Back
योगी आदित्यनाथ बलरामपुर में 1000 करोड़ की 222 परियोजनाओं का ऐलान
PTPawan Tiwari
Sept 26, 2025 12:21:46
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 और 28 सितंबर को बलरामपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे लगभग 1000 करोड़ रुपये की 222 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें से 462.74 करोड़ रुपये की 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और 568 करोड़ रुपये की 62 नई योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का आगमन शनिवार शाम 5:30 बजे तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में होगा। वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह वे मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर की गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाएंगे। इसके बाद वे घुघुलपुर गांव में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राजकीय पॉलिटेक्निक का उद्घाटन करेंगे और प्रस्तावित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में कुछ समय रुकने के बाद उनका लखनऊ के लिए प्रस्थान होगा।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। जनसभा स्थल पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
सीएम योगी का यह दौरा धार्मिक और विकास—दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलेवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और प्रशासन इसे सफल बनाने में जुटा हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowSept 26, 2025 13:48:160
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 26, 2025 13:47:58Noida, Uttar Pradesh:मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी लोकभवन में मंत्रिपरिषद की बैठक करते हुए। दिनांक 26/09/2025
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowSept 26, 2025 13:47:530
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowSept 26, 2025 13:47:440
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 26, 2025 13:47:170
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 26, 2025 13:47:070
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 26, 2025 13:46:540
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 26, 2025 13:46:420
Report
DGDeepak Goyal
FollowSept 26, 2025 13:46:330
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 26, 2025 13:46:240
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowSept 26, 2025 13:46:070
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowSept 26, 2025 13:45:370
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 26, 2025 13:45:150
Report
0
Report