Back
आपातकाल के काले अध्याय पर युवा पीढ़ी को जागरूक करने का वीरेन्द्र कौशिक का प्रयास!
NSNAVEEN SHARMA
FollowJul 16, 2025 17:02:33
Bhiwani, Haryana
बाईट : वीरेन्द्र कौशिक भाजपा जिला अध्यक्ष
भिवानी
विशेषकर युवा पीढ़ी को आपातकाल के काले अध्याय की जानकारी होना जरूरी: वीरेन्द्र कौशिक
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार संविधान हत्या दिवस पर जन जागरूकता के लिए लघु सचिवालय परिसर में लगाई प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में दर्शाई आपातकाल के दौरान संविधान की मर्यादा पर हुए हमले और लोकतंत्र के सत्याग्रहियों के संघर्ष की कहानी
भिवानी, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में संविधान हत्या दिवस के बारे में जन जागरूकता केा लेकर एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए प्रहार से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि विशेषकर युवा पीढ़ी का आपातकाल के समय लोगों पर हुए अत्याचार के बारे में जागरूक होना जरूरी है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत देश को आजाद करवाने में असंख्य लोगोंं ने अपनी कुर्बानी दी। देश को चलाने के लिए देश में संविधान लागू हुआ। भारत देश दुनिया का सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश है। देश की जनता का संविधान में विश्वास है। उन्होंने कहा कि आपातकाल लागू करना देश का काला अध्याय है। बेकसूर लोगों को जेलों में डाल दिया गया। न केवल जेलों में बल्कि जेलों से बाहर भी लोगों ने अनेक तरह की यातनाएं सही। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को दबा दिया गया, यहां तक कि लोकतंत्र के चौथा स्तम्भ माने जाने वाले मीडिया का भी एक तरह से गला घोटने का काम किया गया।
वहीं उन्होंने कहा कि विशेषकर युवा पीढ़ी को आपातकाल के बारे में सही जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हर युवा और आमजन को 25 जून 1975 को आपातकाल घोषित किए जाने वाली उस काली रात के बारे में पता होना जरूरी है। भाजपा द्वारा आपातकाल लागू किए जाने को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तथा आपातकाल के दौरान बने विकट हालातों के बारे में जन जनागरूकता को लेकर प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। इस प्रदर्शनी में लोकतंत्र पर हुए प्रहार से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को दिखाया गया है। युवाओं के साथ-साथ आमजन को यह प्रदर्शनी जरूर देखनी चाहिए ताकि उनको हकीकत का पता चल सके।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement