Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845438

बारात में पिस्टल लहराना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

DDDHANANJAY DWIVEDI
Aug 16, 2025 02:32:06
Bettiah, Bihar
Reporter ___dhananjay dwivedi Anchor ________ बेतिया से खबर है जहां बारात में पिस्टल लहराना एक युवक को महंगा पड़ गया है पिस्टल लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है डांसर के साथ युवक पिस्टल लहराते डांस कर रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था मझौलिया थाना अंतर्गत जौकटिया में शहरेयाज नाम के युवक का बारात में डांसर के साथ पिस्टल के साथ डांस करते वीडियो वायरल हुआ था बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया था युवक को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया युवक के पास से एक रिवाल्वर भी पुलिस ने बरामद किया है बता दे 13 अगस्त को युवक का बारात में पिस्टल लहराते वीडियो वायरल हुआ था गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar Kashyap
Aug 16, 2025 05:12:17
Nidaura, Uttar Pradesh:
विश्व में शांति एवं भाईचारा, सुख एवं समृद्धि की कामना से दुनिया भर को समतामूलक समाज का संदेश देने वाले भगवान श्री कृष्ण के जन्मोसव पर शनिवार को नमामि गंगे ने काशी के प्राचीन विष्णु तीर्थ आदि केशव घाट पर स्थित भगवान आदिकेशव की आरती उतारी। प्रेम समत्व की बंसी बजाने वाले आदि केशव विष्णु की मूर्ति के समक्ष माखन मिश्री का भोग लगाकर लोक मंगल की कामना की गई। स्कंद पुराण एवं काशी खंड में वर्णित आदि केशव, ज्ञानकेशव, पंचदेवता और संगमेश्वर महादेव का विश्व शांति के लिए विधिवत पूजन किया गया।
0
comment0
Report
Aug 16, 2025 05:02:38
Anjad, Madhya Pradesh:
बड़वानी जिले के राजपुर में रूपा नदी में तेज बारिश के चलते आई बाढ़ में नदी में 4 वाहन बह गए वही मकान दुकानों और खेतों में भी बारिश से नुकसान हुआ ह अभी कितना नुकसान हुआ अज्ञात हैं
1
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Aug 16, 2025 05:01:33
Jasa, Bihar:
मुकुल जायसवाल स्लग - खाना बनाकर घर वापस लौट रहे हलवाई को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत वियो - कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलूवाई का घटना स्थल पर मौत हो गया। यह घटना शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 11:00 बजे रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी दुर्गावती पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करते हुए परिजनों को सूचना दिया और कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए शनिवार की सुबह सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया। मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के रामायण कहार का 36 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कहार के रूप में की गई है। मृतक के पिता रामायण कहार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा बेटा रोहुआ गांव में खाना बनाने के लिए गया हुआ था। खाना बना कर देर रात्रि वापस अपने बाइक से घर के लिए लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन के टक्कर से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा हम लोगों को जानकारी मिला तो हम लोग शव को पोस्टमार्टम करने के लिए लेकर सदर अस्पताल भभुआ में आए हुए हैं। बाइट - मृतक के पिता - रामायण कहार
4
comment0
Report
HKHitesh Kumar
Aug 16, 2025 05:01:23
Khagaria, Bihar:
REPORT -HITESH KUMAR LOCATION -KHAGARIA ANCHOR खगड़िया के बलुआही बस स्टैंड के पास एनएच 31 पर रह रहे बाढ पीङित के दो बच्चे  श्रृष्टि कुमारी  और विक्की कुमार अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो जख्मी बच्चे मे से एक बच्चे श्रृष्टि कुभारी को बेहतर इलाज के लिए  भागलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है की गंडक नदी में बाढ़ होने से खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के कृष्ण पुरी मोहल्ले के लोग एन एच 31 पर सरण लिए हुए हैं। अहले सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सङक पर लगे पुलिस के बैरिकेटिंग स्टैंड से टकराते हुए सङक पर रखे पत्थर को तोङते हुए भाग खङा हुआ। इसी दौरान पत्थर का एक टुकङा दोनो बच्चे के सिर पर लगा जिससे दोनो बच्चे जख्मी हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। BYTE रंजन देवी,बच्चे के परिजन। रिंकू देवी,बच्चे के परिजन। शिवराज यादव,वार्ड पार्षद।
4
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Aug 16, 2025 05:00:30
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में 9 माह की मानवी कश्यप ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर गांव वाले हैरान रह गए। 13 अगस्त को मां दीपिका की तबीयत खराब थी और बाकी परिवार खेत पर था। मानवी घर में अकेले खेल रही थी, तभी दरवाजे के पीछे छिपे ज़हरीले करैत साँप को उसने खिलौना समझकर पकड़ लिया और काट डाला। कुछ ही पलों में साँप की मौत हो गई। मां ने यह नजारा देखा तो घबराकर परिजनों को बुलाया। बच्ची को तुरंत मेकाज अस्पताल ले जाया गया, जहां 24 घंटे की निगरानी के बाद वह पूरी तरह सुरक्षित पाई गई और छुट्टी दे दी गई। गांव में अब लोग मानवी को प्यार से नन्ही शेरनी कहकर पुकार रहे हैं।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Aug 16, 2025 05:00:25
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:
एंकर।जबलपुर में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने मिलकर एक बदमाश रूपेंद्र साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना में ग्राम रिठौरी के आरोपी लक्ष्मण देवेंद्र बंजारा सहित अन्य ने पुरानी रंजिश का बदला लिया है खमरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पनागर का रहने वाला रूपेंद्र साहू आदतन अपराधी था उसके खिलाफ अवैध वसूली हत्या के प्रयास,रुपयों के लिए लोगों को धमकाने सहित अन्य मामलों में 28 मामले दर्ज थे उसका रिथौड़ी,मझगांव, तिलगवा और वर्धा तक आतंक था भूपेंद्र साहू और उसके दोस्त सतीश कुशवाहा जित्तू बंजारा ओर दो अन्य ने रिठौरी निवासी लक्ष्मण बंजारा पर सितंबर 2024 में हमला किया था तभी से बंजारा परिवार रूपेंद्र को ठिकाने लगाने की फिराक में था आरोपी लक्ष्मण बंजारा ने 11 माह बाद बदला लिया है सितंबर 2024 में लक्ष्मण बंजारा पर रूपेंद्र साहू और उसके साथियों ने चाकू से हमला किया था इसके बाद से ही उसका परिवार रूपेंद्र से बदला लेने की फिराक में था और अब जब मौका मिला तो धारदार हथियारों से रूपेंद्र की हत्या कर दी गई फिलहाल खमरिया पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है बाइट पारस साहू मृतक के परिजन बाइट सरोजिनी चौकसे टी आई खमरिया थाना
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Aug 16, 2025 05:00:11
Ranchi, Jharkhand:
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। रामधन सोरेन के निधन पर पूरा झारखंड मर्माहt है। विशेष विमान से उनके पार्थिव शरीर को लाया जा चुका है जिसके बाद झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हो रहा है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए रामदास सोरेन का जाना एक अपूरणीय क्षति बताया है वही झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पहले शिबू सोरेन का जाना और अब रामदास सोरेन का मर्माहt करने वाला है, और उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है बाइट.... झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, रवींद्रनाथ महतो बाइट.... बंधु तिर्की, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Aug 16, 2025 05:00:06
Jalabaria, West Bengal:
ডায়মন্ড হারবারে পুলিশ জেলার অতিরিক্ত পুলিশ সুপারের মানবিক উদ্যোগ 160825ZG_DH_ADSP নকিব উদ্দিন গাজী মানুষ বড় কাঁদছে তুমি মানুষ হয়ে পাশে দাঁড়াও মানবিক ডায়মন্ড হারবার পুলিশ জেলার অন্যতম মুখ, অতিরিক্ত পুলিশ সুপার মিতুন কুমার দে-র উদ্যোগে অনন্য এক মানবিক কর্মসূচির আয়োজন করা হয়। ডায়মন্ড হারবার রবীন্দ্রভবনে আয়োজিত এই অনুষ্ঠানে একাধিক কৃতি মেধাবী ও অসহায় ছাত্রছাত্রী, দুঃস্থ পরিবার এবং দুর্ঘটনায় প্রিয়জন হারানো মানুষদের হাতে আর্থিক সহায়তা ও সংবর্ধনা প্রদান করা হয়। এদিনের উদ্যোগে বিশেষভাবে স্থান পেয়েছে— ১০০ শতাংশ শারীরিকভাবে অক্ষম হয়েও উচ্চশিক্ষার স্বপ্ন দেখা শিক্ষার্থী, পিতৃহীন হয়েও পড়াশোনায় আগ্রহী শিশু, এবং অন্যের জীবন বাঁচাতে নিজের প্রাণ বিসর্জন দেওয়া সাহসী মানুষের পরিবার। পাশাপাশি দুর্ঘটনায় সন্তান হারানো পরিবারগুলোকেও দেওয়া হয় সহায়তা। অতিরিক্ত পুলিশ সুপার মিতুন কুমার দে শুধু আর্থিক অনুদানই দেননি, ভবিষ্যতে তাদের শিক্ষার দায়িত্ব নিজের কাঁধে তুলে নিয়েছেন। একই মঞ্চে জেলার হিন্দু, মুসলিম ও খ্রিস্টান ধর্মীয় নেতাদের উপস্থিতিতে দেওয়া হয় সম্প্রীতির বার্তা। এছাড়া দক্ষ ও নিষ্ঠাবান পুলিশকর্মীদেরও সম্মানিত করা হয়। মানবিক এই আয়োজন প্রসঙ্গে অতিরিক্ত পুলিশ সুপার বলেন, এই উদ্যোগে অসহায় পরিবারগুলোর চোখে ফুটে উঠেছে আশার আলো, আর অনাথ শিশুরা পেয়েছে উজ্জ্বল ভবিষ্যতের প্রতিশ্রুতি। ডায়মনহারবার পুলিশ জেলার এই মানবিক উদ্যোগকে সমস্ত স্তরের মানুষ সাধুবাদ জানিয়েছেন
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Aug 16, 2025 04:47:28
Jamshedpur, Jharkhand:
जमशेदपुर झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौत राज्य को बड़ी छती पहुंची है, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि राज्य के साथ साथ टेल्को के घोड़ाबांधा ने अपना एक बेटा खो दिया है, उन्होंने कहा कि घोड़ाबांधा मे सड़क नहीं हुआ करती थी, श्रमदान कर सड़क का निर्माण करवाने का काम रामदास सोरेन और वे सभी मिल कर किया, रामदास सोरेन मृदुल सोभाव के व्यक्ति थे, उनके निधन से झारखण्ड को छती हुई है, अर्जुन मुंडा ने कहा कि शुरूआती दौर मे वे लोग साथ मे कई आंदोलन किए, बाद मे वे झामुमो मे चले गए और वे बीजेपी मे चले गए, मगर रामदास भी घोड़ाबांधा मे रहते थे, तो घर आस पास होने से घरेलू तरह से उनसे रिस्ता था, उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरा राज्य आज शोक मे है। बाईट.... अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड।
8
comment0
Report
MSManish Sharma
Aug 16, 2025 04:46:49
Aligarh, Uttar Pradesh:
अलीगढ़ ब्रेकिंग एएमयू में चल रहे फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन में फिर लगे मुद्दे से हटकर नारे फिलिस्तीन के समर्थन में लगे नारे छात्र धरने प्रदर्शन के दौरान पहले भी लगा चुके हैं विवादित नारे फिलिस्तीन से रिश्ते क्या बोलते हुए का नारा हुआ वायरल एएमयू इंतजामिया का कहना बाहरी छात्र कर रहे हैं कैंपस का माहौल खराब
7
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Aug 16, 2025 04:46:24
Bareilly, Uttar Pradesh:
VANDOR CODE 411545 REPORT...AJAY KASHYAP BAREILLY ANCHOR .....हाथों में खनकती चुडिया, पैरो में पायल , माथे पर बिंदिया और तन पर सोलह श्रृंगार , हम किसी नव योवना की बात नहीं कर रहे ,हम बात कर रहे है बरेली के राजकुमार की जो 20 सालों से जन्माष्टमी पर राधा बन कर कृष्ण की भक्ति में सराबोर हो जाता है, vo 01 :- कान्हा कि भक्ति में नाचती ये राधा न तो कोई स्त्री है और न ही किसी नाटक मण्डली कोई कलाकार है , ये है बरेली के राजकुमार जिन्होंने अपना सारा जीवन कान्हा को समर्पित कर दिया है , 20 साल पूर्व जब ये बरसाने गए थे तो इन्होने वहां लोगो को राधा के भेष में नृत्य करते देखा तभी से उन्हें कृष्ण की लगन लग गई बाइट राजकुमार, बरेली की राधा vo 2 राजकुमार जब कृष्ण की भक्ति में भाव विभोर झूमते है तो भक्त जहाँ एक और आश्चर्य चकित हो जाते है वहीँ कृष्ण की दीवानी इस अनोखी राधा की भक्ति के आगे नतमस्तक भी है, एक और जहाँ ये राधा कृष्ण कि भक्ति में चूर है वही इस पुरे कार्य में इनका पूरा परिवार साथ देता है
4
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Aug 16, 2025 04:45:29
Jalabaria, West Bengal:
*মন্দিরবাজারে পুকুর থেকে উদ্ধার অজ্ঞাত পরিচয় ব্যক্তির দেহ, চাঞ্চল্য এলাকায়* 160825ZG_DH_MANDIRBAZAR নকিব উদ্দিন গাজী গ্রামের পুকুরে অজ্ঞাত পরিচয় ব্যক্তির দেহ উদ্ধার ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়ালো এলাকায়। ঘটনাটি দক্ষিণ ২৪ পরগনার মন্দির বাজার থানার দয়ারামপুর এলাকার শিবপুর গ্রামের। স্থানীয় ও পুলিশ সূত্রে জানা যায়, শনিবার সকালে দয়ারামপুরের শিবপুর গ্রামের এক মহিলা পুকুরে মৃত দেহটি ভাসতে দেখেন। পরে খবর দেওয়া হয় মন্দির বাজার থানার পুলিশকে। খবর পেয়ে ঘটনাস্থল থেকে দেহটি উদ্ধার করে। পুলিশের প্রাথমিক অনুমান মদ্যপ অবস্থায় জলে ডুবে মৃত্যু হয়েছে ওই ব্যক্তির। উদ্ধার হওয়া মৃতদেহের পরিচয় জানা যায়নি। পুলিশ মৃতের পরিচয় জানতে ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে। বাইট: অশোকা চৌধুরী, স্থানীয় বাসিন্দা
4
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Aug 16, 2025 04:45:06
Ajmer, Rajasthan:
ब्यावर। शहर के टाटगढ़ रोड स्थित अंबेडकर भवन में जिला प्रशासन की और से स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कमल राम मीना, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, एसीईओ गोपाल राम मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य ने अतिथियों के रूप में शिरकत की। इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर की विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति तरानों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी को रोमांचित कर दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर, एसडीएम तथा एसीईओ ने शहर की विभिन्न प्रतिभाओं, सामाजिक कार्यो में योगदान देने वालों तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को उपखंड स्तर पर सममानित किया।
2
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Aug 16, 2025 04:33:09
Jhunjhunu, Rajasthan:
नशे में 108 एंबुलेंस चालक का अस्पताल में हंगामा,वीडियो हुआ वायरल झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल परिसर में 108 एंबुलेंस के चालक ने नशे की हालत में डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंड्रेला की 108 एंबुलेंस का चालक आनंद कुमार शराब के नशे में अस्पताल पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसने साथी ईएमटी नवीन कुमार की निजी गाड़ी पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक अन्य ईएमटी राहुल से भी हाथापाई हुई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोई कोशिश नहीं की। स्थानीय लोगों ने चालक को पुलिस की गाड़ी में बैठाया, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उसे बाहर निकालकर छोड़ दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि चालक नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा है और मारपीट भी कर रहा है,हालांकि जी मीडिया इस वायरल विडियो की पुष्टि नही करता है। अशोक शर्मा झुंझुनूं \Bनोट इस वीडियो में अपशब्दों का प्रयोग है कृपया साउंड बीप कर लेवे\B
4
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Aug 16, 2025 04:33:00
Ajmer, Rajasthan:
ब्यावर के विजयनगर रोड पर स्थित उप कारागृह के अंदर एक सांप देखा गया जेल के स्टाफ प्रेमप्रकाश ने बताया कि यह सांप बाथरूम के अंदर बाल्टी के पीछे कुंडली मार कर बैठा हुआ था जैसे ही जेल का स्टाफ बाथरूम के लिए गया तब वह हलचल करने लगा जिसकी सूचना कांस्टेबल मनोज कुमार द्वारा ब्यावर के स्नेक कैचर सुरेंद्र सिंह ब्यावर को सूचित किया गया सुरेंद्र सिंह तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे और बाथरूम के अंदर से करीब 4 फीट लंबे सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया जेल स्टाफ ने बताया कि यहां पहले भी कई बार सांप आ चुके हैं जिससे काफी भय का माहौल बना रहता हैँ इस दौरान जेल प्रहरी प्रशांत शर्मा दिलीप चारण मनोज कुमार प्रेम प्रकाश आदि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे
3
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top