Back
सहारनपुर में महिला SI पर गोली: गोकशी रोकने मुठभेड़, 4 गिरफ्तार
NJNEENA JAIN
Sept 25, 2025 02:48:31
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date....25.9.2025
Name... Neena jain
location... saharanpur
anchor.....सहारनपुर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोकशी रोकने गई पुलिस टीम के महिला सब इंस्पेक्टर पर गोकशों ने फायरिंग कर दी। महिला सब इंस्पेक्टर को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक गोकश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने 4 गोकशों को अरेस्ट किया है।
जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, अवैध हथियार, गोकशी के उपकरण और एक जीवित गोवंश बरामद किया है। मामला थाना नागल क्षेत्र का है। देवबंद क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कि देर रात थाना नागल की महिला सब इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ सिड़की चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दंघेड़ा के जंगल में कुछ लोग गोकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल की तरफ बढ़ी। वहां से जानवर की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने जब पास जाकर देखा तो कुछ गोकश हाथों में छुरे लेकर गोकशी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और खेतों में भागने लगे
पुलिस के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। कॉम्बिंग के दौरान तीन अन्य गोकशों को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाहिद पुत्र शाहिद (घायल), साजिद पुत्र जुनैद, महकार पुत्र फुरकान और राशिद पुत्र इरफान, सभी निवासी ग्राम नौजली थाना नागल के रूप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घायल आरोपी जाहिद के खिलाफ गोकशी, धोखाधड़ी, मारपीट और गाली-गलौज जैसे अपराधों के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा, 2 जिंदा कारतूस, 2 अवैध छुरे, गोकशी करने के उपकरण (कुल्हाड़ी, रस्सी व अन्य सामान) और 1 जीवित गोवंश बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने लगातार कॉम्बिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका
बाइट... एस एन वैभव क्षेत्राधिकारी देवबंद
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPManish Purohit
FollowSept 25, 2025 14:07:361
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 14:07:271
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:07:140
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 25, 2025 14:07:060
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report