायी नियुक्ति मामला: दिल्ली विवि में बड़ा प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में आज शिक्षकों और कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। DUTA यानी दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के बैनर तले पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय से लेकर उपराज्यपाल निवास तक पैदल march निकाला प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के 12 कॉलेजों में वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को स्थायी करने और खाली पदों पर नई भर्तियाँ शुरू करने की मांग उठाई। मार्च के बाद उपराज्यपाल को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा गया। तस्वीरें दिल्ली विश्वविद्यालय की हैं...जहां sड़कों पर आज शिक्षकों और कर्मचारियों की आवाज सुनाई दी। हाथों में मांगों से जुड़े पोस्टर. नारेबाजी करते शिक्षक और विश्वविद्यालय से उपराज्यपाल निवास की ओर बढ़ता DUTA का पैदल march. DUTA पदाधिकारियों का आरोप है कि दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 12 कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी स्थायी नियुक्ति का मुद्दा अब भी लंबित है। तथ्य: DUTA का दावा है कि कुछ शिक्षक करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। संगठन की मांग है कि वर्षों से पढ़ा रहे इन शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही कॉलेजों में खाली पड़े पदों पर नई भर्तियां शुरू करने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने उठाई। DUTA पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक पद खाली रहने का असर न सिर्फ शिक्षकों पर पड़ता है, बल्कि कॉलेजों में पढ़ाई और छात्रों की शैक्षणिक व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। अब बड़ा सवाल यही है कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों की मांग पर कब तक फैसला होगा? क्या खाली पड़े पदों पर जल्द नई भर्ती शुरू होगी? और क्या दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 12 कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति का रास्ता साफ होगा? फिलहाल DUTA ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है. अब नजर विश्वविद्यालय प्रशासन और उपराज्यपाल की ओर से होने वाली अगली कार्रवाई पर है। रिपोर्ट: नसीम अहमद0
0
Report
कुलगाम के नंदी मर्ग में आदिवासी समुदाय अपनी परंपराएं जीवित रखे हुए हैं
Kulgam, کولگام ۔۔ اینکر۔۔۔ قبائلی طبقہ سے وابستہ لوگ آج بھی اپنے روایات کو زندہ رکھے ہوئے ہیں۔ جنوبی ضلع کولگام کے ننڈی مرگ میں قبائلی طبقہ سے وابستہ درجنوں لوگ لیتھری یعنی گاس کاٹنے میں مصروف ہیں۔ ان لوگوں کا کہنا ہے کہ ہم اپنے کلچر کو زندہ رکھیں گے، ہم اپنے تہذیب کو زندہ رکھنے کے ساتھ ساتھ اپنی نئی نسل کو بھی اس کے ساتھ جوڑ رہے ہیں تاکہ آنے والے وقت میں وہ بھی اپنے کلچر کو زندہ رکھیں گے۔ اس لیتھری میں ڈول کا بھی استعمال ہوتا ہے جس سے گاس کاٹنے والے لوگوں کو توانائی ملے اور ایک دوسرے کے ساتھ بات نہ کرسکے۔0
0
Report
Advertisement
आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से विवाद; पूजा के दौरान पिस्टल से गोलीबारी, तीन की मौत
Noida, Uttar Pradesh:पूजा के दौरान विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग, पत्नी समेत तीन की मौत, आधार कार्ड मांगने को लेकर पंडितों से हुआ था विवाद0
0
Report
धमतरी में प्रार्थना सभा: प्रशासन को लिखित सूचना देकर स्वेच्छा से शामिल होने मामला
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में प्रार्थना सभा में शामिल होने को लेकर हिन्दू समुदाय के कुछ लोगों द्वारा जिला प्रशासन को लिखित सूचना दिए जाने का मामला सामने आया है... बताया जा रहा है संबंधित लोग प्रशासन को पहले से इसकी जानकारी दे रहे हैं, ताकि प्रार्थना सभा में शामिल होने के दौरान किसी तरह के विवाद, विरोध या गलतफहमी की स्थिति न बने... हालांकि ये लोग प्रार्थना सभा में क्यों जा रहे हैं या वहां शामिल होने की उनकी वजह क्या है, इसको लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है... दरअसल, पूर्व में हुई प्रार्थना सभा में हिन्दू समुदाय के कुछ लोगों के शामिल होने को लेकर हिन्दू संगठनों ने दबाव बनाकर प्राथना सभा मे बुलाये जाने का आरोप लगाते विरोध जताया था..... वही अब कुछ लोगों की ओर से जिला प्रशासन को लिखित सूचना देकर यह बताया जा रहा है कि वे अपनी इच्छा और स्वेच्छा से प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे हैं तथा इसके लिए उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है..... वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी इस तरह के लिखित आवेदन मिलने की बात कही जा रही है..... हालांकि अब तक ऐसे कितने आवेदन प्रशासन के पास पहुंचे हैं, इसकी निश्चित संख्या की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है..... ऐसे में प्रार्थना सभा में शामिल होने से पहले प्रशासन को दी जा रही लिखित सूचना को विवाद की स्थिति से बचने और अपनी स्वेच्छा स्पष्ट करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
हमीरपुर में फर्जी जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ पूर्व सांसद का मुकदमा, हर्षित यादव समेत दो अज्ञात आरोपी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-फर्जी जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ पूर्व सांसद ने दर्ज कराया मुकदमा, लखनऊ से आ रहे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के सामान भरे ट्रक को रोककर कर अवैध वसूली, ट्रक चालक से ट्रक छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की थी माँग, चालक को डरा धमकाकर मारने की धमकी देकर चालक की जेब से 11 हजार रुपये छीनकर फ़रार हुए आरोपी, फर्जी जीएसटी अधिकारी हर्षित यादव ने 2 साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस फर्जी जीएसटी अधिकारी हर्षित यादव सहित 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के राठ तिराहे की घटना।0
0
Report
Advertisement
بارہش کے بعد چاردھام यात्रा کا دوسرا مرحلہ شروع، بدری ناتھ-ہیمکुंड کے دیگروبک کروروں کی رفتار
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर / बरसात थमने के बाद पहाड़ो में चटक धूप खिलने से इन दिनों चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है ।और देवभूमि उत्तराखंड के चारो धामो में स्थित तीर्थस्थलों पर लगातार भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है! श्री बद्रीनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के आँकड़े लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। -बीओ 1 चमोली जिले में स्थित भू बैकुंठ भगवान श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों मौसम सुहावना हो गया है ।धीरे धीरे अब धाम में ठंड भी बढ़ने लगी है । ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में आस्था कम नहीं हुई है। मंगलवार को धाम में 6,685 नए यात्रियों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। इसके साथ ही, इस यात्रा सीजन में अब तक कुल यात्रियों का आँकड़ा **17 लाख 62 हजार** के पार पहुँच चुका है! बीओ 2 / वहीं दूसरी ओर, सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब में भी संगत का उत्साह देखते ही बन रहा है। यहाँ आज **2,950** श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक कुल प्रगतिशील यात्रियों की संख्या बढ़कर **3,40,457** हो गई है। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि यात्रा अच्छी चल रही है । इस वर्ष यात्रा ने पहुचे श्रद्धालुओं ने बीते वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रशासन और यात्रा प्रबंधन समितियों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे देश-विदेश से आने वाले भक्तों को दर्शन में कोई परेशानी न हो। बाईट / सोहन सिंह रांगड़ सीईओ बीकेटीसी0
0
Report
चेन्नई में कांग्रेस नेता मणिक्कम टैगोर की राजनीति पर नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:chennai (tn) manickam tagore (congress) pc0
0
Report
दिल्ली में जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक मस्जिद डिमोलिशन पर रणनीति तय करेगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में मस्जिदों के विध्वंस और संविधान के उल्लंघन पर जमीयत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की बैठक शुरू बैठक जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में हो रही है बैठक बैठक में मस्जिदों के डिमोलिशन और अन्य मुस्लिम मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी0
0
Report
Advertisement
