icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
151204
Khem ChandKhem ChandFollow3 Aug 2024, 01:43 pm

बारिश से जहां तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है वही बारिश के पानी से जन जीवन हुआ अस्तवियस्त

Kot Kapura, Punjab:

कोटकपूरा में आज बारिश से जहां तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं पानी से जन जीवन काफी अस्तवियस्त हुआ है। इस बारिश ने सरकार व प्रशाशन के दावों को नाकार दिया है। शहर जलथल हो रखा है, प्रशासन की ओर से कोई निकासी के प्रबंध नहीं किए गए हैं। पिछले काफी लंबे समय से इस तरह से बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। आज तक किसी भी सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं आया चाहे वह पहले की सरकारें हो या आज की। पंजाब सरकार लोगों की मुश्किलों पर कोई ध्यान नहीं दे रही उलटा लोगों का घर से निकलना मुश्किल है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवरिया के नेमा तालाब में एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव से दीपावली की पूर्व संध्या पर एक हृदय दहला देने والی घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। एक ही परिवार के दो मासूम और बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। नेमा गांव के रहने वाले पीतांबर चौहान जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष थी, वह अपने दो नाती शिवम (6 वर्ष) और दिव्यांश (7 वर्ष) के साथ खेत पर निकले थे। वे वापस घर नहीं लौटे परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। सुबह गांव वालों ने बताया कि एक नाती का शव तालाब में है। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उसके बाद अन्य दो की तलाश शुरू हो गई। कुछ घंटे बाद दो और शव तालाब से बरामद कर लिये गए। मृतकों में पीतांबर चौहान (60), शिवम (6) और दिव्यांश (7) थे। इस बावत पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिनांक 6 नवंबर 2026 को देवरिया के लार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेमा से सूचना प्राप्त हुई कि पीतांबर चौहान अपने दो नाती शिवांश (6) और दिव्यांश (7) के साथ खेत पर निकले थे लेकिन वापस घर नहीं लौटे हैं। थाना लार पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गुमशुदाओं की तलाश शुरू की थी। आज 7 नवंबर 2026 को ग्राम वासियों के माध्यम से सूचना मिली कि गुमशुदा शिवांश चौहान का शव तथा पीतांबर चौहान और दिव्यांश चौहान की चप्पलें नेमा ताल में तैरते हुए मिले हैं। पानी में डूबने की आशंका है। मौके पर पुलिस बल और ग्रामीण शवों की तलाश कर रहे हैं। बाइट...गौरव सिंह.. सीओ.सलेमपुर। नोट अपडेट: तीनों के शव बरामद हुए।
0
0
Report

पटना एनकाउंटर पर बिहार में सियासी संग्राम, विपक्ष और सरकार के बीच बयानबाजी तेज

Pariaunna, Bihar:पटना एनकाउंटर पर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है। मनेर में हुए एनकाउंटर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती के बयानों पर सत्ता पक्ष ने पलटवार किया है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि जब अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हैं और सरेंडर नहीं करते, तब पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है। पुलिस की पहली कोशिश अपराधियों को जिंदा पकड़ने की होती है, लेकिन जब पुलिसकर्मियों की जान पर खतरा हो तो कार्रवाई जरूरी हो जाती है। मंत्री ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और सरकार एनकाउंटर की जांच कराएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों के सामने हाथ जोड़ने से अपराधी सरेंडर नहीं करेंगे पुलिस को उन्हें अपनी भाषा में जवाब देना पड़ता है। अपराधियों पर प्रशासनिक दबाव जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top