icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रावणी मेला अभियान: कांवरिया 108 किमी पगयात्रा और देवघर में बालू बिछाने की तैयारी

Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का आगाज हो चुका है से श्रावण माह में बिहार के सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा से कावर लेकर लाखों लाख कांवरिया 108 किलोमीटर की पांव पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचते हैं और बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण करते हैं श्रावणी मेला में देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण तैयारी देवघर के दुम्मा से लेकर खजुरिया तक मखमली बालू बिछाने का होता है देवघर पथ निर्माण विभाग के द्वारा श्रावणी मेला के पहले गंगा का बालू बिछाया जाता है यह गंगा का बालू कांवड़ियों को मखमली अहसास देता है और पांव में छाले को भी काफी राहत पहुंचता है देवघर के कांवरिया पथ कच्ची रास्ता खजुरिया से लेकर झारखंड बिहार के दुम्मा बॉर्डर तक गंगा का बालू बिछाया जाता है ताकि कांवरियों को चलने में आसानी हो और उनके पैरों में ज्यादा दिक्कत ना आए
0
0
Report

भभुआ में गोंड समाज ने विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य सांस्कृतिक झांकी निकाली

Khajuria Khurd, Bihar:विश्व आदिवासी दिवस पर भभुआ में गोंड समाज ने निकाली भव्य सांस्कृतिक झांकी पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और गीतों के साथ शहर में गोंड समाज की एकजुटता का प्रदर्शन; डीएम को सौंपेंगे 5 सूत्री मांगें。 अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ (जिला इकाई भभुआ, कैमूर) के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। इस कार्यक्रम में कैमूर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गोंड आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह भव्य झांकी पटेल चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई अखलासपुर पटिया पहुंची। इस दौरान समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य एवं कला का प्रदर्शन कर गोंड संस्कृति व परंपरा की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। पूरे रास्ते में जगह-जगह लोगों ने झांकी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गोंड ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस हमारी संस्कृति, परंपरा, अधिकार और पहचान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि "जल, जंगल, जमीन हमारा है" और इस झांकी के माध्यम से समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी कैमूर को समाज की पांच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर जिला इकाई के सुनील कुमार, सचिव कपिलमुनी गोंड, कोषाध्यक्ष नथुनी प्रसाद गोंड, राष्ट्रीय सचिव राम नगीना गोंड, ब्रह्मनंद गोंड, कन्हैया प्रसाद गोंड, भरत राम गोंड, अशोक कुमार गोंड, महेंद्र गोंड, पन्नेलाल गोंड, रंजीत प्रसाद गोंड, शिवपूजन गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम गोंड, प्रदेश सचिव राजेश कुमार, मदन कुमार गोंड, जिउत गोंड समेत समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर बिजली संकट: धरने के बाद भी गांव अंधेरा, प्रशासन क्यों चुप?

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कई महीनों से गांव में बिजली व्यवस्था बदहाल होने का आरोप - ग्राम प्रधान संतोष कुशवाहा भी धरने पर बैठे - ग्रामीणों का दावा पूरा गांव अंधेरे में आज भी डूबा - विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को मामले से कराया गया अवगत - देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी तक भी पहुंचाई गई शिकायत - ग्रामीणों का आरोप फिर भी समस्या का नहीं हुआ निदान - विद्युत विभाग के अधिकारी नहीं सुन रहे ग्रामीणों की फरियाद - विवश होकर ग्रामीणों ने शुरू किया शांतिपूर्ण धरना ग्रामीणों की मांग - बिजली समस्या का तत्काल हो समाधान की मांग - फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर खलवापट्टी का मामला。
0
0
Report

राहुल गांधी बोले- अब मेरे पास रास्ता नहीं बचा, व्यवस्था के खिलाफ एकजुट हमला

Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखे कि अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा” - कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा। सालों की तैयारी, घर की ज़मीन बेची, माँ-बाप का कर्ज़ और फिर भी हाथ में कुछ नहीं। यह हार उसकी नहीं है। यह उस व्यवस्था की हार है जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इनकार कर दिया。 तेरह दिन हो गए - गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। मोदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बाँट रहे हैं。 जी, यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे। राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट चले - और आपने एक शब्द नहीं कहा। आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना ही पड़ेगा。 छात्र देश की रोशनी हैं, और मैं उनकी पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूं।
0
0
Report
Advertisement

गोविंदगंज में पति ने चार बच्चों समेत महिला की डूबकर हत्या कर दी, गिरफ्तार

Motihari, Bihar:मोतीहारी में गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में एक साथ पोखर में डूब कर एक महिला सहित उसके चार बच्चों के मौत मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिया गया‌। जिसका अंतिम संस्कार गोविंदगंज थाना क्षेत्र के पीपरा गांव समीप गंडक नदी के तट पर की गई। मामले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के प्रताप मठिया गांव निवासी मृतका के भाई श्याम नंदन महतो ने थाने में आवेदन देकर अपने बहनोई धर्मेंद्र महतो सहित आठ को आरोपित किया है। श्याम नंदन ने लिखित आवेदन में बताया कि 15 वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही धर्मेंद्र उनकी बहन के साथ मारपीट कर पड़ताडित करता था दारू पीकर प्रतिदिन पत्नी और बच्चे को मारता था वही मृतका सुशीला ने समूह लोन लिया था जिसके किस्त की भरपाई भी नहीं हो रही। जिसको लेकर प्रतिदिन परिवार में झगड़ा होता था आर्थिक तंगी तो बनी हुई थी साथ ही आरोपी पति धर्मेंद्र के द्वारा वर्तमान में दहेज में बाइक,अंगूठी, चेन आदि की मांग भी की जा रही थी जिसे पूरा नहीं करने से क्षुब्ध होकर धर्मेंद्र ने सुनियोजित तरीके से सुशीला देवी सहित चार बच्चो की हत्या कर शव को गांव से एक किलोमीटर दूर चवर के पानी में फेंक दिया और पति के द्वारा पत्नी बच्चों के साथ घास काटने गई है ऐसा बताया कर लोगों को गुमराह किया गया। मामले में अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस सारी पहलुओं पर जांच कर रही है फिलहाल मृतका के पति धर्मेंद्र महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है पुलिस अनुसंधान में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

पोकरण में विश्व आदिवासी दिवस की भव्य शोभायात्रा

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - पोकरण रिपोर्टर -शंकरदान विश्व आदिवासी दिवस पर पोकरण में आदिवासी समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर स्थित भील समाज धर्मशाला से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा जयनारायण व्यास सर्किल, सुभाष चौक, जोधपुर रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में समाज के युवा, बुजुर्ग और अन्य लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े संदेशों के माध्यम से समाज की एकता और गौरव को प्रदर्शित किया। शहर के मुख्य मार्ग पर शोभायात्रा के पहुंचने पर आदिवासी समाज के लोगों का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अचानक हुई पुष्पवर्षा से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक शोभायात्रा के दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। समाजबंधुओं ने पारंपरिक अंदाज में कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर रही शोभायात्रा को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं एवं समाज के लोगों ने आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने, नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने तथा समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। उत्साह के साथ मनाया दिवस विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज ने अपनी सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और सामाजिक एकता को प्रदर्शित करते हुए समाज के विकास एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
0
0
Report

हांसी में जलभराव की समस्या बरकरार: प्रशासन के दावों पर सवाल

Bhiwani, Haryana:हांसी में बारिश के 24 घंटे बाद भी जलभराव! सड़कों पर पानी, कारोबार ठप, प्रशासन के दावों पर सवाल हांसी। बारिश थमे 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन हांसी शहर में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। शहर के कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में अब भी बारिश का गंदा पानी जमा है। श्याम बाबा मंदिर रोड, मुल्तान कॉलोनी, सेक्टर-6 समेत कई इलाकों में 24 घंटे बाद भी सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं। इससे हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बाबा श्याम मंदिर रोड पर देखने को मिल रही है। जलभराव के कारण दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। खाद-बीज की दुकानों से लेकर फास्ट फूड की रेहड़ियों तक पानी का असर साफ दिखाई दे रहा है। यह शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क के आसपास कई बैंक और अन्य प्रतिष्ठान भी मौजूद हैं। शहरवासी राजेंद्र ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों की शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। राहगीर सुनील ने कहा कि जलभराव की समस्या आज की नहीं, बल्कि काफी पुरानी है। प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। हांसी निवासी सोनू ने कहा कि यह शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। बारिश को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन सड़क पर अभी भी पानी भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विधायक तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि विभाग पूरे शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते केवल एक मोटर ही चल पाई। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। बारिश थमे 24 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन हांसी की सड़कों पर जलभराव अब भी लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। सवाल यही है कि आखिर शहर की सड़कों से पानी कब निकलेगा और जलभराव की इस पुरानी समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? हांसी में जलभराव की सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

बारिश में जयपुर की छोटी काशी में कांवड़-तिरंगा संग शिवभक्ति और देशप्रेम का संगम

Jaipur, Rajasthan:आसमान से बरसती बारिश की बूंदें... आंखों में अटूट आस्था... चेहरे पर मुस्कान... कंधों पर कांवड़ और हाथों में तिरंगा। सावन के दूसरे सोमवार से पहले छोटी काशी जयपुर में आज शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बारिश की फुहारों के बीच निकली कांवड़ यात्राओं ने गलता तीर्थ से लेकर छोटी काशी की चारदीवारी तक पूरे माहौल को शिवमय कर दिया। हर तरफ बस हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे सुनाई दिए। बारिश की बूंदें गिरती रहीं...लेकिन कांवड़ियों के कदम नहीं रुके। सावन के दूसरे सोमवार से पहले छोटी काशी में भक्ति की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। किसी के चेहरे पर भोले की भक्ति थी... तो किसी के चेहरे पर कांवड़ यात्रा पूरी करने की खुशी। कंधों पर सजी कांवड़... हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वजा... और जुबां पर भोलेनाथ का नाम। सावन की फुहारों के बीच डीजे की धुन पर झूमते-नाचते कांवड़ियों की लकदक देखते ही बन रही थी। रविवार को 500 से अधिक कांवड़ यात्राएं शहर में निकली। दिनभर गलता तीर्थ कांवड़ियों की चहल-पहल से सराबोर रहा। हर तरफ भगवा रंग... शिव के जयकारे... और भक्ति में डूबे कांवड़िए नजर आए। इस बीच छोटी काशी की चारदीवारी भी भक्तों से अटी रही। कांवड़ यात्राओं के बीच हाथों में लहराता तिरंगा एक अलग ही संदेश दे रहा था। भोलेनाथ की भक्ति के साथ देश के प्रति प्रेम और सम्मान का भी भाव साफ नजर आया。 एक तरफ हाथों में तिरंगा... दूसरी तरफ भगवा ध्वजा... और बीच में शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति करते कलाकार। भक्ति और देशभक्ति का यह संगम सावन की बारिश में और भी खास बन गया। डीजे की धुनों पर झूमते कांवड़िए... बारिश में भी मुस्कुराते चेहरे... और भोले के नाम पर थिरकते कदम। ऐसा लग रहा था जैसे सावन की हर बूंद खुद महादेव का आशीर्वाद बनकर बरस रही हो। सावन के दूसरे सोमवार पर अब ये कांवड़िए अपने साथ लाए पवित्र जल से भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। जयपुर ही नहीं, पुष्कर सहित अन्य जगहों से भी कांवड़ यात्राएं जयपुर पहुंचेंगी। शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक की तैयारियां की जा रही हैं। झाड़खंड महादेव मंदिर में सहस्त्रघट के लिए दिल्ली, कोलकाता और सूरत के भक्तों की ओर से पहले ही बुकिंग करवाई जा चुकी है। आलम ये है कि पूरे दो महीने के लिए सहस्त्रघट की बुकिंग फुल हो चुकी है。 बहरहाल,बारिश की बूंदें... कंधों पर कांवड़... हाथों में तिरंगा... चेहरे पर मुस्कान और दिल में सिर्फ भोलेनाथ। सावन की फुहारों के बीच छोटी काशी में आज आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा। जहां हर रास्ता शिवमय नजर आया...हर चेहरा भक्तिमय नजर आया...और हर जुबां पर बस एक ही नाम था...हर-हर महादेव... बम-बम भोले.....
0
0
Report
Advertisement

राज ठाकरे कोकण दौरे पर, उद्धव के साथ नहीं लाने पर सवाल उठे

Ratnagiri, Maharashtra:Big ब्रेक खेड - रत्नागिरी.. राज ठाकरे एकटेच का कोकण दौऱ्यावर आले.. येताना उद्धव ठाकरेना सोबत का नाही आणलं.. दोघांनी एकदम मिळून खड्डे बघितले असते तर आणखी चांगला मेसेज गेला असता.. राज ठाकरेंना कोकणाचा एकदम पुळका आला मी त्यांना पुतणा मावशी म्हणणार नाही.. राज ठाकरेंमध्ये आम्ही बाळासाहेब ठाकरे बघतो.. याच्या आधी या संदर्भात कधी तुम्ही मुख्यमंत्र्यांना भेटला नाही किंवा संबंधित प्रशासनाला भेटला नाहीत.. अन्‍नी अचानक पावसामध्ये दौरा पिकनिकच्या माध्यमातून काढायचा हे तुम्हाला शोभत नाही.. याआधी या संदर्भात आम्ही सर्वांना अंगावर घेतलं होतं तसं तुम्ही अंगावर घेऊन जे जे आडवे जातात त्यांची नावे सांगा.. तुम्ही नाव गुलदस्तात ठेवून घाबरताय कुणाला.. ज्या ज्या राजकारणांची ठेकेदारांची संबंध असल्याचे नाव तुम्ही जाहीर करा.. जोपर्यंत रस्त्याचे काम संपलेलं नाही प्रवाशांचे हाल संपत नाही तोपर्यंत टोल लावू नयेत किंवा वसूल करू नयेत.. रामदास कदम
0
0
Report

बूंदी नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी

Jaipur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां बूंदी बूंदी। नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित दावेदारों की सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और क्षेत्र में पकड़ को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की。 बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की राजनीतिक सक्रियता और जनाधार को लेकर चर्चा हुई। पार्टी स्तर पर जिताऊ, टिकाऊ और मजबूत दावेदारों की नब्ज टटोली जा रही है। पार्टी की रीति-नीति में विश्वास रखने वाले योग्य और ईमानदार कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर जोर रहेगा। वहीं पार्टी नेतृत्व की ओर से यह भी स्पष्ट संकेत दिए गए कि संगठन के साथ विश्वासघात करने और पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वाले लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संभावित प्रत्याशियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top