हमीरपुर में प्रधानाचार्य के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तहसील के बाहर लगाया जाम
हमीरपुर में इंचार्ज प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावकों पर दर्ज कराए गए मुकदमों से ग्रामीणों में आक्रोश है। सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीण, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौदहा तहसील के बाहर एकत्र होकर प्रधानाचार्या नेहा गुप्ता और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शिक्षा बाधित की है, और इसके विरोध में उन्होंने प्रधानाचार्य पर शिकायत की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उनियारा में तीसरे चरण के चुनाव: 45 पंचायतों में सरपंच नामांकन
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा से बडी खबर : पंचायतराज के तीसरे चरण के चुनाव में 45 पंचायतो में सरपंच /पंच उम्मीदवारों ने किया अपना नामांकन पत्र दाखिल, सरपंच उम्मीदवार समर्थकों के साथ पहुँचकर अपना नामांकन पत्र किया दाखिल, नामांकन के दिन सरपंच/पंच उम्मीदवारों - समर्थकों में देखा गया खासा उत्साह, चुनाव से एक दिन पहले उम्मीदवारों ने अपनी ताकत चुनावी मैदानी दंगल में झोंकी,0
0
Report
बस्सी मकवाना में भीषण आग, परिवार की जमा-पूंजी राख
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के सागवड़िया क्षेत्र के बस्सी मकवाना गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक परिवार की जिंदगीभर की जमा-पूंजी को पलभर में राख कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि घर में रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। इस आग में आठ बकरियां और एक भैंस जिंदा जल गईं, वहीं दो वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। घर में रखा अनाज, जेवरात, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने पटवारी और बिजली विभाग के लाइनमैन को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया तथा नुकसान की जानकारी ली। सरपंच ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। भीषण आगजनी के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है。0
0
Report
नवादा: लापता व्यवसायी सुबोध कुमार की तलाश तेज, अपहरण की जांच जारी
Nawada, Bihar:नवादा नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के व्यवसायी सुबोध कुमार पिछले एक सप्ताह से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है, वहीं जिले के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र पुरानी बाजार के कारोबारियों के बीच भी डर और बेचैनी का माहौल कायम हो गया है। व्यवसायी की पत्नी सुमन कुमारी ने पति के लापता होने को लेकर नगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि सुबोध कुमार का घर दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर ठाकुरबाड़ी के पास स्थित है। घटना वाले दिन वह रात करीब 8:15 बजे घर पहुंचे थे और पत्नी से कहा था कि 15 मिनट में वापस आ जाएंगे। इसके बाद वह घर से निकल गए, लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। पति के नहीं लौटने पर पत्नी सुमन कुमारी को चिंता हुई। उन्होंने फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया और रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने पुलिस से शिकायत की。 मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार मुन्ना व्यवसायी के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से पूरी जानकारी ली और उन्हें हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सांसद विवेक ठाकुर ने भी वरीय अधिकारियों से बात की है। व्यवसायी की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को व्यवसायी का अंतिम लोकेशन मिर्जापुर इलाके में मिला है। वहीं एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित स्थानों का लोकेशन खंगाल रही है। व्यवसायी का अंतिम लोकेशन घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिर्जापुर इलाके में मिला है। इसके बाद से मोबाइल का कोई लोकेशन नहीं मिल रहा है। आसपास के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इधर, पत्नी सुमन कुमारी ने प्रशासन से पति की जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामदगी की अपील की है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी व्यवसायी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है。0
0
Report
Advertisement
GRAP-II लागू, गाजीपुर बॉर्डर पर प्रवेश पर पाबंदियां, पुलिस ने चेकिंग तेज की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-II) के तहत वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियां लागू होने के बाद, पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया।0
0
Report
सतना में मिलावटी मिठाइयों पर शिकंजा: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Satna, Madhya Pradesh:सतना त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। मंगलवार को सतना शहर के पंजाबी मोहल्ले में फूड विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मौके पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने पंजाबी मोहल्ले में संचालित मिठाई दुकानों और कारखानों पर छापा मारा। जांच के दौरान मौके से करीब साढ़े 4 क्विंटल मिल्क केक, खोवे से बनी बर्फी और अन्य मिठाइयां जप्त की गईं। प्रारंभिक जांच में मिठाइयों के मानक स्तर पर खरा न उतरने की आशंका है। अमृत लाल नागदेव अंबू पिता स्व. ईश्वर दास नागदेव उम्र 69 वर्ष निवासी पंजाबी मोहल्ला के यहां से मिल्क केक और खोवा बर्फी का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ है। फिलहाल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि मिलावटी खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें。0
0
Report
अलीगढ़ में रंजिश पर किसान के धान पुआल में आग, 4 लाख नुकसान
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़: रंजिश में किसान के धान के पुआल में लगाई आग, 4 लाख रुपये का नुकसान, अकराबाद क्षेत्र के गांव नानऊ में अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप, किसान पुष्पेंद्र कुमार के खेत में रखा करीब 70 बीघा का धान का पुआल जलकर राख, आग लगने से किसान को करीब 4 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान, सूचना के करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, रंजिश के चलते आग लगाए जाने का किसान ने जताया शक, अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के नानऊ की घटना।0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात में शर्ट शर्किट से घर जलकर राख— भीषण आग, सिलेंडर फटा
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात। शर्ट शर्किट से मकान में लगी भीषण आग। देर रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख। फ्रिज, स्कूटी, समेत घरेलू सामान जलकर हुआ राख। तेज आग के कारण घर में रखा घरेलू सिलेंडर भी फटा। सिलेंडर फटने से आसपास इलाके में फैली दहशत। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पाया आग पर काबू। मौके पर घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी। मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की घटना।0
0
Report
सुल्तानपुर Encounter: खनन माफियाओं से मुठभेड़, मुख्य आरोपी घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर की नगर कोतवाली पुलिस की आज सुबह खनन माफियाओं से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी साथ ही दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दो दिन पहले इन सभी के खिलाफ नगर कोतवाली में राजस्व टीम पर हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी ने बताया कि 2 दिन पहले रामनगर इमलिया गांव में खंड माफिया द्वारा उसे समय राज्यों से टीम पर हमला किया गया था जब एसडीएम सदर के निर्देश पर राजस्व टीम खनन होने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची थी इस समय खनन माफियाओं ने नायब तहसीलदार और दो अन्य लेखपालों के साथ जमकर मारपीट की थी जिसमें नायब तहसीलदार का पैर टूट गया था और दो अन्य लेखपाल भी घायल हो गए थे इस मामले में दो एफआईआर नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी तभी से आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी आज सुबह मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने इन लोगों की घेराबंदी शुरू की पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी आरोपियों के ऊपर फायर किया जिसमें मुख्य आरोपी राहुल सिंह के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इन सभी के पास से एक कैटल पिस्टल 32 बोर एक आदत जिंदा कारतूस एक आदत खोखा कारतूस वह एक आदत स्कॉर्पियो कर बरामद हुई है घायल आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं पुलिस ने खनन में प्रयोग किए जाने वाली डंपर और ट्रैक्टर आदि को भी बरामद कर लिया है0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए NH-48 पर BS-IV बस को रोककर वापस लौटाया गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले वाहनों पर लगाई गई पाबंदियों के तहत, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने NH-48 पर राजोकरी बॉर्डर से एक BS-IV बस को वापस लौटा दिया।0
0
Report
Advertisement
बृजभूषण शरण सिंह बोले—राजनीति में 2027 या 2029 में ही रिज़िम बदलेगा
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष द्वारा रिजीम चेंज किया जाने को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि रिजीम चेंज करने के लिए 2027 आ रहा है ना तो चेंज कर दो 2029 आ रहा है उसमें चेंज कर दीजिए। यहां पर रिजीम बांग्लादेश और अमेरिका के तर्ज पर थोड़े ना नहीं चेंज होगा पाकिस्तान और नेपाल के भी तर्ज पर नहीं होगा। लोकतंत्र के माध्यम से चेंज होगा 2027 में चेंज करिए 2029 में चेंज करिए 2027 में जनता के पास चाहिए। 2029 में भी तैयारी करिए जनता के पास जाइए और रिजीम चेंज करिये। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के हटाए जाने को लेकर बयान दिया गया कि उनको क्यों हटा दे वह किसी के दया पर नहीं आए हैं। दरअसल विपक्ष द्वारा लगातार इस बात की मांग की जा रही है कि अब रिजीम चेंज होना चाहिए जिसको लेकर के बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया है।0
0
Report
पूर्णिया में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान एनडीए का आह्वान
Purnia, Bihar:एएनडीए द्वारा आज पूर्णिया में लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ पदयात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर आज शहर में बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने खुद लोगों से जनसंपर्क किया और लोगों को इस पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश लोकतंत्र से चलेगा अराजकता से नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह जंतर मंतर पर 10000 लोगों की भीड़ जमा कर वे लोग देश की सत्ता को पलटना चाहते हैं देश की जनता यह होने नहीं देगी। इसलिए कल लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशी हाथों की कठपुतली बन गए हैं इस चीज की जनता बर्दाश्त नहीं करेंगी , इस पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के साथ बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा समेत एनडीए के सभी घटक के नेता शामिल होंगे।0
0
Report
ब्रजेश पाठक के बयान के बाद भाजपा ने गोरखपुर में पदयात्रा का संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च पर कहा, "...लोकतंत्र के खिलाफ जो षड्यंत्र कांग्रेस रच रही है, इसको लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे...कांग्रेस और INDI गठबंधन की जो लोकतंत्र विरोधी नीतियां हैं, उनका पर्दाफाश इन पदयात्राओं के माध्यम से हम करने का काम करेंगे..."0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:महाराजगंज: उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा पर कहा, "जिस तरह से कांग्रेस और कांग्रेस लोग इस देश में लोगों को गुमराह करने, लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और उनके बीचे के ही कुछ लोग जो कहते हैं कि वो शासन बदलना चाहते हैं, एक कहता है कि वो बांग्लादेश से प्रेरणा लेकर करना चाहते हैं तो कहीं न कहीं देखें तो इस भारत का लोकतंत्र बहुत ही मजबूत है और लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन वोट के माध्यम से होता है, अराजकता के माध्यम से नहीं होता है। इसको लेकर भाजपा आज पूरे देश को जागृत करने का काम कर रही है कि भारत के लोकतंत्र के आधार पर ही हम लोग देश को चलाएंगे, अराजकता के आधार पर नहीं चलाएंगे। इस नाते पूरे देश में पदयात्रा का कार्यक्रम रखा गया है..."0
0
Report
कैथल बाजारों में दीपावली की रौनक, मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी
Kaithal, Haryana:दीपावली को लेकर कैथल के बाजारों में रौनक, मिट्टी के दीयों और पारंपरिक सजावटी सामान की बढ़ी मांग दीपावली के त्योहार को लेकर कैथल के बाजार सजने लगे हैं। त्योहार की खरीदारी के लिए अब धीरे-धीरे ग्राहकों की भीड़ भी बाजारों में पहुंचने लगी है। जी मीडिया की टीम ने कैथल के बाजारों का दौरा कर दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत की। इस दौरान बाजारों में पारंपरिक सामान के साथ-साथ आधुनिक सजावटी वस्तुओं की भी खूब मांग देखने को मिली। इस बार खास बात यह है कि लोग आधुनिक सजावट के साथ अपनी परंपराओं को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। मिट्टी के दीये, मिट्टी की हटड़ी, लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी से बनी प्रतिमाएं और मिट्टी से तैयार किए गए सजावटी सामान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। समय के साथ इन पारंपरिक वस्तुओं का स्वरूप भी बदल रहा है। आकर्षक डिजाइन और नए अंदाज में तैयार किए गए मिट्टी के सजावटी सामान ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, बाजारों में दिन और रात की सजावट के लिए रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और अन्य डेकोरेशन आइटम की दुकानें भी सजकर तैयार हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ेगी और खरीदारी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। ग्राहकों का कहना है कि वे दीपावली पर नई सजावटी चीजों की खरीदारी के साथ मिट्टी के दीये और पारंपरिक सामान भी खरीद रहे हैं, ताकि त्योहार की खुशियों के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी जीवित रखा जा सके। बाजारों की रौनक और ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए दुकानदारों को इस बार दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कुल मिलाकर कैथल के बाजारों में दीपावली का उत्साह दिखाई देने लगा है और आने वाले दिनों में बाजारों में रौनक और बढ़ने की संभावना है।0
0
Report
गिरिडीह उपचुनाव के लिए सियासी घमासान, बीजेपी-झामुमो के दावे तेज
Ranchi, Jharkhand:गिरिडीह उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान दिखने लगा है ...चुनावी तारीख भले ही तय नहीं हुआ है पर सियासी दल मैदान में कमर कस चुके हैं। बीजेपी ने भी गिरिडीह उपचुनाव के लिए इलेक्शन इंचार्जों की नियुक्ति कर दिया है। जबकि झामुमो की तरफ से कमान कल्पना सोरेन ने थाम लिया ... गिरिडीह में किस दल की मजबूत गांठ दिखेगी ये तो जनता तय करेगी पर गिरिडीह का '' गदर '' दिखने वाला है। गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक विषाद बिछने लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तारीख तय होने से पहले सियासी जमीन दुरुस्त करने में जुट गई है। गिरिडीह के लिए इलेक्शन इंचार्ज की नियुक्ति कर दिया गया है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा में अपनी सीट बचाने के लिए कमान कल्पना सोरेन ने थाम लिया है। ऐसे में किस दल की गांठ को जनता मजबूती देगी ये तो मतदाता को तय करना है पर चुनाव के ऐलान से पहले सियासी घमासान दिखने लगा है। गिरिडीह में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमरकस ली है। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि एक संपर्क अभियान हम लोग शुरू करने वाले हैं निश्चित तौर पर हम लोग चुनावी मूवमेंट पर हैं गिरिडीह चुनाव बड़ी ताकत से भारतीय जनता पार्टी लड़ेगी प्रदेश में जो सरकार है सरकार के जितने भी जो सरकार चल रही है उसके जितने भी अत्याचार जो बलात्कार और लूट की घटनाएं हैं और सरकार जिस तरह से जनता के हित की निर्णय नहीं ले रही है तमाम प्रकार के मुद्दों को लेकर हम प्रदेश में तो कम कर ही रहे हैं वहीं गिरिडीह को लेकर भी हम काम कर रहे हैं प्रदेश में सरकार किस तरह से चल रही है हम उसको स्पष्ट करेंगे हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि गिरिडीह का चुनाव मोदी जी के पक्ष में डालेगा हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ईमानदारी से लड़ेंगे वहां की जनता भी चाहती है की झारखंड में भी परिवर्तन होना चाहिए गिरिडीह का चुनाव हम सबके लिए महत्वपूर्ण है और चुनाव हम निश्चित तौर पर जीतेंगे बाइट......प्रदेश प्रभारी भाजपा इधर अपनी जीत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरीके से स्वस्थ है तो बीजेपी के दावे पर झामुमो ने पलटवार भी किया है।चुनाव तो 2019 में भी यह जीत रहे थे 65 पर का नारा दे दिया था 2024 में कितने आयातित नेता आए वह 70 सीट जीतने का दावा कर रहे थे दवा स्वाभाविक है कोई भी राजनीतिक पार्टी दावा करेगी चुनाव जब तक होता है और मतगणना होने तक यह दावा करेंगे चुनाव होने के बाद कोई प्रवक्ता या नेता बयान देने के लिए नहीं रहेगा गिरिडीह चुनाव हम एकतरफा जीतेंगे वहां हमारे नेता दिवंगत सुदीप कुमार सोनू जी ने एक लंबी लकीर खींची है आज जनता उनके साथ है हमारी पार्टी के साथ है और हेमंत सोरेन जी के साथ है कई एक ऐसे मुद्दे हैं जो इस चुनाव में प्रभावी रहेगी पहले वहां के लोग अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देंगे और इस सरकार के द्वारा किए जा रहे काम और केंद्र के द्वारा प्रताड़ित करने का काम जो हमारे सरकार और राज्य को हो रहा है उसका भी जवाब देंगे एमडीआई सरना धर्म कोड सहित तमाम चीजों का असर दिखेगा पिक्चरों के आरक्षण का भी असर दिखेगा जिस आरक्षण को केंद्र सरकार ने बाधित करके रखा है केंद्र सरकार के द्वारा जो केंद्रांस रोका गया है और अनुदान रोकना राज्य को प्रताड़ित करना आदिवासियों ke प्रति जो मानसिकता है मणिपुर से लेकर मध्य प्रदेश तक हम लोगों ने देखा है उसी का जवाब गिरिडीह चुनाव में मिलेगा इनको बाइट......मनोज पांडे ,झामुमो भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गिरिडीह उपचुनाव के लिए किए गए इंचार्ज नियुक्त पर कांग्रेस भी चुटकी ले रही है। कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी इंचार्ज नियुक्त कर ले महागठबंधन की ताकत के आगे वह डिस्चार्ज हो जाएंगे। बाइट....किशोर शाह देव,कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
