Back
क्या पीएम मोदी और शि जिनपिंग की मुलाकात से बदल जाएगी भारत की स्थिति?
PKPushpender Kumar
Aug 31, 2025 03:47:57
Noida, Uttar Pradesh
चीन से जी संवाददाता सिद्धांत सिब्बल का स्टैंड अप जिसमें वो पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शि जिनपिंग की मुलाकात के बारे में बात कर रहे हैं...साथ ही एससीओ शिखर सम्मेलन भारत के लिए कितनी इंपॉर्टेंस रखता है ये भी बता रहे हैं...
इसके अलावा इस फीड में सिद्धांत की कुछ नॉडिंग्स भी हैं....
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAmbarish Pandey
FollowSept 01, 2025 03:00:50Delhi, Delhi:
एयरलाइंस के लिए राहत
OMCs ने घटाई हवाई ईंधन की कीमत
ATF कीमतों में ₹1308.41/KL की राहत
अगस्त में ₹2,677.88/KL का इज़ाफ़ा हुआ था
जुलाई में भी ₹6,271.5/KL की बढ़ोतरी हुई थी
हालांकि जून महीने में ₹2414.25/KL और मई में ₹3954.38/KL की कमी की गई थी
नई दर आज से लागू
OMCs ने घटाए 19kg कमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम
दाम में प्रति सिलिंडर ₹51.50 की कटौती
पिछले महीने भी कीमतों में ₹33.50 की कमी हुई थी
नई दर आज से लागू
हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है
0
Report
AGAyan Ghosal
FollowSept 01, 2025 03:00:45Kolkata, West Bengal:
AFGAN TREMOR
*আফগানিস্তানে ভূমিকম্প।*
আফগানিস্তানের মাঝরাত থেকে সকাল পর্যন্ত পরপর ভূমিকম্প। কেঁপে উঠল আফগানিস্তানের জালালাবাদ। প্রথম ভূমিকম্প হয় রাত বারোটা পঁয়তাল্লিশ নাগাদ। রিখটার স্কেলে তীব্রতা ছিল ছয়। এরপর আরো চারটি আপনার শক। শেষ ভূমিকম্প সকাল পাঁচটা নাগাদ। রিক্টর স্কেলে তীব্রতা ছিল ৫.২। আফগানিস্তানের জালালাবাদ শহরের কাছে এই ভূমিকম্পের উৎপত্তিস্থল। পাকিস্তানের পেশোয়ার থেকে ১০০ কিলোমিটার দূরে। এটি ১০ কিলোমিটার মাটির নিচে ভূমিকম্পের উৎপত্তিস্থল বলে অনুমান।
মূলত পাকিস্তানের বর্ডার এবং পার্বত্য এলাকা। এর আগে পূর্ব আফগানিস্তানের এই এলাকাতেই ভূমিকম্প হয়েছিল মারা গিয়েছিল এক হাজার লোক। ২০০২ সালে সেই ভূমিকম্পের তীব্রতা ছিল ৫.৯।
উদ্ধার কাজ শুরু হয়েছে। স্থানীয় হাসপাতালে চিকিৎসা চলছে। এয়ার লিফট করে আহতদের কাবুলে নিয়ে আসা হচ্ছে।
কুনার এলাকার মাজার ভ্যালি সবথেকে বেশি ক্ষতিগ্রস্ত।
এই ভূমিকম্পের প্রভাব প্রত্যক্ষভাবে কাবুল থেকে ইসলামাবাদ পর্যন্ত পড়েছে। সব থেকে বেশি প্রভাব আফগানিস্তান এবং পাকিস্তানে। এছাড়াও উজবেকিস্তান কাজাকিস্তান এবং ভারতেও প্রভাব পড়েছে।
ভারতের জম্মু-কাশ্মীর সহ দিল্লি সংলগ্ন এলাকাতেও কম্পন অনুভূত হয়েছে।
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowSept 01, 2025 03:00:40Jaunpur, Uttar Pradesh:
जौनपुर निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
REPORT-AJEET SINGH
PLACE-JAUNPUR
ANCHOR-जौनपुर। के लाइनबाज़ार थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इंजेक्शन के कारण हुई मौत हो गया।मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरउद्दीनपुर निवासी सनोज सोनकर (40) की मौत हुई।
परिजनों का कहना है कि मरीज की मौत अस्पताल में ही हो गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने बिना बताए एम्बुलेंस बुलाकर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। इस बीच एम्बुलेंस चालक ने जौनपुर से वाराणसी (करीब 60 किमी) के लिए मनमाने ढंग से 9 हजार रुपए वसूले।
हंगामे के दौरान परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। देर रात करीब 11 बजे लिखित तहरीर देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक घर का इकलौता कमाने वाला था, जिसके पीछे पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है।
डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पथरी के ऑपरेशन के दौरान मरीज को एनेस्थीसिया दिया गया, तभी उसे कार्डियक अरेस्ट आया। टीम ने लगातार सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर कार्डियोलॉजिस्ट के लिए वाराणसी रेफर करना पड़ा। घटना पर उन्होंने संवेदना व्यक्त की।
परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है।
इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि जौनपुर में कई निजी अस्पताल बिना मानक और योग्य डॉक्टरों के संचालित हो रहे हैं। यहां मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।
बाइट -परिजन भाई
बाईट - वीरेंद्र ग्राम प्रधान
बाईट -डॉ. अरुण सिंह
बाईट - देवेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowSept 01, 2025 03:00:30Rudraprayag, Uttarakhand:
ब्रेकिंग न्यूज़ रुद्रप्रयाग
जवाड़ी बाई पास पर सड़क मार्ग पूरी तरह से धस गई।
बिजली के पोल हवा में जमीन नीचे से खिसक गई।
रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग 109 जवारी बाईपास के पास भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ 1 किलोमीटर के दायरे में लगातार जवारी बाईपास में जमीन धस रही है जिसके कारण जमीन में दरारें आ चुकी है और जमीन नीचे से धंसती जा रही है ठीक तीन धारा के पास जमीन का एक बडॉ हिस्सा का टूट गया है पैराफिट हवा में है और बिजली के तार बिजली के पोल हवा में तैर रहे हैं अगर इन्हें जल्दी नहीं हटाया गया तो करंट भी फैल सकता है बिजली के तार आपस में मिल चुके हैं जिससे आने जाने वालों को खतरा पैदा हो सकता है लगातार सिंकिंग होने के कारण जमीन बैठ रही है और भारी वाहनों के लिए आवा गमन के लिए खतरा पैदा हो गया है छोटे वाहन रेंग रंग कर भू धंसाव वाली जमीन पर चल रहे हैं प्रशासन को इसमें ठोस संज्ञान लेना होगा और तभी वाहनों की आवा जाहि सुचारू करनी होगी या बंद करनी होगी कल देर से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक बार जमीन पूरी सड़क मार्ग पूरा फट चुका है और नीचे के हिस्से में खोखला हो गया है कोई अनहोनी ना हो इसलिए सतर्कता बरतनी जरूरी है।
पीटीसी रुद्रप्रयाग
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 01, 2025 02:47:56Unnao, Uttar Pradesh:
उन्नाव
उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी से हुआ हादसा।
उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा की गाड़ी से हुआ हादसा।
नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी से हादसा, तीन घायल।
उन्नाव बड़े चौराहा से अपने घर जा रही थी नगर पालिका अध्यक्ष।
कचहरी ओवर ब्रिज पर सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर।
भीषण टक्कर के बाद कार के एयरबैग फटे।
बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।
आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ई रिक्शा से जिला अस्पताल भिजवाया।
घायलों में एक की हालत ज्यादा गंभीर ।
हादसे के बाद ओवर ब्रिज पर लगा गया जाम।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी ओवर ब्रिज पर हादसा।
2
Report
KSKULWANT SINGH
FollowSept 01, 2025 02:47:41Yamuna Nagar, Haryana:
एंकर -- पंजाब हरियाणा में भारी वर्षा से जहां पहले से ही लोग काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। वहीं अब यमुना ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। इस मानसून में पहली बार यमुना में पानी हाई फ्लड के पास पहुंच गया है। जिसमें यमुना का हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर 2 लाख 38 हजार 751 क्यूसेक दर्ज किया गया है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे आने वाले कुछ घंटे में दिल्ली में और हरियाणा के एवं उत्तर प्रदेश के यमुना के साथ लगते इलाकों में बाढ़ के हालात बनेंगे। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दिल्ली सरकार को भी अवगत करा दिया है ,ताकि समय रहते इंतजाम किए जा सके।
वीओ -- बताया जा रहा है कि यमुना का जलस्तर आज तड़के 3 बजे बढ़ाना शुरू हुआ। जब वह 97869 क्यूसेक तक पहुंच गया। उसके बाद 4 बजे 1लाख 65000 और 5:00 बजे 2 लाख 10 हजार 361 क्यूसेक तक इस पहुंच गया। जबकि 6:00 बजे 2 लाख 38 हजार 758 क्यूसेक पानी का जलस्तर हथिनीकुंड बैराज पर पहुंच गया। अढ़ाई लाख के बाद उसे हाई फ्लड माना जाता है। अब उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में नहरों की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। यमुना में जितना भी पानी हथिनी कुंड बैराज से आ रहा है पूरे का पूरा पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है। जिससे यमुना के साथ लगते हरियाणा के विभिन्न जिले प्रभावित होंगे। इसके अलावा यह पानी अगले 48 घंटे तक दिल्ली पहुंचेगी। वहां भी बाढ़ जैसे हालात पैदा होंगे।
सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर आर एस मित्तल ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख 40000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है जो हाई फ्लड मान रहे हैं और अब इसको लेकर जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पानी अगले 48 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा ।उन्होंने कहा कि पानी और बढ़ेगा क्योंकि यमुना के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है, जिससे हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर और बढ़ रहा है।
बाइट --आर एस मित्तल,सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, सिंचाई विभाग
Last वीओ --- यमुना अभी तक शांत थी और अब यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे हरियाणा के कई इलाके प्रभावित होंगे इसके अलावा दिल्ली को भी बाढ़ का सामना करना पड़ेगा।
0
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 01, 2025 02:47:27Jaipur, Rajasthan:
गोविंदगढ़ -चौमूं
चौमूं इलाके में रात को मूसलाधार बारिश
ग्रामीणों इलाको में बारिश से बिगड़े हाल
तिगरिया गांव की नदी भी आई उफान पर
गांव के निचले हिस्से में बनी जलमग्न स्थिति
नदी के रास्ते अतिक्रमण होंने से बिगड़े हाल
देर रात SDM दिलीप सिंह खुद पहुंचे मौके पर
खेजरोली नायब तहसीलदार पटवारी को बुलाया मौके पर
प्रसाशन ने JCB चलाकर हटाये नदी मांग के अवरोध
अतिक्रमण को हटाने के हुई बारिश के पानी की निकासी
निवाणा, सामोद, धवली, बरवाड़ा, गांवों में नदी नाले उफान पर
2
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowSept 01, 2025 02:47:20Deoria, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट.... त्रिपुरेश त्रिपाठी
लोकेशन...देवरिया
एंकर:-यूपी के देवरिया जनपद से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जहाँ बीती देर रात्रि देवरिया रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।
जब किन्नरों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पिटा।
जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
हम आपको बता दे देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर देर रात्रि यात्रियों से किन्नर जबरन वसूली कर रहे थे।
इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने जब वसूली रोकने की कोशिश की, तो किन्नर बिफर पड़े।
और कहासुनी करने के बाद देखते ही देखते इंस्पेक्टर पर हमला बोल दिया और पूरे प्लेटफार्म पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
वही आरपीएफ टीम ने किसी तरह हालात काबू में किए और दो किन्नरों को हिरासत में लिया।
वही इस मामले पर जब हमने आरपीएफ़ प्रभारी आस मोहम्मद से मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया किया घटना बीती रात है ।
दो ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी एक अवध आसाम ट्रेन खड़ी थी।
स्टेशन पर और ट्रेन में किन्नरों ने वसूली शुरू कर दी ।
यात्रियों ने आकर मुझे बताया तो मैं वहां जाकर इनको मना करने की कोशिश की तो यह हंगामा शुरू कर दिए और मेरे ऊपर हमला बोल दिए।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी की तलाश जारी है।
1
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowSept 01, 2025 02:47:09Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर कल रात से शुरू हुआ बारिश का दौर जारी
अभी भी शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश सड़कों पर जगह-जगह भरा पानी
स्कूलों ने अपने स्तर पर की अवकाश की घोषणा
3
Report
KRKishore Roy
FollowSept 01, 2025 02:46:57Noida, Uttar Pradesh:
बूंदी a संवाददाता रामफूल मेहरा मोबाइल नंबर 94 142 56725@ ramphool_mehra
बूंदी में अचानक बदला मौसम का मिजाज
पिछले आधे घंटे से लगातार बारिश का दौड़ जारी।
सड़कों पर दिखने लगा जल भराव।
कई निजी स्कूलों में भी अवकाश की सूचना।
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowSept 01, 2025 02:46:30Begusarai, Bihar:
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय- 3 गाड़ियों के बीच भीषण सड़क हादसा… हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत… वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल… तीन की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के पनसल्ला स्थित सूरदास ढाला के पास की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया… ब्रेक फेल होते ही ट्रक सामने चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया… टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि दूसरा ड्राइवर गाड़ी में फंस गया… जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया…
इतना ही नहीं… पीछे से अररिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार चक्का गाड़ी भी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी… हादसा इतना भीषण था कि चार चक्का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया… और उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वही सभी घायलों को आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया… जहां तीन की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है… घायलों की पहचान पटना जिले के रहने वाले सानू कुमार, जावेद इकबाल और निहाल हुसैन के रूप में हुई है। वहीं ट्रक ड्राइवर बृजेश कुमार यादव और उनका उपचालक भी घायल हैं। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है… हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बाइट बृजेश यादव ट्रक चालक घायल
बाइट उप चालक
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 01, 2025 02:46:02Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 0109ZRJ_PRTP_FOOD_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : कोदरे की रोटी बनी ज़हर, एक ही परिवार के सात लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार
एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ ज़िले के आदिवासी अंचल सालमगढ़ कस्बे के मऊखेड़ा गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक ही परिवार के सात लोग अचानक फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए। उल्टी-दस्त की गंभीर शिकायत के बाद सभी को पहले सालमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर परिवार ने भोजन में कोदरे के आटे से बनी रोटियां खाई थीं। सुबह तक सभी स्वस्थ थे, लेकिन कुछ घंटों बाद अचानक बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो गई। देखते ही देखते सभी सात सदस्य बीमार हो गए। संक्रमितों में बुजुर्ग रकमा मीणा, भूरी बाई, प्रकाश मीणा, ममता मीणासहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। कोदरा एक मोटा अनाज है जिसे आदिवासी क्षेत्र में खासकर बरसात और सर्दियों के मौसम में बड़े पैमाने पर खाया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, लेकिन यदि अनाज खराब हो जाए या पकाने के दौरान संक्रमण हो तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः अनाज खराब था या पकाने के दौरान किसी तरह का संक्रमण हो गया, जिससे यह हादसा हुआ।
0
Report
MSManuj Sharma
FollowSept 01, 2025 02:45:45Solan, Himachal Pradesh:
पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे प्रदेश में जन जीवन प्रभावित हुआ है सोलन जिला के सभी नदी नालों उफान पर हैं जिला की मुख्य नदी अश्वनी नदी अपने पूरे उफान पर हैं नदी ने अपने साथ लगते खेतों में खड़ी फसलों को ख़त्म कर दिया हैं
0
Report
JPJai Pal
FollowSept 01, 2025 02:45:25Varanasi, Uttar Pradesh:
रविवार देर रात काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कैंपस में आईआईटी-बीएचयू और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस घटना में तीन आईआईटी छात्रों को चोटें आई हैं और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब 11 बजे बिरला हॉस्टल के बाहर हुई। शुरुआती बहस जल्द ही धक्का-मुक्की और फिर मारपीट में बदल गई। इस दौरान, छात्रों के दो गुटों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बीएचयू का प्रॉक्टोरियल बोर्ड मौके पर पहुंचा। उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल, कैंपस में किसी भी तरह के अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी छात्रों को अपने हॉस्टल में रहने की सलाह दी गई है।
इस झड़प के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 01, 2025 02:45:16Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर,
शस्त्र लाइसेंस की अर्जियों के निस्तारण में देरी से हाईकोर्ट नाराज,
हाईकोर्ट ने कहा डीएम नहीं कर रहें हैं शासनादेश का सम्मान नहीं कर रहे हैं,
निस्तारण में देरी के चलते हाईकोर्ट में शस्त्र से जुड़े मामलों की बाढ़ आ गई है,
अलीगढ़ के देव प्रकाश की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने टिप्पणी की,
याची की अर्जी को 6 सप्ताह में निस्तारित करने का हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है,
याची का कहना है कि उसने 3 फरवरी 2025 को शस्त्र के लिए आवेदन किया,
6 महीने बीतने के बावजूद उसके आवेदन पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया,
शासनादेश के मुताबिक शस्त्र लाइसेंस से जुड़े आवेदन को 6 माह में निस्तारित करना अनिवार्य है,
ऐसे में याची ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी,
हाईकोर्ट ने याची की अर्जी पर सुनवाई करते हुए 6 सप्ताह में मामले का निस्तारण का निर्देश दिया है।
0
Report