Back
जौनपुर के खेतासराय में वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, 162 जीवित कछुए और खाल बरामद
ASAJEET SINGH
Sept 21, 2025 03:49:08
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में बड़ी कार्रवाई: खेतासराय पुलिस ने पकड़े वन्यजीव तस्कर, 162 जीवित कछुए और खाल बरामद
REPORT-AJEET SINGH
PLACE-JAUNPUR
ANCHOR-जौनपुर।खेतासराय थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 162 जीवित कछुए (लगभग 440 किलो वजन) और 13 बोरे में भरे कछुओं की खाल बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के नेतृत्व में खेतासराय पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास दबिश देकर दो आरोपितों – मोतीलाल और उसकी पत्नी ममता, निवासी अमेठी – को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार पिट्ठू बैग में रखे 60 जीवित कछुए मिले।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यह कछुए कासिमपुर (खेतासराय) स्थित मुस्ताक नामक व्यक्ति के घर से लाए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुस्ताक के घर छापा मारा तो वहां अंडरग्राउंड पानी टैंक में 102 जीवित कछुए छिपे मिले। साथ ही 13 बोरों में भरी हुई कछुओं की खाल भी बरामद की गई। हालांकि, मुख्य आरोपी मुस्ताक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोतीलाल के खिलाफ अमेठी और फैजाबाद में भी वन्यजीव तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। ममता पर भी इसी साल खेतासराय में केस दर्ज हुआ था। बरामद कछुओं और खाल को वन विभाग की टीम को सुपुर्द किया गया है।
घटना की जानकारी देते हुये सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि थानाध्यक्ष रामाश्रय राय समेत उपनिरीक्षक और कई सिपाही शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
बाईट अजीत सिंह चौहान सीओ शाहगंज
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 21, 2025 05:18:551
Report
VRVikash Raut
FollowSept 21, 2025 05:18:470
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 21, 2025 05:18:170
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 21, 2025 05:17:260
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 21, 2025 05:17:070
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 21, 2025 05:16:480
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 21, 2025 05:16:290
Report
KRKishore Roy
FollowSept 21, 2025 05:16:22Noida, Uttar Pradesh:BYTE
सीताराम पूर्व सरपंच
ओर जमीन मालिक जिन्होंने मंदिर के लिए दान दी
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowSept 21, 2025 05:16:020
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 21, 2025 05:15:510
Report
ASAMIT SONI
FollowSept 21, 2025 05:15:410
Report
APAshwini Pandey
FollowSept 21, 2025 05:15:220
Report
ASAmit Singh
FollowSept 21, 2025 05:15:150
Report
0
Report