Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Faridkot151204
पंजाब के स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित डा. चंदा सिंह मरवाह का स्कूल में शानदार स्वागत
KCKhem Chand
Oct 06, 2025 06:01:16
Kot Kapura, Punjab
ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਡਾ ਚੰਦਾ ਸਿੰਘ ਮਰਵਾਹ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਨਵਦੀਪ ਕੱਕੜ ਨੂੰ ਸਟੇਟ ਐਵਾਰਡ ਮਿਲਣ 'ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚੰਗੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਲਈ ਸਟੇਟ ਐਵਾਰਡ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਡਾ. ਚੰਦਾ ਸਿੰਘ ਮਰਵਾਹ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸਕੂਲ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਨਵਦੀਪ ਕੱਕੜ ਦਾ ਅੱਜ ਸਕੂਲ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿੱਥੇ ਸਟਾਫ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਤਾਲੀਆਂ ਨਾਲ ਨਵਦੀਪ ਕੱਕੜ ਦਾ ਗਰਮਜੋਸ਼ੀ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ। ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰੰਗਣ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ।ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਸਟਾਫ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਨਵਦੀਪ ਕੱਕੜ ਦੀ ਪਤਨੀ ,ਪਿਤਾ, ਬੇਟੀ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਹਾਜਰ ਰਹੇ。 ਬਾਈਟ ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਹੋਤਾ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸਟੇਟ ਐਵਾਰਡ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਅਧਿਆਪਕ ਨਵਦੀਪ ਕੱਕੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ, ਇਹ ਸਨਮਾਨ ਮੇਰੇ ਸਕੂਲ ਪਰਿਵਾਰ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਮਿਹਨਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਜਿਸਨੇ ਮੇਰੀ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਕਦਰਜੋਗ ਸਮਝਿਆ। ਬਾਈਟ ਨਵਦੀਪ ਕੱਕੜ ਸਟੇਟ ਅਵਾਰਡੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੀਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ, ਨਵਦੀਪ ਕੱਕੜ ਵਰਗੇ ਅਧਿਆਪਕ ਸਮਾਜ ਦੀ ਰੀੜ੍ਹ ਦੀ ਹੱਡੀ ਹਨ ਜੋ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਸਹੀ ਦਿਸ਼ਾ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਇਹ ਮਾਣ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਲਈ ਗੌਰਵ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਬਾਈਟ ਬਲਜੀਤ ਖੀਵਾ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASARUN SINGH
Oct 06, 2025 08:06:29
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद ब्रेकिंग मामूली विवाद पर दबंगों ने अधेड़ के अवैध तमंचे से मारी गोली। दबंग के अवैध तमंचे की फायर से अधेड़ के पैर में लगी गोली। पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ अधेड़। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधेड़ को सीएचसी कायमगंज भेजा गया। अधेड़ ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने के बाद गोली चलाने का आरोप लगाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया। थाना कपिल क्षेत्र के सिरसा गांव का मामला। फर्रुखाबाद में मामूली विवाद पर फायरिंग, अधेड़ को लगी गोली! फर्रुखाबाद से बड़ी खबर आ रही है… जहां मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और दबंगों ने अधेड़ पर फायर झोंक दिया। गोली अधेड़ के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना थाना कपिल क्षेत्र के सिरसा गांव की बताई जा रही है। यहां मामूली कहासूनी के बाद दबंगों ने अधेड़ पर अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली सीधे अधेड़ के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधेड़ को तत्काल सीएचसी कायमगंज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दबंग घर में घुस आए और मारपीट करने के बाद गोली चला दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसा गांव की यह गोलीकांड की वारदात ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रही है। अवैध तमंचे से फायरिंग की यह वारदात एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर दबंगों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 06, 2025 08:06:16
Mathura, Uttar Pradesh:यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक वैगनार कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक समेत नेपाल मूल के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस-वे के कि.मी. 63 के पास हुई। गुड़गांव निवासी विकास अपनी वैगनार कार (HR 55 AU 4457) में सवार थे, तभी वह सड़क पर खड़ी या धीमी गति से चल रही लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। हादसे में कार चालक विकास (गुड़गांव निवासी) और नेपाल मूल के पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सविता (25), उनका तीन वर्षीय बेटा हेमता, राजू उर्फ राजकुमार (13), लक्ष्मी और सुनीता के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी नौहझील और जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के बाद, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस अब घायलों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 06, 2025 08:05:08
Haldwani, Uttar Pradesh:दीपावली की तिथि को लेकर पंचांगों के मतभेद और आम जनमानस में फैले असमंजस पर देश की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्रीकाशी विद्वत् परिषद् ने विराम लगा दिया है। काशी विद्वत परिषद् ने एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह घोषणा की है कि संपूर्ण देश में इस वर्ष दीपावली का महापर्व सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाया जाएगा। क्यों था भ्रम विभिन्न पंचांगों में अमावस्या तिथि की घट-बढ़ और प्रदोष काल की गणना को लेकर इस वर्ष दीपावली की तिथि 20 और 21 अक्टूबर के बीच उलझी हुई थी। कुछ पंचांग 20 अक्टूबर, तो कुछ 21 अक्टूबर को दीपावली बता रहे थे, जिससे पूरे देश में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। विद्वानों ने गहन मंथन के बाद लिया निर्णय इस संशय को समाप्त करने के लिए श्रीकाशी विद्वत परिषद् के धर्मागम एवं ज्योतिष प्रकोष्ठ की एक विशेष बैठक शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई। परिषद् के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र पाण्डेय जी की अध्यक्षता में देश के चोटी के विद्वानों और ज्योतिषियों ने सभी पक्षों, पंचांगों और शास्त्रीय गणनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में यह पाया गया कि 20 अक्टूबर को ही प्रदोष काल में अमावस्या तिथि मिल रही है, जो दीपावली पूजन के लिए शास्त्रसम्मत है। जबकि 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पूर्व ही समाप्त हो रही है, जिससे उस दिन पूजन करना शास्त्र की दृष्टि से उचित नहीं है। एकमत से लिया गया फैसला सभी तथ्यों और शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर प्रो. विनय कुमार पाण्डेय, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, पं. भगवत शरण शुक्ल समेत सभी उपस्थित विद्वानों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाना ही धर्मशास्त्र के अनुकूल है। परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने पत्र जारी करते हुए देशवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहें और 20 अक्टूबर को ही पूरे देश में एक साथ दीपोत्सव का पर्व मनाएं。
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 06, 2025 08:04:57
Haldwani, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल के तहत करेंगे बड़ा वितरण। अन्नपूर्णा मंदिर द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं को मिलेंगे लैपटॉप, सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र। शिवपुर आश्रम में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं में खुशी की लहर, बोलीं- अब परिवार चलाना होगा आसान, बदलेगा जीवन। वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में महिला sashaktikaran की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री, अन्नपूर्णा मंदिर के तत्वावधान में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सिलाई मशीन, लैपटॉप और प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भरता का उपहार देंगे। यह कार्यक्रम वाराणसी के शिवपुर में स्थित आश्रम में आयोजित किया जाएगा, जहां इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट लगातार सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी रहा है और इसी कड़ी में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं में भारी उत्साह है। सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस मदद से उनका जीवन बदल जाएगा। अब वे घर से ही काम करके आय अर्जित कर सकेंगी, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना बेहद आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक मील का पत्थर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कदम प्रदेश सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
0
comment0
Report
NLNitin Luthra
Oct 06, 2025 08:04:40
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 06, 2025 08:04:13
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 06, 2025 08:03:57
Churu, Rajasthan:तारानगर चूरू: तारानगर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाएं, बूंदाबांदी और बिजली की गर्जना से जनजीवन प्रभावित, सर्दी ने दी दस्तक. सोमवार अलसुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, क्षेत्र में तेज हवाओं, हल्की बूंदाबांदी और आसमान में बिजली की गर्जना का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर स्कूली बच्चों को ठंडी हवाओं में स्कूल जाना पड़ा जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं मौसम में आई ठंडक के साथ सर्दी ने भी अपनी दस्तक दे दी है, जिससे आम लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है. दूसरी ओर किसानों को खेतों में खड़ी बाजरा, मूंग और ग्वार जैसी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है, मौसम विभाग ने आगामी घंटों के लिए तेज हवाओं, हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 06, 2025 08:03:43
Farrukhabad, Uttar Pradesh:नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का मामला पीड़ित परेशान घर वालों को मिल रही जान से मारने की और गांव खाली करने की धमकी कक्षा 11 की छात्रा से पड़ोस के ही युवक ने की छेड़छाड़ घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने किया फिर दर्ज लेकिन कोई कार्रवाई नहीं दर-दर भटक रहे पीड़ित मुकदमा लिखा जाने के बाद भी आरोपी दिल्ली में बना रहा मजे से रील और पीड़ित को दे रहा धमकी मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र का मामला फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले ने एक बार फिर जिले में नाबालालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता और उसके परिवार को न सिर्फ जान से मारने, बल्कि गाँव छोड़ने तक की धमकी मिल रही है। पुलिस ने पीड़िता के कई दिन बाद शिकायत करने पर मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है—पीड़ित परिवार अब भी इंसाफ के लिए प्रशासनिक चौखटों का चक्कर काट रहा है।यह कोई इक्का-दुक्का मामला नहीं। विगत एक साल में फर्रुखाबाद में नाबालिगों से दुष्कर्म, छेड़छाड़ और हत्या जैसी 14 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं। कई मामलों में पुलिस की भूमिका पर उंगलियां उठ चुकी हैं—चाहे वह आठ वर्षीय बच्ची की हत्या और रेप के बाद मुठभेड़ में आरोपी का मारा जाना हो, या फिर खुद पुलिस कर्मियों पर लगे बलात्कार के आरोप, जिनमें त्वरित कार्रवाई कर उन्हें निलंबित या बर्खास्त किया गया है।हाल ही में जिलें की पॉक्सो कोर्ट ने 14 वर्षीय छात्रा के रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। इसके बावजूद घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।पीड़ित परिवारों को अक्सर सामाजिक दबाव, धमकियों और प्रशासनिक ढिलाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या फर्रुखाबाद में नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल पाना संभव है? प्रशासन का दावा है कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी—मगर हकीकत पुलिस रिकॉर्ड और पीड़ित परिवारों की तकलीफें बयां करती हैं।यह सिर्फ एक बच्ची की कहानी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है—क्या हमारे सिस्टम में अब भी नाबालिग बेटियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं? जिले में नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ और दुष্কर्म के आंकड़ेफर्रुखाबाद में हाल के वर्षों में नाबालिगों के खिलाफ गंभीर अपराधों की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें पुलिस की भूमिका और न्यायिक कार्रवाई हमेशा कठघरे में रही है।इसी वर्ष जुलाई में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसमें मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।जुलाई 2025 में महिला थाने के सिपाही द्वारा स्कूल जा रही 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और बलात्कार का मामला उजागर हुआ, जिसमें आरोपी सिपाही को तत्काल निलंबित किया गया। लेकिन ऐसे मामलों में पुलिसकर्मियों के संल्व्त होने से लोगों में आक्रोश फैला है।पिछले महीने ही फतेहगढ़ में एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में हेड कांस्टेबल पर एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया और उसकी बर्खास्तगी हुई।पॉक्सो कोर्ट द्वारा हाल ही में एक 14 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई है।लगातार बढ़ रहे हैं अपराध, पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे मेंपिछले एक वर्ष में 14 से अधिक बालिकाओं के साथ रेप, हत्या, अपहरण या छेड़छाड़ जैसे मामले दर्ज किए गए, जिनमें कई मामलों में आरोपी पुलिस मुठभेड़ या त्वरित कार्रवाई में भी पकड़े गए, मगर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने, पीड़ित को सुरक्षा देने और समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने में गंभीर खामियां सामने आई हैं।आरोपियों के डर से कई बार पीड़ित परिवारों को गाँव छोड़ने या धमकी झेलने की घटनाएँ आम हो रही हैं, जिससे सवाल उठता है कि पुलिस की निष्क्रियता, राजनीतिक दबाव या सामाजिक भय पीड़ितों को न्याय की लड़ाई में अकेला न छोड़ दे
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 06, 2025 08:03:27
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :पिहोवा में रुमल मर्डर केस में परिवार से मिले मंत्री बेदी,आर्थिक सहायता देने की घोषणा, पुलिस को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के दिए आदेश, 3 दिन बाद भी हत्यारों का नही लगा को सुराग कुरुक्षेत्र:- पिहोवा में रुमल हत्याकांड के 3 दिन बीतने के बाद भी हत्यारे पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। इस बीच मलिकपुर गांव में रुमल के घर मंत्री बेदी पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रुमल की मां हरजीत कौर के साथ बात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि केस के लेकर पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे भट्ट माजरा-टीकरी गांव के बीच संधु फॉर्म के पास रुमल की चाकू मारकर बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। CIA-1 और थाना सदर पिहोवा की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। जांच में साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। फिर भी अब तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। रुमल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। परिवार का कहना है कि रुमल की किसी से कोई दुश्मनी और रंजिश नहीं है। हमलावरों ने सिर्फ रुमल को निशाना बनाया। रुमल के मरने तक हत्यारे उस पर चाकू से वार करते रहे। उसके नीचे सड़क पर गिरने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिवार से बुधवार तक का टाइम मांगा था। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे रुमल के परिजन, ग्रामीण और रिश्तेदारों ने नेशनल हाईवे 152 पर मलिकपुर गांव के बस अड्डे पर जाम लगा दिया था। DSP निर्मल ने उनसे 6 दिन में पूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था.
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top