Back
আফগানিস্তানে ভয়াবহ ভূমিকম্প: কেঁপে উঠল জালালাবাদ!
AGAyan Ghosal
Sept 01, 2025 03:00:45
Kolkata, West Bengal
AFGAN TREMOR
*আফগানিস্তানে ভূমিকম্প।*
আফগানিস্তানের মাঝরাত থেকে সকাল পর্যন্ত পরপর ভূমিকম্প। কেঁপে উঠল আফগানিস্তানের জালালাবাদ। প্রথম ভূমিকম্প হয় রাত বারোটা পঁয়তাল্লিশ নাগাদ। রিখটার স্কেলে তীব্রতা ছিল ছয়। এরপর আরো চারটি আপনার শক। শেষ ভূমিকম্প সকাল পাঁচটা নাগাদ। রিক্টর স্কেলে তীব্রতা ছিল ৫.২। আফগানিস্তানের জালালাবাদ শহরের কাছে এই ভূমিকম্পের উৎপত্তিস্থল। পাকিস্তানের পেশোয়ার থেকে ১০০ কিলোমিটার দূরে। এটি ১০ কিলোমিটার মাটির নিচে ভূমিকম্পের উৎপত্তিস্থল বলে অনুমান।
মূলত পাকিস্তানের বর্ডার এবং পার্বত্য এলাকা। এর আগে পূর্ব আফগানিস্তানের এই এলাকাতেই ভূমিকম্প হয়েছিল মারা গিয়েছিল এক হাজার লোক। ২০০২ সালে সেই ভূমিকম্পের তীব্রতা ছিল ৫.৯।
উদ্ধার কাজ শুরু হয়েছে। স্থানীয় হাসপাতালে চিকিৎসা চলছে। এয়ার লিফট করে আহতদের কাবুলে নিয়ে আসা হচ্ছে।
কুনার এলাকার মাজার ভ্যালি সবথেকে বেশি ক্ষতিগ্রস্ত।
এই ভূমিকম্পের প্রভাব প্রত্যক্ষভাবে কাবুল থেকে ইসলামাবাদ পর্যন্ত পড়েছে। সব থেকে বেশি প্রভাব আফগানিস্তান এবং পাকিস্তানে। এছাড়াও উজবেকিস্তান কাজাকিস্তান এবং ভারতেও প্রভাব পড়েছে।
ভারতের জম্মু-কাশ্মীর সহ দিল্লি সংলগ্ন এলাকাতেও কম্পন অনুভূত হয়েছে।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowSept 01, 2025 05:02:36Noida, Uttar Pradesh:
एंकर---पंचायत चुनाव में भाजपा अपना पूरा फोकस युवा मतदाताओं पर करने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने बूथ लेवल पर मैनेजमेंट करना शुरू कर दिया है।
वीओ--2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने बूथ स्तर पर मैनेजमेंट को प्रभावी बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत तय किया गया है कि नए युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की युवाओं के फायदे के लिए चल रही योजनाओं, रोजगार आदि के बारे में जानकारी देकर समर्थन भी मांगा जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि किस तरह पिछली सरकारों ने उनका हक छीना था।
बाईट-- .अवनीश त्यागी भाजपा प्रवक्ता
वीओ---पिछले कई महीनों से पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जिस तरह से तैयारी की कमान संभाल रखी है, उससे साफ है कि पार्टी पंचायत चुनाव के जरिए 2027 के चुनाव की मजबूत नींव रखने में जुटी है। दरअसल भाजपा के रणनीतिकार पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव के लिए 'सेमी फाइनल' के तौर लड़ने का खाका तैयार किया है, जिसकी कमान धर्मपाल सिंह ने संभाल रखी है। उनके नीचे पदाधिकारियों की टीम भी तैयार की गई है।
ग्राफ़िक्स इन---
प्रदेश संगठन द्वारा पंचायत चुनाव के लिए बनाई गई प्रदेश टोली का प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह को बनाया गया है। इनके नेतृत्व में पूरी टीम को बूथ स्तर पर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। यही टीम युवा और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी।
पार्टी की रणनीति है कि प्रत्येक बूथ पर रणनीति बनाकर 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनवाने का काम किया जाएगा। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर 4 से 6 सितम्बर के बीच क्षेत्रीय स्तर पर और 10 सितम्बर के पहले जिला स्तर पर भी बैठकें सम्पन्न कराने की भी रणनीति तय की गई है। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश, क्षेत्र, जिला, ब्लॉक, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ की इकाई से समन्वय बनाकर तैयारी में जुटने के निर्देश भी दिए गए हैं।
ग्राफ़िक्स आउट----
वीओ---पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर गांव, गरीब, किसान के सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी देंगे। साथ ही सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों की खामियां भी बताएंगे। चुनाव तैयारियों से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की योजनानुसार विजय के संकल्प के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए अभी से पंचायत चुनाव की तैयारियों में बूथ स्तर पर जुटने के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 01, 2025 05:02:26Noida, Uttar Pradesh:
ANI MORN R24-- -- -ANI DEL MALOOK NAGAR BYTE
DELHI: MALOOK NAGAR (RLD) ON PM NARENDRA MODI HOLDS BILATERAL MEETING WITH RUSSIAN PRESIDENT VLADIMIR PUTIN/ FOREIGN SECRETARY VIKRAM MISRI/ VOTER ADHIKAR YATRA
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowSept 01, 2025 05:01:37Raipur, Chhattisgarh:
ब्रेकिंग बालोद
दल्लीराजहरा से दुर्ग जा रही ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 5 यात्री घायल ....40 यात्रियों से भरी थी यात्री बस ....घायलों को 108 की मदद से गुंडरदेही स्वास्थ केंद्र में कराया गया भर्ती ....गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिकोसा गांव की घटना ......जांच में जुटी गुंडरदेही पुलिस
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowSept 01, 2025 05:01:19Saiki, Bihar:
स्लग/जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक द्वारा एसबीआई साइबर सतर्कता रथ को झंडादिखा कर किया गया रवाना।
रथ में डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से वीडियो दिखाकर एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को साइबर फ्राड से सुरक्षा के प्रति किया जा रहा है जागरूक।
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ पुलिस के द्वारा" * *मिशन पहल* "के तहत साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में एस बी आई बैंक के साथ मिलकर साइबर सतर्कता कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय सारंगढ़ में पुलिस अधीक्षक आँजनेय वार्ष्णेय द्वारा एसबीआई बैंक द्वारा संचालित साइबर सतर्कता रथ को रवाना किया गया l
साइबर सतर्कता रथ जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर लोगों को साइबर फ्राड के विभिन्न प्रकार के तरीकों, उनसे बचाव के उपायों एवं सावधानियों के सम्बन्ध में डिजिटल स्क्रीन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करने का कार्य करेगा l
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 01, 2025 05:01:08Chittorgarh, Rajasthan:
#चित्तौड़गढ़ -
एंकर - चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा मेजर ध्यानचंद स्मृति में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेलो भारत गतिविधि के संयोजक आशुतोष प्रताप सिंह और विभाग प्रमुख आलोक सिंह राठौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। छात्राओं वर्ग में पायल खंगारोत प्रथम और कृष्णा राणावत द्वितीय रही, जबकि छात्र वर्ग में मयंक शर्मा प्रथम और भूपेश माली द्वितीय स्थान पर रहे। आशुतोष प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का युवा खेलों में भी विश्व स्तर पर पहचान बना रहा है। प्रतियोगिता जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर और कोच गिरीश शर्मा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 01, 2025 05:01:03Sikar, Rajasthan:
सीकर में तीसरे दिन सुबह से ही जोरदार बारिश का दौर शुरू
शहर में करीब 1 घंटे की बारिश और अब हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते शहर के हालात हुए खराब
शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में सड़के और रास्ते बनी दरिया, वाहन और राहगीरों की बड़ी परेशानी, हादसे का बना अंदेशा
एंकर.....
प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी करने के बाद लगातार सीकर में आज तीसरे दिन भी सुबह से ही जोरदार बारिश का दौर शुरू हो चुका है। आज सुबह करीब 7 सीकर शहर सहित आसपास के कई इलाकों में करीब 1 घंटे तक जोरदार बारिश का दौर चला। करीब 1 घंटे की जोरदार बारिश और पिछले करीब 2 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते सीकर शहर के हालात जलभराव के कारण खराब होते जा रहे हैं। शहर के कई ऐसे निचले इलाके हैं जहां पर करीब 3 से 4 फीट तक जल भराव हो चुका है। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से हो रही बारिश के कारण शहर के नवलगढ़ रोड, बजाजरोड, पुराना दूजोद गेट, सब्जी मंडी, अजमेर स्टैंड, फतेहपुररोड, शिव कॉलोनी, दो नंबर डिस्पेंसरी, राधा किशनपुरा अंडरपास सहित कई निचले इलाके बारिश के पानी से जल मग्न हो चुके हैं और सड़के दरिया बन चुकी है। जहां तीन दिन से हो रही बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं शहर में हुए जल भराव के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ चुकी है। शहर के नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर जल भराव होने के कारण स्कूल और कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बारिश और नालों के गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर दिखाई दिए। शहर में जगह-जगह हुए जल भराव के कारण स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। हालांकि स्थानीय प्रशासन बारिश से पहले बारिश के पानी की निकासी के दावे जरूर करते हैं लेकिन बारिश आने पर एक बार शहर के हालात काफी खराब हो जाते हैं। लोगों को भी जल भराव के कारण हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowSept 01, 2025 05:00:55Nagaur, Rajasthan:
नागौर
नागौर जिले के देशवाल से खरनाल के लिए पैदल संघ हुआ रवाना. इस दौरान बडी संख्या मे राजस्थानी पहनावे मे नजर आये जातरू.
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 01, 2025 05:00:46Karauli, Rajasthan:
30 साल बाद जगर बांध पर चली चादर, क्षेत्र में खुशी की लहर
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
हिंडौन सिटी। हिंडौन क्षेत्र में गत दिवस से लगातार हो रही बारिश के बाद नदी नाले और बांध लबालब हो गए हैं।
करीब 30 साल के लंबे इंतजार के बाद हिण्डौन के जगर बांध की भराव क्षमता 30 फीट को पार कर गई, जिसके चलते बांध पर चादर चलने लगी। बांध के फुल भरने से ग्रामीण एवं हिंडौन शहर के लोगों में खुशी देखी गई। लोगों का कहना है कि बांध के भरने से हिंडौन के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में वाटर लेवल ऊँचा होगा एवं पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी की समस्या दूर होगी।
करीब तीस साल बाद बांध पर चली चादर को देखने के लिए लॉफ बांध पर पहुँच रहे हैं।
हालांकि, प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती है। हिंडौन के उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर ने लोगों से अपील की है कि बिना किसी कारण के बांध के आसपास भीड़ न लगाएं। पुलिस प्रशासन भी आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।
0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowSept 01, 2025 05:00:36Firozabad, Uttar Pradesh:
Location--Firozabad Name--Premendra kumar
Feed transfar by 2c ( 0109ZUP_FZB_SCROLL_R)
Date--01/09/2025
न्यूज स्क्रॉल फिरोजाबाद
फिरोजाबाद - जिले में डेढ़ घंटे की बारिश में मकानों और दुकानों में भरा नाले का पानी।
फिरोजाबाद -- जिले के टूंडला थाना क्षेत्र अंतर्गत टैंकर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत, दूसरा घायल।
फिरोजाबाद -- जिले के उत्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर का ताला तोड़कर मकान के अंदर घुसे ससुराली, किया जानलेवा हमला
फिरोजाबाद -- जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मिश्राना में स्वर्ण कारीगर दो लोगों पर लगाया 200 ग्राम सोना लूटने और मारपीट का आरोप।
फिरोजाबाद --जिले के रजावली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण नकदी चोरी।
फिरोजाबाद -- जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर पटरी पर सट्टेबाज से पुलिस की देर रात मुठभेड़, एक पुलिस की गोली लगने से घायल।
फिरोजाबाद-- जिले में पांच साल में स्वतंत्रता सेनानी कोटे से प्रवेश लेने वालों की जांची जाएगी पत्रावलियां।
फिरोजाबाद- जिले के टूंडला में यमुना का जलस्तर दो फीट और बढ़ा, खेतों में घुसा पानी।
फिरोजाबाद - जिले के टूंडला थाना क्षेत्र अंतर्गत मकान तोड़ते समय तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौके पर मृत्यु।
Premendra kumar
Zee up/uk, firozabad
9720626609,9456460660
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 01, 2025 05:00:32Noida, Uttar Pradesh:
लखनऊ
जनता दर्शन कार्यक्रम मेंकानपुर की बच्ची मायरा अपनी माँ के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुँची।
मायरा ने सीएम से कहा कि – मेरा एडमिशन करा दीजिए, मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूँ।”
मुख्यमंत्री ने बच्ची की बात सुनते ही तुरंत अधिकारियों को उसके एडमिशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
0
Report
NSNeha Sharma
FollowSept 01, 2025 05:00:22Jaipur, Rajasthan:
\B
\B
\Bनेहा जोशी 121 WITH बेढम\B
जयपुर
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का जन्मदिन आज।
सिविल लाइंस स्थित बंगले पर जवाहर सिंह बेढम को बधाई देने वालो का लगा ताँता।
CM भजनलाल शर्मा ने मंत्री जवाहर सिंह बेढम को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ।
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, गौतम कुमार दक ने भी मंत्री बेढम को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowSept 01, 2025 05:00:18Saiki, Bihar:
स्लग/बरमकेला थाना क्षेत्र में हुई 03 अलग-अलग चोरियों का खुलासा।
02 आरोपियों सहित एक अपचारी बालक को बरमकेला पुलिस द्वारा भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
कुल 3 चोरी के प्रकरणों में 1. सोने चांदी के जेवर कीमती करीबन 150000 रू 2. नगदी रकम 4500रू० बरामद करने में मिली सफलता।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पता 1. माधव यादव उर्फ स्वीटी 2. प्रदीप सिदार उर्फ छोटु बिलाईगढ़ थाना बरमकेला निवासी है।
एंकर/23.05.2025 के दरमियानी रात घटनास्थल ग्राम बुदेली प्रार्थी कपूरचंद अग्रवाल के मकान में सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम की चोरी हुई थी जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में अज्ञात आरोपी के विरुद् अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
द्वितीय घटना दिनांक 21-22.08.2025 के दरमियानी रात प्रार्थी संतोष चौहान निवासी ग्राम पीपरखूँटा थाना बरमकेला के मकान में नगदी रकम एवं चांदी के पायल की चोरी हुई थी जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
इसी बीच घटना दिनांक 27-28.08.2025 की दरमियानी रात प्रार्थी वैजनाथ साहु के घर के घर में कोई अज्ञात चोर घुसकर उसकी पत्नि कलावती साहु जो घर के आंगन में सोई थी,के गले में पहने हुए पुराना सोने की माला को काटकर चोरी कर ले जाने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मामलों में अज्ञात आरोपियों एवं माल मशरूका का लगातार पतासाजी किया जा रहा था l
मुखबीर की सुचना पर उपरोक्त तीनों प्रकरणों का खुलासा करते हुए चोरी में संलिप्त 02 आरोपियों सहित एक अपचारी बालक को पकड़ा गया है जिनके कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के जेवर सहित नगदी रकम को जप्त कर उन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
0
Report
MJManoj Joshi
FollowSept 01, 2025 05:00:11DMC, Chandigarh:
पहाड़ों में बारिश होने के कारण घग्गर नदी एक बार फिर उफान पर है डेरा बस्सी के मुबारकपुर गाँव के पास घग्गर का यह रूप दिखाई दे रहा।
0
Report
Tulsipur, Uttar Pradesh:
राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज, विशुनपुर विश्राम, पचपेड़वा की कक्षा 12 की छात्राओं ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है। पत्र में छात्राओं ने बताया है कि उनके स्कूल में अंग्रेजी, फिजिक्स, और केमिस्ट्री जैसे विषयों के शिक्षक जुलाई से ही नहीं हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो गई है।
छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार स्कूल के बाबू और समाज कल्याण अधिकारी से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छात्राओं ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए लिखा है कि शिक्षक न होने के कारण वे सभी फेल होने की कगार पर हैं।
2
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 01, 2025 04:48:05Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 0109ZRJ_PRTP_PULIYA_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : पीपलखूंट
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : 2018 में बनी पुलिया पहली बारिश में बह गई, अब तक नहीं बना विकल्प, नाल पाड़ा के 50 मकान जोखिम में
एंकर/इंट्रो : पीपलखूंट ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित नाल पाड़ा में सात साल से पुलिया निर्माण का मामला अधर में लटका हुआ है। वर्ष 2018 में बनी पुलिया पहली ही बारिश में बह गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे पुलिया टिक नहीं पाई। सात बरस बाद भी नई पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे नाले के उस पार बसे करीब 50 मकानों के लोग हर बरसात में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में नाला उफान पर आ जाता है। स्कूली बच्चे उपखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए बहते पानी से गुजरने को विवश हैं। ग्रामीण बालिका पूजा बताती हैं, बारिश में स्कूल जाना बहुत मुश्किल हो जाता है, जान जोखिम में डालकर नाले को पार करना पड़ता है। इसी तरह ग्रामीण महावीर ने कहा कि पहली ही बारिश में पुलिया टूट गई थी, तब से हर साल हमारी मुश्किलें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में बुजुर्गों और महिलाओं को नाले को पार करना बेहद कठिन हो जाता है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना चुनौती बन जाता है। कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने तुरंत ऊंची और पक्की पुलिया बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार निवेदन करने के बावजूद अब तक केवल झूठे आश्वासन मिले हैं, जबकि किसी बड़े हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। इस संबंध में ब्लॉक विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर ने बताया कि, यह पुराना काम है, रिकॉर्ड देखकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वस्तुस्थिति का जायजा लेकर नियमानुसार नई पुलिया के निर्माण की स्वीकृति जारी करेंगे।
बाइट- ग्रामीण
बाइट- छात्रा
1
Report