icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वैशाली के निजी नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद भारी हंगामा

Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया जिसके बाद लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया।परिजनों के आक्रोश और लोगों के हंगामा को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी अस्पताल छोड़ कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची लालगंज थाना की पुलिस ने लोगों को शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर स्थित मां नर्सिंग होम की है। दरअसल लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के चिमनापुर निवासी राजन पासवान के नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मां नर्सिंग होम में मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और नर्सिंग होम परिसर में हंगामा होने लगा। हंगामे की सूचना पर लालगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों के अनुसार करीब 25 दिन पूर्व राजन पासवान की पत्नी का चिकित्सक गणेश कुमार के यहां ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद बच्चे का जन्म हुआ था। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे और उन्हें घर ले जाया गया था। इसी बीच जीउतिया पर्व के दिन अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए चिकित्सक अशोक कुमार के मां नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम में बच्चे के इलाज के नाम पर उनसे काफी राशि ली गई लेकिन सोमवार की देर शाम को इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद अस्पताल के कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया।
0
0
Report

हरीश रावत की धन्यवाद यात्रा से उत्तराखंड में राजनीति तेज

Haldwani, Uttarakhand:एंकर : उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की सक्रियता चर्चा में है। हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यह यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची, जहां जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रावत का स्वागत किया। हल्द्वानी में स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि वह उत्तराखंड के भाई-बहनों और देवी-देवताओं को धन्यवाद देने के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने साफ कहा कि यात्रा का मकसद जनता से संवाद करना है, इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। हालांकिं, यात्रा को लेकर कांग्रेस हाईकमान की आपत्ति के सवाल ने सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है। इस पर हरीश रावत ने कहा कि वह 7 अक्टूबर को पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने अपनी बात रखेंगे। अब हरीश रावत की इस यात्रा को लेकर पार्टी हाईकमान के साथ होने वाली मुलाकात पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट : हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की मौत, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:जुताई को लेकर जरौना गांव में विवाद हिंसक हो गया. मारपीट में करीब 75 वर्षीय काशीनाथ उपाध्याय की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक जरौना गांव में जमीन की जुताई को लेकर काशीनाथ उपाध्याय का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए मछलीशहर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई. गांव में किसी तरह का तनाव न बढ़े, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. सीओ मछलीशहर ने बताया कि जरौना गांव में जमीनी विवाद के دوران काशीनाथ उपाध्याय की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
0
0
Report

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की

Begun, Rajasthan:रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.. शहर के 9 प्रमुख और संवेदनशील चौराहों पर चलाए गए विशेष रात्रि चेकिंग अभियान में 80 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.. इनमें 48 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए, जबकि 32 अन्य वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था..कार्रवाई में 36 दोपहिया, 34 कार, 8 ट्रक-टैंकर, एक बस और एक पिकअप शामिल हैं.. वहीं, साल 2026 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के 4 हजार 39 मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है.. यातायात पुलिस ने लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की है..
0
0
Report

रायपुर में नशीली कफ सिरप सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है.. गोलबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली कफ सिरप की बिक्री करने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. आरोपियों के कब्जे से 28 नग ONEREX प्रतिबंधित कफ सिरप, जिसकी कीमत करीब 5 हजार 642 रुपये है, बरामद की गई है.. इसके अलावा पुलिस ने NTORQ मोपेड और दो मोबाइल समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान जब्त किया है.. कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने की.. दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है.. पुलिस अब नशीली सिरप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है..
0
0
Report
Advertisement

हरदा में रानी दुर्गावती जयंती पर भव्य रैली, पुष्पवर्षा से स्वागत

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर हरदा में गोंडवाना समाज एवं जयस के नेतृत्व में भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। रैली के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। रैली का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने रानी दुर्गावती के शौर्य और वीरता को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान ट्राइबल फैशन शो, संस्कृति महोत्सव, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों ने सहभागिता की। आयोजन में आदिवासी कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में पहली बार विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह, एकलव्य यूनिवर्सिटी ने इतिहास रचा

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह ने रचा इतिहास, पहली दफा हुआ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह.. दरअसल निजी विश्वविद्याल एकलव्य यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह यहां हुआ जिसमें प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, पूर्व मंत्री और दमोह के विधायक जयंत मलैया के साथ मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सभापति खेम सिंह डेहरिया सहित प्रदेश की कई दिग्गज हस्तियों के डिग्री पूरी कर चुके छात्र छात्राओं को डिग्रियां वितरित की। इस अवसर पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्टूडेंट्स को शपथ दिलाई तो मंत्री लखन पटेल ने कहा कि ये दिन इतिहास के पन्नों पर अंकित होगा और इस दिन से दमोह दुनिया के मानस पटल पर आ गया है। एकलव्य यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति डॉ सुधा मलैया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय महज इमारतों का जाल नहीं बल्कि संस्कारों समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है और आज छोटे शहर ने बड़ा काम करके दिखाया है। बाइट/ धर्मेद्र सिंह लोधी ( संस्कृति मंत्री एमपी - शपथ दिलाते हुए) बाइट/ लखन पटेल ( मंत्री आनंद विभाग एमपी ) बाइट/ डॉ सुधा मलैया ( कुलाधिपति एकलव्य यूनिवर्सिटी दमोह)
0
0
Report

सुंदर नगरी में छह मंजिला इमारत में दरार—एमसीडी ने खाली कराने का नोटिस

New Delhi, Delhi:सुंदर नगरी में छह मंजिला इमारत में दरार,झुकाव और संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर चिंता सामने आने के बाद एमसीडी ने भवन को तत्काल खाली कराने का नोटिस जारी किया है। सुंदर नगरी की संपत्ति संख्या जी-4/47 स्थित इस भवन को सुरक्षा जांच पूरी होने तक खाली रखने के निर्देश दिए गए हैं। एमसीडी ने साफ किया है कि भवन की मौजूदा स्थिति में किसी भी व्यक्ति को इसमें रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। शाहदरा उत्तर क्षेत्र के कार्यकारी अभियंता कार्यालय की ओर से 5 अक्टूबर को जारी नोटिस के मुताबिक, संपत्ति के संबंध में कार्यालय को शिकायत मिली थी। इसके बाद क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन बंद मिला, लेकिन बाहर से भवन की स्थिति का जायजा लिया गया। नोटिस में कहा गया है कि भवन छह मंजिल तक निर्मित है और आसपास सटी हुई संपत्तियों के साथ इसकी संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हुई है। एमसीडी ने निवासियों, आसपास की संपत्तियों और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन को तत्काल खाली करने का निर्देश दिया है। साथ ही संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित होने तक भवन में किसी को रहने की अनुमति नहीं देने को कहा गया है। नोटिस में भवन में पाई गई दरारों और अन्य कमियों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके लिए सक्षम तकनीकी व्यक्ति की सलाह के अनुसार तत्काल सुधार कार्य कराने को कहा गया है। एमसीडी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जांच में भवन या उसकी संरचना असुरक्षित, जर्जर अथवा मरम्मत योग्य नहीं पाई जाती है, तो उसे तत्काल अपने स्तर पर और अपनी जिम्मेदारी पर ध्वस्त कराने की कार्रवाई करनी होगी। इसके अलावा मरम्मत, सुधार अथवा जरूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद एमसीडी कार्यालय में लिखित अनुपालन रिपोर्ट जमा करनी होगी। कार्रवाई से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एमसीडी ने नोटिस में भवन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भवन को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए और भविष्य में कोई दुर्घटना या जान-माल का नुकसान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी भवन के स्वामी या कब्जाधारी की होगी। संरचनात्मक जांच के बाद ही यह तय होगा कि इसमें मरम्मत से स्थिति सुधारी जा सकती है या आगे कोई अन्य कार्रवाई करनी होगी।
0
0
Report

दिल्ली में कौटिल्य इकोनॉमिक कॉनक्लेव का समापन: भारत की विकास राह चुनौतियों के बीच

Gurugram, Haryana:दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय कौटिल्य इकोनॉमिक कॉनक्लेव का समापन देश कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंथन देश- विदेश से आए एकस्पर्ट ने बताई विश्व स्तर पर चुनौतियों से पार पाने के सुझाव इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर हुई चर्चा एंकर: देश की आर्थिक दिशा और भविष्य की चुनौतियों पर मंथन के लिए कौटिल्य इकोनॉमिक कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। कॉनक्लेव में अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच भारत की विकास यात्रा और आगे की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई。 वीओ-1 कौटिल्य इकोनॉमिक कॉनक्लेव में देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में अर्थशास्त्रियों, नीति विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बदलती वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में निवेश, विकास और रोजगार जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे。 बाइट, प्रताप सिंह, पूर्व डायरेक्टर जनरल इनकम टैक्स विभाग वीओ-2 कॉन्क्लेव में भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और विकास की रफ्तार को बनाए रखने से जुड़ी चुनौतियों पर भी मंथन किया गया। विशेषज्ञों ने वैश्विक बदलावों के बीच भारत के लिए मौजूद अवसरों और आर्थिक नीतियों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक मुद्दों पर संवाद और नीति निर्माण के लिए विचारों का आदान-प्रदान करना रहा。
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर: ठेकेदारी के बहाने 55 लाख और 11 बीघा जमीन गंवाने वाला परिवार

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर का एक बेबस परिवार बलरामपुर में 11 बीघा जमीन और 55 लाख गंवाया, कभी हंसता-खेलता परिवार अब मदद को मोहताज जिसके बच्चे कभी जनपद के सबसे महंगे विद्यालय में पढ़ते थे वह अब प्राइमरी में पढ़ने को मजबूर,न्यायालय के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ठेकेदारी में साझेदारी का झांसा देकर रकम लेने, पति की बीमारी और नशे की हालत का फायदा उठाकर जमीन के दस्तावेज कराने का आरोप बलरामपुरमें जिस परिवार के पास कभी करीब 18 बीघा जमीन थी। बैंक खाते में लाखों रुपए थे। बच्चे शहर के नामी स्कूल में पढ़ते थे और परिवार को भविष्य सुरक्षित नजर आता था। लेकिन आज वही परिवार अपनी जमीन और जमा पूंजी वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। इस परिवार की यह हालत हो गई है कि दावा करने तक के पैसे नहीं बचे है पीड़िता महिला ज्योति पांडे का आरोप है कि ठेकेदारी में साझेदारी का झांसा देकर उनके पति से करीब 55 लाख रुपए लिए गए। इसके बाद बीमारी, कथित नशे और भरोसे का फायदा उठाकर करीब 11 बीघा जमीन के दस्तावेज भी अपने पक्ष में करा लिए गए। ज्योति का कहना है कि जिस व्यक्ति को वह अपना मुंहबोला भाई मानती थीं, उसी पर उन्होंने परिवार का भरोसा किया था। वह लगातार उन्हें और उनके पति को बहन-भाई का रिश्ता बताकर भरोसा दिलाता रहा। परिवार को अंदाजा तक नहीं था कि जिस व्यक्ति को अपना समझकर घर के मामले सौंपे जा रहे हैं, उसी पर भविष्य में इतनी गंभीर शिकायत करनी पड़ेगी। मामले में स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने का आरोप है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब पीड़ित परिवार अपनी जमीन और रकम वापस पाने के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। सात बीघा जमीन बेचकर मिले 63 लाख, 55 लाख ठेकेदारी में लगाया ज्योति पांडे के अनुसार उनके पति राहुल पांडे और सास ने करीब सात बीघा जमीन 63 लाख रुपए में बेची थी। आरोप है कि इसकी जानकारी परिवार के करीबी लोगों को पहले से थी। इसी दौरान ठेकेदारी में साझेदारी और निवेश के नाम पर उनके पति को अपने साथ जोड़ने की बात कही गई। ज्योति का आरोप है कि अलग-अलग समय पर उनके पति से करीब 55 लाख रुपए लिए गए। उन्हें बताया गया कि रकम ठेकेदारी के काम में लगाई जाएगी और उसके बदले लाभ मिलेगा। उनके अनुसार कुछ रकम बाद में संबंधित फर्म के खाते से उनके पति के खाते में भेजी भी जाती रही। इससे परिवार को यह विश्वास होता रहा कि पैसा वास्तव में कारोबार में लगा है और उसका लाभ मिल रहा है। पीड़िता का कहना है कि इसी भरोसे के कारण परिवार को लंबे समय तक पूरे मामले की गंभीरता का पता नहीं चला। आरोप- पति को शराब पिलाकर जमीन के दस्तावेज कराने का सिलसिला शुरू हुआ ज्योति ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके पति पहले शराब नहीं पीते थे। लेकिन विपक्षी पक्ष के संपर्क में आने के बाद उन्हें शराब की आदत लग गई। आरोप है कि इसी दौरान उनके पति की नशे की स्थिति का फायदा उठाकर जमीन से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। पीड़िता के मुताबिक, 14 सितंबर 2021 को ठेकेदारी में हिस्सेदारी और पार्टनरशिप डीड की बात कहकर पहले करीब एक बीघा जमीन से संबंधित दस्तावेज तैयार कराया गया। इसके बाद 5 अक्टूबर 2021 को बड़े प्रोजेक्ट और साझेदारी में काम की बात कहकर शेष करीब 10 बीघा जमीन से संबंधित दस्तावेज कराए जाने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि जमीन बेचने की बात छिपाकर उसे साझेदारी और निवेश से जुड़ा दस्तावेज बताया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अलग-अलग दस्तावेजों में रकम के भुगतान के तरीके को लेकर अलग-अलग विवरण दर्ज किया गया। जब यह कार्य किया गया तो दोनों मोबाइल नंबर आरोपियों ने अपना ही डाल दिया जिससे पीड़ित परिवार को कोई भनक न लगे। क्योंकि मोबाइल पर जमीन बेचने वाले के ओटीपी आता है। 2025 में अस्पताल से लौटे पति, तब बैनामे की जानकारी का आरोप पीड़िता के मुताबिक उनके पति राहुल पांडे लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में चल रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 4 फरवरी 2025 को उन्हें पार्टनरशिप डीड कैंसिल कराने की बात कहकर उपनिबंधक कार्यालय ले जाया गया। ज्योति बताती है कि उस समय उनके पति की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह घटना से करीब चार दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लाई थीं। इसी दौरान पहले किए गए कथित बिक्री अनुबंध के आधार पर बैनामा करा लिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 11 बीघा जमीन की सरकारी मालियत करीब 77.11 लाख रुपए थी, जबकि दस्तावेज में करीब 11.44 लाख रुपए बैंक के माध्यम से दिए जाने की बात सामने आई। पीड़िता का दावा है कि यह रकम भी बाद में वापस ले ली गई। जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर मारपीट की शिकायत ज्योति के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को उन्हें गांव वालों से जानकारी मिली कि विपक्षी पक्ष उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा है। वह मौके पर पहुंचीं तो विवाद हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। ज्योति ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-मुक्कों से मारपीट की। गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए। शिकायत के मुताबिक, उन्हें धमकी भी दी गई कि जमीन नहीं छोड़ी जाएगी और मामला खत्म कराने के लिए किसी भी हद तक जाने की बात कही गई। छह बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप पीड़िता का कहना है कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर करीब छह बार शिकायत की। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लगातार अधिकारियों और पुलिस के सामने अपनी समस्या रखी, लेकिन उन्हें अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी pंजीकृत डाक के माध्यम से शिकायत भेजी। जब स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने अब मामले में मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमे में अजीत मिश्रा पुत्र कैलाशनाथ मिश्रा निवासी सिविल लाइन बलरामपुर, लक्ष्मीकांत मिश्रा पुत्र गोविंद शरण निवासी मेवालाल तालाब बलरामपुर, विजय मिश्रा पुत्र शारदा प्रसाद निवासी लवकुश नगर कासगंज, आनंद मिश्रा पुत्र जनार्दन प्रसाद निवासी खजुरिया थाना गौरा चौराहा, दिलीप कुमार पुत्र शिव प्रकाश निवासी नेवलगढ़ थाना तुलसीपुर और वेद प्रकाश पुत्र श्यामाल निवासी सिसई थाना कोतवाली देहात को आरोपी बनाया गया है। बच्चों की पढ़ाई भी छूटी, नामी स्कूल से सरकारी स्कूल तक पहुंची जिंदगी ज्योति की कहानी का सबसे भावुक पहलू उनके तीन बच्चों की पढ़ाई है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की उम्र करीब सात वर्ष, एक बेटे की उम्र 11 वर्ष और दूसरे बेटे की उम्र करीब छह वर्ष बताई गई है। ज्योति के मुताबिक, उनके बच्चे पहले बलरामपुर के फातिमा स्कूल में पढ़ते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी, इसलिए बच्चों की पढ़ाई को लेकर कभी चिंता नहीं हुई। लेकिन जमीन और रकम खत्म होने के बाद हालात ऐसे बदले कि बच्चों को स्थानीय स्तर के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ज्योति कहती हैं कि बच्चों की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। जिस परिवार के पास कभी जमीन और पैसा दोनों थे, आज वही परिवार अपनी बुनियादी जरूरतों और भविष्य की चिंता में परेशान है। ‘जिसे भाई माना, उसी पर भरोसा करना भारी पड़ गया’ ज्योति का कहना है कि लक्ष्मीकांत मिश्रा को वह अपना मुंहबोला भाई मानती थीं। परिवार के बीच वर्षों से रिश्ते जैसे संबंध थे। इसलिए जब ठेकेदारी में साझेदारी और निवेश की बात सामने आई तो उन्हें किसी तरह का शक नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार, “हमने कभी नहीं सोचा था कि जिन लोगों को अपना समझकर भरोसा कर रहे हैं, उन्हीं के खिलाफ एक दिन न्यायालय जाना पड़ेगा। मेरे पति बीमार हैं। तीन छोटे बच्चे हैं। आज हमारे पास न जमीन बची है और न वह पैसा, जिसके सहारे हमने बच्चों का भविष्य सोचा था।” उनका कहना है कि परिवार अब केवल अपनी संपत्ति और रकम वापस पाने की उम्मीद में न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। पति बीमार, तीन बच्चों की जिम्मेदारी, अब न्याय की उम्मीद ज्योति के पति राहुल पांडे लीवर की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में परिवार के सामने इलाज का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों की जिम्मेदारी भी है। पीड़िता का कहना है कि आर्थिक संकट ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी है। पहले बच्चों की पढ़ाई, इलाज और भविष्य को लेकर योजनाएं थीं, लेकिन अब परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल अपनी जमीन और रकम वापस पाने का है। ज्योति ने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच कराने और जमीन तथा रकम से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल करने की मांग की है। अब जांच से खुलेगा दस्तावेजों का सच न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज होने से पीड़ित परिवार को कार्रवाई की उम्मीद जगी है। मामले में जमीन के दस्तावेज, कथित पार्टनरशिप डीड, बिक्री अनुबंध, बैंक खातों में हुए लेनदेन और बाद में कराए गए बैनामे महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना है कि जमीन से जुड़े दस्तावेज किन परिस्थितियों में तैयार हुए, उनमें दर्ज रकम का वास्तविक लेनदेन हुआ या नहीं, कथित पार्टनरशिप का स्वरूप क्या था और पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए जालसाजी एवं धोखाधड़ी के आरोप कितने सही हैं। फिलहाल मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। ज्योति की सबसे बड़ी चिंता सिर्फ अपनी जमीन और पैसा वापस पाना नहीं, बल्कि अपने बच्चों का भविष्य फिर से पटरी पर लाना है। कभी जिस घर में संपन्नता और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद थी, वहां आज एक मां अपने परिवार को दोबारा संभालने के लिए न्याय के दरवाजे पर खड़ी है। बयान -1- ज्योति पाण्डेय बयान -2- राहुल पाण्डेय 1- विजुअल 2-फिराक कॉपी
0
0
Report

कैमूर में 78.4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नकद बरामद

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर पुलिस ने चैनपुर के बधैला सिवान में छापेमारी कर अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा, मोटरसाइकिल भी जब्त। पुलिस को नशे के कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी कैमूर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बधैला में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने बधैला गांव के बाहर पूर्व दिशा में कच्ची सड़क पर एक पेड़ के नीचे से दो तस्करों को खदेड़कर धर दबोचा। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपियों के पास से तिरपाल में छिपाकर रखा गया 78.400 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया गया। इसके अलावा, तस्करों के पास से 46,590 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल (UP-64BE-6304) भी जब्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान घनश्याम सिंह (37 वर्ष, निवासी बधैला, चैनपुर, कैमूर) और मंटू चौरसिया (28 वर्ष, निवासी पानापुर धर्मपुर, बिदुपुर, वैशाली) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस जब्त मोटरसाइकिल के कागजातों की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि गांजे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी। चैनपुर थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
0
0
Report

पाली मेडिकल कॉलेज में रैगिंग रोकथाम के लिए 15 दिन कैंपस से सीनियर्स बाहर

Pali, Rajasthan:मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की परिपाठी को खत्म करने का प्रयास, पाली में नये बैच की शुरुआत के साथ सीनियर्स को 15 दिन के लिए कैंपस से छुट्टी, नये स्टूडेंट्स को सहज माहौल देने का है ये प्रयास, क्योंकि 2022 में जूनियर्स के साथ हुई थी ज्यादती, ऐसे में तब कॉलेज प्रबंधन ने सीनियर्स को किया भी था निलंबित, हालांकि अब सीनियर्स को कैंपस से बाहर करने के बाद भी पढ़ाई पर नही पड़ेगा असर, क्योंकि ऑनलाइन क्लासेज उपलब्ध करवाने लिया है फैसला, ऐसे में 15 दिन तक सीनियर्स का मेडिकल कॉलेज में नही रहेगा का आवागमन, कॉलेज प्रिंसिपल ओपी सुथार ने बताया कि MBBS के नये छात्रों को सहज माहौल देने का है ये प्रयास।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top