Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Alwar301001

एंकर के साथ विजुअल: रामगढ़ कार आग, मोहल्ले में हाहाकार

SKSwadesh Kapil
Sept 28, 2025 08:00:13
Alwar, Rajasthan
एंकर ,विजुअल, बाइट रामगढ़ कस्बे की गुरु नानक कॉलोनी रविवार सुबह अचानक अफरा-तफरी के माहौल में तब्दील हो गई. जब घर के बाहर खड़ी एक कार अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई. सुबह करीब 10 बजे लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में गाड़ी को खाक कर दिया. धुआं और लपटें इतनी तेज थीं, कि दूर-दूर तक लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाली थी. जैसे ही उसमें आग लगी, धमाकों जैसी आवाजें आने लगीं. जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग की लपटें इतनी प्रचंड थी. कि गाड़ी को बचाना संभव ही नहीं रहा. धीरे-धीरे पूरी कार धू-धू कर जलकर कबाड़ बन गई. गाड़ी के मालिक कमलजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह ने बताया कि सुबह उन्होंने सुज़ुकी ग्रांड विटारा कार की सफाई कर उसे घर के बाहर खड़ा किया था और नहाने के लिए अंदर चले गए. गाड़ी बंद खड़ी थी. लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक उसमें आग लग गई. कमलजीत सिंह का कहना है कि यह गाड़ी उन्होंने अभी दो माह पहले ही खरीदी थी. ऐसे में उनका नुकसान लाखों रुपये का हो गया. घटना की सूचना पर रामगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मोहल्लेवालों को अग्निशामक यंत्र उपलब्ध कराए. हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. इस हादसे ने मोहल्ले में डर का माहौल पैदा कर दिया. इधर पड़ोसी सन्नी सिंह ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि गुरु नानक कॉलोनी जाने वाला रास्ता अतिक्रमण की वजह से बेहद संकरा हो चुका है. ऐसे में अगर आग और फैलती या किसी घर में लग जाती. तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर मौके पर पहुंच ही नहीं पाती. उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे फाटक सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बंद रहता है. जिससे राहत और बचाव कार्यों में अक्सर देरी होती है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन को लेकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण हटाने और फायर ब्रिगेड के सुगम रास्ते की व्यवस्था करने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे. वरना ऐसी घटनाएं बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती हैं. रामगढ़ में रविवार सुबह का यह हादसा लोगों के लिए सबक बन गया है .कि सुरक्षा और सतर्कता में जरा सी चूक कितनी बड़ी अनहोनी का रूप ले सकती है. बाईट- कमलजीत सिंह ,गाड़ी के मालिक (केसरिया पगड़ी में) बाईट- सन्नी सिंह, पड़ोसी (चेक पगड़ी में)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HNHEMKANT NAUTIYAL
Sept 28, 2025 10:06:16
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-लापता डिजिटल पत्रकार का 11वें दिन जोशियाडा झील में मिला शव रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में पिछले 11 दिनों से लापता चल रहे डिजिटल पत्रकार राजीव प्रताप का शव आज जोशीयाडा झील से रेस्क्यू टीम ने बरामद किया है बताते चलें कि 18 सितंबर से डिजिटल पत्रकार राजीव प्रताप लापता चल रहा था और लगातार रेस्क्यू टीम भागीरथी नदी में राजीव प्रताप की खोजबीन में जुटी थी राजीव प्रताप का मिलने के बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त कर दी है वही पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार का कहना है कि राजीव प्रताप के शव की शिनाख्त परिजनों के द्वारा की जा चुकी है और अब पोस्टमार्टम किया जाएगा और अग्रिम जो भी विधिक कार्रवाई होगी वह जारी रहेगी वहीं राजीव प्रताप के परिजनों ने राजीव की हत्या की भी आशंका जताई है। बाइट-01 शैलेंद्र कोहली पूर्व ब्लाक प्रमुख डुंडा बाइट-02 जनक पंवार पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Sept 28, 2025 10:06:02
Sambalpur, Odisha:ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କ ମନ୍ଦିର ପରିସରରେ ଗତ କିଛି ଦିନ ତଳେ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ ନୂଆଁଖାଇ ଭେଟଘାଟ ଅବସରରେ ଗୀତ ନାଚ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ବିରୋଧ କରିଥିବା ବେଳେ ଏବେ ନବରାତ୍ର ଅବସରରେ ସିନେମା ଗୀତ ରେ DJ ବାଜି ଦାଣ୍ଡିଆ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ବିରୋଧ କରିଛନ୍ତି ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ବିଜେଡି ର ପୁରୁଖା ନେତା ଇଞ୍ଜିନିଅର ରୋହିତ ପୂଜାରୀ| ସମଲେଶ୍ୱରୀ ମନ୍ଦିର ପରିସରରେ ସିନେମା ଗୀତ ସହ ଆଧୁନିକ ଗୀତ ନାଚ ଦ୍ୱାରା ଦାଣ୍ଡିଆ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା |ବାରମ୍ବାର ଏଭଳି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଗୁଡିକୁ ମନ୍ଦିର ପରିସରରେ କରୁଥିବା କାରଣ ରୁ ଏହାକୁ ବିରୋଧ କରି ସରକାର ଙ୍କୁ ଟାର୍ଗେଟ କରିଛନ୍ତି ରୋହିତ |ପୂର୍ବେ ନୂଆଁଖାଇ ନାଁ ରେ ଏବଂ ଏବେ ଗରୱା ନାଁ ରେ ଅଶ୍ଳୀଳ ଗୀତ ନାଚ କୁ ବିରୋଧ କରାଯାଇଛି | Byte - ରୋହିତ ପୂଜାରୀ,ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Sept 28, 2025 10:04:50
Dholpur, Rajasthan:वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार , कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर किया जब्त सरमथुरा , धौलपुर आँगई थाना पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर जब्त किया है। आँगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में रमेश की घेर के पास एक बदमाश अवैध हथियारों के साथ किसी संगीन वारदात की फिराक में घूम रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध हथियार सहित आरोपी बदमाश अनुज मीना निवासी चौधरीपुरा थाना आँगई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध कट्टा 315 बोर जब्त किया हैं। आँगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है।कार्रवाई के दौरान आँगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Sept 28, 2025 10:04:43
Baghpat, Uttar Pradesh:एंकर :--- बागपत की साइबर क्राइम पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।दरअसल, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बच्चों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी टिपलाइन और भारत सरकार द्वारा बनाए गए साइबर पोर्टल से मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। बागपत साइबर क्राइम पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री कलानिधि नैथानी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा – बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और साइबर अपराधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बाईट :--- कलानिधि नैथानी ( पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ जोन )
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 28, 2025 10:04:35
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में रविवार की सुबह एक बड़ी घटना होते-होते टल गया। गृह कलेश से परेशान एक बुजुर्ग ने यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते राहगीरों ने साहस दिखाते हुए बुजुर्ग को खींचकर सुरक्षित बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लक्ष्मी नगर पुल की घटना मथुरा- लक्ष्मी नगर स्थित यमुना पुल पर राया क्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह फौजी नामक बुजुर्ग आत्महत्या करने के इरादे से पहुंचा। बताया गया कि वह लंबे समय से पारिवारिक विवाद और पत्नी के साथ चल रहे कलह से बेहद परेशान थे। परिजनों के साथ आए दिन हो रहे विवाद से हताश होकर वे घर से बिना बताए निकले और पुल से लटककर यमुना में छलांग लगाने लगे। इसी दौरान राहगीरों ने बुजुर्ग को पुल से लटका देखा तो तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने मौके पर दौड़कर उसे पकड़ लिया और काफी मशक्कत के बाद खींचकर सुरक्षित ऊपर ले आए। घटना की सूचना पाकर लक्ष्मी नगर पुलिस चौकी पर उन्हें ले जाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की। पत्नी से थे परेशान बुजुर्ग सुरेंद्र सिंह ने पुलिस और स्थानीय लोगों से बातचीत में बताया कि वह पत्नी से होने वाले विवाद और बच्चों की उपेक्षा से काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। आए दिन घर में झगड़े होते थे, जिसके चलते उन्होंने जिंदगी खत्म करने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि अब जीने की इच्छा नहीं रही, लेकिन समय रहते लोगों ने उन्हें बचा लिया।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Sept 28, 2025 10:02:54
Jehanabad, Bihar:MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 28-09-2025 SLUG - UNIQUE_DEVOTEE A.INTRO - भक्ति में शक्ति का नजारा हर वर्ष नवरात्रि में देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही भक्ति का अनोखा नजारा जहानाबाद में भी देखने को मिल रहा है। जहां मां दुर्गा की भक्तिमय कठिन कहे जाने वाले अनुष्ठान कलश स्थापना अपने सीने पर कर अनोखी भक्ति पेश कर रहा है। मामला काको प्रखंड के काजीदौलतपुर गांव का है। जहां राकेश कुमार नामक श्रद्धालु ने अपने सीने पर 21 कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा का कठिन अनुष्ठान शुरू किया है। यह कोई पहली बार नहीं है। श्रद्धालु ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने 9 कलशों के साथ यह आराधना किया था, लेकिन इस वर्ष उन्होंने इसे और कठिन बनाते हुए 21 कलशों की स्थापना की है। श्रद्धालु ने बताया कि यह विचार उनके मन में अचानक आया, जब उन्होंने सोचा कि वे मां दुर्गा की उपासना किसी विशेष और कठिन साधना के माध्यम से करें। उन्होंने बताया कि इस अनुष्ठान के दौरान न तो वे कुछ खाते हैं, न पीते हैं, केवल मां की भक्ति में लीन रहते हैं। मां की कृपा से नौ दिनों तक कोई परेशानी नहीं होती। श्रद्धालु ने बताया कि मन में श्रद्धा होनी चाहिए मां हर मनोकामना पूरी करती हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की भलाई और जिले में अमन चैन की कामना करते हुए वो माता से स्तुति कर रहे हैं। वही उनकी इस अनोखी भक्ति को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। Byte - राकेश कुमार,श्रद्धालु शत्रुघ्न विश्वकर्मा, पूजा समिति के सदस्य
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Sept 28, 2025 10:02:35
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro,, Mrityunjai Mishra ---- बोकारो में सब्जी की आड़ चल रहा था शराब का अवैध धंधा। गुप्त सूचना के आधार पर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़। भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री जप्त। बिहार भेजा जा रहा था नकली शराब। बताते चले कि बोकारो पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है साथ ही कई विदेशी ब्रांड के शराब कंपनियों का रैपर, बोतल सहित अन्य सामान बरामद किया है। ये नकली अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के कमलडीह में चल रहा था। पिंडराजोरा थाना पुलिस ने किया खुलासा कि सब्जी के आड़ में बन रहा था अवैध नकली शराब जिसे बिहार में हो रहा था आपूर्ति। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक बोकारो को शनिवार की सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिंडरा जोरा थाना पुलिस ने कमलडीह स्थित डब्लू साव के घर में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया है। छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास प्रणव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में छापामारी करते हुए बंद घर से नकली विदेशी शराब बनाने की मशीन, विभिन्न शराब कंपनियों के स्टिकर, केमिकल, खाली बोतल और कार्टून बरामद किए। पुलिस ने मौके पर ही विधिवत जप्ती सूची तैयार कर सभी सामान जब्त किया। बरामद सामग्री में पाउच सिलर मशीन, बोतल कैप सीलिंग मशीन, चार जारकिन कैमिकल, दो पेटी खाली बोतल, लगभग 50 कार्टून, विभिन्न कंपनियों के स्टिकर, 8PM Gold के रैपर, प्लास्टिक ड्रम व जार, रंग के डब्बे और कई नामी ब्रांडों के स्टिकर शामिल हैं। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक डब्लू साव सहित छह आरोपियों को नामजद किया है। इनमें अंकित सिंह, श्याम कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह उर्फ बिड्ड, राहुल मंडल और कुश कुमार शामिल हैं। सभी चास थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।एसडीपीओ ने बताया कि सब्जी के आड़ में अवैध शराब फैक्ट्री संचालित होता था।बोकारो में तैयार इस शराब को बिहार के कई जिलों में भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि बिहार शराब को भेजने के क्रम में गाड़ी पर सब्जी लोड किया जाता था उसी में नीचे शराब रखे जा रहे थे। बाइट -- प्रवीण कुमार सिंह एसडीपीओ, चास
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top