Back
महिलाओं ने नगर निकाय उप चुनाव में मारी बाजी, रोशनी नाज बनीं विजेता!
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर
नगर निकाय के उप चुनाव में महिलाओं का रहा कब्जा। 217 वोटों के अंतर से प्रतिद्वंदी गुलजार अली को हराकर वार्ड 21 की पार्षद चुनी गई रोशनी नाज। वही 38 बोटो के अंतर् से प्रतिद्वंदी दिव्या कुमारी को हराकर हवेली खगड़पुर नगर परिषद के वार्ड 12 की पार्षद चुनी गई शिरीन नाज।
मुंगेर : नगर निगम उपचुनाव के तहत मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 के वार्ड पार्षद पद को लेकर 28 जून को मतदान संपन्न कराया गया था। इसकी आज जिला परिषद सभागार में मतगणना कराई गई। इसमें रोशनी नाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुलजार अली को 217 मतों के अंतर से पराजित किया। बताते चलें की रोशनी नाज को जहां कुल 876 मत प्राप्त हुए, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गुलजार अली को महज 659 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार रोशनी नाज ने गुलजार अली को 217 मतों के अंतर से पराजित किया। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी अजीत कुमार सिंह तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमरेश कुमार व अंजनी कुमार ने विजेता प्रत्याशी रोशनी नाज को विजेता का प्रमाण पत्र दिया। बताते चलें कि वार्ड संख्या 21 के पार्षद के निधन होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था. वही खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड 12 का मतगणना अनुमंडल कार्य यालय में कराई गई। इसमें शिरीन नाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिव्या कुमारी को 38 मतों के अंतर् से पराजित किया। शिरीन नाज को जंहा कुल 314 मत प्राप्त हुए वंही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिव्या भारती को महज 276 बोट प्राप्त हुए। इस प्रकार शिरीन नाज ने दिव्या कुमारी को 38 मतों के अंतर से पराजित किया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजीव रोशन ने विजेता प्रत्याशी शिरीन नाज को विजेता का प्रमाण पत्र दिया। मुंगेर नगर के वार्ड संख्या 21 के विजेता रोशनी नाज ने पत्रकारों से बात करने दौरान कहा की हमारी तीन प्राथमिकता है घरेलू हिंसा की शिकार महिला को न्याय दिलाया, टूटे हुए सड़के और नालो को दुरुस्त करना इसके साथ वार्डवासी महिलाओ के उम्मीद को बरकरार रखना।
बाइट : रौशनी नाज विजेता वार्ड संख्या 21
बाइट : अजीत कुमार सिंह निर्वाची पदाधिकारी
वही मतगणना की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिसमे महिला और पुलिस बल को काफी संख्या में लगाया गया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement