icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँची काम्या मिश्रा, राहत सामग्री व सेनिटरी पैड बांटीं

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने आम जन जीवन को सकते में डाल दिया है, वहीं अब इनको मरहम लगाने के लिए कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अपनी सहभागिता दिखाते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के एक इलाके में नजर आया पूर्व एस पी और वर्तमान भोजपुर एस पी अवधेश दीक्षित की पत्नी काम्या मिश्रा बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँच कर राहत सामग्री बांटती नजर आईं। काम्या मिश्रा ने जरूरत की चीजें जो इस आपदा के समय में काम आए वो सामग्री और औरतों के लिए इस पैकेट में सेनिटरी पैड भी बांटा है। काम्या मिश्रा ने लोगों के बीच उनका हाल जाना और सचेत रहने की भी सलाह दी। इस दौरान काम्या मिश्रा मीडिया के कैमरों से बचती नजर आई और कैमरे पर कुछ भी कहने से इन्कार किया। काम्या मिश्रा के इस कार्य को भोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित आम जनता ने काफी सराहा है। काम्या मिश्रा काफी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़हरा पहुंची थी।
0
0
Report

जलखरिया में एक रात में पांच घरों की चोरी, पुलिस गश्ती पर सवाल

Jamui, Bihar:जमुई के चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटारपहड़ी पंचायत के जलखरिया गांव में गुरुवार की देर रात बेखौफ चोरों ने एक साथ पांच घरों को निशाना बनाकर पुलिस गश्ती व्यवस्था की पोल खोल दी। चोरों ने घरों की कुंडी और ताले काटकर करीब 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कांसा-पीतल के बर्तन और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। दुर्गापूजा से ठीक पहले हुई सिलसिलेवार चोरी से पूरे इलाके में दहशत है। पीड़ित फूलदेव दास ने बताया कि रात करीब 12:30 से 2 बजे के बीच परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुसे और पेटी-बक्से खंगाल डाले। चोर 14 भरी चांदी, सोने के कान के आभूषण, नथिया, लॉकेट, पूजा के खर्च के लिए रखे 30 हजार रुपये नकद, स्मार्ट वॉच, मोबाइल और बर्तन समेत अन्य सामान ले गए। उनकी पत्नी बबीता देवी ने बताया कि करीब 2 बजे आहट से नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला था और घर का सामान गायब था। इसी गांव के संजय दास के घर से करीब 15 भरी चांदी, सोने की चेन, लॉकेट, मंगलसूत्र, अंगूठी और नकदी चोरी हुई। वंश दास के घर से 10 भरी चांदी, 12 हजार रुपये नकद और कपड़े, जबकि विद्यालय के समीप स्थित तूफानी दास के घर से जेवरात, 15 हजार रुपये नकद और कपड़े चोरी कर लिए गए। इसके अलावा प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया गया, लेकिन बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। लिहाजा, एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में पुलिस की रात्रि गश्ती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने घटना से महज दो दिन पहले सभी संबंधित थानों को पत्र भेजकर रात्रि गश्ती तेज करने का आग्रह किया था। इसके बावजूद चोरी की बड़ी वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो महीने पहले भी इसी गांव में चोरी की घटना हुई थी। जलखरिया में चोरी के बाद बदमाशों ने समीपवर्ती गांव फरीयताडीह में भी धावा बोला। वहां खटपट की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण जाग गए। इसके बाद लोगों ने एकजुट होकर घेराबंदी की और चोरों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास ने कहा कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले ही रात्रि गश्ती बढ़ाने के लिए पत्र दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद चोरी की इतनी बड़ी वारदात हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है तथा इलाके में रात्रि गश्ती को और सख्त किया गया है। उन्होंने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी का भरोसा दिया। बाइट......अमीर दास, पीड़ित बाइट.......बबीता देवी, पीड़ित बाइट.......चंद्रिका देवी, पीड़ित
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

खरखौदा में रंगदारी धमकी के बाद फायरिंग, मुठभेड़ में दो घायल

Sonipat, Haryana:सोनीपत के खरखौदा में 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के बाद एक व्यक्ति के कार्यालय पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने संदिग्ध युवकों का पीछा किया, जिसके दौरान हरसाना गांव की सीमा में NH-334B पर पुलिस टीम और युवकों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रात करीब सवा 9 बजे वार्ड नंबर-1 निवासी दीपक पुत्र नरेश कुमार के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को नंदू के मुकदमे में वार बताते हुए 2 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने अगली कॉल में पैसे देने की जगह बताने की बात कही। लगभग आधे घंटे बाद, दीपक के खांडा रोड स्थित कार्यालय पर रहने वाले अजय ने फोन कर बताया कि बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बजाज सिटी-100 मोटरसाइकिल, जिस पर लाल पट्टी थी, पर सवार दो युवकों ने कार्यालय पर फायरिंग की है। मौके पर कार्यालय के गेट और दीवार पर गोलियों के निशान मिले तथा एक खाली खोल बरामद हुआ। सूचना के बाद पुलिस और FSL टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध युवकों का पीछा किया। हरसाना गांव की सीमा में NH-334B पर हुई मुठभेड़ में अंकित निवासी भटाना, हाल सोनीपत और हर्ष निवासी लहराड़ा गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए CHC खरखौदा लाया गया। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन देशी पिस्टल बरामद होने की सूचना है। पुलिस द्वारा रंगदारी की धमकी, कार्यालय पर फायरिंग और मुठभेड़ की घटना को लेकर जांच की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

दुमका में बैंक यूनियन हड़ताल: प्रमुख शाखाओं में सेवाएं प्रभावित

Dumka, Jharkhand:दुमका देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में दुमका के स्टेट बैंक के मेन ब्रांच के सामने बैंक कर्मी हड़ताल पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारा लगाया । दुमका के सभी बैंक कर्मी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर बैठे । बैंक कर्मियों ने बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिव्यय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI व्यवस्था की समीक्षा पर बिचार करने की मांग रखी। बैंक के हड़ताल के कारण खासकर बैंक शाखाओं में होने वाले सामान्य कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, KYC और अन्य शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हैं। हालांकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल और स्वचालित सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध है।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की यात्रा; बीजेपी सेवा संकल्प अभियान की घोषणा

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को आशीर्वाद के दीप कार्यक्रम होगा। इसके तहत लाभार्थी परिवार अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देंगे। मंत्री ने बताया कि दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों के बीच दीप वितरण किए जाएंगे।
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान से यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच जन-जन तक

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (DCM, Uttar Pradesh) & Daya Sankar On Seva Sankalp Abhiyan / UP Healthcare System / Akhilesh Yadav's Reservation Remarks उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सेवा संकल्प अभियान पर कहा, "आज स्वास्थ्य विभाग के तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए जो 17 सितंबर से शुरू होगा और 17 अक्तूबर को समाप्त होगा, प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को, प्रधानाचार्य गण, जितने भी संस्थान हैं उनके निदेशक व चांस्लर्स के साथ हमने बड़ी बैठक की है। सेवा संकल्प अभियान को हम धरातल पर उतारेंगे और केंद्र-प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों को हम जन-जन तक पहुंचाएंगे। इसके तहत हम प्रदेश में सबसे बड़ी मुहिम चलाएंगे कि प्रदेश में यदि कोई भी व्यक्ति हेल्थ कैंप के माध्यम से उपचार लेना चाहे तो आए। वहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी... इसके अलावा रक्त दान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे...इस संबंध में हमने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हमारे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं... सभी लोगों ने मिल-जुलकर बड़ी बैठक की है कि हम सभी सेवा संकल्प अभियान को धरातल पर उतारेंगे और जन-जन को इससे जोड़ेंगे।" लखनऊ ब्रेकिंग ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनसेवा का अभियान बनाएगा स्वास्थ्य विभाग, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगी व्यापक गतिविधियां: ब्रजेश पाठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी चिकित्सा अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। 17 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से रक्तदान शिविर लगेगा। 17 सितंबर को प्रत्येक स्वस्थ केंद्र पर आशीर्वाद का दिया शाम 7:00 बजे प्रज्वलित किया जाएगा। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों के अधिकारियों को डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन दिए निर्देश। शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी की तैनाती के दिए निर्देश। ऑनलाइन बैठक में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह उपस्थित रहे। इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिप्टी सीएम लखनऊ में करेंगे सम्मानित। सभी जिलों के सीएमओ को इस अभियान के अंतर्गत मॉडल अधिकारी बनने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंदों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा। अभियान को केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला तक सीमित न रखते हुए इसे आम नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और उनके सकारात्मक परिणामों को पहुंचाने का माध्यम बनाया जाएगा। प्रत्येक गतिविधि के लिए नोडल अधिकारी, स्थान, तिथि, लक्ष्य एवं उत्तरदायित्व पहले से निर्धारित किए जाएंगे तथा अभियान की नियमित समीक्षा जिला स्तर पर की जाएगी। अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर तथा अन्य जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों एवं परिवर्तनकारी कार्यों को भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार की जानकारी मिल सके। प्रत्येक चिकित्सा शिक्षा संस्थान एवं जिले से सत्यापन योग्य स्वास्थ्य संबंधी सफलता की कहानियों को चिन्हित किया जाएगा। इनमें आयुष्मान एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से मिले लाभ, अस्पतालों में नई सुविधाएं, मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, गंभीर रोगों का सफल उपचार, टीकाकरण, कैंसर/टीबी सहित विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विषय शामिल होंगे। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रस्तावित तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय सहयोग करेगा। कार्यक्रमों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, टीकाकरण, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने की भी योजना है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में 5 से 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इन शिविरों में स्वास्थ्य मेले भी लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मेलों को महज औपचारिक आयोजन न रखते हुए कार्ययोजना के अनुरूप विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। वर्चुअल बैठक में डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों और सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे तथा जनसेवा, स्वास्थ्य सुरक्षा और जनकल्याण की भावना को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top