151204
कोटकपूरा बस स्टैंड की बिल्डिंग हुई जर्जर
Kot Kapura, Punjab:प्रशासन द्वारा कोटकपूरा बस स्टैंड की बिल्डिंग को असुरक्षित घोषित किए हुए काफी समय हो गया है। लेकिन किसी भी सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। दरअसल यात्री जर्जर बिल्डिंग के नीचे बैठने को मजबूर हैं, ऊपर से नगर परिषद ने बस स्टैंड में कूड़े का डंप बना दिया है। जिससे यात्रियों को गंदगी व दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, रोपाई तेज़ होगी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में झमाझम हुई बारिश。 धान की खेती करने वाले किसानों के खिले चेहरे。 धान की रोपाई में आएगी अब तेजी。 अल सुबह से शुरू हुई बारिश लगातार जारी。 बारिश से पारा भी गिरा गर्मी से मिली राहत。0
0
Report
प्रतिज्ञा पटेल की परिक्रमा पूरी, दमोह के जरारू धाम में 7 किलोमीटर पेंटिंग बनेगी
Damoh, Madhya Pradesh:नर्मदा परिक्रमावासी मंत्री प्रहलाद पटेल की बेटी प्रतिज्ञा की प्रतिज्ञा पूरी होगी दमोह के जरारू धाम में... एंकर/ जीवनदायिनी कही जाने वाली नर्मदा के पुण्य प्रताप से सभी लोग परिचित है तो संकल्प सिद्धि का मार्ग खोलने का काम भी मां नर्मदा करती है। कहा जाता है मां नर्मदा का साधक कठिन से कठिन वक्त में भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर ही लेता है। और नर्मदा तट पर किया गया संकल्प पूर्ण होता ही है एक ऐसे ही संकल्प या कहें कि प्रतिज्ञा को लिया था मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की बेटी प्रतिज्ञा पटेल ने जिनकी प्रतिज्ञा अब नर्मदा परिक्रमा करने के बाद दमोह जिले के प्रसिद्ध जरारू धाम गौ अभ्यारण्य में पूरी होगी ।दरअसल बीते साल मंत्री पटेल की बेटी प्रतिज्ञा ने अपने पिता माता और परिजनों से प्रेरित होकर पैदल नर्मदा परिक्रमा का संकल्प किया और उसे पूरा भी किया, इसी परिक्रमा के दौरान प्रतिज्ञा ने संकल्प लिया था कि वो नर्मदा के घाट सौंदर्य और प्राकृतिक छटा और धार्मिक महत्व को केनवास पर उकेरेगी और ये पेंटिंग छोटी मोटी नहीं बल्कि पूरे सात किलोमीटर की होगी। प्रतिज्ञा फाइन आर्ट की छात्रा है और देश के नामी संस्थानों से उन्होंने इस विधा की ट्रेनिंग ली है और अब वो एक प्रोफेशनल आर्टिस है। नर्मदा किनारे सात किलोमीटर की पेंटिंग का बहुत सारा हिस्सा उन्होंने तैयार किया है जबकि कुछ किलोमीटर की पेंटिंग केनवास पर लाना अभी बाकी है लिहाजा अब वो इस को पूरा करना चाहती है। इसके लिए उन्होंने दमोह जिले का प्रसिद्ध जरारू धाम चुना है। इस जगह पर नदी किनारे ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का शिव मंदिर है और देश के बड़े गौ अभ्यारण में शामिल जरारू धाम गौ अभ्यारण्य है जहां हजारों गौ वंश है और ऐसी प्राकृतिक सौंदर्य वाली जगह पर प्रतिज्ञा नर्मदा के चित्रों को पूरा करेंगी। मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी का ये संकल्प उस स्थान पर पूरा होने जा रहा है जिस जगह को वो बहुत चाहते है इस स्थान पर हजारों पौधों का रोपण हुआ है और पवित्रता के तमाम मायनों ये अभ्यारण्य अपना स्थान रखता है और जब सात किलोमीटर की पेंटिंग की पूर्णता होगी तो वो पल यहां के इतिहास में लिखा जाएगा और इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी प्रतिज्ञा को शुभकामनाएं भी दी। बाइट/ प्रहलाद पटेल ( पंचायत मंत्री एमपी)0
0
Report
रतलाम के भूरिया वाग बस्ती में बारिश के बाद अस्थायी मार्ग, पक्का निर्माण शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के शिवपुर गांव की भूरिया वाग बस्ती तक जाने वाले रास्ते को लेकर जी मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। लगातार बारिश के कारण यह मार्ग आवागमन के लायक नहीं बचा था। हालात ऐसे थे कि स्कूली बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे थे और दोपहिया व चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई थी। जी मीडिया ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने अब राहत देते हुए मार्ग पर मुरम डलवाकर बारिश के दौरāण आवागमन के लिए अस्थायी व्यवस्था कर दी है। वहीं कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर इस सड़क के स्थायी निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ग्रामीण विकास विभाग को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है और प्रशासकीय स्वीकृति की कार्रवाई जारी है। संभावना है कि बारिश खत्म होते ही भूरिया वाग के ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत दिलाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
नियाज़ खान के अनुसार मुस्लिमों को मॉब लिंचिंग से बचने के लिए ड्रेस बदलनी चाहिए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व IAS नियाज़ खान की भारत के मुसलमानों को सलाह मुस्लिम अपना ड्रेस और हुलिया बदलें नियाज़ खान ने X पर लिखा भारत में मुस्लिमों की जितनी भी मॉब lynching हुई है अधिकतर वह कुर्ता, पैजामा, दाढ़ी और टोपी में हुई है। इस पहनावे से उनकी पहचान आसानी से हो जाती है। मॉब lynching से बचने के लिए मुस्लिम अपना ड्रेस और हुलिया बदलें। वे तुर्की के मुस्लिमों जैसे कपड़े पहने इससे उनकी पहचान छिपी रहेगी।0
0
Report
2014 में बना पुल 12 साल में ढांचे टूटने से जटवा गांव में खतरा
Motihari, Bihar:बिहार की सरकार लाखों करोड़ो खर्च कर बड़े बड़े पुल का निर्माण करती है ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके लेकिन अधिकारियों की मनमानी और अनदेखी के कारण मोतिहारी के बंजरिया प्रखंड के जटवा गांव में सिकरहना नदी पर 2014 में बना पुल का ढलाई स्ट्रक्चर टूट रहा है। पुल के ऊपरी स्ट्रक्चर टूट गया है जिससे लोहे की छड़ें दिखनी शुरू हो गई हैं; कई जगहों पर ढलाई का स्ट्रक्चर टूट रहा है जो आने वाले समय में पुल के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेगा। 2014 में सरकार ने पुल का निर्माण करवाया था लेकिन महज 12 सालों में ही पुल के ऊपरी स्ट्रक्चर टूट जाने से पुल पर बड़ा खतरा मंडराता दिख रहा है। तस्वीरों में साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे पुल के ऊपरी स्ट्रक्चर के ढलाई में जगह-जगह दरार आ गए हैं, स्ट्रक्चर टूट रहे हैं और लोहे की छड़ें बाहर आ गई हैं। अगर पुल की मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में यह जर्जर पुल की श्रेणी में आ जाएगा。0
0
Report
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी में छत का प्लास्टर टूटने से हादसा टल गया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसाइटी की मुख्य एंट्री से एक महिला और एक पुरुष के गुजरने के कुछ ही क्षण बाद बिल्डिंग की छत का प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। दोनों निवासी जैसे ही एंट्री क्षेत्र से आगे बढ़े, उसी दौरान ऊपर से प्लास्टर भरभराकर नीचे आ गिरा। घटना के समय वहां लोगों की आवाजाही जारी थी। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरने की चपेट में कोई नहीं आया और दोनों निवासी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डिंग की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर चिंता जताई है। यदि कुछ सेकंड पहले प्लास्टर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर सोसाइटी प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र को अस्थायी रूप से घेरकर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी। साथ ही भवन के अन्य हिस्सों की जांच कराने की बात कही गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। निवासियों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से बिल्डिंग की संरचनात्मक सुरक्षा का निरीक्षण कराने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
श्रीकरणपुर में बदमाशों ने ATM तोड़कर निशाना साधा; कानून व्यवस्था बिगड़ी
श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर) क्षेत्र मे बिगड़ी क़ानून व्यवस्था, लुटेरों ने सरेआम बेखौफ होकर ATM को बनाया निशाना, बस स्टैंड के पास पंजाब एंड सिंध बैंक के ATM मे बदमाशों ने की तोड़फोड़, ATM मे तोड़फोड़ कर ATM को किया क्षतिग्रस्त, सूचना पर मौके पर पहुंचे बैंक अधिकारी और पुलिस, विगत कई दिनों से क्षेत्र मे हुई चोरी, मारपीट, और मर्डर की कई घटनाएं0
0
Report
NH10 पर Singtam से Rangpo के बीच भारी भूस्खलन, 20 मील सड़क बंद
Noida, Uttar Pradesh:(sikkim to kalimpong ) - Current situation at Singtam to Rangpo NH10 20th mile Road block Due to heavy Landslide.0
0
Report
SDM के शिविर में तत्काल कार्रवाई, वृद्ध मां को 5000 रुपये पेंशन जारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर SDM आशीष शर्मा रील में नही रियल में करते हैं काम नायक फ़िल्म की तरह हाथों -हाथ करते है आदेश जारी गुड़लिया गांव में कल आयोजित हुए शिविर में दिखी अच्छी तस्वीर एक बूढ़ी मां और बहिनो ने भाई की थी शिकायत SDM ने तत्काल लिया एक्शन, हाथों हाथ जारी किये आदेश बूढ़ी मां को भरन-पोषण के 5 हजार रुपये प्रतिमाह देने के अंतरिम आदेश किये जारी एसडीएम के शिविर में कामकाज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल स्थानीय लोगों ने SDM के कामकाज की तारीफ0
0
Report
Advertisement
ईथनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर अफवाहों के बीच सरकार ने FAQ से स्पष्टता दी
Noida, Uttar Pradesh:पेट्रोल और इथेनॉल ब्लेंडिंग पर अफ़वाहों, चिंता और Myths के बीच सरकार ने जारी किया QnA Certain concerns and misconceptions have been raised regarding the Ethanol Blended Petrol Programme. The Ministry of Petroleum and Natural Gas has already released a detailed press release addressing the misinformation and providing factual clarifications. Automobile manufacturers have also issued clarifications regarding the programme. However, certain questions continue to persist. The following Frequently Asked Questions (FAQs) provide factual and evidence-based responses to these concerns. इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम को लेकर कुछ चिंताएं और गलत धारणाएं उठाई गई हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गलत सूचनाओं को दूर करने और तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रदान करने के लिए पहले ही एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। वाहन निर्माताओं ने भी कार्यक्रम के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किए हैं। हालांकि, कुछ प्रश्न अभी भी बने हुए हैं। निम्नलिखित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) इन चिंताओं के तथ्यात्मक और साक्ष्य-आधारित उत्तर प्रदान करते हैं।0
0
Report
डेंगूनाला पुल के नाले किनारे 2 वर्षीय केशव की लाश मिलने से इलाके में सनसनी
Korba, Chhattisgarh:बालको थाना अंतर्गत डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो साल के एक मासूम बच्चे की लाश मिली है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस को जाँच में पता चला की मृत बच्चा रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार के 2 वर्षीय बेटे केशव की है जो कल से लापता था और जिसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। जानकारी के अनुसार मृत केशव के माता-पिता रोजी-मजदूरी का काम करते हैं। वे काम के सिलसिले में लालघाट गए हुए थे। नाला पार करने के बाद वे डेंगूनाला के पास एक पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान पिता आगे निकल गए, जबकि मां पेड़ के नीचे बैठकर बच्चे को दूध पिला रही थी। थकान के कारण मां की आंख लग गई और इसी बीच मासूम केशव वहां से लापता हो गया था। अब केशव का शव मिलने से आशंका जताई जा रही है कि मां के सो जाने के बाद बच्चा खेलते-खेलते नाले के पास चला गया और पानी में डूब गया होगा। फिलहाल बालको थाना पुलिस द्वारा मृत केशव ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बीजापुर में नक्सल मामलों के विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए परिवारों का प्रदर्शन
Vijayapura, Karnataka:नक्सल मामले में बंद परिजनों की रिहाई की मांग नक्सल मामलों में वर्षों से जेलों में बंद विचाराधीन बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को बीजापुर में अलग अलग गांवों से बड़ी संख्या में परिजन जुटे। पहले विधायक निवास में लंबी बैठक हुई, जिसके बाद सभी परिजन रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। परिजनों के साथ चर्चा के बाद विधायक विक्रम मंडावी ने कह कि बस्तर अब नक्सल मुक्त हो चुका है। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी को पुनर्वास का अवसर दे रही है। ऐसे में नक्सल मामलों में वर्षों से विचाराधीन बंद ग्रामीणों के परिजनों के मामलों की भी मानवीय आधार पर समीक्षा कर न्याय दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बस्तर संभाग में ऐसे करीब ढाई हजार विचाराधीन मामले लंबित हैं। कई लोग वर्षों से मुकदमों के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि मामले में सकारात्मक पहल केलिए वे परिजनों के साथ रायपुर जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए राज्य सरकार के समक्ष मांग रखेंगे।0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रपति को भावुक पत्र: केतन अग्रवाल के पिता फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चाहते
Mumbai, Maharashtra:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केतन अग्रवाल के पिता का भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग केतन अग्रवाल हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उनके पिता विशाल अग्रवाल ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक भावुक ई-मेल भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने और मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। राष्ट्रपति को लिखे पत्र में विशाल अग्रवाल ने कहा कि वह यह ई-मेल किसी व्यवसायी या प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता के रूप में लिख रहे हैं जिसने अपने बेटे को खो दिया है। उन्होंने लिखा, "मैं सिर्फ एक बाप हूं, जो अपने बेटे के लिए इंसाफ मांग रहा है।" उन्होंने पत्र में कहा कि उनके बेटे केतन की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उस घटना के बाद से उनके परिवार का जीवन पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने लिखा कि हर सुबह उनका परिवार उसी दर्द के साथ उठता है और हर रात एक ही सवाल मन में रहता है कि आखिर केतन को न्याय कब मिलेगा। विशाल अग्रवाल ने अपने परिवार पर टूटे दुखों का जिक्र करते हुए लिखा कि बेटे की मौत के महज 20 दिनों के भीतर उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया। उनके अनुसार, उनके पिता अपने पोते केतन से बेहद प्यार करते थे और उसकी मौत का सदमा सहन नहीं कर सके। उन्होंने लिखा कि लगातार सदमे और मानसिक पीड़ा के कारण उनका ब्लड प्रेशर गिर गया और अंततः उनका दिल काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ 20 दिनों के भीतर उन्होंने अपने बेटे और अपने पिता, दोनों को खो दिया, जिससे पूरा परिवार बिखर गया। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका परिवार किसी विशेष सुविधा, रियायत या विशेष व्यवहार की मांग नहीं कर रहा है। उनकी केवल यही मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो ताकि जल्द से जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को कानून के bajo सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए और न्याय में होने वाली देरी पीड़ित परिवार की पीड़ा को और बढ़ा देती है। उन्होंने लिखा कि केतन अब कभी वापस नहीं आ सकता, लेकिन दोषियों को यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि वे कानून की प्रक्रिया में देरी कर या उससे बचकर निकल सकते हैं। उनके मुताबिक, दोषियों को कड़ी सजा मिलने से न सिर्फ उनके परिवार को कुछ मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि पूरे समाज में यह संदेश जाएगा कि निर्दोष लोगों की जान की कीमत है और ऐसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। राष्ट्रपति से भावुक अपील करते हुए विशाल अग्रवाल ने लिखा कि वह हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके बेटे को जल्द से जल्द न्याय मिले। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पहले ही सब कुछ खो चुका है और अब उनके पास केवल एक ही उम्मीद बची है -इंसाफ। अपने पत्र के अंत में उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि उनके बेटे के मामले को केवल एक और फाइल बनकर न रहने दिया जाए। उन्होंने लिखा कि इस केस के पीछे एक ऐसा परिवार है जिसने अपना सब कुछ खो दिया है और अब उसे केवल न्याय का इंतजार है।0
0
Report
सावन में शिव भक्तों के लिए गुफाओं में ऑक्सीजन, रोशनी और उपाय लागू होंगे
Sasaram, Bihar:बता दे की सावन महीना में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त पहुंचते हैं। ऐसे में श्रावणी मेला शुरू होने से पहले गुप्ता धाम के गुफा में जिला प्रशासन की पूरी टीम पहुंची तथा गुफा के अंदर श्रद्धालुओं को होने वाले समस्याओं का जायजा लिया। खासकर गुफा के अंदर ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही गुफा के अंदर पैरों में कंकर चुभने की जानकारी मिली, ऐसे में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने का बताया कि गुफा के अंदर अच्छे क्वालिटी का मैट बिछाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में तकलीफ नहीं हो। वही प्रकाश की भी व्यवस्था ठीक तरीके से की जाएगी। गुफा के अंदर के दूषित हवा को निकालने की भी व्यवस्था की जाएगी। बता दे की कैमूर पहाड़ी के गुफा में भगवान महादेव का प्रकृति शिवलिंग अवस्थित है। जहां सावन महीना में लाखों की संख्या में शिव भक्त पहुंचते हैं। इससे पहले जिलाधिकारी खुद गुप्ता धाम पहुंच गए। यही इलाका चारों तरफ जंगल हो और पहाड़ों से घिरा है तथा बरसात में यहां की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है।0
0
Report
नागोठणे पुल पर स्लैब गैप बढ़ा, मुंबई-गोवा बन्द; ट्रैफिक सर्विस रोड से मोड़ा गया
Chendhare, Maharashtra:नागोठणे पुल पर स्लैब गैप बढ़ा, मुंबई-गोवा बन्द; ट्रैफिक सर्विस रोड से मोड़ा गया0
0
Report
Advertisement
