Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला!

BSBhanu Sharma
Aug 21, 2025 16:47:57
Dholpur, Rajasthan
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई दर्दनाक मौत , घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है महिला का शव , पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को किया सुपुर्द , सरमथुरा उपखंड में सुरारी खुर्द गांव की हैं घटना सरमथुरा , धौलपुर सरमथुरा उपखंड के सरारी खुर्द गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। घटना के बाद सरमथुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला रेखा मीणा उम्र करीब 24 वर्ष सरारी खुर्द गांव सरमथुरा थाना क्षेत्र की निवासी थी। जिसकी शादी करीब 4 वर्ष पूर्व मंगल सिंह मीणा निवासी सुरारी खुर्द के साथ हुई थीं। मृतक महिला का शव उसके ससुराल में कमरे पर झूलता हुआ मिला है। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
10
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPawan Tiwari
Aug 21, 2025 18:31:19
Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अन्तर्गत सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज बलरामपुर में गुरुवार को छात्रों के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ललिया ने छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। अपराधी तकनीकी तरीकों से लोगों के बैंक खाते तक पहुंच बना लेते हैं। ऐसे में छात्रों को जागरूक रहना जरूरी है।उन्होंने बच्चों को समझाया कि एईपीएस फ्रॉड (आधार आधारित पेमेंट सिस्टम) से बचने के लिए आधार कार्ड का बायोमैट्रिक लॉक जरूर करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी एप डाउनलोड न करें, क्योंकि साइबर अपराधी स्क्रीन शेयरिंग एप्स डाउनलोड करवाकर मोबाइल का पूरा नियंत्रण हासिल कर लेते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने छात्रों से कहा “अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। ऑनलाइन खरीददारी हमेशा अधिकृत और आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। सोशल मीडिया अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।” उन्होंने ठगी का शिकार होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए साइबर हेल्प डेस्क या भारत सरकार की हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने की अपील की। साथ ही बताया कि www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी पुलिस हेल्पलाइन 112, एम्बुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 155260/1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं।कार्यक्रम में “ऑपरेशन रक्षा”, “ऑपरेशन बचपन”, “ऑपरेशन नशा मुक्ति” और “ऑपरेशन खोज” जैसे विशेष अभियानों के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लगातार महिला सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। छात्रों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, सड़क सुरक्षा और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त रहने की शपथ भी ली।विद्यालय परिसर में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, विद्यालय प्रशासन, एंटी रोमियो टीम और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Aug 21, 2025 18:30:41
Narayanpur, Jharkhand:
ANCHOR....पिछले कुछ समय से झारखंड में एसीबी लगातार भ्रष्टाचार के मामलों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड में पदस्थापित एक कर्मचारी अरुण कुमार यादव को बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पलामू की टीम ने ₹12,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने कार्य निष्पादन के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पलामू एसीबी कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। बुधवार को जालसाजी की योजना के तहत एसीबी की टीम ने आरोपी कर्मचारी को पीड़ित से नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत ही रकम को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Aug 21, 2025 18:30:28
Pakhanjur, Chhattisgarh:
पखांजूर-मेडिकल संचालक के लापरवाही प्रशासन ने लिया एक्शन।14 अप्रेल को गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की हुई थी मौत।मेडिकल संचालक खुल्लेआम करता था ईलाज। स्वास्थ्य विभाग के टीम ने कापसी मे संचालित बस्तर मेडिकल में दिया दबिश।प्रशासन ने कापसी स्थित बस्तर मेडिकल को किया सील।
0
comment0
Report
Aug 21, 2025 18:28:32
Naikanapura, Uttar Pradesh:
महोबा नगर की समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे कैंपेन का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका परिषद महोबा के अधिशासी अधिकारी को नागरिकों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने धर्मगुरुओं, व्यापारियों, समाजसेवियों और शिकायतकर्ता नागरिकों से वार्ता करते हुए आश्वासन दिया कि महज 10 दिनों के भीतर शहर की व्यवस्थाओं में ठोस सुधार किया जाएगा। बैठक में नगर पालिका परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए
2
comment0
Report
Aug 21, 2025 18:25:57
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
महराजगंज: नौतनवां के अड्डा बाजार रामनगर चौराहे पर गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। किसान राजू यादव को करीब ₹80,000 का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। विभागीय जेई ने बताया कि सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Aug 21, 2025 18:16:47
Noida, Uttar Pradesh:
*'अगर कोई पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहे तो शादी न करें', SC ने ऐसा क्यों कहा* सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शादीशुदा सम्बंध में  पति/ पत्नी के लिए एक दूसरे से पूरी तरह स्वतंत्र होना असंभव है। कोई भी पति या पत्नी यह नहीं कह सकता कि मैं दूसरे पार्टनर से पूरी तरह स्वतंत्र होकर रहना चाहता हूं  ।अगर कोई स्वतंत्र ही रहना चाहता है तो उसे शादी ही नहीं करनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि  शादी का मतलब दो आत्माओं का मिलन है। वो एक दूसरे से पूरी तरह स्वतंत्र कैसे हो सकते है। कोर्ट ने यह टिप्पणी एक दूसरे से अलग रह रहे कपल की याचिका की सुनवाई के दौरान की। इस कपल के दो छोटे बच्चे थे। *बच्चों की क्या ग़लती है!* जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने  इस केस में दोनों पति पत्नी को बातचीत के ज़रिए आपसी मनमुटाव को सुलझाने की सलाह दी।  कोर्ट ने कहा कि हर पति पत्नी में तो कुछ तो मतभेद तो होंगे लेकिन अगर इस केस में दोनों पति पत्नी साथ आते है तो उन्हें बड़ी खुशी होगी। बच्चे अभी बहुत छोटे है। उनकी क्या गलती है, जो उन्हें एक टूटा हुआ परिवार का बोझ झेलना पड़े। *'ताली एक हाथ से नहीं बजती'* इस मामले में महिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश हुई । उसने कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती। मेरे पति सिंगापुर में रहते है और मामले को बातचीत से सुलझाना नहीं चाहते। उनकी एकमात्र दिलचस्पी बच्चों की कस्टड़ी को लेकर ही है इस पर बेंच ने कहा कि हम सिर्फ आपको नहीं, बल्कि पति पत्नी  दोनों को ही समझा रहे है। आप भी अगर बच्चों के साथ पति के साथ रहने के लिए  सिंगापुर चली जाती है तो इसमे आपको क्या दिक्कत है । *महिला ने परेशानियों का हवाला दिया* महिला ने अपनी कुछ परेशानियों का हवाला देते हुए कहा कि उसके पति की हरकतों के चलते उसका सिंगापुर लौटना बहुत मुश्किल है। सिंगल मदर होने के नाते उसे नौकरी की ज़रूरत है और पति से उसे कोई गुजारा भत्ता नहीं मिला है। वही इस मामले में पति की ओर से पेश वकील ने कहा कि पति- पत्नी दोनों की सिंगापुर में अच्छी नौकरी थी लेकिन बाद में पत्नी ने बच्चों के साथ सिंगापुर लौटने से इंकार कर दिया है। *महिला ने गुजारा भत्ता लेने से इंकार किया*  बेंच ने कहा कि पति की जिम्मेदारी बनती है कि वो बच्चों का और पत्नी का ख्याल रखे। उन्हें दोनों के लिए कुछ पैसा जमा करना चाहिए।हालांकि  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई में जुड़ी महिला ने इससे इंकार कर दिया। महिला ने कहा  कि वो किसी पर निर्भर नहीं होना चाहती *'हो सकता है कि मै पुराने विचारों की लगूं'* जस्टिस नागरत्ना ने महिला से कहा कि एक बार शादी होने के बाद आप यह नहीं ज़ह सकती कि आप पति पर निर्भर नहीं है। भले ही आप आर्थिक तौर पर न हो लेकिन भावनात्मक तौर पर तो आप निर्भर होगी ही। जस्टिस नागरत्ना ने यहाँ तक कहा कि आप यह नहीं कह सकते कि आप किसी पर निर्भर नहीं होना चाहती। अगर ऐसा था तो फिर आपने शादी क्यो की। हो सकता है कि मैं आपको पुराने विचारों की लगूं लेकिन कोई पत्नी यह नहीं कह सकती कि वो अपने पति पर निर्भर नहीं है। महिला ने इस मामले में विचार के लिए कोर्ट से  वक़्त दिए जाने की मांग की । बेंच ने कहा कि आप  दोनों पति-पत्नी  पढ़े लिखे है ।आपको बातचीत के ज़रिए मामला सुलझाना चाहिए *बच्चों के साथ जन्मदिन मना सकेंगे दोनों*  इस मामले में पति की ओर से पेश वकील ने कहा कि वो अभी भारत मे है। 1 सितंबर को वो वापस सिंगापुर लौटेगा। उसके छोटे बच्चे का जन्मदिन 23 अगस्त है और वो दोनों बच्चों के साथ इस जन्मदिन मनाना चाहता है। इस पर कोर्ट ने महिला से कहा कि वो जन्मदिन मनाने के  लिए दोनो बच्चों कोउस दिन पति को सौप दे। हालांकि कोर्ट ने पति से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बच्चें शाम को अपनी मॉ के पास जन्मदिन मनाने के लिए घर पर लौट आए। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगस्त में आने वाले  वीकेंड पर बच्चे की कस्टडी पिता के पास भी रहेगी। कोर्ट में पति की ओर से पेश वकील ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए वो अभी तलाक़ की प्रकिया पर रोक लगाने के इच्छुक है। कोर्ट ने इस बयान को रिकॉर्ड पर  लिया। कोर्ट ने पति से कहा है कि वो इस दरम्यान महिला और बच्चे के मेंटनेस के लिए 5 लाख जमा करें। कोर्ट आगे 16 सितंबर को सुनवाई करेगा।    
3
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Aug 21, 2025 18:16:33
Ludhiana, Punjab:
ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਟਾਇਰ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ।ਵਿਧਾਇਕ ਬੱਗਾ ਦੇ ਸੁਹਿਰਦ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ* ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਟਾਇਰ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕਾਰ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੇ ਸਪੁਰਦ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਉੱਤਰੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਚੌਧਰੀ ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ ਦੇ ਸੁਹਿਰਦ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ, ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਚੋਰੀ ਹੋਏ ਟਾਇਰਾਂ ਦੀ ਬ੍ਰਾਮਦਗੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਸਪੁਰਦ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਖੜੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਟਾਇਰ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਸਨ। ਮਾਮਲਾ ਜਦੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਬੱਗਾ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਫੌਰੀ ਤੌਰ 'ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ। ਸਥਾਨਕ ਮੋਹਿਨੀ ਪਲਾਜ਼ਾ ਵਿਖੇ, ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਬੱਗਾ ਨੇ ਇਸ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦੀ ਵੀ ਪਿੱਠ ਥਾਪੜੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ. ਲੁਧਿਆਣਾ ਰਾਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਏ.ਸੀ.ਪੀ. ਸਿਵਲ ਲਾਈਨਜ਼, ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਡਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 8, ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਕੈਲਾਸ਼ ਚੌਂਕ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਵਿਧਾਇਕ ਬੱਗਾ ਨੇ ਵੇਰਵਾ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਮ ਦੀਆਂ 7 ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਟਾਇਰ ਚੋਰੀ ਹੋਏ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਊ ਕੁੰਦਨ ਪੁਰੀ ਤੋਂ ਕਰੇਟਾ ਤੇ ਕੀਆ ਕਾਰ ਦੇ ਚਾਰੋ ਟਾਇਰ, ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਤੋਂ ਕੀਆਂ, ਦੀਪ ਨਗਰ ਤੋਂ ਆਰਟਿਕਾ ਦੇ ਚਾਰੋਂ ਟਾਇਰ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ ਜਦਕਿ ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਤੋਂ ਕਰੇਟਾ ਦੇ ਚਾਰੋਂ ਟਾਇਰ ਤੇ ਸਟਿੱਪਣੀ ਨਿਊ ਦੀਪ ਨਗਰ ਤੋਂ ਐਕਸ.ਯੂ.ਵੀ-700 ਦੇ ਚਾਰ ਟਾਇਰ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕਪੁਰਾ ਤੋਂ ਸਕਾਰਪੀਓ ਦੇ ਤਿੰਨ ਟਾਇਰ ਚੋਰੀ ਹੋਏ ਸਨ। Byte ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ ਵਿਧਾਇਕ Byte ਜਿਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਟਾਇਰ ਚੋਰੀ
1
comment0
Report
LJLakhani Jaydeep
Aug 21, 2025 18:16:05
Dwarka, Gujarat:
વીઓ :- દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લામાં થયેલા ભારે વરસાદને કારણે જનજીવન ખોરવાઈ ગયું છે, જ્યાં અનેક ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં પૂર જેવી પરિસ્થિતિ સર્જાઈ છે અને રસ્તાઓ પાણીમાં ગરકાવ થઈ ગયા છે. આ પૂરની સ્થિતિએ લોકોને મુશ્કેલીમાં મૂક્યા છે, જેમાં ખાસ કરીને દર્દીઓને હોસ્પિટલ પહોંચાડવામાં મોટી સમસ્યાઓ ઊભી થઈ છે. એક કિસ્સામાં, 108 એમ્બ્યુલન્સે એક મહિલા દર્દીને અડધે રસ્તે છોડી દેવી પડી હતી, જેના કારણે તેમને ખાનગી વાહન દ્વારા દ્વારકા હોસ્પિટલ લઈ જવામાં આવ્યા હતા. આ ઘટનાઓ દર્શાવે છે કે અતિવૃષ્ટિને કારણે સામાન્ય નાગરિકોને કેટલી ગંભીર સમસ્યાઓનો સામનો કરવો પડી રહ્યો છે. બાઈટ :- મહિલા દર્દી (ખતુંબા ગામ )
1
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Aug 21, 2025 18:15:49
Sri Ganganagar, Rajasthan:
श्री गंगानगर के गजसिंहपुर से खबर, गजसिंहपुर के टैक्सी स्टैंड यूनियन ने रोकी पिक अप, यूनियन ने पिकअप को थाने में करवाई बॉंड, यात्रियों से भरी हुई थी पिकअप, यात्रियों से ऑवरलोड बताई जा रही थी पिकअप, यात्रियों सहित शहरवासियो ने किया हंगामा, पिकअप में रामदेवरा जा रहे थे यात्री, यात्री अब सड़क पर राज बिताने को मजबूर, कल शहरवासी यात्रियों सहित करेंगे धरना-प्रदर्शन, @Pradeepsuthar01 @fatehsagar26398
4
comment0
Report
LJLakhani Jaydeep
Aug 21, 2025 18:00:59
Dwarka, Gujarat:
वीओ:- द्वारका में कुछ दिन पहले हुई बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और प्रशासन के मानसून-पूर्व कार्यों की पोल खुल गई है। भद्रकाली चौक, इस्कॉन गेट और रेलवे स्टेशन रोड जैसे निचले इलाकों में अभी भी घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले छात्रों समेत आम लोगों को इस गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के पानी की उचित निकासी न होने के कारण, अगर फिर से बारिश हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है, और इसके लिए कौन ज़िम्मेदार होगा, यह एक बड़ा सवाल है। इसलिए, प्रशासन को तुरंत कदम उठाकर पानी निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। LIVE NATIONAL 8 BAJE
1
comment0
Report
LJLakhani Jaydeep
Aug 21, 2025 18:00:39
Dwarka, Gujarat:
વીઓ :- દ્વારકાના જામ રાવલ ગામમાં ભારે વરસાદને કારણે આકાશી દૃશ્યો સામે આવ્યા છે. જેમાં ચારેબાજુ પાણી જ પાણી જોવા મળી રહ્યું છે. છેલ્લા ત્રણ દિવસથી પડી રહેલા અવિરત વરસાદને કારણે ખેતરો બેટમાં ફેરવાયા છે. જામ રાવલને જોડતા માર્ગો પર પણ વરસાદી પાણી ફરી વળ્યા છે. જેના કારણે વાહનવ્યવહારને અસર થઈ છે. આ ભારે વરસાદથી ખેડૂતોને મોટું નુકશાન થયું છે. કારણ કે તેમનો પાક પાણીમાં ગરકાવ થઈ ગયો છે.
2
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Aug 21, 2025 18:00:10
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
न्यूज़ स्क्रिप्ट पीटीसी वॉक थ्रू-: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date:21-8-2025 लोकेशन: गोरखपुर स्लग: गोरखपुर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आधार कार्ड गिरोह से जुड़े आरोपी को उठाया। एंकर: गोरखपुर से इस समय की बड़ी खबर... चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी खास गांव में एटीएस की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा है। टीम ने इस दौरान कई अहम दस्तावेज़, दो दर्जन से अधिक आधार कार्ड और लैपटॉप कब्जे में लिए हैं। साथ ही राजू तिवारी नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी आधार कार्ड गैंग से जुड़े मामले में की गई है। हमारे जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी से पूरी रिपोर्ट देखिए। “गोरखपुर के चौरी खास गांव में अचानक पहुंची एटीएस टीम ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टीम ने राजू तिवारी के घर पर दबिश दी और करीब तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।” वॉयस ओवर फुटेज के साथ: तलाशी के दौरान टीम ने दो दर्जन से अधिक आधार कार्ड, लैपटॉप और कई जरूरी कागजात अपने कब्जे में लिए जिन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान घर के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा परिवार इस समय किसी तीर्थ स्थल पर गया हुआ है। पीटीसी रिपोर्टर: “एटीएस की इस कार्रवाई को फर्जी आधार कार्ड गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। राजू तिवारी को टीम अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। इस अचानक हुई कार्रवाई से गांव और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। हालांकि ग्रामीण कैमरे के सामने कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।” तो वहीं गोरखपुर में एटीएस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले नेटवर्क पर बड़े खुलासे के संकेत दे दिए हैं। अब देखना होगा कि पूछताछ में और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं।
4
comment0
Report
LJLakhani Jaydeep
Aug 21, 2025 17:47:27
Dwarka, Gujarat:
वीओ:- द्वारका के चरकला हाईवे पर पुल पार करते समय पानी के तेज़ बहाव में बहकर एक बुज़ुर्ग की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम वेलजीभाई है। वह अपने खेत से सामान लेने गाँव आए थे। उस समय भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए और सड़कों पर पानी भर गया। इसी दौरान, जब वह पुल पार कर रहे थे, तो पानी के तेज़ बहाव में बह गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
7
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Aug 21, 2025 17:46:50
Bahraich, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट/राजीव शर्मा/बहराइच/ बहराइच. गम्भीरवा चौकी इंचार्ज और सिपाही पर लगा एक युवक की बेल्ट और पट्टों से पिटाई करने का आरोप, बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में एक पीड़ित ने DM व SP से लगाई न्याय की गुहार, गंभीरवा पुलिस चौकी के इंचार्ज राणा राज सिंह व सिपाही पर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, गांव के दो युवकों के बीच हुये आपसी विवाद के मामले में सुलह कराने के बहाने शकील नाम के ग्रामीण को चौकी इंचार्ज ने बुलाया था पुलिस चौकी, पूर्व प्रधानी के चुनावी रंजिश को लेकर चौकी में बंद करके कपड़े उतार कर पट्टे व बेल्ट से पीटने का पीड़ित ने लगाया आरोप, ग्रामीण के शरीर पर साफ दिख रहे पिटाई से उभरे गहरे चोटों के निशान, रामगांव के गुलहरिया बेगमपुर गांव का निवासी है पीड़ित शकील, शकील ने चौकी इंचार्ज व सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की उठाई मांग, बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र के गंभीरवा पुलिस चौकी में पिटाई करने का आरोप, पीड़ित ने DM व SP से की लिखित शिकायत, पुलिस मामले की जांच में जुटी, *बाइट: शकील, पीड़ित ग्रामीण*
2
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Aug 21, 2025 17:46:40
Munger, Bihar:
एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म टोला सेवक की मौत गुसाई ग्रामीणों ने टेटिया बंबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की तोड़फोड़ मुंगेर: गुरुवार की दोपहर टेटिया बंबर स्वास्थ्य केंद्र से रेफर एक पेशेंट टोला सेवक की एंबुलेंस से भागलपुर जाने के क्रम में रास्ते में ही ऑक्सीजन खत्म होने से  मौत हो गई। जिसके बाद शाम सात बजे  मे शव के आने के साथ ही परिजन समेत भारी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर इकट्ठा हो स्वास्थ्य प्रबंधक की लापरवाही से हुई मौत को लेकर जमकर हंगामा एवं तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के हंगामे के बीच चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़ भाग खड़े हुए । ग्रामीणों द्वारा काफी देर तक हंगामा व तोड़फोड़ की गई सूचना पाकर टेटिया बंबर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए उत्पाद मचाते ग्रामीणों को खदेड़ा। बावजूद ग्रामीण के बीच घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।  जानकारी के अनुसार बंबर गांव निवासी 35 वर्षीय मंटू मांझी को दोपहर 1:30 बजे सीने में दर्द की शिकायत हुई उसे फौरन स्वास्थ्य केंद्र  लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर अवस्था को देखते हुए ऑक्सीजन लगाते हुए एंबुलेंस से भागलपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि शाहकुंड के आसपास पहुंचने के साथ ही सिलेंडर में ऑक्सीजन समाप्त हो गया जिस कारण पेशेंट की मौत रास्ते में हो गई अगर सिलेंडर में ऑक्सीजन रहता तो मौत नहीं होती। वही एंबुलेंस लौट के साथ ही स्वास्थ्य कुर्मी एंबुलेंस से सिलेंडर उतार भागने लगे ताकि ग्रामीणों को बरगलाया जा सके।  बताते चलें कि मृतक मंटू मांझी बंबर में ही विद्यालय में टोला सेवक के रूप में कार्यरत था विद्यालय में ही अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई और अस्पताल लाया गया। इधर परिजनों की शिकायत के बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टरअंसारी अहमद से  पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पेशेंट सीरियस था उसे दवा सुई दी गई थी उसे यही रुकने के लिए कहा गया लेकिन वह लोग जिद कर भागलपुर के लिए रेफर कराया। और उन लोगों का जो आरोप है बिल्कुल गलत है।इधर  टेटिया बंबर थाना पुलिस वहां पर कैंप कर रही है।
6
comment0
Report
Advertisement
Back to top