151204
कोटकपूरा में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि, भोले के भक्तों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा के दूधाधारी डेरे में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। श्री गीता नंद गिरि ने कहा कि सुबह से भक्त डेरे पर आ रहे हैं और कावड़ लेकर आए हैं। उन्होंने सभी भक्तों का अभिनंदन करते हुए बताया कि इस बार शिवरात्रि बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड के गोल्डी मिश्रा को कैश अवॉर्ड अभी तक नहीं मिला, खिलाड़ियों में गुस्सा
Bokaro Steel City, Jharkhand:एक तरफ झारखंड में तीरंदाज के खिलाड़ी पुरानी अचूक निशाना से बड़े बड़े स्पर्धा में मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन कर रहे है वही दूसरी तरफ इस खेल में खिलाड़ियों के उत्साह बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कैश अवार्ड की घोषणा की जाती है जिसमें 15 लाख तक की राशि दी जाती है, लेकिन एशिया कप में गोल्ड मेडल दिखानेवाले झारखंड के इस खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा को अबतक ये कैश अवॉर्ड नहीं दिया गया है। ऐसे में इस राशि के मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह के साथ साथ आर्चरी के समान जैसे बो और धनुष की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। तीरंदाज गोल्डी मिश्रा ने 2025 में थाईलैंड के बैंकॉक में एशिया कप में गोल्ड मेडल जीता था ऐसे में ये कैश अवार्ड नहीं मिलने से खिलाड़ियों के मनोबल पर भी असर पड़ रहा है। खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा ने कहा कि ये रकम मिलता तो हमारे खेल के लिए बहुत बढ़िया होता। उन्होंने झारखंड सरकार से अपील किया है कि जल्द से जल्द ये राशि उपलब्ध कराया जाय ताकि आनेवाले एशिया कप में वो देश और राज्य का नाम रोशन कर सके। वहीं पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी एंजेला सिंह ने कहा कि एक खिलाड़ी फिटनेस मेंटेन के साथ साथ इक्विपमेंट में खर्च करना पड़ता है ऐसे में ऐसे प्रोत्साहन राशि मिलने से खिलाड़ी का मनोबल ऊंचा होता है लेकिन गोल्डी मिश्रा टाटा अकादमी से खेल रहा है ऐसे में उन्हें ये राशि नहीं मिल रहा है。0
0
Report
हरियाणा के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री 26 अगस्त को सम्मानित करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम पंचकुला में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे राज्य के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिलेंगे कार्यक्रम पहले 7 अगस्त को था, पीएम मोदी की बैठक के कारण स्थगित कर 26 अगस्त किया गया था कॉमनवेल्थ में भारत के 13 स्वर्ण में से 7 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, कुल हरियाणा के 11 पदक सात स्वर्ण विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़, दो रजत को 75-75 लाख, दो कांस्य को 50-50 लाख मिलेंगे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपये देगी सरकार सिर्फ पदक विजेता ही नहीं, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान मिलेगा स्वर्ण पदक विजेता सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल, साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया घनघस, जैस्मिन लंबोरिया, शर्मिला को मिलेगा सम्मान रजत विजेता नीरज चोपड़ा (पानीपत) व नरेंद्र बेरवाल (हिसार), कांस्य सीमा व यशवीर (भिवानी) को भी किया जाएगा सम्मानित समारोह में करीब 2 हजार युवा खिलाड़ी मौजूद रहेंगे, प्रदेश के युवाओं को मिलेगी प्रेरणा हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत पदक विजेताओं और प्रतिभागियों दोनों को दिया जाएगा सम्मान0
0
Report
आगरा के ताजमहल परिसर में शिवलिंग, हिंदू महासभा ने पूजा की
Noida, Uttar Pradesh:आगरा, उत्तर प्रदेश: सावन के आखिरी सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने मनकामेश्वर मंदिर से पुरानी मंडी के पास ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक माथा टेका। पुलिस ने उन्हें ताजमहल के पास आगे बढ़ने से रोक दिया। बाद में, हिंदू महासभा के सदस्यों ने ताजमहल की थर्मोकोल रेप्लिका के अंदर एक शिवलिंग स्थापित किया और पूजा और आरती की। ग्रुप का लंबे समय से दावा है कि ताजमहल तेजो महालय है, जो एक शिव मंदिर है। प्रोग्राम के दौरान पुलिस मौजूद रही.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या के मंच पर कांग्रेस-समेत विवाद: मछली भोज पर VHP ने हमला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: अयोध्या में कांग्रेस यूपी प्रेसिडेंट अजय राय के स्वागत समारोह के दौरान आयोजित मछली भोज पर VHP के नेशनल स्पोक्सपर्सन विनोद बंसल ने कहा, "हिंदू धार्मिक मान्यताओं और प्रतीकों का अपमान करना और उन पर बार-बार हमला करना कांग्रेस पार्टी की रणनीति, चरित्र और चेहरा बन गया है। आप देखिए, वे आम तौर पर अयोध्या नहीं जाते, लेकिन जब वे अयोध्या जाते हैं, तो वे मछली भी खाते हैं..."0
0
Report
गरियाबंद में 4 क्विंटल गांजा पकड़, 5 तस्कर जेल भेजे गए
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद में देभोग पुलिस ने इस बार गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। महाराष्ट्र पासिंग मेटाडोर में भर कर ओडिसा से महाराष्ट्र ले जाने वाले तस्करों को सीमा पर मौजूद चेक पोस्ट में जांच के दरम्यान पकड़ा गया। जांच में 4 क्विंटल गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 2 करोड़ आंकी गई है। इस बार पुलिस ने न सिर्फ भारी मात्रा में गांजा जप्त किया बल्कि नवी मुंबई में रहने वाले तस्कर पंकज मोहिते और उनके दो सहयोगी के अलावा कालाहांडी में रहने वाला पैडलर जालंधर खमारी और एक सहयोगी समेत कुल 5 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। उनसे 6.50 लाख नगद भी जप्त किया गया है। देवभोग पुलिस ने 18 अगस्त को MP के तस्करों को मेटाडोर में 75 लाख किंमत गांजा पार करते पकड़ा था। विगत 8 माह में गरियाबंद रूट में 10 करोड़ से ज्यादा कीमती गांजा के साथ 80 से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।0
0
Report
दमोह के सरकारी कॉलेज में NSUI के साथ हंगामा, सुविधाओं को लेकर धरना जारी
Damoh, Madhya Pradesh:कालेज में छात्र छात्राओं का हंगामा, एनएसयूआई के साथ विद्यार्थियों ने कहा कॉलेज में नहीं है कोई सुविधा.. दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में सरकारी कालेज में आज दिन भर छात्र छात्राओं ने जमकर बबाल काटा और पूरे समय शैक्षणिक व्यवस्था ठप्प रही। दरअसल यहां के रानी दुर्गावती महाविद्यालय में छात्र छात्राएं अव्यवस्थाओं के दौर से गुजर रहे है , कालेज में बुनियादी सुविधाओं के साथ टीचर्स और किताबों जैसी समस्याएं है तो छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज के प्रोफेसर्स का व्यवहार भी ठीक नहीं है इन सब बातों से विद्यार्थी पहले से नाराज है उतने पर इस कालेज में सदस्यता अभियान के लिए आए एन एस यू आई कार्यकताओं को कालेज प्रबंधन ने परमिशन नहीं दी जिसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क गए और उनके साथ पहले से नाराज छात्र छात्राएं भी हो गए और फिर जमकर बबाल होता रहा। कालेज प्रबंधन पर तमाम आरोपों के बाद प्रबंधन का कहना है कि तमाम आरोप गलत है और सरकार जो सुविधाएं दे रही है उसके मुताबिक कालेज का संचालन किया जा रहा है। फिलहाल कालेज प्रबंधन के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया है वहीं स्टूडेंट्स ने एक हफ्ते का समय देकर चेतावनी दी है कि समस्याओं का हल नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में चीनी की अफवाहों पर कड़ा संदेश, स्टॉक पूरा, ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने चीनी की कमी की अफवाहों को लेकर कहा, "ये चीनी को लेकर बहुत सारी अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं, जो कि गलत हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में चीनी का स्टॉक है। यहां पर जितने भी स्टॉकिस्ट हैं बड़े-बड़े, उन सबका हम लोगों ने वेरिफिकेशन भी कराया है, कहीं पे किसी के पास न एक्स्ट्रा स्टॉक मिला, न कोई ऐसा वो स्टोरेज वगैरह कर रहे हैं। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है... कोई अगर अफवाहों को आड़ में ब्लैक मार्केटिंग करता है, या इलीगल होल्डिंग करता है, या जबरदस्ती रेट के साथ कुछ छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है, तो ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। अभी वर्तमान में ऐसी कोई कहीं पर भी समस्या नहीं है।0
0
Report
पंचकूला के अभयपुर में हड़ताल के बीच कूड़ा उठाने को लेकर तनावपूर्ण दृश्य
Panchkula, Haryana:पंचकूला: सेक्टर-19 स्थित अभयपुर में लंबे समय से फैले कूड़े को हटाने के लिए सोमवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान हड़ताल पर बैठे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने की कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। नगर निगम की टीम ने जैसे ही क्षेत्र में फैले कूड़े को हटाने का प्रयास शुरू किया, हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। कर्मचारियों ने नगर निगम की टीम को कूड़ा उठाने से रोकने का प्रयास किया। विरोध के चलते मौके पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। नगर निगम की टीम पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा हटाने का प्रयास करती रही। वहीं, सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखते हुए नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते नजर आए। गौरतलब है कि पंचकूला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई इलाकों में कूड़ा जमा होने की समस्या सामने आ रही है। नगर निगम की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
यूपी में बदलाव की राह: दंगे-भ्रष्टाचार पर जेल या नरक की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली, UP: CM योगी आदित्यनाथ कहते हैं, "...वे कहते हैं कि समाजवादी पार्टी में इसलिए फूट नहीं पड़ी क्योंकि हम एक ही परिवार के पांच MP हैं उन्हें लगता है कि उनके बाकी MP में से किसी की कोई कीमत नहीं है... ये लोग सिर्फ़ वोटों के सौदागर हैं। उन्होंने राज्य की पहचान ही खतरे में डाल दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश को दंगों और कर्फ्यू से ग्रस्त राज्य बना दिया, जिससे भ्रष्टाचार UP की किस्मत बन गया... लेकिन आज, PM मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बदल रहा है। सरकार का रुख साफ़ है: अगर कोई बेटियों या व्यापारियों की सुरक्षा को खतरे में डालने की हिम्मत करता है, तो उनके लिए सिर्फ़ दो जगहें हैं, या तो जेल या नर्क। कोई तीसरा ऑप्शन नहीं है...", "वे आगे कहते हैं, "...आज, राज्य में 16 करोड़ गरीब लोगों को मुफ़्त राशन मिलता है। पहले, कांग्रेस वाले और 'सैफई' खानदान यह राशन हड़प लेते थे। राज्य में, 10 करोड़ गरीब लोगों को 'आयुष्मान भारत' या 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना' के ज़रिए ₹5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज मिलता है... जब नौकरी के मौके उठो, रायबरेली का एक नौजवान वहां भी नौकरी पाता है। आज कोई भेदभाव नहीं है, विकास में कोई भेदभाव नहीं है..."0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur की बूढ़ी गंडक नदी में मां-बेटे के शव मिले; आत्महत्या के संकेत
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के बूढ़ी गंडक नदी से लापता मां-बेटे के शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट के पास से मां-बेटे की स्कूटी बरामद हुई थी. शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजे गए हैं और मामले की जांच चल रही है. मौत के लिए पिंकी देवी (38) और उनके 17 वर्षीय पुत्र आदर्श रौशन की पहचान की गई है. वे सीतामढ़ी के रहने वाले थे और चंदवारा में किराये के मकान में रहते थे ताकि पुत्र नीट की तैयारी कर सके. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला पिछले कुछ दिनों से परेशान थी. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच जारी है.0
0
Report
लखनऊ: इटौंजा में पेड़ गिरने से दो बालिकाएं घायल, बिजली आपूर्ति ठप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ इटौंजा नगर पंचायत में हुआ हादसा । स्कूल जा रही दो बालिकाओं पर अचानक नीम का पेड़ गिरा。 हादसे में दोनों बालिकाएं घायल । स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया。 पेड़ गिरने से बिजली के चार खंभे भी टूटे. खंभे टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित。 सूचना पर विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया。0
0
Report
कोटा में दूषित पोषाहार से 20 से अधिक छात्र अस्पताल, हालत गम्भीर
Kota, Rajasthan:कोटा शहर से इस वक्त की बड़ी खबर एक साथ बिगड़ी 2 दर्जन स्कूली बच्चों की तबीयत कोटा शहर के पूनिया देवरी राजकीय विद्यालय का मामला, प्राथमिक तौर पर दूषित पोषाहार बताया जा रहा कारण, विद्यालय के अंदर ही अचानक सभी विद्यार्थियों को होने लगी उल्टी की शिकायत दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को लाया गया कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेजेस अस्पताल गम्भीर अवस्था में चार विद्यार्थियों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, ग्रामीणों में रोष व्याप्त0
0
Report
Advertisement
बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव में पैराशूट नेताओं को टिकट नहीं: जोगाराम पटेल
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव में पैराशूट नेताओं को टिकट नहीं देगी जयपुर के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने जी मीडिया से खास बातचीत में साफ कहा कि टिकट के लिए पार्टी के प्रति समर्पण भाव और जनता के बीच सक्रियता ही सबसे बड़ा पैमाना होगा अचानक टिकट के लिए दावेदारी पेश करने वालों को इस चुनाव में पार्टी टिकट नहीं देगी उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस चुनाव में दो तिहाई शहरी निकायों में बहुमत हासिल करेगी उन्होंने पार्टी में दावेदारों की भारी भीड़ को सरकार के प्रति जनता का भरोसा करार दिया जोगाराम पटेल ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की0
0
Report
भाजपा सम्मेलन में टिकट को लेकर हंगामा, पुराने कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी जताई
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से भाजपा में काम करने के बावजूद यदि टिकट दूसरे दलों से आए लोगों या बाहरी क्षेत्र के नेताओं को दिया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी कांग्रेसी या कांग्रेस पदाधिकारी से डरने की जरूरत नहीं है। हेमंत मीणा और पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि यदि कोई भाजपा कार्यकर्ता को डराने या प्रलोभन देने का प्रयास करता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी तरह का दबाव होने पर सीधे उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपनी मर्यादा में रहकर काम करता है, लेकिन यदि कोई उसकी मर्यादा को लांघने का प्रयास करेगा तो पार्टी और संगठन उसके अनुसार जवाब देने में पीछे नहीं हटेंगे। हेमंत मीणा ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां के पूर्व विधायक की ओर से भी कार्यकर्ताओं को धमकाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि उस दिन पूर्व विधायक का फोन नहीं लगा, वरना वे उसका कड़ा जवाब देते। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी को भी दबने या घबराने की आवश्यकता नहीं है और भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने जगदंबा का उदाहरण देते हुए कहा कि देवी के हाथों में फूल के साथ तलवार, त्रिशूल और शंख भी हैं। ये अलग-अलग नीतियों और शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जिस नीति से समझेगा, उसे उसी नीति से समझाने का काम भाजपा सरकार और संगठन के माध्यम से किया जाएगा। इधर, सम्मेलन में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि लंबे समय से भाजपा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलता, जबकि कांग्रेस या अन्य दलों से भाजपा में आने वाले लोगों को टिकट देने की चर्चा हो रही है। कार्यकर्ताओं ने बाहरी क्षेत्र के लोगों और नए शामिल हुए नेताओं को टिकट नहीं देने की मांग करते हुए विरोध जताया। इसी दौरान कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी नगर परिषद और नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति पर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक ओर मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं को किसी भी दबाव से नहीं डरने और मजबूती के साथ पार्टी के पक्ष में खड़े रहने का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर टिकट को लेकर पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने भाजपा के सामने चुनाव से पहले संगठन के भीतर उठ रहे असंतोष को भी उजागर कर दिया।0
0
Report
हनुमानगढ़ की रजनी का जयपुर में नि:शुल्क सफल हार्ट ऑपरेशन
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: जिले की 11 वर्षीय रजनी का जयपुर में नि:शुल्क सफल हृदय ऑपरेशन, डेढ़ लाख के इलाज का खर्च बना था चिंता, चिकित्सा विभाग की पहल से मिला मुफ्त उपचार, महज तीन दिन में हुआ रजनी का हृदय उपचार, स्वस्थ होकर लौटी घर, 108 एम्बुलेंस से Hanumangarh से जयपुर पहुंची रजनी, आयुष्मान आरोग्य योजना से हुआ नि:शुल्क इलाज, चिकित्सा विभाग और चिकित्सकों की संवेदनशील पहल ने जरूरतमंद परिवार की बेटी को नई जिंदगी0
0
Report
Advertisement
