151204
ट्रैफिक कर्मचारियों की थापड़ मारने की वीडियो वायरल
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा बस स्टैंड के पास ट्रैफिक कर्मचारियों ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चालक ने रुकने से इंकार कर दिया। इसके बाद ट्रैफिक कर्मचारियों ने कार को आगे जाकर रोका और चालक को थप्पड़ मारे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक की हालत गंभीर
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक की हालत गंभीर* --------------------------------- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की छिबरामऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहबलपुर गांव में कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिवकुमार भुर्जी के मकान के समीप टीन मे चल रही अवैध पटाखा बनाने की इकाई में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का इलाका दहल उठा और मकान की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पटाखा बना रहा कारीगर बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देखिए थाना छिबरामऊ अन्तर्गत यह बहबलपुर गांव है यहां एक शिव कुमार सक्सेना है जो अपने घर के बगल में एक टीनशेड डाल करके और गांव के ही एक आदमी शिव कुमार जो 55 साल के आसपास उमर है, उससे कुछ पटाखे बनवा रहा था। जिसमें अभी पता लगा 11 बजे के आसपास की बात है। कुछ लोगों ने बताया कि वह बीड़ी पी करके उसमें डाल दिया था जिससे विस्फोट हुआ है। टीनशेड गिरी है और काफी वह झुलस गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो बनवा रहा था शिव कुमार सक्सेना इसको पुलिस हिरासत में लिया गया है और इसमें जांच की जा रही है। विधिक कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी हुई है कि पिछले साल इसके यहाॅं से अवैध जो पटाखे की सामग्री है वह बरामद हुई थी और इसका लड़का जेल भी गया था और उसमें मुकदमा पंजीकृत किया गया था।0
0
Report
प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी देने की शिकायत महिला ने जसराना पुलिस को दी तहरीर, पांच ल
Jasrana, Uttar Pradesh:प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी देने की शिकायत महिला ने जसराना पुलिस को दी तहरीर, पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार जसराना। क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्लॉट पर कथित रूप से अवैध कब्जे का प्रयास करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना जसराना पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता डॉ. रजनी यादव पुत्री स्व. रामबाबू यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 8 सितंबर 2025 को पलिया सोयम, नगला नथुआ क्षेत्र स्थित प्लॉट राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बैरनी सरौना, तहसील शिकोहाबाद से खरीदा था। पीड़िता के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को कुछ लोग उसके प्लॉट पर पहुंचकर कथित रूप से कब्जा करने की नीयत से वृक्षारोपण करने लगे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस की आपात सेवा 112 पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से रोक दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के मौके से जाने के बाद दोबारा वहां वृक्षारोपण का प्रयास किया गया। तहरीर में डॉ. रजनी यादव ने बृजमोहन उर्फ बिरजू पुत्र लक्ष्मण, सुदीप पुत्र लक्ष्मण, लक्ष्मण पुत्र राजपाल, राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश तथा प्रेमलता पत्नी राजकुमार के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने तहरीर के साथ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज बताए जा रहे मुकदमों से संबंधित विवरण भी संलग्न किए जाने की बात कही है। हालांकि, इन मुकदमों की संख्या और प्रकृति की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित अभिलेखों से किया जाना बाकी है। पीड़िता ने पुलिस से अपने स्वामित्व वाले प्लॉट की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, कथित कब्जे के प्रयास की जांच कराने तथा धमकी देने के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर थाना जसराना में दी गई है और पुलिस अभिलेख में इसे हेड कांस्टेबल 419 जितेंद्र सिंह द्वारा प्रमाणित किए जाने की बात बताई गई है। पुलिस का पक्ष: मामले में पुलिस की ओर से जांच एवं कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।0
0
Report
नागौर: अलका कंदोई एक वोट से अध्यक्ष पद जीतीं; गीता देवी को शून्य वोट मिले
Nagaur, Rajasthan:नागौर राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के बाद नागौर जिले की मुंडवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव चर्चा का विषय बन गया। क्यो कि यहां भाजपा की प्रत्याशी गीता देवी को जीरो मत प्राप्त हुए हैं । यानी की गीता देवी ने अपना खुद का ही मत किसी और को दे दिया । 25 वार्डों वाली मूण्डवा नगरपालिका में भाजपा ने 10, आरएलपी ने 7, कांग्रेस ने 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने गीता देवी को अपना प्रत्याशी बनाया । वहीं कांग्रेस और आरएलपी के समर्थन से अलका कंदोई ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी घनश्याम सादावत थे । वहीं भाजपा को जीरो मत प्राप्त ہوئے , रालोपा को 13 मत प्राप्त हुए तो वहीं निर्दलीय को 12 मत प्राप्त हुए । इस तरह रालोपा की अलका कंदोई ने महज एक वोट के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि भाजपा के 10 पार्षद होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशी गीता देवी का खाता तक नहीं खुला। दूसरी ओर कांग्रेस और आरएलपी के कुल 10 पार्षदों के समर्थन के बावजूद अलका कंदोई को 13 वोट मिले। इससे अध्यक्ष चुनाव में बने अलग राजनीतिक समीकरण चर्चा का प्रमुख कारण बन गए हैं। अल्का कंदोई – 13 वोट घनश्याम सादावत – 12 वोट गीता देवी – 0 वोट0
0
Report
Advertisement
कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर कांग्रेस नेता का ताजा आरोप: मानसिक स्थिति पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): SAJJAN SINGH VERMA (CONGRESS) ON KAILASH VIJAYVARGIYA'S REMARKS ON WOMAN CORPORATOR / RAMESHWAR SHARMA'S REMARKS ON MUSLIMS AT GARBA EVENTS / BJP'S IDEOLOGICAL STANCE ON HINDU-MUSLIM ISSUES / MOHAN BHAGWAT'S LONDON SPEECH इंदौर, मध्य प्रदेश: कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा कहते हैं, "मुझे लगता है कि कैलाश विजयवर्गीय अभी मानसिक रूप से परेशान या अस्थिर दौर से गुज़र रहे हैं। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा उन्हें बिना किसी सम्मान के दरकिनार किए जाने के कारण वे अपना आपा खो रहे हैं। उनके विभाग में कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है और वे अपना संतुलन खोते हुए दिख रहे हैं। नतीजतन, उनकी भाषा पूरी तरह से असभ्य हो गई है, जो किसी अनपढ़ व्यक्ति जैसी लगती है..."0
0
Report
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी मिनोरिटी मोर्चा का शांति एवं एकता सम्मेलन
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR (JAMMU AND KASHMIR): BJP MINORITY MORCHA HOLDS PEACE AND UNITY GATHERING AT GHANTA GHAR, LAL CHOWK / PARAM PUJYA ACHARYA SHREE JITENDRA PRIYA DASJI SWAMIJI MAHARAJ, SADHU BHAGAT PRIYADAS (PRIEST), HARI PANDIYA (DEVOTEE)0
0
Report
तेजस्वी यादव ने पुलिस कस्टडी मौतों पर सवाल; न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग
Patna, Bihar:बिहार में कानून-व्यवस्था और पुलिस कस्टडी में मौत के मामलों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पटना में अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का हवाला देते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जमुई की घटना को सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं की ओर से ‘छिटपुट घटना’ और ‘मोरल पुलिसिंग’ जैसे बयानों के जरिए हल्का करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझने की जरूरत है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने जमुई मामले में कई आरोपियों के शामिल होने का दावा करते हुए उनके खिलाफ तेज़ी से मुकदमा चलाने और कड़ी सजा की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले पर जवाब देने को कहा। पुलिस कस्टडी में मौत पर सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने सासाराम में अमरजीत यादव की पुलिस कस्टडी में हुई मौत का मामला भी उठाया। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात और उनकी ओर से लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की। आरजेडी की ओर से मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता देने की बात भी तेजस्वी यादव ने कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई और सासाराम जेल सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की तेजस्वी यादव ने बिहार के अलग-अलग जिलों में पुलिस कस्टडी और जेलों में हुई मौतों के कई मामलों का भी उल्लेख किया और दावा किया कि ऐसे मामलों की संख्या 19 से अधिक है। उन्होंने सभी मामलों की न्यायिक जांच की मांग की。0
0
Report
Advertisement
भिवंडी गणेशोत्सव में चित्रा वाघ ने महिलाओं के लिए सिलाई मशीन वितरण की घोषणा
Thane, Maharashtra:भिवंडी - शेट्टी मित्र मंडळाच्या गणेशोत्सवात चित्रा वाघ यांची हजेरी, महिलांना शिलाई मशीन वाटप.. माजी आमदार नरेंद्र पवार प्रकरणावर पहिली प्रतिक्रिया... भिवंडीतील शेट्टी मित्र मंडळाच्या 38 व्या वर्षीच्या गणेशोत्सवात भाजप नेत्या आणि महिला आयोगाच्या माजी अध्यक्षा चित्रा वाघ यांनी भेट दिली. यावेळी त्यांच्या हस्ते एकल महिलांना आणि सिंगल मदर्सना स्वावलंबी बनवण्यासाठी शिलाई मशीनचे वाटप करण्यात आले. तसेच या वेळी कल्याणमधील माजी आमदार नरेंद्र पवार यांच्यावरील अत्याचाराच्या आरोपावर चित्रा वाघ यांनी पहिल्यांदाच प्रतिक्रिया दिली. भिवंडीतील शेट्टी मित्र मंडळाचा गणेशोत्सव गेल्या 38 वर्षांपासून मोठ्या उत्साहात साजरा केला जातो. बाप्पाच्या साक्षीने दहा दिवस विविध समाजोपयोगी उपक्रम येथे राबवले जातात. आज महिलांसाठी शिलाई मशीन वाटप आणि डायबिटीज तपासणीसाठी आरोग्य शिबिराचे आयोजन करण्यात आले होते. यावेळी बोलताना चित्रा वाघ म्हणाल्या की, भिवंडी हे मिनी भारत आहे आणि संतोष अण्णा शेट्टी हे सर्वांची काळजी घेतात. महिलांना स्वतःच्या पायावर उभे करण्याचे स्वप्न पंतप्रधान नरेंद्र मोदी आणि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांचे आहे. महाराष्ट्र हे देशातील पहिले राज्य आहे जिथे एकल महिलांसाठी, सिंगल मदर्ससाठी स्वतंत्र रजिस्ट्रेशन आणि वेगळी पॉलिसी बनवली जात आहे. बाप्ाकडे साकडे घालताना त्यांनी राज्यात काही ठिकाणी असलेल्या दुष्काळसदृश परिस्थितीतून बळीराजाला दिलासा मिळावा, अशी प्रार्थना केली. बाईट: -१ चित्रा वाघ - नेत्या, भारतीय जनता पार्टी (शिलाई मशीन वाटप आणि गणेशोत्सवावर)* VO-02: दरम्यान, कल्याणमध्ये एका महिलेने भाजपचे माजी आमदार नरेंद्र पवार यांच्यावर केलेल्या अत्याचाराच्या आरोपावर चित्रा वाघ यांना विचारले असता, त्यांनी या प्रकरणावर सविस्तर प्रतिक्रिया दिली. बाईट-२: चित्रा वाघ - नेत्या, भारतीय जनता पार्टी (नरेंद्र पवार आरोप प्रकरणावर) नरेंद्र पवार हे आमचे सहकारी आहेत, त्यामुळे ही घटना माझ्यासाठी sुद्धा शॉकिंग आहे. जर एखादी महिला तक्रार करत असेल तर पोलिसांनी त्याची दखल घेतली आहे. मी स्वतः तपास अधिकारी राठोड यांच्याशी संपर्कात आहे. चुकीच्या कामाला आमच्या पक्षाचे, आमचे नेते देवेंद्रजी फडणवीस किंवा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण यांचे अजिबात समर्थन नाही. आरोपी फरार असले तरी महाराष्ट्र पोलीस सक्षम आहेत, त्यांना शोधून काढतील. दोषी कोणीही असला तरी त्याला शिक्षा झाली पाहिजे, असे चित्रा वाघ म्हणाल्या.0
0
Report
भिवंडी में गणेशोत्सव के दौरान ठाणे पुलिस आयुक्त का सुरक्षा निरीक्षण दौरा
Thane, Maharashtra:भिवंडी - गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर ठाणे सहपोलीस आयुक्त आशुतोष डुंबरे यांचा भिवंडीत पाहणी दौरा गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर संवेदनशील भिवंडी शहराची शांतता व सुव्यवस्था अबाधित राहावी यासाठी ठाणे सह पोलीस आयुक्त आशुतोष डुंबरे यांनी शहरातील विविध ठिकाणी भेटी देऊन पाहणी दौरा केला. गणेशोत्सव काळात भिवंडी शहरात कायदा व सुव्यवस्था राखण्यासाठी पोलीस प्रशासन अलर्ट मोडवर आहे. या पार्श्वभूमीवर ठाणे सह पोलीस आयुक्त आशुतोष डुंबरे यांनी आज भिवंडी शहराचा दौरा केला. यावेळी त्यांनी भिवंडी शहरातील प्रमुख गणेश विसर्जन घाट, कामवारी नदी परिसर आणि महानगरपालिकेने तयार केलेल्या कृत्रिम तलावांच्या ठिकाणी भेट देऊन पाहणी केली. विसर्जनाच्या वेळी होणारी गर्दी, वाहतूक व्यवस्था आणि सुरक्षा व्यवस्थेचा त्यांनी आढावा घेतला. तसेच बंदोबस्तासाठी तैनात असलेल्या पोलीस अधिकारी व कर्मचाऱ्यांना सूचना देत, कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये यासाठी दक्ष राहण्याचे आदेश दिले. संवेदनशील ठिकाणी अतिरिक्त पोलीस बंदोबस्त आणि सीसीटीव्ही द्वारे लक्ष ठेवण्याच्या सूचना देखील त्यांनी संबंधित विभागांना दिल्या आहेत0
0
Report
मीर तक़ी मीर की बरसी: काटजू की पहल से महफ़िल में उर्दू-हिंदुस्तानी संस्कृति का जश्न
Lucknow, Uttar Pradesh:मीर तक़ी मीर साहब की बरसी के मौक़े पर माननीय जस्टिस Markandey Katju साहब की सदारत में एक ऑनलाइन महफ़िल में शिरकत का शरफ़ हासिल हुवा। जिसमे उर्दू अदब और हिंदुस्तानी कल्चर की मशहूर और मारूफ़ शक्सीयतो ने शिरकत की। यह उर्दू ज़बान और हिंदुस्तानी कलचर को बढ़ावा देने के लिए माननीय काटजू जी के प्रयासों में से एक है। जब तक ज़ुबान के माहिर ओ मारूफ़ लोगों को वह इज़्ज़त और मक़ाम नहीं दिया जाता जो वह डिज़र्व करते है तब तक आज की पीढ़ी अपने हिंदुस्तानी ज़बान और कल्चर से नहीं जुड़ेगी तब तक वह अपनी मीरास की कद्र नहीं कर पायेगी और ना ही उसका संग्रक्षण।0
0
Report
Advertisement
AMU hunger strike in campus as students demand student union elections; clashes erupt
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग AMU छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। एक छात्र भूख हड़ताल पर बैठा है, चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। लंबे समय से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए। छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया गया है। देर रात छात्रों के साथ प्रॉक्टोरियल टीम धक्का मुक्की में शामिल रही। AMU कैंपस के डाक पॉइंट पर छात्रों का धरना प्रदर्शन। बाइट: यासिर फहद, छात्र (AMU भूख हड़ताल पर बैठा छात्र) बाइट: सलमान गोरी, AMU0
0
Report
केतकी सिंह ने मौलाना गोरा के बयान पर कहा उलेमा पहले पर्दा करें
Ballia, Uttar Pradesh:इस्लाम में उलेमा भी बेशकीमती हैं लिहाजा स्त्रियों के पहले उलेमा करें पर्दा-केतकी सिंह, बीजेपी विधायक रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया दिनाँक-22-09-2026 एंकर -सहारनपुर के देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इशहाक गोरा द्वारा मुस्लिम महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर तंज कसते हुए बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मौलाना के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग इस्लाम को बदनाम करते रहते हैं। अगर महिलाएं या ऐसी चीज इस्लाम में बेस कीमती होती है और उन्हें पर्दे में रखा जाता है तो उलेमा तो बहुत लोगों के लिए कीमती है तो सबसे ज्यादा ढकने की जरूरत तो उन्हीं को है। सर्वप्रथम वह अपने आप को ढके फिर स्त्रियों की बात करें इस तरीके की बातें करना हमेशा से गलत रहा है किसी भी स्त्री को परदा करना है या नहीं यह उसे स्त्री की इच्छा होनी चाहिए उसे पर कोई दबाव नहीं बनना चाहिए।0
0
Report
तेज़ रफ्तार एक्सयूवी ने मंदिर के भंडारे में हादसा, कई घायल; चालक फरार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बबीना थाना क्षेत्र के मथुरा पुरा गांव में सड़क किनारे स्थित मंदिर में भंडारा और कन्या भोज का आयोजन चल रहा था, तभी तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी आई पहले गाड़ी पेड़ से टकराई फिर मंदिर किनारे बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ गई, जिससे करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग कुचले कर घायल हो गए, घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, वही चार बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस के शाब्बीर कुरैशी जीते, भाजपा हार गई
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- लक्ष्मणगढ़ पालिका उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के शाब्बीर कुरैशी जीते भाजपा प्रत्याशी नसीम बानो हारी लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका मण्डल के उपाध्यक्ष पद को लेकर नगरपालिका भवन में आज सुबह प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी शाब्बीर कुरैशी को विजय घोषित किया गया। उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी भावेश कुमार धनवंत ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी शाब्बीर कुरैशी को 23 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी नसीम बानो को 22 मत मिले। मतगणना के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी शाब्बीर कुरैशी को 1 मत से विजय घोषित किया गया। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शाब्बीर कुरैशी ने कहा कि मेरी जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के सहयोग से गोविन्द सिंह डोटासरा की जीत हुई है। शाब्बीर कुरैशी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के सहयोग से शहर का भरपूर विकास कार्य करवाया जाएगा।0
0
Report
नागौर के मुंडवा नगर पालिका चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नागौर जिले की मुंडवा नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के 10 पार्षद होने के बाद भी बीजेपी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिलने के मामले को लेकर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा—चुनाव के वक्त समीकरणों के अनुसार हमारे स्थानीय नेताओं ने स्थिति के अनुसार निर्णय लिया होगा। चुनाव के समय मौके पर भी निर्णय लिए जाते हैं। बाइट— प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी0
0
Report
जमुई गैंगरेप-घटना पर मुमताज़ पटेल का बयान: महिलाएं नियंत्रित नहीं, जवाबदेही जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : MUMTAZ PATEL (CONGRESS) ON JAMUI MOLESTATION CASE / KALKAJI MANDIR PARK RAPE INCIDENT / MP BJP MLA RAMESHWAR SHARMA'S REMARKS ON MUSLIMS AT GARBA EVENTS दिल्ली: जमुई की घटना पर कांग्रेस नेता मुमताज़ पटेल कहती हैं, "कल बिहार में एक लड़का और एक लड़की ट्यूशन से लौट रहे थे। किसी को ऐसी 'मॉरल पुलिसिंग' करने का हक किसने दिया? जिन लोगों ने ये हरकतें कीं—मॉरल पुलिसिंग, बदसलूकी, बदतमीज़ी और यौन उत्पीड़न—वे एक खास तरह की सोच दिखाते हैं... हमने हाल ही में एक फ़ेस्टिवल के दौरान एक एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर बहुत हंगामा देखा। जब लीडरशिप या ऊंचे ओहदों पर बैठे लोग लगातार पीड़ित को ही दोषी ठहराते हैं (विक्टिम-शेमिंग), महिलाओं को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं और सारा दोष उन्हीं पर मढ़ देते हैं, तो इससे समाज की सोच बनती है—एक ऐसी सोच जो हालात चाहे जैसे भी हों, महिलाओं को कंट्रोल करना चाहती है... हमें न सिर्फ़ नैतिक जवाबदेही, बल्कि आपराधिक जवाबदेही भी तय करनी होगी। हमें डर पैदा करना होगा और समाज को साफ़ संदेश देना होगा: अगर आप महिलाओं पर ऐसी पाबंदियां लगाएंगे और पीड़ित को ही दोषी ठहराते रहेंगे, तो ऐसी घटनाएं निश्चित रूप से होती रहेंगी।"0
0
Report
Advertisement
