Back
নামখানায় যুবকের ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, এলাকায় চাঞ্চল্য!
NGNakibUddin gazi
Jul 26, 2025 03:47:44
Jalabaria, West Bengal
এক যুবকের ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার
নকিব উদ্দিন গাজী
260725ZG_DH_NAMKHANA
সাত সকালে এক যুবকের ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়ালো এলাকায়। ঘটনাটি ঘটেছে দক্ষিণ ২৪ পরগনা নামখানা ব্লকের ফ্রেজারগঞ্জের বিজয়বাটি এলাকায়। বিজয় পাটি গ্রামের কষতলার কাছে একটি দোকানের বারান্দার আড়কাঠে গলায় ফাঁস লাগানো অবস্থায় ওই যুবককে দেখতে পান স্থানীয় বাসিন্দারা। খবর দেওয়া হয় ফ্রেজারগঞ্জ কোস্টাল থানায়। পুলিশ ঘটনাস্থলে এসে ওই যুবকের দেহ উদ্ধার করে নিয়ে যায় দ্বারিক নগর গ্রামীণ হাসপাতালে চিকিৎসক মৃত বলে ঘোষণা করে,তারপরে নিয়ে যাওয়া হয় ময়নাতদন্তের জন্য কাকদ্বীপ হাসপাতাল মর্গে পাঠিয়েছে।
পুলিশ সূত্রে জানা যায় ওই যুবকের নাম লাকি চক্রবর্তী, বাড়ি বেলানগর হাওড়া জেলায় ওই যুবককে বয়স ২৩ এর কাছাকাছি। পুলিশ পুরো ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে, তবে যুবকের এই মৃত্যুকে ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে বিজয়বাটি এলাকায়।।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Chandausi, Uttar Pradesh:
संभल जिले में चंदौसी तहसील की बनियाठेर थाने की पुलिस ने एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर छापेमारी कर होटल से एक प्रेमी जोड़े को संदिग्ध हालत में पकड़ा है ।
पुलिस की छापेमारी की दौरान होटल का संचालक फरार हो गया है , होटल में मौजूद कर्मचारी होटल में ठहराए गए प्रेमी जोड़े की आई डी पुलिस को नहीं दिखा सका .जिसके बाद पुलिस ने होटल में ठहरने वालो के रिकार्ड का रजिस्टर ,होटल में लगे सी सी टी वी कैमरे की फुटेज को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है .होटल से संदिग्ध हालत में पकड़े गए प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है ।
3
Report
जिले में 1 जून से आज दिनांक 26 जुलाई तक 737.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्जगत वर्ष इसी अवधि में हुई थी 512
RMRajendra Malviya
FollowJul 26, 2025 14:18:27Narmadapuram, Madhya Pradesh:
नर्मदापुरम/26,जुलाई,2025/ जिले में 1 जून 2025 से आज दिनांक 26 जुलाई को प्रात: 8 बजे तक जिले में 737.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में 512.1 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है कि 25 जुलाई से 26 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक तहसील नर्मदापुरम में 63.1 मिलीमीटर, सिवनीमालवा में 19.0 मिलीमीटर,
2
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJul 26, 2025 14:18:10Gurugram, Haryana:
下गुरुग्राम载 में पुलिस का अवैध घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा 下है...载 जिसकी वजह से घरों में काम करने वाली हाउस मेड और घर में का कूड़ा
1- 下गुरुग्राम载 में सेक्टर 52 की आरडी सिटी में रहने वाले लोग परेशान हो चुके 下हैं...क्योंकि载 इनके घरों में काम करने वाली मेड नहीं आ रही है और न ही घर का कूड़ा उठ रहा है
(( RD सोसाईटी के लोगों से बात की है))--
प्रवीण यादव, प्रेजिडेंट, RD सिटी, गुरुग्राम
जिनका कहना है की ये अभियान तो अच्छा है लेकिन ये सब हमे बिना बताए किया गया..अचानक से दिक्कत आई है...घर का कूड़ा नहीं उठ रहा था..जिसके बाद हम लोगों ने अपना स्टाफ लगाकर कूड़ा उठा रहे हैं...मेड भी नहीं आ रही है...प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है ))
2- सोसाईटी में काम करने वाली मेड से बात की है...जिनका कहना उनको डर लग रहा है...उनके कागज चेक हो रहे हैं..
3- हाउस मेड प्रोवाइड करवाने वाली कंपनी से बात की है...जिनका कहना है हमारे पास काम करने वाली करीब 150 हाउस मेड नहीं आ रही हैं वो डर गई हैं...
टिकटैक-- संजीत राय, डायरेक्टर, नारायण होम फेसिलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड
3
Report
RVRaunak Vyas
FollowJul 26, 2025 14:18:03Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas
bikaner
बीकानेर से खबर
साइबर टीम की बड़ी कार्यवाही,
मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत साईबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह में एक ओर बडा खुलासा,
साइबर ठगी के मुकदमे का परिवादी ही निकला आरोपी,
पुलिस थाना साईबर की साईबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही,
साईबर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य आरोपी गिरफ्तार,
गिरफ्तार आरोपी से प्रारभिंक पूछताछ में अन्य लोगो की भूमिका भी संदिग्ध,
गिरफ्तारशुदा आरोपी से गहनता से पुछताछ जारी और भी वारदाते खुलने की संभावना,
साइबर ठगी में शामिल मुख्य आरोपी धर्माराम जाट गिरफ्तार
अलग-अलग राज्यों में बैठे गैंग के सदस्यों से करता था ठगी
पीड़ितों के खातों से फ्रॉड से पैसे निकालकर करता था बंटवारा
बीकानेर की कई शाखाओं से ट्रांजैक्शन के मिले सबूत
आरोपी के खिलाफ पहले भी साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज
पुलिस पूछताछ में और भी नाम सामने आने की संभावना
एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में अधिकारी रमेश सर्वटा और साइबर टीम की कार्यवाही
1
Report
SPShivam Pratap Singh
FollowJul 26, 2025 14:17:39Delhi, Delhi:
ब्रेक: *बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया.*
कोषाध्यक्ष अजय माकन चेयमैन बनाए गए, लोकसभा सांसद सांसद प्रणीति शिंदे, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और कुनाल चौधरी को सदस्य बनाया गया.
3
Report
DSDurgesh Sharma
FollowJul 26, 2025 14:17:37Mandsaur, Madhya Pradesh:
मंदसौर के जनकुपूरा क्षेत्र में शुक्रवार को नगर पालिका की टीम द्वारा एक पुराने और जर्जर मकान के हिस्से को गिराया गया। यह कार्रवाई आगामी भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी को देखते हुए की गई, क्योंकि मकान की हालत इतनी खराब थी कि वह कभी भी गिर सकता था और आस-पास रहने वालों की जान को खतरा हो सकता था।
4
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJul 26, 2025 14:17:34Chapra, Bihar:
RAKESH/CHHAPRA
ANCHOR: जिले में फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नही है, परन्तु मानसून के आगमन के बाद संभावित बाढ़ के खतरों से बचने के लिए किसान नाव के निर्माण और उसके मरम्मत में जुट गए है, डोरीगंज से रिविलगज तक जगह जगह दियारा क्षेत्र के किसान अपने खेतो तक आने जाने के साथ बाढ़ के स्थिति में सरकार और प्रशासन को नाव उपलब्ध कराने के लिए अपने नाव की मरम्मत और निर्माण में जुट गए है, रिविलगज के जहाज घाट के साथ सरयू नदी तट पर नाव का निर्माण कर रहे है, किसानो ने बताया कि अभी मानसून सक्रिय नही है परन्तु मानसून के सक्रिय होने पर बाढ़ आना संभावित है जिसकी आदत हम लोगो को है, बाढ़ में अपने खेतों को देखने दियारा इलाके जाने के साथ बाढ़ के वक्त जिला प्रशासन को जरूरत के अनुरूप नाव की आपूर्ति कर लोगो को राहत पहुचाने के लिए इन नाव का उपयोग किया जाता है, नाव कई तरह के है मोटर वाली और छोटी नाव बिना मोटर वाली किसानों ने बताया कि स्वयं और समाज के हित मे वे हमेशा तत्पर रहते है, जिसके लिए बाढ़ से पूर्व तैयारी की जाती है मौके का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने
WT राकेश कुमार सिंह
3
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJul 26, 2025 14:17:08Jaipur, Rajasthan:
काशीराम चौधरी
लोकेशन - जयपुर
फीड - TVU 52
हैडर-
- जयपुर एयरपोर्ट पर दूसरी बार बम की धमकी
- एयरपोर्ट प्रशासन को दूसरी बार मिला मेल
- पहले सुबह 7:47 बजे आया था मेल
- दूसरी बार दोपहर 3:50 बजे मिला मेल
- एयरपोर्ट पर चलाया गया सर्च अभियान
- हालांकि नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध
एंकर
जयपुर एयरपोर्ट पर आज लगातार दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। एयरपोर्ट प्रशासन को पहला मेल सुबह मिला था। और फिर दोपहर बाद दूसरी बार एयरपोर्ट की मेल आईडी पर बम धमाकों की धमकी वाला मेल आया। इसके चलते एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। दूसरी बार के मेल में एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और 2 पर चार एक्सप्लोसिव डिवाइसेज लगे होने की बात कही गई। एयरपोर्ट पर इस दौरान जायजा लिया ज़ी मीडिया संवाददाता काशीराम चौधरी ने
3
Report
DSdevendra sharma2
FollowJul 26, 2025 14:16:53Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
@devendra_jpr
राजसमंद
द्वारकाधीश मन्दिर नाथद्वारा में हुआ अलोकिक सावन भादो मनोरथ,,
रिमझिम फुहारों के बीच प्रभु की विहंगम झांकी के हुए दर्शन,,
राजसमंद।
पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की तृतीय पीठ द्वारकाधीश की नाथद्वारा स्थित हवेली में विशेष मनोरथ के तहत फूलों के बंगले में ठाकुरजी को विराजित कर रिमझिम फूहरों के बीच प्रभु की विहंगम झांकी के दर्शन हुए। बता दें कि पीठाधीश वागीश कुमार महाराज के आशीर्वाद से नाथद्वारा में उष्णकाल की सेवा में विशेष मनोरथ के तहत भव्यातिभव्य सावन-भादों मनोरथ सम्पन्न हुआ। श्रीद्वारकाधीश प्रभु श्रीलालन के साथ फूलों से सजी कुञ्ज और फुहारों के बीच में बिराजमान हुए।कृत्रिम रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रभु की मनोहारी झांकी के विहंगम दर्शन किये। इ अवसर पर फूल-पत्तों से सजाई गई निकुंज के भीतर से चारों ओर लगाए गए फव्वारे के बिच व्रज-मण्डल में बिराजमान श्रीगिरिराजजी की सघन कन्दरा की दिव्य अनुभूति श्रद्धालुओं ने की।
जिला—राजसमंद
जिला संवाददाता—देवेंद्र शर्मा
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJul 26, 2025 14:16:46Churu, Rajasthan:
चूरू
विधानसभा- रतनगढ़
लोकेशन--रतनगढ़
संवाददाता- नवरतन प्रजापत
मोबाइल-9414776072
जमीन विवाद को लेकर नगरपालिका व पंचायत समिति प्रशासन आमने-सामने ,
चूरू। करीब दो हजार दरगज भूमि पर मालिकाना हक को लेकर रतनगढ़ में नगरपालिका व पंचायत समिति प्रशासन आमने-सामने है। दोनों ही विभाग इस भूमि पर अपना हक जता रहे हैं। मामले के अनुसार रतनगढ़ पंचायत समिति के पास करीब दो हजार भूमि का एक टुकड़ा है, जिस पर नगरपालिका एवं पंचायत समिति प्रशासन अपना-अपना हक जता रहा है। 1993 से चल रहा यह विवाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है और जिला कलेक्टर ने भी यथा स्थिति में रखने के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद बीती रात नगरपालिका प्रशासन ने जमीन को समतल करवाकर इसमें लगे झाड़-किंकर को हटाया है। घटना का पता चलने पर शनिवार को ग्रामीण जनप्रतिनिधि पंचायत समिति में एकत्रित हुए तथा नारेबाजी करते हुए नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने बताया कि उक्त भूमि पंचायत समिति की है, जबकि नगरपालिका रात के अंधेरे में यहां पहुंची और शनिवार व रविवार को छुट्टी का दिन देखकर यहां निर्माण करवाना चाहती है। जब इस संबंध में नगरपालिका ईओ डॉ सहदेव चारण से बात की, तो उन्होंने बताया कि उक्त भूमि नगरपालिका प्रशासन की है। पूर्व में वर्ष 2022 में पालिका ने इस भूमि में से कुछ जमीन पंचायत समिति को देकर उनकी बाउंड्री को सीधा करवाया था, लेकिन अब ये भूमाफिया से मिलकर पूरी जमीन हड़पना चाहते हैं। जबकि नगरपालिका प्रशासन यहां पर सरकारी आवास का निर्माण करवाना चाहती है।
बाइट _सरपंच व प्रतिनिधि .....1,2,3...
नवरतन प्रजापत
जी मीडिया चूरू
मो. 9414776072
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJul 26, 2025 14:16:25Sikar, Rajasthan:
लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर
रिपोर्टर लक्की अग्रवाल
9784203178
@lakkyagarwal78
सीआईएसएफ जवान की शहादत,जवान सुरेश महरिया का राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि,मोक्ष धाम में सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, विधायक सुभाष मील, सुभाष महरिया, बंशीधर बाजिया,महादेव सिंह खंडेला, भाजपा जिला मंत्री व यूडीएच मंत्री पुत्र अजय सिंह खर्रा,सेना के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर किया शहादत को नमन
पुत्र सुनील को सौंपा तिरंगा,बेटी मीनू सेल्यूट कर पिता दी अंतिम विदाई, सीआईएसएफ के छिंदवाड़ा में तैनात थे सुरेश महरिया
एंकरः श्रीमाधोपुर इलाके के जाजोद थाना क्षेत्र के लाडले का ड्यूटी के दौरान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपनी शहादत दी। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हुए सीआईएसएफ जवान सुरेश कुमार महरिया की शहादत पर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जवान सुरेश महरिया जाजोद थाना क्षेत्र के दीपाली कांसरड़ा गांव निवासी थे। वह छिंदवाड़ा के तामिया-परासिया मार्ग पर गाड़ी से उतरकर टॉयलेट के लिए पहाड़ी की ओर गए थे, इसी दौरान उनका पैर फिसला और वे 60 फीट गहरी खाई में जा गिरे। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आज सुरेश महरिया की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, जहां पहले रींगस भैरूजी मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंडेला विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने हाथों में तिरंगे लेकर भारत माता की जय व "वीर शहीद सुरेश अमर रहें" के नारे लगाए। पार्थिव देह के गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। शहीद की पत्नी संतोष देवी और बेटी मीनू पार्थिव देह को देख बेसुध हो गईं। मोक्षधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व किसान आयोग अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला, पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया, एसडीएम बृजेश गुप्ता, डिप्टी एसपी इंसार अली, तहसीलदार विवेक कटारिया, थानाधिकारी गिरधारीलाल डिगवाल सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सीआईएसएफ बटालियन आमेर कुण्डा 8 RB के जवानों ने शहीद को अंतिम विदाई दी और उनका तिरंगा पुत्र सुनील को सौंपा।
01_BITE-सुभाष मील विधायक खण्डेला
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJul 26, 2025 14:16:16Nagaur, Rajasthan:
डीडवाना- महिला को झांसे में लेकर 6 लाख 30 हजार रुपए की साइबर ठगी
डीडवाना जिला मुख्यालय का मामला, पुलिस में करवाया मामला दर्ज
18 से अधिक ट्रांजैक्शन के माध्यम से हुई साइबर ठगी
पाकिस्तानी नंबरों के आए फोन के बाद हुई दोस्ती, इंडिया आने का बोल कर ठगी राशि
एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की खबर से महिला ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से की लाखों रुपए की ठगी
एंकर- डीडवाना शहर में एक महिला को झांसे में लेकर लाखों रुपए की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है, अलग तरीके से इस साइबर ठगी को अंजाम दिया गया, जिसमें करीब 18 से अधिक ट्रांजैक्शन के माध्यम से पिछले 15 दिनों में 6 लाख से अधिक रुपए की साइबर ठगी महिला के साथ हुई है महिला को झांसे में लेकर इस साइबर ठगी को अंजाम दिया गया। साइबर ठगी को लेकर महिला ने एक शिकायत भी डीडवाना थाने में दी है, शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस के द्वारा अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है,
आपको बता दे की ठगी की घटना के बाद जिन ट्रांजैक्शन के माध्यम से जिन अकाउंट में पैसा गया उनकी जानकारी पर उन पेमेंट को होल्ड करवाने की कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन 15 दिन इस घटना को हो चुके हैं,15 दिन में यह 6 लाख से अधिक रुपए की साइबर ठगी महिला के साथ हुई है।
साइबर ठगी को लेकर सुमित्रा नामक महिला ने डीडवाना थाने में शिकायत दी है, शिकायत में महिला ने बताया कि मेरे फेसबुक अकाउंट से एक दोस्त से संपर्क हुआ था गलती से फेसबुक से उसके पास कॉल चला गया, इसके बाद उससे दोस्ती हो गई, दोस्ती होने के 15 दिन बाद वह मुझसे इंग्लैंड से इंडिया आने का बोला उसने मुझे व्हाट्सएप पर कॉल करके बताया कि मुझे एयरपोर्ट पुलिस ने पकड़ लिया मुझे बाहर निकालो। उसने मुझे ब्लैकमेल करके 15 दिन में छ लाख तीस हजार रुपए ऑनलाइन पेमेंट मंगवा लिया जिससे मानसिक डिस्टर्ब हो गई मैंने मेरे दोस्त राजू से उधार लेकर पेमेंट आगे किया है शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
साइबर ठगी के इस मामले में एक अलग बात निकलकर आई है, जिस दोस्त से महिला बात करती थी, उस दोस्त का नंबर पाकिस्तान का है, पाकिस्तान के नंबरों से महिला अपने फेसबुक के दोस्त से बात किया करती थी, और इसी दोस्त को एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की खबर से महिला ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से लाखों रुपए भेजे अलग-अलग खातों में पैसे भेजे गए। महिला को यह नहीं पता था कि यह एक पाकिस्तानी नंबर है, जिससे वह बात कर रही है वह व्यक्ति कहां का रहने वाला है उक्त व्यक्ति ने महिला को इंग्लैंड का रहने का बताया है।
बाइट 01 पीड़ित महिला
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowJul 26, 2025 14:16:07Satna, Madhya Pradesh:
सतना, मध्य प्रदेश के कोठी तहसील में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां नयागांव निवासी रामस्वरूप के नाम पर जारी आय प्रमाणपत्र में उनकी वार्षिक आय महज तीन रुपये दर्शाई गई। 22 जुलाई 2025 को तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी यह दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में छा गया। हालांकि, तहसीलदार ने इसे लिपिकीय त्रुटि करार देते हुए प्रमाणपत्र को तुरंत निरस्त कर दिया। इसके स्थान पर नया प्रमाणपत्र जारी किया गया, जिसमें रामस्वरूप की वार्षिक आय 30,000 रुपये दर्ज की गई। इस घटना ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए।
0
Report
Nagar Khas, Uttar Pradesh:
धरने पर उतरे मंत्री के कार्यकर्ता, प्रशासन बना मूकदर्शक जल संकट पर गरमाई सियासत
भानपुर तहसील क्षेत्र के महनुआ चौराहे के समीप पकड़ी रजवाहा माइनर पर सुहेलदेव समाज पार्टी ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया
पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ता नहर में उतर गए और "नहर विभाग होश में आओ" जैसे नारों के साथ जोरदार विरोध जारी
धरने में किसान नहर के भीतर खड़े होकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है
प्रमोद चौधरी ने कहा—“ये सिर्फ नहर नहीं, हमारी रगों का पानी है। हम चुप नहीं बैठेंगे
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सुबह से धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है
प्रशासन की यह उदासीनता जल संकट से जूझते किसान।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJul 26, 2025 14:15:33Gorakhpur, Uttar Pradesh:
पीटीसी वॉक थ्रू: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी।
Date: 26-07 2025
स्थान:गोरखपुर
स्लग: फिरौती देने के बहाने बुलवाकर फिल्मी स्टाइल में तीन अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने दबोचा।
- कार सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त एयरफोर्सकर्मी का दिन दहाड़े किया था अपहरण, गोरखपुर पुलिस ने महज 12 घण्टों के अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार, अपहृत अशोक जायसवाल को किया बरामद।
एंकर: शुक्रवार की सुबह गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में टहलने निकले सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मचारी अशोक जायसवाल का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उनकी पत्नी जो एक सरकारी डॉक्टर हैं से 1 करोड़ की फिरौती मांगी। अशोक जायसवाल शुक्रवार सुबह 5:30 बजे साइकिल से रेलवे स्टेडियम में घूमने और स्विमिंग करने के लिए निकले थे तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने जेल बाईपास के पास स्थित कौवाबाग रेलवे अंडर पास के पास उन्हें रोका और जबरन कार में बैठाकर भाग निकले अशोक जायसवाल ने बताया कि बदमाशों ने उनकी आंखों पर काली पट्टी बांध रखी थी और उन्हें शहर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया बदमाशों के द्वारा आपस में बात करते हुए उन्हें कभी बिहार तो कभी बंगाल ले जाने की बात करते रहे। बदमाशों की बात सुनकर अशोक जायसवाल काफी डरे व सहमे रहे। बदमाशों ने अशोक का अपहरण करने से पहले उनके घर की रेकी की थी। उन्होंने अशोक को कार में बिठाया और लगभग 4 घंटे तक शहर और अयोध्या तक घुमाते रहे। फिर उन्होंने अशोक की पत्नी सुषमा जायसवाल को फोन कर 1 करोड़ की मांग की और कहा कि अगर वह अपने पति को जीवित देखना चाहती हैं तो पैसे भेज दें।
सुषमा जायसवाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने 6 टीमें बनाईं और जांच शुरू की। पुलिस ने श्रीमती जायसवाल को बदमाशों द्वारा बताए गए स्थान पर पैसे लेकर जाने को कहा। पुलिस के प्लान के तहत, जब श्रीमती जायसवाल पैसे देने पहुंचीं, तो पुलिस ने तीन बदमाशों - गुड्डू उर्फ श्याम सुंदर, जनार्दन गौड़ और करुणेश दुबे को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन के सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अशोक जायसवाल को कालेसर जीरो पॉइंट के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया। इस घटना में कुल 3 बदमाश शामिल थे और वे कार से आए थे।
पुलिस ने घर से रेलवे स्टेडियम तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कॉल करने वाले नंबर को ट्रेसिंग पर लगा दिया। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। अशोक जायसवाल शाहपुर के पादरी बाजार स्थित जेल बाईपास के पास रहते हैं। उनके मकान की तीसरी मंजिल पर उनका निजी आयुष्मान अस्पताल संचालित होता है। जिसके वह संचालक हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटा अमेरिका में रहता है। पति अशोक जायसवाल को बदमाशों के चंगुल से सकुशल बरामद करने वाली पुलिस के प्रति दम्पत्ति ने आभार प्रकट किया। व एसएसपी को बुकें भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुलिस लाइन के सभागार में आज एसएसपी राजकरन नय्यर ने घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को पेश किया वहीं दो अन्य घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस कप्तान ने कहा इस घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की अभी तलाश जारी है। और जल्दी ही अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक वाहन को जप्त कर अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
बाईट: राजकरन नय्यर, एसएसपी गोरखपुर।
बाईट: अशोक जायसवाल,अपहृत रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी।
बाईट: डॉक्टर: सुषमा जायसवाल, पत्नी।
पीटीसी_वॉक_थ्रू: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी।
0
Report