151204
कोटकपूरा की स्टेट गोल्ड मैडल एथलीट वीरपाल कौर की जिंदगी में आया बदलाव
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा के गांव अजीत गिल की 25 वर्षीय वीरपाल कौर, जो स्टेट गोल्ड मैडल एथलीट हैं अब गुमनामी की जिंदगी नहीं जी रहीं। कल तक खेतों में धान लगाकर अपनी BPed पढ़ाई की फीस जुटाने वाली वीरपाल की कहानी जब हमारी खबर में दिखाई गई तो उनकी जिंदगी बदल गई। देश-विदेश से मदद मिलनी शुरू हो गई और पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां ने एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छतरगढ़ हादसे: डिग्गी डूबने से एक ही परिवार के चार की दर्दनाक मौत
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर के छतरगढ़ से बड़ी खबर,\nछतरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत की डिग्गी में डूबने से बड़ा हादसा,\nग्राम पंचायत आवा के चक 9AWM में चार लोगों की दर्दनाक मौत,\nमृतकों में दो सगे भाई, एक अन्य बालक और एक बालिका शामिल,\nएक बच्चे को बचाने के प्रयास में डिग्गी में डूबे अन्य सदस्य,\nhादसे की सूचना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के चार सदस्य, पूजा, मुकेश, निर्मल, विनोद की हुई मौत, \nछतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर,\nघटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़,\nhादसे के बाद क्षेत्र में पसरा मातम0
0
Report
कैथल साइबर ठगी मामला: नकली अदालत से 1.23 करोड़ गिरोह का खेल
Kaithal, Haryana:कैथल में साइबर ठगी का बड़ा मामला: कैथल में डिजिटल अरेस्ट का सबसे बड़ा खेल! 5 दिन तक नकली अदालत, रिटायर्ड टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी। फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजकर वॉट्सऐप पर लगाई नकली अदालत, जज बनकर सुनाया फैसला; बेटे के घर पहुंचने पर हुआ ठगी का खुलासा कैथल। साइबर ठगों ने कैथल में एक रिटायर्ड महिला शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1 करोड़ 23 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया। शातिर ठगों ने महिला को लगातार पांच दिनों तक वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए अपने जाल में फंसाय़ा रखा। इस दौरान आरोपियों ने महिला को गिरफ्तारी वारंट भेजकर डराया और वीडियो कॉल पर ही फर्जी अदालत लगाकर सुनवाई भी की। ठगों ने बाकायदा अदालत का पूरा ड्रामा रचा। इसमें महिला की तरफ से एक कथित वकील ने पैरवी की, जबकि दूसरी तरफ जज बनकर बैठे ठग ने फैसला भी सुनाया। आरोपियों ने महिला को इस कदर विश्वास में ले लिया कि वह उनकी बातों में आ गई और डर के चलते अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 23 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस पूरे मामले का खुलासा 8 नवंबर को उस समय हुआ, जब महिला का बेटा घर पहुंचा। मां से पूरी घटना सुनने के बाद बेटे को ठगी का शक हुआ। जब उसने आरोपियों से बातचीत की तो पूरे साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने साइबर थाना कैथल में शिकायत दर्ज करवाई। मामले को लेकर डीएसपी रमश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर सेल में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के फर्जी कॉल और गिरफ्तारी के डर से घबराएं नहीं। डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। पुलिस या कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही इस तरह पैसे ट्रांसफर करवाती है। ऐसी कॉल आने पर तुरंत सतर्क रहें और पुलिस को सूचना दें।0
0
Report
नालंदा में पूर्व विवाद के चलते 60-वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या
Pariaunna, Bihar:नालंदा, बिहार: पूर्व के विवाद को लेकर 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या होने का मामला सामने आया है. मृतका रामाश्रय पासवान की पत्नी जया देवी बताई गईं. पड़ोसियों के साथ लंबे समय से विवाद था. इसी विवाद के कारण जया देवी को घेरकर बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. उन्हें अस्थावां अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर किया गया. मॉडल अस्पताल में डॉक्टरों ने जया देवी को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजन बेचैन होकर रो पड़े.0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा के मद्देनजर बिहार-यूपी की ट्रेनों में भीड़, रेलवे ने 86 ट्रेनें चलाईं
Jabalpur, Madhya Pradesh:छठ पूजा को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। रेल प्रशासन ने इसके लिए खासे इंतजाम किए हैं लेकिन यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में काफी भीड़भाड़ है, यही नहीं यात्रियों को डायरेक्ट ट्रेन भी कई जगह नहीं मिल रही है जिसके चलते उन्हें ट्रेन बदलकर यात्रा करनी पड़ रही है जिससे उन्हें परेशानी होती है। वही रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहार स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है जिससे कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। लगभग 86 अप डाउन ट्रेन चलाई जा रही है ताकि छठ पूजा में यात्रियों को किसी प्रकार की भीड़ का सामना न करना पड़े।0
0
Report
झालावाड़ साइबर गिरोह के छह गिरफ्तार: ऑनलाइन सिक्का-घोटाले से महिला के आत्महत्या का मामला
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस ने एक महिला से ऑनलाइन सिक्के खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और फिर ब्लैकमेलिंग कर महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित बुडानिया के निर्देश में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन की पड़ताल करते हुए बिहार तक आरोपियों के तार जोड़ दिए। पुलिस ने बिहार के सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है। मामला झालावाड़ निवासी 56 वर्षीय मधुबाला ठाकुर की आत्महत्या से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार महिला को सोशल मीडिया पर पुराने और दुर्लभ सिक्के लाखों रुपये में खरीदने का झांसा दिया गया। शुरुआत में आरोपियों ने छोटी रकम देकर विश्वास जीता और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर महिला से लगातार लाखों रुपये ऐंठते रहे। जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी और आगे पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने एआई तकनीक से तैयार फर्जी फोटो और वीडियो भेजकर महिला को डराया। यहां तक कि बेटे को गंभीर आपराधिक मामले में फंसाने और उसकी जान खतरे में डालने की धमकी भी दी। आरोपियों ने फर्जी पुलिस कार्रवाई के वीडियो, दुर्घटना की तस्वीरें, अस्पताल के फर्जी बिल और दिल्ली पुलिस के नाम से फर्जी नोटिस तक भेजे। इन सबके जरिए महिला पर लगातार मानसिक और आर्थिक दबाव बनाया गया। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने गत 2 नवंबर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के बैंक खातों और यूपीआई ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया, तो कई बैंक खातों में ठगी की रकम पहुंचने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से देशभर के लोगों को अपना शिकार बना रहा था और आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ पहले से भी साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज थीं। इसके बाद झालावाड़ पुलिस की विशेष टीमें बिहार रवाना हुईं और स्थानीय पुलिस के सहयोग से अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत यादव सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर झालावाड़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से छह आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलाएं भी शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क, बैंक खातों और ठगी की अन्य वारदातों को लेकर जांच में जुटी है। झालावाड़ पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साइबर ठगों के नए हथकंडों और एआई तकनीक के दुरुपयोग को उजागर कर दिया है। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar0
0
Report
छठ के लिए डोम बस्ती में डाला-दउरा और सूप बनाकर रोज़ी-रोटी की जंग
Chapra, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ प्रकृति के प्रति आस्था प्रकट करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और आपसी जुड़ाव का भी संदेश देता है। इस पर्व की खासियत है कि इसमें समाज के हर वर्ग और समुदाय की भागीदारी होती है। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले बांस के डाला, दउरा और सूप का निर्माण करने वाले डोम समुदाय के लोगों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। जिस डाला और सूप में छठी मइया को प्रसाद अर्पित किया जाता है, उसके निर्माण में इस समुदाय के लोगों की मेहनत और हुनर शामिल होता है।0
0
Report
Advertisement
अनंत सिंह की बेटी के तिलक समारोह के लिए द ऑर्गेनो रिसॉर्ट में तैयारी तेज
Patna, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी के तिलक समारोह की तैयारी तेज, दानापुर के भव्य रिसॉर्ट में होगा आयोजन...\n\nमोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी से पहले पटना के दानापुर स्थित द ऑर्गेनो रिसॉर्ट में तिलक समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर रिसॉर्ट में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।\n\nकरीब चार बीघा में फैला यह रिसॉर्ट अपनी भव्यता और विशाल परिसर के लिए जाना जाता है। यहां करीब 12 हजार वर्गफीट का बैंक्वेट हॉल मौजूद है। वहीं, लॉन, पार्किंग, ओपन स्पेस और स्विमिंग पूल समेत पूरे परिसर का क्षेत्रफल एक लाख 60 हजार वर्गफीट से अधिक बताया जा रहा है।\n\nइस रिसॉर्ट की खासियत यह है कि यहां एक साथ करीब 4 से 5 हजार मेहमानों के शामिल होने की व्यवस्था है। इसके अलावा 300 से 400 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।\n\nरिसॉर्ट में मौजूद सुविधाएं इसे बड़े और भव्य समारोहों के लिए खास बनाती हैं। यहां किसी भी समारोह की बुकिंग करीब 7 लाख रुपये से शुरू होती है।\n\nफिलहाल विधायक अनंत सिंह की बेटी के तिलक समारोह को लेकर रिसॉर्ट को सजाने और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।0
0
Report
इमरान मसूद का दिवाली प्रदूषण बयान: मानसिक रूप से विकृत कहे जाने पर उबाल
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपने दिवाली और प्रदूषण वाली टिप्पणी पर कहा, "प्रदूषण मानव जनित रोग है, ये बात सही है और इसमें गलत क्या है?... AQI को आधार बनाकर मुझसे सवाल पूछा गया कि दीवाली की वजह से प्रदूषण है तो मैंने कहा यह मानसिक रूप से विकृत लोग हैं और AQI को आधार बनाकर आप पूरे त्यौहार को बर्बाद करते हैं यह गलत बात है। उसके ऊपर मैंने कहा था कि यह प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा, सिर्फ सरकारों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। लोगों को जागरूक होना चाहिए और लोग जागरूक होंगे तो यह सारी चीजें होंगी लेकिन आप किसी त्यौहार को इसका आधार बनाकर बर्बाद नहीं कर सकते। मैं तो खुद दिवाली मनाता हूं... मुझे नहीं समझ में आया कि उन्होंने किस तरह से उसे तोड़-मरोड़ दिया। मैंने तो पूरी बात कही थी। मैंने कहा था ये लोग मानसिक रूप से विकृत हैं और प्रदूषण तो मानव जनित रोग है ही। प्रदूषण मानव जनित नहीं है तो क्या है, बताइए? कोरोना के दौरान बिल्कुल खत्म हो गया था ना? तो लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।"0
0
Report
भाई दूज पर जेल में बहनों का मिलन, तिलक से बहनों की आंखें नम
Farrukhabad, Uttar Pradesh:भाई दूज पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों को तिलक लगाकर नम आंखों से लौटीं, जेल में ही की गई तिलक की व्यवस्था。 जिला फर्रुखाबाद तारीख 11-11-2026 भाई दूज के अवसर पर कठोर जेल के अंदर भी भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक दिखा। फर्रुखाबाद के जिला कारागार फतेहगढ़ में भी इस मौके पर भावुक दृश्य देखने को मिले। बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। सुबह 8 बजे से मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। जेल के अनुसार, जेल में कुल 558 बंदी हैं, जिनमें 534 पुरुष बंदी शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के चलते बहनों को अपने साथ कोई सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। जेल के अंदर ही त Tilak और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था की गई although कुछ बहने जेल की व्यवस्था से ख़ुश नज़र नहीं आई। भाइयों से मुलाकात के बाद कई बहनें नम आंखों से जेल से बाहर निकलीं। जेल में कुल 558 बंदी हैं, जिनमें 534 पुरुष बंदी शामिल हैं। कोई हत्या, दहेज हत्या के मामले में निरुद्ध है तो कोई मारपीट और अन्य मामलों में बंद है। बहनों ने जेल के अंदर उपलब्ध कराए गए सामान से भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। हालांकि, मुलाकात का समय खत्म होने के बाद जब बहनें अपने भाइयों से विदा लेकर बाहर निकलीं तो कई की आंखें नम थीं। भाई दूज के इस पर्व पर जेल की चारदीवारी के बीच भाई-बहन के मिलन और बिछड़ने का भावुक नजारा देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में भाई दूज पर रोडवेज ने सभी रूटों में अतिरिक्त बसें चलाईं
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में भाई दूज के त्यौहार को लेकर रोडवेज विभाग की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए जगदीश कुमार ने बताया कि कल भाई दूज का पावन त्यौहार है इस मौके पर हरियाणा रोडवेज की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर रूट पर अतिरिक्त बस सेवा चलाई जाएगी ताकि किसी भी महिला यात्री को परेशानी न हो। जगदीश कुमार ने यह भी बताया कि रक्षाबंधन की भांति भाई दूज के त्योहार पर महिलाओं को विशेष छूट नहीं दी जाएगी, हालांकि हरियाणा रोडवेज विभाग पूरी तरह तैयार रहेगा ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हैप्पी कार्ड या अन्य कार्ड सुचारू रूप से मान्य रहेंगे। रोडवेज विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।0
0
Report
छठ पूजा के मद्देनजर फरीदाबाद के शटल ट्रेनों में भीड़ से मची अफरा-तफरी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग न्यूज़ छठ पर्व को लेकर फरीदाबाद में ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़। बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के चलते लोकल शटल ट्रेनों में बढ़ा दबाव। बल्लभगढ़, न्यूटाउन और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी। शटल ट्रेन के दरवाजों पर यात्रियों के बीच हो रही धक्का-मुक्की, कई बार पैर रखने तक की जगह नहीं। महज एक मिनट के ठहराव में ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों में मची अफरा-तफरी। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में बिहार और पूर्वांचल के करीब 7 लाख से अधिक प्रवासी रहते हैं। दिवाली के बाद छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी कर रहे हैं घर वापसी। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार से बिहार जाने वाली ट्रेनों को पकड़ने के लिए लोकल शटल में सफर कर रहे हैं यात्री। पलवल-गाजियाबाद और पलवल-शकूरबस्ती रूट की 64057 और 64013 शटल ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़। भीड़ के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है परेशानी। कई यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिलने के कारण करना पड़ रहा है अगली ट्रेन का इंतजार। रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने और सफर के दौरान सावधानी बरतने की अपील की。0
0
Report
गोरखपुर की इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल ने काबू पाया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल ने काबू पाया. तस्वीरें गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा कस्बे की हैं, जहां मंगलवार की देर रात विजय इलेक्ट्रिक्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. दुकान के मालिक विजय कुमार मौर्य रोज की तरह मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे. रात करीब 12 बजे पुलिस ने फोन कर उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी. दुकानदार मौके पर पहुंचे तो दुकान से आग ऊँची-ऊँची लपटें उठ रही थीं. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दुकान में रखा पंखा, वायरिंग का सामान, बिजली के उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुका था. पीड़ित दुकानदार के मुताबिक आग से 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. आग की भीषण लपटों और तपिश का असर बगल में स्थित सूरज रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर भी पड़ा. दुकान का शीशा टूट गया, हालांकि आग अंदर तक नहीं पहुंचे और बड़ा नुकसान होने से बच गया. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है.0
0
Report
Advertisement
गंगोह में दो सगी बहनों के निकाह से पहले विवाद, बुकिंग रद्द करने की धमकी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले के गंगोह में दो सगी बहनों के निकाह से पहले विवाद खड़ा हो गया है। दोनों बहनों का निकाह आगामी 12 नवंबर 2026 को होना है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम हिंदू परंपरा के अनुसार होने के चलते कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि शादी समारोह के लिए बुक किए गए मैरिज गार्डन के संचालक को फोन कर बुकिंग रद्द करने की धमकी दी जा रही है। शादी में अब महज तीन दिन शेष रहने के बीच मैरिज गार्डन संचालक को कथित तौर पर फोन कर कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इससे शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की चिंता बढ़ गई है। मामले को लेकर दोनों बहनों ने गंगोह कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर निकाह शांतिपूर्वक संपन्न कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी गुहार लगाई है। वहीं, शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
रांची के धुर्वा आवास पर कांग्रेस नेताओं की मुलाकात, अंबा प्रसाद को समर्थन साफ
Ranchi, Jharkhand:रांची में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद से मिलने रांची के धुर्वा स्थित उस आवास पर पहुंचे जिसे फिलहाल प्रशासन ने सील किया है। पिछले दो साल से अंबा प्रसाद उसमें थीं। कहा जा रहा है कि ये आवास अब किसी अधिकारी को आबंटित किया गया है। उस आवास के बाहर गेट के सामने टेंट में प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने अंबा प्रसाद से मुलाकात की और वहीं लिट्टी का भी खाया। कहा जा रहा था कि प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष अंबा के समर्थन में टेंट में धरना दे रहे हैं पर प्रभारी ने साफ किया कि वे धरना नहीं दे रहे हैं; पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद वे मिलने आए हैं। प्रभारी ने कहा टारगेट किया जा रहा है। साथ ही कहा कि हम अंबा प्रसाद को अपना समर्थन देने आए हैं।0
0
Report
जगदंबिका पाल का सवाल: सपा अध्यक्ष चुनाव से पहले क्यों नहीं जा रहे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "आखिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी तक क्यों नहीं गए?... दुनिया से लाखों लोग आ चुके हैं। अब चुनाव जब कुछ महीने रह गए तो अब उस समय जा रहे हैं? और 12 दिसंबर को ही क्यों जा रहे हैं? अगर प्रदेश के अध्यक्ष (भाजपा के) पंकज चौधरी ने कहा कि 6 दिसंबर को क्यों नहीं जाते हैं? तो जाएं... उनकी सरकार (सपा की) में जिन राम भक्तों पर गोलियां चलीं, जो लोग मौत के मुंह में चले गए, उनके परिजनों से माफी मांगनी चाहिए, प्रायश्चित करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
