icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ओम कंस्ट्रक्शन का डबल ए दर्जा: राजस्थान में निर्माण क्षेत्र का नया मानक

Jaipur, Rajasthan:Om-Construction ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले के निर्माण क्षेत्र में एक अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कंपनी दोनों जिलों की सबसे पहली 'डबल ए' (AA Class) श्रेणी के ठेकेदार के रूप में पंजीकृत होने वाली निर्माण इकाई बन गई है। यह विशिष्ट दर्जा कंपनी की तकनीकी दक्षता, सुदृढ़ वित्तीय स्थिति और उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्यशैली को प्रमाणित करता है। वर्तमान में कंपनी अपनी कार्यकुशलता के दम पर केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। राजस्थान के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने में कंपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिसके तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर मुख्य राजमार्गों तक बड़े पैमाने पर सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सड़क अवसंरचना विकास) के प्रोजेक्ट्स को अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही, सार्वजनिक निर्माण विभाग और अन्य प्रमुख सरकारी विभागों के कई अत्यंत महत्वपूर्ण और वृहद सरकारी प्रोजेक्ट्स का क्रियान्वयन भी कंपनी द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। कंपनी की इस उल्लेखनीय प्रगति और सफलता के पीछे एक सशक्त विजन और कुशल नेतृत्व काम कर रहा है। ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक चैनाराम पंवार के दीर्घकालिक अनुभव और संचालक विक्रम सिंह पंवार के आधुनिक प्रबंधन व रणनीतिक प्रयासों के चलते कंपनी निरंतर नए आयाम छू रही है। दोनों ही नेतृत्वकर्ता अपनी कार्यकुशलता, समयबद्धता और बेहतरीन प्रोजेक्ट प्लानिंग के माध्यम से इस स्वदेशी निर्माण इकाई को राजस्थान की शीर्ष (टॉप) कंस्ट्रक्शन कंपनियों की कतार में अग्रिम स्थान पर स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
0
0
Report

दिशा बैठक: ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई और NH-टोल-स्वच्छता समीक्षा

Narayanpur, Jharkhand:पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में गढ़वा जिला समाहरणालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, एनएच और पीएचडीई पर जताई नाराजगी। पलामू सांसद ने दिशा की बैठक मे आज मूड मे दिखे। उन्होंने सीधे तौर पर यह आरोप लगा दिया की पीएचडीई विभाग के योजनाओं मे ठेकेदार अधिक राशि की निकासी कर काम को छोड़ फरार हो गए है वैसे ठेकेदारों एवं एजेंसियो को चिन्हित कर डीसी को निर्देशित किया की इस मामले मे कठोर से कठोर कार्यवाई की जाए। वंही किसी भी योजनाओं के शिलान्यास मे जनप्रतिनिधियों को बुलाने का भी निर्देश दिया ताकि समन्वय बनी रहे। वंही उन्होंने इस बैठक में विशेषकर केंद्र प्रायोजित एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं/परियोजनाओं का विस्तृत समीक्षा की गयी।बैठक मे नगर उंटारी -गरबाँध -रोहानियाँ पथ की ख़राब गुणवत्ता की बात प्रतिनिधियों के द्वारा उठाई गई जिस पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद ने गुणवता की जाँच के लिए एक जाँच कमिटी गठित करने की बात कही।वहीं NHAI द्वारा टोल प्लाजा के माध्यम से टोल प्लाजा के नजदीक बसे ग्रामीणों से बार बार अवगमन पे पैसे वसूलने के बात पर सांसद ने कहा कि टोल प्लाजा के नजदीक बसे गांव के लोगों की बैठक बुलाकर और व्यापक प्रचार -प्रसार के माध्यम से NHAI के पदाधिकारी एवं कर्मी ग्रामीणों को पास निर्गत करने का कार्य करें क्योंकि जानकारी के अभाव में ग्रामीणों को बार-बार टैक्स चुकाना पड़ता है जिससे उनकी आर्थिक हानि होती है। वहीं सांसद ने NH के पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि NH पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए ताकि आपराधिक मामलों एवं सड़क दुर्घटना की समुचित निगरानी की जा सके। सांसद ने कहा की दिशा की बैठक की ऑडियो रिकॉर्डिंग का प्रावधान भी किया जाए ताकि पिछली बैठक की विचारों, आदेशों, अनुपालनों एवं समीक्षाओं का सुरक्षित डाटा संकलन रहे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के समीक्षा के दौरान सांसद ने सम्बंधित पदाधिकारियों को जिले के अंदर खराब हुई सभी चापाकल को यथा शीघ्र मरम्मती कराए जाने का निदेश दिया। मेराल प्रमुख ने सदर अस्पताल गढ़वा की बदहाली की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा कि विगत दिनों रात्रि मे सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल किसी युवक को भर्ती कराये जाने के बाद भी घंटो तक कोई कर्मी उसे देखने तक नहीं आया जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद ने संबधित कर्मियों पर तत्काल करवाई करने का आदेश दिया।वहीं रमना प्रमुख ने सदर अस्पताल मे डायलेसिस करवाने आये मरीजों से कर्मियों द्वारा पैसे लेने की बात कही गई जिस पर सांसद ने सम्बंधित लोगों पर करवाई करने का आदेश दिया और कहा कि इस प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।इस प्रकार से विभागवार कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक और गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक में गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, भवनाथपुर विधायक अनन्त प्रताप देव, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, वन प्रमंडल पदाधिकारी इब्राहिम सहित जिले के सभी पदाधिकारीगण, समिति के सदस्यगण, प्रखंड प्रमुख एवं ऑनलाइन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारीगण उपस्थित थे。
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली: VST CoreB Trailers ने ट्रेलर उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली राजस्थान के कोटपूतली में स्थापित VST CoreB Trailers ने कम समय में ट्रेलर निर्माण उद्योग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वर्ष 2019 में मात्र 30 ट्रेलर उत्पादन से शुरुआत करने वाली कंपनी आज 1800 ट्रेलर प्रतिमाह उत्पादन क्षमता के साथ भारत के प्रमुख ट्रेलर एवं ट्रक बॉडी निर्माताओं में शामिल है। करीब 2.35 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला इसका अत्याधुनिक संयंत्र देश का सबसे बड़ा समर्पित ट्रेलर निर्माण प्लांट माना जाता है। यहाँ आर्टिकुलेटेड ट्रेलर्स, टिपिंग ट्रेलर्स, टैंकर्स, कंटेनर्स, बल्कर्स और बस बॉडी सहित विभिन्न परिवहन वाहनों का निर्माण किया जाता है। कंपनी 1200 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान कर क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। 10 हजार से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के विश्वास के साथ VST CoreB गुणवत्ता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित कर रहा है।
0
0
Report

झारखण्ड के गढ़वा में एलएनटी कर्मी का अपहरण: पांच घंटे में बरामद, दो गिरफ्तार

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे एलएनटी के कर्मचारी का अपराधियों ने किया अपहरण, फिरौती के रूप में लिया डिजिटल के माध्यम से तीस हजार रूपए, पुलिस ने महज पांच घंटे में अपहरणकर्ताओ के चुंगल से कर्मी को किया बरामद, दो अपहरणकर्ता हुआ गिरफ्तार। गढ़वा जिले की पुलिस ने अपहरण एवं फिरौती मांगने के एक सनसनीखेज मामले का महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुये अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही दो अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को सफलता पूर्वक सुलझाते हुये अपहृत युवक की जान बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दो मोबाईल फोन को बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गत 3 जून को एसपी साहब को सूचना मिली कि एलएनटी कंपनी में पाईप फिटर के पद पर कार्यरत मुरारी तिवारी का अज्ञात अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया है और उनके परिजनों से फिरौती की मांग किया जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी साहब ने उन्हें तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें श्री बंशीधर नगर के पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद, मझिआंव के पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार सहित तीन थानो के थाना प्रभारियों को टीम मे शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव में छापेमारी की। इस दौरान शेख अंसार एवं नदीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शेख अंसार एवं नदीम खान दोनों मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि अपहृत के परिजनों से स्कैनर के माध्यम से 30 हजार रुपये मंगवाये गये थे। साथ ही उन्होंने इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों के नामों का भी खुलासा किया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के कारण अपराधियों ने अपहृत मुरारी तिवारी (32 वर्ष) को चंदना एवं रमना के बीच में छोड़ दिया और फरार हो गये। पुलिस ने युवक को घटना के मात्र पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पीड़ित मुरारी तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह 3 जून को सगमा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे एक सफेद बोलेरो में सवार चालक सहित छह अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। अपराधी उनसे साढ़े सात लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। परिजनों से 30 हजार रुपये ऑनलाईन भी मंगवाये गये थे। पीड़ित के बयान के आधार पर धुरकी थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

काशीपुर रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं हो सकी

Jaspur, Uttarakhand:रेलवे ट्रैक किनारे दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी काशीपुर में टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में कोयले की रेक के पास एक वृद्धा और एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के अनुसार शुगर मिल डबल फाटक के पास कोल रेक के समीप दो अज्ञात शव पड़े हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। सीओ काशीपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत महिला भिक्षावृत्ति करती थीं, जबकि अधेड़ व्यक्ति कूड़ा बीनने का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा。
0
0
Report

कोटपूतली: प्रवीण बंसल को स्वच्छता सेवा दल अवॉर्ड, सेवा-समर्पण की मिसाल

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली क्षेत्र के समाजसेवी प्रवीण कुमार बंसल द्वारा संचालित अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। वर्ष 2018 में श्री खाटू श्याम जी की पावन धरा से शुरू हुआ यह संगठन आज जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। संगठन का मूल उद्देश्य 'प्राणी मात्र की सेवा ही सच्ची सेवा है' के सिद्धांत को जन-जन तक पहुँचाना है। दल के स्वयंसेवक धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हैं। इसके साथ ही वृक्षारोपण, परिंडा अभियान, दिव्यांग बच्चों की सहायता तथा अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान संगठन ने हजारों जरूरी लोगों तक भोजन, राशन, मास्क और सैनिटाइजर पहुँचाकर मानवता की मिसाल पेश की। आज यह संगठन समाज में सेवा, करुणा और सकारात्मक बदलाव का प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
0
0
Report

राजस्थान के पीएमश्री स्कूलों में लर्निंग असेसमेंट से सीखने की क्षमता आंकी जाएगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य के पीएमश्री विद्यालयों में अब विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन केवल परीक्षा परिणामों के आधार पर नहीं होगा, बल्कि उनकी वास्तविक सीखने की क्षमता भी परखी जाएगी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 649 पीएमश्री विद्यालयों में विशेष ‘लर्निंग असेसमेंट’ कार्यक्रम के संचालन के लिए 162.25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उदयपुर स्थित आरएससीईआरटी आकलन उपकरण विकसित करेगा, जबकि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) स्तर पर पूरे कार्यक्रम की निगरानी की जाएगी। विद्यार्थियों का आकलन वार्षिक परीक्षा से पहले पूरा किया जाएगा, ताकि उनकी शैक्षणिक कमजोरियों की पहचान कर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। यह अभियान केंद्र सरकार के निपुण भारत मिशन के तहत संचालित होगा। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की हिंदी पढ़ने-लिखने की क्षमता, गणितीय दक्षता तथा अंग्रेजी समझने के कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। पारंपरिक परीक्षा पद्धति के बजाय बच्चों की बुनियादी समझ और सीखने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डाइट स्तर पर बीएड और बीएसटीसी इंटर्न की सहायता से विद्यालयों में डेटा संग्रहण किया जाएगा। आकलन रिपोर्ट के आधार पर ब्लॉक और जिलावार कार्ययोजना तैयार कर कमजोर विद्यार्थियों और विद्यालयों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्कूलों में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और उनके उपयोग की भी समीक्षा की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में दुधमुहे बालक की मौत पिता ने लगाया साली पर पटकने का आरोप

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow13m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में दुधमुहे बालक की मौत पिता ने लगाया साली पर पटकने का आरोप फिरोजाबाद थाना उत्तर के मोहल्ला कृष्णा नगर (झील की पुलिया ) मैं एक मासूम बालक की मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है कन्हैया लाल लगभग 2 साल से अपनी ससुराल थाना उत्तर के कृष्णा नगर में परिवार सहित रह रहा है उसने बताया बुधवार की रात उसका 6 माह का पुत्र तनवीर उर्फ गुन्ना रो रहा था पत्नी संजना ने अपनी बहन वंदना से दूध पिलाने के लिए कहा इसी बात पर दोनों बहनों के मध्य झगड़ा हो गया तभी संजना कमरे से बाहर आई आरोप है कि तभी वंदना ने उसे पटक दिया जिसके फल स्वरुप उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए जिला अस्पताल आई है जहां गुरुवारको पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है
0
0
Report

जीएसटी की नई व्यवस्थाओं पर व्यापारियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: राज्य कर विभाग की ओर से ब्लॉक जलालपुर स्थित डवाकरा हॉल में ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े नए प्रावधानों की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी कमिश्नर पशुपति प्रताप सिंह का भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने बुके भेंटकर स्वागत किया। अपने संबोधन में डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सरकार व्यापार को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी के नवीनतम नियमों, आसान पंजीकरण प्रक्रिया, रिटर्न दाखिल करने की व्यवस्था तथा कर अनुपालन के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल राजस्व संग्रह करना नहीं, बल्कि व्यापारियों को जागरूक कर उन्हें नियमों के अनुरूप कारोबार करने में सहयोग देना भी है। संवाद के दौरान व्यापारियों ने विभिन्न कर संबंधी समस्याएं और जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया तथा आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिश्नर रविन्द्र कुमार एवं राज्य कर अधिकारी इन्द्र प्रताप सिंह ने भी व्यापारियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जीएसटी व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां साझा कीं। अधिकारियों ने अधिक से अधिक व्यापारियों को पंजीकरण कराने तथा स्वैच्छिक कर भुगतान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर स्वर्णकार प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न सोनी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल गुप्त, विनोद मेहरोत्रा, मानिक चन्द सोनी, कुलदीप अग्रहरि, सोनू गौड़, विकास निषाद, दुर्गेश गुप्ता, रिन्नू गुप्ता, आलोक बाजोरिया, तफसील अहमद, आत्माराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने विभाग की इस पहल की सराहना की। खुले संवाद और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला तथा विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय का संदेश गया।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में जिला अस्पताल के स्टोर में लगी आग, बिजली केबल से फैली, आधे घंटे में पाया काबू

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow17m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिला अस्पताल परिसर स्थित एक स्टोर में गुरुवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग पहले विद्युत केबल में लगी, जिसके बाद वह गोदाम में रखे कबाड़ के सामान तक फैल गई। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर स्वयं आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग तेजी से फैलने लगी और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख फायर स्टेशन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने अस्पताल कर्मचारियों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान चलाया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने से स्टोर में रखे कुछ सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग की घटना के बाद अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। वार्डों में अंधेरा छा गया और भर्ती मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से अस्पताल में सामान्य कामकाज भी प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी और एसडीएम सदर जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

अयोध्या के तुलसी उद्यान में संत भेषधारी की पिटाई, युवक-युवती पर मारपीट का आरोप

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। तुलसी उद्यान में बैठे कपल के साथ अभद्रता और मारपीट। संत भेषधारी व्यक्तियों ने की मारपीट, फिल्मी स्टाइल में दौड़ा दौड़ा कर कपल को पीटा, एक लड़का और एक लड़की तुलसी उद्यान में थे बैठे। एकाएक संत समाज के लोगों ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए मारना किया शुरू। संत समाज के द्वारा युवक की पिटाई के दौरान मची अफरा तफरी। सड़क पर भी दौड़कर फिल्मी स्टाइल में पीटा युवक को। युवती ने आकर बचाया युवक को देते रहे संत भेषधारी अभद्र गाली। अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के तुलसी उद्यान का मामला।
0
0
Report

सतना के भटनवारा में पानी की जलसंकट: एक पंप से चार हजार आबादी परेशान

Satna, Madhya Pradesh:सतना में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान। एक ही पंप से पूरा गांव पानी के लिए आधारित। घर घर लगाया गया टोटी वाला नल लेकिन पानी रह देख रहे ग्रामीण। अगर बिजली बंद हुई तो ग्रामीणों का सारे काम हो जाते हैं अस्त व्यस्त। ग्रामीण पानी भरने के लिए एक ही पंप पर सुबह से लाइन में लग जाते हैं। रहिमन पानी रखियो, बिन पानी सब सून, पानी गये न ऊबरै, मोती, मानुष, चून रहीम दास जी के इस दोहे का अर्थ है कि पानी का मतलब केवल जल नहीं, बल्कि मान-सम्मान, विनम्रता और जीवन की मूल आवश्यकता से है। जैसे जल के बिना सब कुछ सूना हो जाता है, वैसे ही जीवन में मान-सम्मान और विनम्रता बहुत जरूरी है। यदि पानी (जल) चला जाए तो मोती, मनुष्य और चूना, ये तीनों चीजें भी नहीं बचतीं। जी हा यह कहावत सतना जिले के लिए चरितार्थ हो रही है। जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव जिसका नाम भटनवारा है। इस गांव की आबादी 4 हजार से अधिक है। लेकिन इस गांव में पानी की बड़ी समस्या है। गांव के लोग पानी के लिए सुबह झूझना पड़ता है। गांव के अंदर एक ग्राम पंचायत के पंप से करीब 4 हजार की आबादी के लोग पानी के सुबह से लाइन में खड़े हो जाते हैं। लोग साइकिल, बाइक, ई रिक्शा, पैदल सुबह से डिब्बे रखकर पंप में लाइन में लग जाते हैं। और अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। अगर इस बीच बिजली बंद हुई तो पंप भी बंद हो जाता है। पानी के लिए पंप पर बिजली का भी इंजतार लोगों को करना पड़ता है। क्योंकि जब तक बिजली नहीं आएगी तब तक पंप नहीं चलेगा। यह पंप गांव के ग्राम पंचायत भवन का है। एक तरफ सरकार टोटी वाला नल लगाकर झर झर पानी घर घर तक पहुंचाने का दावा कर रही है। लेकिन जिला मुख्यालय से लगे हुए गांव में पानी की भीषण समस्या बनी हुई है। टोटी वाला नल तो ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया। लेकिन विगत तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों के घर में पानी नहीं पहुंच पाया। और टोटी वाले नल भी अब गांव के अंदर पूरे तरीके से नष्ट हो चुके हैं। सड़के के किनारे लोगों के घरों के बाहर नल का स्ट्रेक्चर टूटे फूटे पड़े हुए हैं। इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि पूरा गांव पंचायत भवन में लगे पंप से पानी भरने के लिए मजबूर है। यानी एक ही पंप पर पानी भरने के लिए सुबह से लेकर शाम तक लोग डिब्बे लेकर अपनी सुविधा अनुसार लाइनों में लग जाते हैं। अगर बिजली बंद हो गई तो लोगों को नौकरी सहित अन्य काम का बहुत ज्यादा नुकसान होता है। इस गांव में काई भी अधिकारी कर्मचारी देखने नहीं आता है। भटनवारा गांव के सरपंच राजू यादव का कहना है कि हमारे गांव ने पानी की विकराल समस्या है। गांव की आबादी 4 हजार से अधिक है। यहां पर नल जल योजना के तहत घरों में पानी पहुंचाने के लिए नल कनेक्शन स्ट्रेक्चर बनाकर रख दिया गया। और आज तक उसमें पानी सप्लाई के लिए कुछ नहीं हो सका। इसके लिए हमने अधिकारियों से भी बात की जल्द समस्या का निराकरण हो जाएगा लेकिन आज तक इसमें अमल नहीं हो सका। पूरा गांव एक ही पंप में पानी भरने के लिए मजबूर है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top