Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Supaul852131

VIP नेता संजीव मिश्रा ने छातापुर की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज!

SJSubhash Jha
Jul 14, 2025 14:03:29
Supal, Bihar
रिपोर्ट - सुभाष चंद्रा, सुपौल। स्लग= VIP नेता ने छातापुर इलाके में बदहाल व्यवस्था को लेकर उठाया आवाज। एंकर= VIP नेता ने छातापुर इलाके में बदहाल शिक्षा स्वास्थ्य और नल जल को लेकर जोड़दार ढंग से आवाज उठाया है। दरअसल VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा लगातार कई महीनों से छातापुर विधानसभा क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान संजीव मिश्रा छातापुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर हमला भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में VIP नेता संजीव मिश्रा छातापुर विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने भगवानपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। जिसके बाद इलाके की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया है। संजीव मिश्रा ने कहा कि छातापुर इलाके में आज भी कई गावों में सड़क पुल पुलिया की कमी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और नल जल योजना बदहाल है। लोगों को समुचित रूप से शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा नहीं मिल रही है। नल जल योजना की स्थिति खराब है। बाबजुद इसके इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां के नेता को आम जनता के परेशानी की कोई परवाह नहीं है। जिससे लोग काफी आक्रोशित है। कहा कि जनता अपनी परेशानी लेकर किसके पास जाए ये उनके समझ मे नहीं आ रहा है। संजीव मिश्रा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं पर सरकार को ध्यान देकर उन समस्याओं को दूर करना चाहिए। बाइट= संजीव मिश्रा, VIP नेता।
3
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top