Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna452013

बाढ़ पीड़ित व्यापारी ने मंत्री के पैर पकड़कर क्यों रोया?

OSONKAR SINGH
Jul 16, 2025 08:36:38
Indore, Madhya Pradesh
चित्रकूट दौरे पर आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैर पड़कर फूट-फूट कर रोया बाढ़ पीड़ित व्यापारी। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल टॉपलीड- सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैर पड़कर रोता हुआ दिखाई दे रहा है यह वीडियो चित्रकूट के रामघाट का है और व्यापारी बाढ़ पीड़ित है। जिसकी दुकान मंदाकिनी नदी की बाढ़ में डूब गई थी और उसका व्यापार का सारा सामान नदी की बाढ़ में बह गया है या तो खराब हो गया है। बता दे कि बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वंतंत्र देव सिंह चित्रकूट के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुचे हुए थे जहां चित्रकूट के रामघाट में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। यहां मन्दाकिनी नदी की बाढ़ से व्यापारियों का बड़ा नुकशान हुआ है। मंत्री के पहुचने पर बाढ़ पीड़ितों द्वारा मंत्री से अपनी समस्याएं बताकर नुकशान का मुआवजा मांगने लगे। जहा एक पीड़ित व्यापारी ने जलशक्ति मंत्री के पैर पकड़ कर फूट फूटकर रोने लगा उर कहने लगा मंत्री जी सबकुछ बर्वाद हो गया अब क्या करेगे। कैसे अपने बच्चे और परिवार को पालेंगे। मंत्री पीड़ित व्यापारी को ढांढस बढ़ाते नजर आ रहे है और हर सम्भव मदद का भरोसा दिला रहे है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीड़ितों को राहत सामग्री और आर्थिक राहत चेको का भी वितरण किया था।
3
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top