151204
कोटकपूरा में औलख गांव में 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से ली गई जान
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा के गांव औलख में एक 45 वर्षीय सुखप्रीत कौर काम पर जाते समय गुरप्रीत सिंह गोरा नामक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने का शिकार हुईं। घायल महिला को पहले कोटकपुरा सिविल अस्पताल और फिर फरीदकोट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी जान चली गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। आरोपी फरार है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजारीबाग में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी छापेमारी, 40 लीटर शराब बरामद
Hazaribagh, Jharkhand:उपायुक्त हजारीबाग हेमंत सती के सघन छापामारी के आदेश के आलोक में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में अवैध शराब के विनिर्माण के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में बरही अंचल अंतर्गत पदमा पुलिस थाना क्षेत्र में दरजीचक जुहू, कुटीपिसी तथा पिंडारपुर में उत्पाद छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान कुल 03 अवैध चुलाई शराब की भट्ठी को पूर्णतया ध्वस्त किया गया । छापेमारी में कुल 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया तथा किण्वित जावा-महुआ करीब 3400 किलोग्राम घटनास्थल पर विनष्ट हुआ । अवैध चुलाई शराब भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।0
0
Report
जोधपुर पहुंचे मंत्री शेखावत: निकाय चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली से जोधपुर पहुंचे एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नई शुरू हो रही फ्लाइट को लेकर कहा कि अभी तो शुरुआत हुई है और कई फ्लाइट आएगी निकाय चुनाव से जुडे एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जोधपुर और राजस्थान के सभी निकायों में विजई होने वाली है डबल इंजन की सरकार ने पिछले ढाई 3 साल से जिस तरीके से काम किया है मैं पुरुष पूरे भरोसे से कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में एक बार फिर एक प्रचंड बहुमत से एक प्रतिमान स्थापित करते हुए जीतेगी स्थानीय सरकार के चुनाव में निश्चित रूप से अधिक दावेदार होते हैं दावेदारों की संख्या अधिक होना लोकतंत्र में लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था समतावान कार्य करता दोनों की संख्या पार्टी में जिस तरीके से बढ़ रही है मुझे लगता है कि इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना चाहिए युवाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं से को प्राथमिकता दी है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी 46 साल के है इस लिए मुझे लगता है ये प्रशन बेईमानी हो गया है राहुल गांधी पर बोला हमला राहुल गांधी जी को हिंदू धर्म सनातन सनातन संस्कृति सनातन के गौरव सनातन के विचार के प्रति कितनी जानकारी है उनके एक स्टेटमेंट से उनके सनातन जो समुद्र तल से भी ज्यादा गहरा है उनकी जानकारी कितनी है यह एक सबसे समझ में आ जाता है बाईट गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री0
0
Report
जयपुर समेत 309 निकायों में नामांकन कल से, तीन दिन का मौक़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सहित प्रदेश की 309 निकायों के 10 हजार 245 वार्डों के लिए नामांकन की कल से प्रकिया शुरू होगी...जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने जयपुर नगर के 150 वार्डों के लिए 15 नामांकन केंद्र और दो नगर परिषद के लिए दो नामांकन केंद्र और 16 नगरपालिकाओं में 690 वार्डों के लिए नोमिनेशन केंद्र तय कर दिए हैं......जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों को 10-10 वार्ड के 15 समूहों में बांटा है। प्रत्येक समूह की जिम्मेदारी एक रिटर्निंग अधिकारी को दी गई है। इनके साथ सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी लगाए गए हैं। नामांकन लेने से लेकर आगे की चुनावी प्रक्रिया तक की जिम्मेदारी संबंधित आरओ की रहेगी। आइए आपको बताते हैं कहां किस वार्ड निकाय का प्रत्याशी कर सकता नामांकन दाखिल.........जयपुर नगर निगम के लिए यहां भरे जाएंगे नामांकन वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 05, वी.के.आई., सीकर रोड। वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वी.के.आई. एरिया, मुरलीपुरा। वार्ड संख्या 21 से 30 के लिए नगर निगम झोटवाड़ा जोन ऑफिस, खिरणी फाटक, झोटवाड़ा। वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम), खातीपुरा वार्ड संख्या 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर। वार्ड संख्या 51 से 60 के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर। वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए कमरा नंबर 45, कलक्ट्रेट। वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए नगर निगम जगतपुरा जोन उपायुक्त ऑफिस, नन्दपुरी अंडरपास मालवीय नगर। वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए नगर निगम मालवीय नगर जोन ऑफिस, नई विधानसभा के पास लालकोठी। वार्ड संख्या 91 से 100 के लिए नगर निगम सिविल लाइंस जोन ऑफिस, टेक्नोलोजी पार्क के पास शास्त्री नगर। वार्ड संख्या 101 से 110 के लिए एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद कार्यालय बनीपार्क। वार्ड संख्या 111 से 120 के लिए नगर निगम पार्ट-2, जलेबी चौक हवामहल के पीछे। वार्ड संख्या 121 से 130 के लिए कमरा नंबर 26, कलक्ट्रेट बनीपार्क। वार्ड संख्या 131 से 140 के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क। वार्ड संख्या 141 से 150 के लिए नगर निगम हवामहल-आमेर जोन ऑफिस, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक हवामहल के पीछे। नगर परिषद के लिए यहां व्यवस्था शाहपुरा नगर परिषद के लिए उपखण्ड कार्यालय शाहपुरा (न्यायालय कक्ष) कमरा न. 10 चौमूं नगर परिषद के लिए उपखण्ड कार्यालय चौमूं (न्यायालय कक्ष) कमरा न. 2 नगर पालिकाओं के लिए यहां की व्यवस्था नगरपालिका के लिए यहां होंगे नामांकन दूदू के लिए उपखण्ड कार्यालय दूदू (इजलास कक्ष) किशनगढ़ रेनवाल के लिए उपखण्ड कार्यालय किशनगढ़ रेनवाल (इजलास कक्ष) जोबनेर के लिए उपखण्ड कार्यालय जोबनेर बस्सी के लिए उपखण्ड कार्यालय बस्सी (इजलास कक्ष) सांभरलेक के लिए उपखंड कार्यालय सांभरलेक न्याय कक्ष-प्रथम वाटिका के लिए सामुदायिक केन्द्र का कमरा नंबर-1 चाकसू के लिए उपखण्ड कार्यालय चाकसू न्यायालय कमरा न. 7 जमवारामगढ़ के लिए उपखण्ड कार्यालय जमवारामगढ़ (इजलास कक्ष) फागी के लिए उपखण्ड कार्यालय फागी (इजलास कक्ष) नरैना के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नरैना का कमरा न. 1 फुलेरा के लिए नगरपालिका फुलेरा का कमरा न. 1 मनोहरपुर के लिए उप तहसील मनोहरपुर का न्यायालय कक्ष बगरू के लिए उप तहसील बगरू का उप तहलसीदार कक्ष कांोता के लिए नगर पालिका कांोता का कमरा न. 1 खेजरोली के लिए नगर पालिका खेजरोली का कमरा न. 1 कालाडेरा के लिए आर.एल. सहरिया पी.जी. महाविद्यालय कालाडेरा के प्रशासनिक भवन का कमरा न. 24 इस बार नहीं होगी होम वोटिंग की सुविधा ये रहेगा निकाय चुनाव का शेडयूल 27 से 31 अगस्त तक नामांकन की प्रकिया होगी। नामांकन के मिलेगा सिर्फ तीन दिन का समय। 27, 29 और 31 अगस्त को हो सकेंगे नामांकन दाखिल। 28 अगस्त तो रक्षाबंधन,30 अगस्त को रविवार का अवकाश। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की होगी स्क्रूटनी। 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लेने की तारीख। 4 सितंबर को होगा चुनाव चिन्हों का आवंटन। पहले चरण में 9 और दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग। 14 सितंबर को होगी मतगणना। बहरहाल, भले ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियो के पत्ते नहीं खोले हो लेकिन जिला निर्वाचन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं......नामांकन के तीन दिन में टिकट की खुशी, बगावत की आहट और निर्दलीय दावेदारी सब कुछ नजर आएगा। लेकिन पर्चा भरने से पहले प्रत्याशीों को अपने वार्ड का नामांकन केंद्र जरूर जांचना होगा... क्योंकि चुनावी जंग भले ही वार्ड में लड़ी जाएगी, लेकिन उसकी पहली एंट्री नामांकन केंद्रों में से किसी एक पर ही होगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर。0
0
Report
Advertisement
12 साल में मंत्री राव इंद्रजीत ने क्या किया? जवाब मांग रहे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:राव इंद्रजीत साहब पहले भी मंत्री थे आज भी मंत्री हैं 12 साल में इन्होंने क्यों नहीं कुछ किया 12 साल पहले ऐसा क्यों नहीं आपने सुना गुड़गांव ऐसा शहर बनाया था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है निकासी का काम क्यों नहीं किया सिटिंग मेंबर है पार्लियामेंट में केंद्र में सरकार है 12 साल से बीजेपी की सरकार है क्यों नही किया सिस्टम ठीक0
0
Report
फरीदाबाद के नंबर-1 मार्केट में जूते की दुकान पर तोड़फोड़, पुलिस शुरू की जांच
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद की एक नंबर मार्केट में जूते की दुकान पर की तोड़फोड़ दर्जन भर लोगों ने लाठी डंडों से दुकान में रखे सामान को तोड़ा RK फुटवियर की दुकान पर दर्जन भर लोगों ने लाठी डंडे से की तोड़ फोड घटना में एक युवक घायल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम कर रही मामले की जांच मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है जम के वायरस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को पुलिस कंगाल रही है और सीसीटीवी के आधार पर पहचान की जा रही है0
0
Report
फरीदाबाद में पटवारी-कानूनगो हड़ताल सातवें दिन जारी, सरकार से मांगों का ज्ञापन
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, डीसी कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन फरीदाबाद. में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर पटवारियों ने बुधवार को फरीदाबाद के डीसी कार्यालय पहुंचकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा और मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई। पटवारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लागू किया गया नया सॉफ्टवेयर बिना पर्याप्त तैयारी के लागू किया गया है, जिसके चलते उन्हें काम करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पटवारियों का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर की तकनीकी दिक्कतों के कारण राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसका सीधा असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है, जिन्हें अपने जरूरी दस्तावेज और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पटवारी एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पटवारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से लगातार बातचीत के जरिए समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। एसोसिएशन के प्रधान ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगों को जल्द नहीं मानती है तो उनका धरना और आंदोलन आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन समाप्त करने पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, पटवारी और कानूनगो की हड़ताल के चलते आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व विभाग से जुड़े कई काम प्रभावित होने के कारण लोगों को अपने कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि सरकार और पटवारी-कानूनगो एसोसिएशन के बीच कब तक सहमति बनती है और हड़ताल कब समाप्त होती है।0
0
Report
Advertisement
ग्लासगो 2026: हरियाणा के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत *पंचकूला में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन* आज हमारे सामने हरियाणा के खेल सितारे बैठे हैं जिन्होंने ग्लासगो में अपने दमखम और प्रतिभा का डंका पूरी दुनिया में बजाया आज हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा है- मुख्यमंत्री हरियाणा की मिट्टी की सबसे बड़ी खासियत यही के यहां खेतों में सिर्फ अन्न नहीं उगता यहां चैंपियन भी पैदा होते हैं ग्लासगो में तिरंगा ऊंचा करने वाले हरियाणा के पदक विजेताओं और प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी का दिल से अभिनंदन- मुख्यमंत्री ओलंपिक खेलों में आप जैसे खिलाड़ियों के बलबूते हम भारत को दुनिया की बड़ी खेल शक्ति के रूप में उभरते देखेंगे 23 वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर चौथा स्थान किया प्राप्त इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 122 खिलाड़ियों में 24 खिलाड़ी हरियाणा के- मुख्यमंत्री हमारे खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीत कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता कि साबित इनमें सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल- मुख्यमंत्री कुल 11 में से 6 पदक बेटियों के नाम जिनमें पांच स्वर्ण पदक मुक्केबाजी रिंग में भारत के 7 स्वर्ण पदकों में से 6 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते खिलाड़ी जब देश के लिए खेले तो उसे यह चिंता नहीं होनी चाहिए कि खेल के बाद उसका भविष्य क्या होगा- मुख्यमंत्री हमारी नीतियां केवल पदक तक सीमित नहीं हम खिलाड़ी को सम्मान, सुरक्षा और अवसर तीनों देने का कर रहे हैं प्रयास सरकारी सेवाओं के अवसर, खेल अकादमी, खेल नर्सरी, प्रशिक्षण सुविधा और आधुनिक खेल ढांचे का निरंतर विस्तार इसी सोच का प्रमाण आज 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं- मुख्यमंत्री पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 17544 खिलाड़ियों को 742 करोड रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी हमने अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के मासिक मानदेय में भी की बढ़ोतरी 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 तथा 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2 हजार मासिक छात्रवृत्ति देने का किया प्रावधान पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग 1100 करोड रुपए की राशि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर की खर्च- मुख्यमंत्री ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लगभग 10 करोड रुपए की लागत से राष्ट्रीय स्तर का ए स्टार उन्नत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र किया स्थापित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत को मिली आज ग्लासगो में अपने तिरंगा ऊंचा किया आने वाले वर्षों में हमें विश्वास किया आप ओलंपिक के पोडियम पर भी तिरंगा ऊंचा करेंगे- मुख्यमंत्री0
0
Report
बलिया GRP ने कोच अटेंडेंट को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया GRP ने कोच अटेंडेंट को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार। बताया गया कि बलिया जीआरपी ने प्लेटफार्म नम्बर एक से कोच अटेंडेंट राहुल कुमार राम को एक पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया। बैग में अवैध अंग्रेजी शराब मिली जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 हज़ार बताई जा रही है। वही गिरफ्तार कोच अटेंडेंट राहुल कुमार राम ने बताया कि वह ट्रेन नंबर 15116 गरीब नवाज़ एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट का काम करता है और मौका पाकर यूपी से गुजरने वाली ट्रेनों के माध्यम से शराब लेकर लगभग दोगुनी कीमत पर बिहार राज्य में बेचता है। इस बार भी शराब तस्करी के लिए अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा था लेकिन इस बार पकड़ा गया। गिरफ्तार कोच अटेंडेंट राहुल कुमार राम बिहार राज्य के भागलपुर का निवासी है।0
0
Report
विधायक ने माँ की तबीयत देखते हुए जगतार सिंह हवार की पैरोल पर विचार की मांग
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਿੰਡ ਹਵਾਰਾ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਦੇ ਬਿਮਾਰ ਮਾਤਾ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਮੰਡੋਲੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹਨ۔ ਮਾਤਾ ਦੀ ਨਾਜ਼ੁਕ ਸਿਹਤ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਡਾ. ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਹਮਦਰਦੀ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਮਾਂ ਦੀ ਆਪਣੇ ਪੁੱਤਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਦੀ ਤੜਪ ਅਤੇ ਇਸ ਦਰਦ ਨੂੰ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਬਿਆਨ ਕਰਨਾ ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੈ। ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖ ਕੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 10 ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਆਪਣੀ ਬਿਮਾਰ ਮਾਤਾ ਦੇ ਕੋਲ ਰਹਿ ਸਕਣ ਅਤੇ ਇਸ ਔਖੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਦੇਖਭਾਲ ਕਰ ਸਕਣ। ਡਾ. ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਨੁੱਖੀ ਹਮਦਰਦੀ ਅਤੇ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ ਪੈਰੋਲ ਦੇਣ 'ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਆਪਣੀ ਬਿਮਾਰ ਮਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਰਹਿ ਸਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਂ ਦੀ ਦੁਆ ਨੂੰ ਦੁਨੀਆਂ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਦੌਲਤ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹੇ ਔਖੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਹੋਣਾ ਬਹੁਤ ਮਹੱਤਵ ਰੱਖਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਵੱਲੋਂ ਮਾਤਾ ਜੀ ਦੀ ਚੰਗੀ ਸਿਹਤ, ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਅਤੇ ਲੰਮੀ ਉਮਰ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ।0
0
Report
Advertisement
फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, ट्रक ने मारी टक्कर
Fatehgarh Sahib, Punjab:फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत, माथा टेककर चंडीगढ़ लौट रहे थे दोनों, ट्रक की टक्कर से मौके पर गई जान फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसे में चंडीगढ़ निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मवीर सिंह और उनकी पत्नी शशि बाला के रूप में हुई है। दोनों अपनी स्कूटी पर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ स्थित अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, जब दोनों गांव आलमपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना बस्सी पठाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी हरपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
Washim शहर में ईद मिलाद-नबी का भव्य जश्न, मिरवणूक से उत्साह
Washim, Maharashtra:अँकर:वाशिम शहरात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मोठ्या उत्साहात आणि धार्मिक वातावरणात साजरा करण्यात आली. ईद निमित्ताने शहरातील नगीना मस्जिद परिसरातून भव्य मिरवणूक काढण्यात आली. मिरवणुकीत मोठ्या संख्येने मुस्लिम बांधवांसह लहान मुलांनी उत्साहाने सहभाग घेतला. यावेळी शहरातील नागरिकांनीही या मिरवणुकीचे विविध ठिकाणी स्वागत करत जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबीचा आनंद साजरा केला. यावेळी मोठ्या संख्येने मुस्लिम बांधवांनी तसेच लहान मुलांनी मिरवणुकीत सहभाग नोंदविला.0
0
Report
कांग्रेस के महंगाई बयान पर भाजपा का पलटवार: निर्णय जल्द
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मंत्री विजय शाह के मामले में कांग्रेस के बयान पर बीजेपी का पलटवार भाजपा प्रवक्ता विवेक गुप्ता का बयान अभी मामला न्यायालय में है सरकार के शीर्ष नेतृत्व इस पर निर्णय लेगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अवलोकन के बाद कुछ कहा जा सकेगा कैबिनेट एक्ट के प्रावधान के तहत फैसला लिया गया फैसले के अनुसार कार्रवाई होगी मीडिया में बने रहने के लिए जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा उनके पत्र की सच्चाई से कोई लेन देन नहीं कांग्रेस के मंहगाई वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता विवेक गुप्ता का पलटवार महंगाई बढ़ाना एक अस्थाई फेस है कांग्रेस को अपना जमाना याद करना चाहिए इस महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा सरकार इस दिशा में काम कर रही चयनित शिक्षकों के आंदोलन पर बोले भाजपा प्रवक्ता विवेक गुप्ता सभी कर्मचारियों के लिए फ्रेंडली नीति सरकार ने बनाई है शिक्षक वर्ग से संवाद किया जा रहा है शिक्षकों की समस्या का समाधान किया जाएगा कर्मचारियों के हित के लिए सरकार संकल्पित है आवासीय क्षेत्र में कमर्शियल एक्टिविटी का मामला बीजेपी प्रवक्ता विवेक गुप्ता का बयान सरकार के संज्ञान में मामला है सरकार इस पर काम कर रही है इस पर सरकार जल्द निर्णय लेगी बाइट भाजपा प्रवक्ता विवेक गुप्ता0
0
Report
Advertisement
पीसी शर्मा के बयान से राजनीतिक घमासान: कोर्ट फैसले का इंतजार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान मंत्री विजय शाह पर अभियोजन चलाने की अनुमति नहीं देने पर बोले पीसी शर्मा कर्नल सोफिया, जो ऑपरेशन सिंदूर में एक मुख्य भूमिका उन्होंने निभाई थी, उनको आतंकवादियों की बहन कहा था मैं समझता हूँ इससे बड़ा देशद्रोह की बात नहीं हो सकती जो लड़ रहे थे पाकिस्तान से, उनकी सेनाओं से, उनको आतंकवादियों की बहन कहना—यह देशद्रोह का मामला है और कैबिनेट इनको बचाएगी, गवर्नर साहब भी इनको बचाएंगे लेकिन हमें उम्मीद है कोर्ट से, सुप्रीम कोर्ट से, 31 तारीख को, 31 अगस्त को जो उनका फैसला आएगा उससे हमें पूरी उम्मीद है और विश्वास है कि वो फैसला देंगे और इनको कैबिनेट से जाना पड़ेगा। लगातार बढ़ती महंगाई पर सरकार साधा निशाना शक्कर... चीनी... प्याज... यह लगातार महंगा हो रहा है आज 70-75 रुपये किलो, जो 20-25 रुपये होती थी शक्कर त्योहार के टाइम, राखी है कल-परसों और गणेश जी का त्योहार आने वाला है, तमाम त्योहार आने वाले हैं, उससे बढ़ रही एक चीज़ और की इन्होंने, जो इम्पोर्ट हो रहा था उसकी डेट बढ़ा दी जो चीनी का इम्पोर्ट होता था, वह इम्पोर्ट की भी तारीख बढ़ा दी जिससे यह व्यापारियों को फायदा मिले, पूरा का पूरा व्यापारियों को फायदा मिले सब्जी बाकी सब चीजें तो महंगी हो ही रही हैं, लेकिन प्याज और शक्कर, इससे परेशान हैं. 98 में यह प्याज हुआ था 100 रुपये किलो, यह शक्कर होने जा रहा है 70 रुपये किलो जिस तरह से 98 में इनका सफाया हुआ था उसी तरह से प्रदेश से लेकर देश तक इस बार भी होगा。 चयनित शिक्षकों के आंदोलन पर बोले कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मैं वर्ग दो और वर्ग तीन के शिक्षक से मिलकर आया हूं नरेंद्र राजपूत 5 दिन से भूख हड़ताल है, पानी नहीं पिया था, उसको कल पुलिस ने अस्पताल में भेजकर उपवास तुड़वाया वर्ग एक के लोग भी बैठे हुए हैं पूरे देश में यही चल रहा है पूरे मध्य प्रदेश में अधिकतर स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं लेकिन शिक्षकों को अपॉइंट नहीं कर रहे हैं सिंगरौली में बीजेपी विधायक के फायर ब्रिगेड से गाड़ी धुलवाने पर बोले यह विधायक हों या भारतीय जनता पार्टी... यह गाड़ी तो फ़ायर ब्रिगेड से धुलवा लें आने वाले समय में जनता इनकी धुलाई करेगी पूरी ताकत से धुलाई करेगी और यह साफ़ होंगे निगम की सीलिंग पर व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन पर बोले पीसी शर्मा भोपाल का मास्टर प्लान लाना चाहिए, इन सबका सलूशन एक है— मास्टर प्लान उसमें लैंड यूज़, कमर्शियल लैंड यूज़ व्यावसायिक आवासीय करें, मिक्स करें यह सब जब तक नहीं करेंगे और कांग्रेस पार्टी की सरकार में बन गया था, जयवर्धन सिंह मंत्री थे अगर 15 दिन, 1 महीने सरकार रह जाती तो मास्टर प्लान आ जाता और यह समस्या जो आज आ रही है, नहीं आती इस सब के लिए मध्य प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है निश्चित तौर पर इनका सलूशन निकालना चाहिए मैं आगे आने वाले समय में इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कि इसका क्या सलूशन है, वह बताऊंगा बाइट पूर्व मंत्री पीसी शर्मा0
0
Report
भोपाल में सीलिंग विरोध: महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने व्यापारी प्रार्थना सभा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में सीलिंग कार्रवाई का विरोध जारी व्यापारी कर रहे मिंटो हॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा सीलिंग की कार्रवाई का विरोध और मास्टर प्लान लागू करने की मांग सामूहिक रूप से रामधुन का गायन कर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना और व्यापारियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मार्गदर्शन की कामना कर रहे व्यापारी。0
0
Report
गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से कर रहे हैं मुलाकात बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निकाय चुनाव में अपनी दावेदारी जताने पहुंचे0
0
Report
Advertisement
