icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
152001
AVAkhil VohraFollow9 May 2025, 07:00 pm

Firozpur - पाकिस्तानी ड्रोन हमले से फिरोजपुर में दहशत, तीन घायल

Firozpur, Punjab:फिरोजपुर मुक्तसर रोड पर स्थित गांव झोंक हरिहर में गुरुवार रात अचानक धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। चंद ही देर में खबर मिली कि फिरोजपुर के गांव खाई फेमे के में एक पाकिस्तानी ड्रोन गिरा है, जिससे एक घर में आग लग गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए परिवार की पहचान गांव खाई फेमे के निवासी लखविंदर सिंह पुत्र बगीचा सिंह, उनकी पत्नी और बेटे के रूप में हुई है। धमाके के चलते उनके घर में आग लग गई और उनकी कार भी इसकी चपेट में आ गई। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से मरीजों को राहत मिलने लगी

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कुछ समय के लिए व्यवस्थागत कमियां और चुनौतियां सामने आई थीं, लेकिन अब स्थिति में सुधार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से हिमकेयर और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मरीजों को सुविधाएं मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की महंगी दवाओं की बिक्री और उनकी कीमतों पर निगरानी को भी जरूरी बताया है। ऊना जोनल अस्पताल में 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद हुए हंगामे पर स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों का बचाव करते हुए लोगों से चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा रखने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि विभाग में कुछ समय के लिए व्यवस्था में कमियां और चुनौतियां जरूर आई थीं, लेकिन उन्हें दुरुस्त करने के बाद अब स्थिति में सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों के तहत गरीब और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं beschikbaar करवाने पर सरकार का विशेष ध्यान है। शांडिल ने कहा कि अक्टूबर महीने से हिमकेयर योजना और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मरीजों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सरकार कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों के इलाज को लेकर संवेदनशील है और स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के बारे में भी जानकारी दी गई। राज्य में पांच एमआरआई मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं और कैंसर की सटीक जांच के लिए पेट स्कैन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा रोबोटिक तकनीक के जरिए न्यूनतम कट, 3 सेंटीमीटर से भी कम, और बिना ब्लड लॉस के सफल सर्जरी हो रही हैं। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने पर भी काम कर रही है। अस्पतालों में ऐसी आधुनिक मशीनें लाई गई हैं, जिनसे एक ही बार में ब्लड प्रेशर, ईसीजी और ब्लड टेस्ट की सुविधा मिल सकती है। सरकार का प्रयास है कि इस तरह की उन्नत जांच प्रणाली धीरे-धीरे प्रदेश के गांवों तक पहुंचे। कैंसर की महंगी दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर शांडिल ने कहा कि दवाओं के उत्पादन और लाइसेंसिंग प्रक्रिया की निगरानी बेहद जरूरी है। सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि जानलेवा बीमारियों की दवाएं तय दरों पर ही बिकें और गरीब मरीजों की पहुंच में रहें। वहीं, ऊना जोनल अस्पताल में 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों के हंगामे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोई भी डॉक्टर अपने मरीज को खोना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टर मरीज को बचाने का हर संभव प्रयास करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से संयम बनाए रखने और चिकित्सा व्यवस्था पर विश्वास रखने की अपील की।
0
0
Report

एशियन गेम्स कबड्डी गोल्ड जीतकर अयान लोचब गांव बूपनिया पहुंचे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Jhajjar, Haryana:एशियन गेम्स के कबड्डी खेल में टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाले अयान लोचब अपने झज्जर के गांव बूपनिया पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत में पलक-पांवड़े बिछाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ समारोह स्थल तक ले जाया गया। अयान ने अपने कोच, कड़ी मेहनत और माता-पिता को सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे और देश के लिए पदक जीतना जारी रखेंगे। माता-पिता ने भी खुशी व्यक्त की और कहा कि उनका बेटा ओलंपिक में भी देश का नाम रोशन करेगा। गांव के युवा भी उनसे प्रेरणा लेते हुए गौरवान्वित हैं।
0
0
Report

विकासनगर प्रशासन ने 80 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन मुक्त कराई

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मोo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- 80 बीघा पर बुलडोजर कार्यवाही...! एंकर :--- विकासनगर मे एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर गर्जा है... बुलडोज़र गरजते ही सरकारी ज़मीनो पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने वाले भूमाफियाओ मे हड़कंप मच गया... उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शेरपुर, बायाखाला और कल्याणपुर क्षेत्र में तकरीबन 80 बिगाह अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर कार्यवाही के जरिए ध्वस्त कर दिया... इन सभी प्लाटिंग में नदी श्रेणी और जंगल झाड़ी श्रеди की सरकारी जमीन शामिल थी... प्रशासन की टीम ने बीते एक हफ्ते में तकरीबन 180 बीघा अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया है... इस कार्यवाही से प्रशासन का संदेश साफ है कि सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या नगर निगम: OTS के जरिए हाउस टैקס ब्याज माफ, 14 नवंबर तक आवेदन

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकायेदारों को बड़ी राहत दी है। OTS योजना के तहत पुराने बकाया हाउस टैक्स पर ब्याज पूरी तरह माफ किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 750 बकायेदारों ने आवेदन किया है, जिनमें से 720 मामलों का निस्तारण हो चुका है। वहीं नगर निगम को करीब 1.20 करोड़ रुपये की राशि जमा हो चुकी है। नगर आयुक्त जयंत कुमार ने बकायेदारों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए 14 नवंबर तक आवेदन जरूर कर दें। आवेदन के बाद मामलों का निस्तारण 15 दिसंबर तक किया जाएगा। नगर निगम की ओर से बकायेदारों को पुराने हाउस टैक्स का भुगतान कर ब्याज में मिलने वाली छूट का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक OTS योजना का उद्देश्य पुराने कर बकायों का समाधान कर राजस्व वसूली को बढ़ाना है。
0
0
Report

हमीरपुर के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण, डीएम ने भोजन और भवन गुणवत्ता की जाँच की

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अशोक कुमार, नए भवन सहित पूरे विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई का स्तर जाना, डीएम ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच, उच्च क्वालिटी के तेल मसालों का उपयोग कर बच्चों को पोषण युक्त भोजन देने के निर्देश, दूध के वितरण में शिकायत मिलने पर मामले की जाँच कर निस्तारण करने के निर्देश, नवीन भवन की शीघ्र कमियां दूर कर कक्षाएं संचालित करने के निर्देश, पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी का भी किया निरीक्षण, कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पतारा कंपोजिट विद्यालय का मामला।
0
0
Report

आशा की मांग

Rampur, Uttar Pradesh:*लोकेशन रामपुर* *वेतनमान की मांग को लेकर आशाओं और संगनी ने जिलाधिकारी से की मुलाकात एसडीएम कार्यालय पर की नारेबाजी गाड़ी घेरी विधायक आवास पर भी गई,* रामपुर। अपनी विभिन्न समस्याओं और वेतनमान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। आशाओं ने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों में लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष वेतनमान बढ़ाने, समय से मानदेय का भुगतान कराने तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आशाओं ने जिलाधिकारी से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

नशे के अवैध कारोबार करने वाले पर पुलिस का बड़ा एक्‍शन, दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow15m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना बेहट पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर नशा तस्कर तालिब पुत्र सलीम उर्फ सालिम, निवासी ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर की करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपये की 13 चल-अचल संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, तालिब को 16 अगस्त 2026 को थाना बेहट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच के साथ उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की भी छानबीन की। जांच के दौरान आरोपी और उसके परिजनों के नाम 11 अचल और 2 चल संपत्तियां, कुल 13 संपत्तियां चिन्हित की गईं। पुलिस के अनुसार इन संपत्तियों के संबंध में वैध आय का स्रोत अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। मामले में SAFEM (FOP) Act & NDPS Act, Delhi के समक्ष एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(E) के तहत वाद दायर किया गया। 28 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत इन 13 संपत्तियों को जब्त करने का आदेश पारित किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना बेहट पुलिस द्वारा संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित संपत्ति के खिलाफ इस प्रकार की यह पहली कार्रवाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तालिब के खिलाफ थाना बेहट और थाना मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021 के दो, वर्ष 2025 का एक और वर्ष 2026 का एक मुकदमा शामिल है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के कारोबार से जुड़े तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

गोंडा लूट केस: 12 घंटे में गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां देहात कोतवाली पुलिस द्वारा गोंडा-डेहरास मार्ग पर मंडप मंदिर के पास मंगलवार रात मैकेनिक प्रमोद यादव के साथ में लूट कांड का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आज खुलासा करते हुए आरोपी राजपाल यादव,अंशु पांडेय उर्फ भास्कर को गिरफ्तार करके 2 बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक स्कूटी गाड़ी, लूट का ₹8000 और एक मोबाइल फोन बरामद किया है साथ ही लूट की घटना में प्रयोग की गई एक प्लेटिना और एक अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। आप को बताते चले कि देर रात स्कूटी कंपनी से मैकेनिक का काम करके ज्ञानपुर गांव के रहने वाले प्रमोद यादव अपने घर जा रहे थे। जहां रास्ते में मंडप मंदिर बेलवा नोहर के पास दो मोटरसाइकिल से चार लोग पहुंचे स्कूटी के आगे मोटरसाइकिल खड़ी करके प्रमोद यादव की जेब में रखें ₹10000 और उनकी स्कूटी गाड़ी, मोबाइल फोन लेकर करके फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर देहात कोतवाली पुलिस,सीओ नगर योगेंद्र सिंह मौके पहुंचे तत्काल मुकदमा दर्ज करके इस पूरी घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों को लगाया गया था। जहां चारों पुलिस टीम द्वारा खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है। दोनों आरोपी राजपाल यादव और अंशु उर्फ भास्कर को गिरफ्तार करके गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि दोनों नाबालिक आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। घटना का खुलासा करते हुए सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि रात में 12:00 बजे प्रमोद यादव ने सूचना दी कि उनके साथ लूट की घटना हुई है। तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए इस पूरी घटना का खुलासा कर दिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। इस पूरी घटना को लेकर के देहात कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बाइट - योगेंद्र सिंह- सीओ सिटी गोंडा。 Visual
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस पर ईवीएम-मतदान मुद्दों को लेकर भाजपा नेता की तीखी टिप्पणी

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तब कांग्रेस कई मुद्दों पर झूठ फैलाने की कोशिश करती है। कभी कांग्रेस ईवीएम का मुद्दा उठाती है और कभी वोट चोरी का। लेकिन लोग उनकी इन बातों को समझते हैं इसलिए अब लोग कांग्रेस का साथ नहीं देते और अपना विश्वास बीजेपी में जताते हैं। क्योंकि भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती है। और पारदर्शिता के साथ चुनाव लड़ती है। कांग्रेस ने पहले ईवीएम का मुद्दा उठाया जबकि ईवीएम को कांग्रेस ही लेकर आई थी। जब यह मुद्दा उठाया गया तब चुनाव आयोग ने कहा था कि अगर किसी को लगता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है तो वह इस बात को साबित कर सकता है। लेकिन तब कोई आगे नहीं आया बाद में इन लोगों ने ईवीएम मुद्दे पर ही विरोध करना शुरू कर दिया। अब आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में चुनाव होने हैं तो यह लोग फिर एसआईआर मुद्दा उठा रहे हैं लेकिन इस तरह के मुद्दे उठाने से इनका कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि लोग इनकी असलियत पहचानते हैं। मोहनलाल बडौली ने कहा कि पंजाब में भी भाजपा को बहुत समर्थन मिल रहा है और उस समर्थन को देखकर कहा जा सकता है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि लोग कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से परेशान हो चुके हैं और अब लोग इन्हें सत्ता से बाहर कर भाजपा को मौका देना चाहते हैं।
0
0
Report

दक्षिणी दिल्ली को मिली 26 गाड़ियां और 26 बाइक की अग्निशमन सौगात

एंकर: दक्षिणी दिल्ली को मिलेगी नई सौगात. अग्निशमन की 26 गाड़ियां और 26 बाइक गीतांजलि केंद्र पर दिए गए प्रोग्राम के मुख्य अतिथि रहे cm रेखा गुप्ता, MLA सतीश उपाध्याय, MP बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार गृहमंत्री आशीष सूद. लोकेशन: मालवीय नगर. कार्यक्रम के दौरान तस्वीरों में दिख रहा है कि दक्षिणी दिल्ली में सबसे बड़ा अग्निशमन केंद्र बन रहा है, जिसमें cm रेखा गुप्ता, एमएलए सतीश उपाध्याय, एमपी बांसुरी स्वराज और गृहमंत्री आशीष सूद मौजूद थे. इस केंद्र से 26 गाड़ियां और 26 बाइक दी जा रही हैं ताकि आग लगने पर मौके पर पहले बाइक/अग्निशमन अधिकारी पहुंच सकें. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट.
0
0
Report

अननपूर्णा भांडार से महिलाओं को मिली राहत, रायनगर में दुर्गा पूजा फिर से शुरू

ADAnup Das22m ago
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *আন্নপূর্ণা ভাণ্ডারে টাকায় মহিলারা সীমান্তবর্তী গ্রাম রায়নগরে দুর্গাপূজা করছেন এবারে।মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী কে ধন্যবাদ রায়নগর গ্রামের প্রমিলা বাহিনীর।* নদীয়া জেলার হোগলবাড়িয়া থানার সীমান্তবর্তী গ্রাম রায়নগর, এই গ্রামে এবছরের দুর্গাপূজা হচ্ছে অন্নপূর্ণা ভাণ্ডারের টাকায়। রায়নগর গ্রাম কৃষি প্রধান গ্রাম গ্রামের অধিকাংশ মানুষ কৃষি কাজের সঙ্গে যুক্ত, এই গ্রামে হাতে গোনা দু-একজনা সরকারি চাকরিজীবী কিন্তু এই গ্রামে হতো না দুর্গাপূজা, এই গ্রামের মহিলারা সকলে মিলে তারা সিদ্ধান্ত নিয়েছে যে তাদের এক মাসের অন্নপূর্ণা ভাণ্ডারের টাকায় তারা দেবে তাদের পাড়ার মন্দিরে দুর্গাপূজা। এই রায়নগর গ্রামে বিপ্লব বিশ্বাস তার উদ্যোগে 2025 সালে দূর্গা পূজা আরম্ভ করেছিলেন কিন্তু 2026 সালে তা অর্থাভাবে সেই পূজা বন্ধ হয়ে যাওয়ার মুখে কিন্তু মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী মহিলাদের যে অन्नপূর্ণা ভাণ্ডার দিচ্ছেন তাতেই তাদের গ্রামের পূজো দেয়ার নতুন আলোর দিশা দেখালো মহিলারা। এই গ্রামে মোট 70 থেকে 80 জন মহিলা মিলে তারা একটি কমিটি তৈরি করেছেন সেই কমিটির নাম দিয়েছেন প্রমিলা বাহিনী। গ্রামের মহিলারা একত্রিত হয়ে সিদ্ধান্ত নিয়েছেন যে অন্নপূর্ণা ভাণ্ডারে যদি টাকা পায় তাহলে তারা দুর্গা পূজা দেবেন। তাই মাননীয় মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী কথা দিয়ে কথা রেখেছেন। তাই সকল মহিলারা পেয়েছেন অন্নপূর্ণা ভাণ্ডারের টাকা ৩০০০ । সেই টাকা এক মাসের করে সকলে রেখেছেন জমা করে সেই টাকায় হচ্ছে এবার দুর্গা পূজা তাদের গ্রামে। গ্রামবাসীদের দাবি তাদের গামে পুজো হতো না ছোট থেকে বৃদ্ধ মানুষজন পুজোর যে কি আনন্দ সেইটা উপভোগ করতে পারত না, অন্নপূর্ণা ভাণ্ডারের টাকা পাওয়াই মহিলারা দিচ্ছে তাদের পাড়ায় পূজা তাই সকলে ধন্যবাদ জানালেন আজকে মুখ্যমন্ত্রীকে।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या के सरयू ने उफान मचाया: बाढ़ से ग्रस्त इलाकों में राहत पहुंचाने की तैयारी

Ayodhya, Uttar Pradesh:भारी बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद अयोध्या में सरयू नदी उफान पर है। जिले की रुदौली, सोहावल और सदर तहसील के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण सरयू का जलस्तर बढ़ा है। आज तक पानी बढ़ने की संभावना है, जबकि कल से जलस्तर में कमी आने की उम्मीद है। डीएम ने बताया कि प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। तीनों प्रभावित तहसीलों में चारे, राशन किट और भोजन समेत राहत सामग्री की व्यवस्था की गई है। नदी और बांध के बीच बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों और बाढ़ शरणालय स्थलों पर पहुंचाया गया है, जहां उनके लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। डीएम के मुताबिक फिलहाल किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। प्रशासन को उम्मीद है कि एक-दो दिन में सरयू का जलस्तर कम होगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top