Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

डॉ. जितेंद्र सिंह के दौरे पर यूथ कांग्रेस का जोरदार विरोध!

BSBhanu Sharma
Jul 08, 2025 11:05:11
Dholpur, Rajasthan
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के दौरे पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण शर्मा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, काले झंडे दिखाते चार कार्यकर्ता हिरासत में धौलपुर। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के धौलपुर आगमन पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण शर्मा के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री जब पुलिस लाइन से नगर परिषद ग्राउंड स्थित विज्ञान केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सड़क मार्ग से गुजर रहे थे, तभी जगदीश तिराहा चौराहे पर पहले से घात लगाए बैठे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक काले झंडे लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और मंत्री को काले झंडे दिखाये मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को काबू में किया। इस दौरान करीब चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top