Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balotra344022

बालोतरा में लूणी नदी का जल प्रवाह, ग्रामीणों ने मनाया उत्सव!

MMMAYANK MAYANK
Jul 17, 2025 07:32:15
Balotra, Rajasthan
रिपोर्टर मयंक अवस्थी जिला बालोतरा मोबाइल नंबर 9352798376 ट्विटर mayankblt पश्चिमी राजस्थान की जीवनदायिनी कही जाने वाली मरूगंगा लूणी नदी का जल प्रवाह आखिरकार बालोतरा जिले में पहुंच गया है। नदी के आगमन से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। सराणा गांव सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने नदी के स्वागत में पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नदी के नट (किनारे) पर सुबह से ही ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग एकत्रित हो गए थे। ढोल-नगाड़ों की थाप और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न की गई। महिलाओं ने थाली की झंकार पर पारंपरिक नृत्य किया, वहीं बुजुर्गों ने भी नदी के स्वागत में आशीर्वचन कहे। लूणी नदी का यह जल प्रवाह जोधपुर, अजमेर और पाली जिलों में हुई अच्छी बारिश का परिणाम है। इन जिलों से निकलकर यह पानी बालोतरा तक पहुंचा है, जिससे कृषि कुओं का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद जगी है। किसान वर्ग में विशेष रूप से उत्साह देखा गया, क्योंकि यह जल भविष्य में सिंचाई और पेयजल संकट से राहत दिला सकता है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने भी मिलकर नदी के तटों की सफाई और सजावट का कार्य किया, ताकि आगमन को एक पर्व के रूप में मनाया जा सके। यह दृश्य एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि लूणी नदी न केवल एक जलधारा है, बल्कि इस अंचल की संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक भी है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top