कोटकपूरा की गांधी बस्ती में नहीं बनी पक्की गलियां
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा के वार्ड नंबर 28 की गांधी बस्ती में लंबे समय से विकास कार्य अधूरा पड़ा है, कच्ची गलियों और सीवरेज जाम की समस्या से मोहल्ला निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यहां की गलियां पानी से भर जाती हैं, जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि यहां की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगवाई जाएं और पानी निकासी व सफाई की व्यवस्था की जाए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में आपदा पीड़ितों के मसीहा बने लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष: श्री ल
Jasrana, Uttar Pradesh:*फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में आपदा पीड़ितों के मसीहा बने लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष: श्री लोधी देवेंद्र सिंह ने शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस* *फिरोजाबाद, जसराना:* संकट और विपत्ति के समय पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इसी पावन उद्देश्य और जनसेवा के संकल्प को चरितार्थ करते हुए लक्की अतुर्रा फाउंडेशन, जसराना के ऊर्जावान एवं संवेदनशील अध्यक्ष श्री लोधी देवेंद्र सिंह जी ने हाल ही में जसराना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और अचानक आए वज्राघातों से पीड़ित, शोकसंतप्त तथा बेसहारा परिवारों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। उन्होंने न केवल शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं, बल्कि इस विकट परिस्थिति में उन्हें आर्थिक, सामाजिक और नैतिक संबल प्रदान कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। *प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों के बीच पहुंचे अध्यक्ष* हाल ही में जसराना क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक प्रकोप ने कई गरीब परिवारों और किसानों की कमर तोड़ दी है। श्री लोधी देवेंद्र सिंह जी ने जमीनी स्तर पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों का दर्द साझा किया: *ग्राम शाहाबाद का दौरा (पशुपालकों को सांत्वना):* ग्राम शाहाबाद में प्राकृतिक आपदा के दौरान तेज आंधी और भीषण ओलावृष्टि का कहर ऐसा टूटा कि क्षेत्र के गरीब पशुपालकों—श्री कमलेश कुमार, नेत्रपाल और बालकिशन जी—की कुल 17 भेड़-बकरियों की असामयिक मृत्यु हो गई। इन बेजुबान मूक पशुओं की मौत से इन परिवारों की आजीविका पर संकट आ गया है। सूचना मिलते ही श्री लोधी देवेंद्र सिंह जी तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पशुपालकों को आश्वस्त किया कि फाउंडेशन इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। *ग्राम शादपुर चनारी का दौरा (हृदयविदारक घटना पर शोक):* ग्राम शादपुर चनारी में हालिया तूफान और ओलावृष्टि के दौरान टीन शेड और चक्की के सोलर पैनल उड़ने तथा मकान की दीवार गिरने की एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना घटी। इस हृदयविदारक हादसे में दो मूल्यवान जानें चली गईं—श्री बलराम सिंह जी के भाई गिरीश कुमार जी तथा रवि कुमार जी की सुपुत्री रुचि का असामयिक निधन हो गया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। अध्यक्ष महोदय ने शोकसंतप्त परिवारों के घर पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोककुल परिजनों को इस वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही, उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। *"जनसेवा ही हमारा सच्चा धर्म है" - श्री लोधी देवेंद्र सिंह* दौरे के दौरान उपस्थित ग्रामीणों और मीडिया से बातचीत करते हुए लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री लोधी देवेंद्र सिंह जी ने कहा: "लक्की अतुर्रा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य केवल नाममात्र की जनसेवा करना नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति के सुख-दुःख में एक सच्चे सहभागी की तरह खड़े होना है। प्राकृतिक आपदाएं मनुष्य के वश में नहीं होतीं, लेकिन संकट के समय पीड़ित परिवारों का संबल बनना और उनके आंसुओं को पोंछना ही हमारा सबसे बड़ा और सच्चा धर्म है। हमारा फाउंडेशन क्षेत्र के विकास और जनता की सुरक्षा के लिएओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा जसराना। क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलो
Jasrana, Uttar Pradesh:ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा जसराना। क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर सपा नेता डॉ. संजीव यादव के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में किसान तहसील पहुंचे। इस दौरान तहसील में प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी जसराना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने सर्वे करा किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने फसल तैयार करने के लिए बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया था, लेकिन मौसम की मार से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। फसल खराब होने से किसानों को परिवार के भरण-पोषण और आगामी फसल की बुवाई की चिंता सता रही है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह टाईगर ने मांग की कि प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए। सर्वे के आधार पर नुकसान का आकलन कराकर पात्र किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। संगठन ने किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग भी उठाई। किसानों ने एसडीएम धर्मवीर भारती एवं तहसीलदार अनुराग दुबे को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहसीलदार अनुराग दुबे ने कहा कि सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कराया जा रहा है, रिपोर्ट आते ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान सपा नेता डाॅ. संजीव यादव, रामदास, अनीता देवी, हरिगोविंद सिंह, मनोज कुमार, मंजीत कुमार, उपेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, रवींद्र, महेश, विजय कुमार, रामपाल आदि लोग मौजूद रहे।बरेली: गन्ना भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना, सीएम से मुलाकात का आश्वासन
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली: बहेड़ी में गन्ने के बकाया भुगतान और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। धरने का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह ने किया। इस दौरान बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों सहित कई किसान पदाधिकारी मौजूद रहे। धरने के दौरान एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को बरेली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने फिलहाल धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
