icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फाटो पर्यटन क्षेत्र में टाइगर के पास हिरण का दुर्लभ दृश्य, पर्यटकों के होश उड़े

Noida, Uttar Pradesh:फाटो पर्यटन जोन में रोमांचक नजारा, टाइगर के बिल्कुल पास पहुंच गया हिरण, फिर हुआ ऐसा कि थम गई पर्यटकों की सांसें रामनगर कॉर्बेट से सटे फाटो पर्यटन जोन से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बेहद रोमांचक और दुर्लभ दृश्य सामने आया है, सफारी के दौरान पर्यटकों ने ऐसा नजारा देखा, जिसने कुछ पल के लिए सभी की सांसें थाम दींइस पूरे घटनाक्रम को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार सुबह की पाली में फाटों जोन में एक टाइगर वॉटर होल के भीतर शांत अवस्था में पानी में लेटा हुआ था,टाइगर पूरी तरह स्थिर होकर बैठा था, जिससे दूर से उसे पहचान पाना काफी मुश्किल था,इसी दौरान एक हिरण प्यास बुझाने के लिए वॉटर होल की ओर पहुंचा,हिरण को इस बात का बिल्कुल भी आभास नहीं था कि पानी के भीतर एक शिकारी पहले से मौजूद है. हिरण धीरे-धीरे पानी पीने के लिए आगे बढ़ता गया और देखते ही देखते वह टाइगर के बेहद करीब पहुंच गया,टाइगर भी पूरी तरह शांत बना रहा, जिससे हिरण को किसी खतरे का एहसास नहीं हुआ। जैसे ही हिरण टाइगर के बिल्कुल नजदीक पहुंचा, टाइगर अचानक शिकार की मुद्रा में उठ खड़ा हुआ। हालांकि टाइगर की हलचल होते ही हिरण सतर्क हो गया और पल भर में वहां से भाग निकला. यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड का था, लेकिन इसे देखकर सफारी वाहन में मौजूद पर्यटकों का रोमांच चरम पर पहुंच गया,वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार जंगल में इस तरह के दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं, जहां शिकारी और शिकार इतने करीब आ जाएं और फिर भी शिकार अपनी फुर्ती से बच निकलने में सफल हो जाए। पर्यटकों ने इस दुर्लभ क्षण को अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह टाइगर अपनी स्वाभाविक शिकार रणनीति के तहत पूरी तरह शांत होकर बैठा रहता है और हिरण को अपनी मौजूदगी का एहसास तक नहीं होने देता,यह दृश्य कॉर्बेट के समृद्ध वन्यजीव संसार और जंगल की रोमांचक गतिविधियों की एक शानदार झलक पेश करता है.
0
0
Report
Advertisement

गाज़ा में स्वास्थ्य संकट पर फलिस्तीनी राजदूत की भारत से मदद की मांग

Delhi, Delhi:भारत में फिलिस्तीनी राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शावेश ने आज फ़िलिस्तीनी दूतावास में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके गाज़ा में जारी संघर्ष के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इज़रायल के सैन्य अभियानों के चलते गाज़ा का स्वास्थ्य ढांचा लगभग टूटने की कगार पर पहुंच गया है. फिलिस्तीनी राजदूत अबू शावेश ने दावा किया कि गाज़ा में 37 में से केवल 19 अस्पताल ही किसी तरह कार्य कर पा रहे हैं और उनके अनुसार लंबे समय से जारी संघर्ष और नाकेबंदी के कारण एनेस्थीसिया, एंटीबायोटिक्स और अन्य आवश्यक दवाओं की भारी कमी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग गाज़ा से बाहर इलाज के लिए निकाले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं साथ ही फिलिस्तीनी राजदूत ने यह भी दावा किया कि मलबे में अब भी हजारों शव दबे हो सकते हैं, जिनकी संख्या लगभग 12,000 तक बताई जाती है. स्वच्छ पानी और सफाई व्यवस्था की कमी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे गाज़ा में सांप, मच्छर और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, और बच्चों सहित पूरी आबादी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम में है. पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक) की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पतालों में क्षमता से काफी कम सर्जरी हो पा रही हैं। उनके अनुसार 65,000 की क्षमता के मुकाबले केवल लगभग 19,000 सर्जरी ही संभव हो सकी हैं, जिसका कारण दवाओं की कमी बताया गया. साथ ही कैंसर उपचार से जुड़ी दवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 97 में से करीब 50 जरूरी दवाएं खत्म हो चुकी हैं. अबू शावेश ने भारत के सार्वजनिक संस्थानों, स्वास्थ्य क्षेत्र और नागरिकों से फिलिस्तीन को सहायता देने की अपील की। उन्होंने कहा, “अगर भारत मदद नहीं करेगा तो कौन करेगा, और अगर अभी नहीं करेगा तो कब करेगा.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इज़रायल गाज़ा में मानवीय सहायता को प्रवेश नहीं करने दे रहा है और संघर्षविराम की शर्तों का पालन नहीं कर रहा है. प्रेस वार्ता में उन्होंने भारतीय मीडिया से भी अधिक कवरेज देने की मांग की. फ़िलिस्तीनी राजदूत ने कहा कि जितना समय इज़रायली पक्ष को दिया जाता है, उतना ही फिलिस्तीनी पक्ष को भी मिलना चाहिए साथ ही भारत और फिलिस्तीन के संबंधों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं, और भारत वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. फिलिस्तीनी राजदूत ने यह भी दावा किया कि हाल के समय में इज़रायल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ रहा है और वैश्विक विमर्श में उसकी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि गाज़ा में बड़े पैमाने पर बच्चों की मौतें हुई हैं और उन्होंने इसे “मानवीय आपदा” बताया.
0
0
Report

आवारा सांडों के आतंक से नगरवासियों की सुबह-शाम हुई मुश्किल

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:आवारा सांडों का आतंक राहगीरों का नगर में चलना हुआ मुश्किल उत्तरकाशी उत्तरकाशी नगर मुख्यालय में इन दोनों नगर की सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक देखने को मिल रहा है नगर की सड़कों, पुलों के ऊपर आवारा पशु आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं मामला तिलोथ पुल का है जहां पर आए दिन आवारा सांड आपस में भिड़ते दिखाई देते हैं। जिससे लोगों का डर के कारण चलना मुश्किल हो रखा है यहाँ तक कि कुछ आवारा पशु पागल भी हो रखे हैं । बीते रोज एक आवारा पशु ने कुछ लोगों को चोटिल भी किया है आवारा पशुओं के आतंक से लोगों का सड़कों पर आवागमन नहीं कर पा रहे। नगर पालिका को लोगों का कहना है कि नगर पालिका को ऐसे आवारा पशुओं को कांजी हाउस में रखना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

हापुड - आयुष विभाग ने कपूरपुर थाना परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow4m ago
Hapur, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 19 जून को आयुष विभाग के तत्वावधान में थाना कपूरपुर परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित सभी लोगों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया, जिससे पूरा थाना परिसर सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से भर उठा। इस अवसर पर थाना कपूरपुर के प्रभारी निरीक्षक श्री रघुराज सिंह गुर्जर जी सहित थाने के समस्त स्टाफ ने न केवल कार्यक्रम में सक्रिय प्रतिभाग किया, बल्कि इसे सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग भी दिया। दैनिक ड्यूटी के तनाव से दूर रहकर पुलिसकर्मियों ने पूरे मनोयोग से आसनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने विशेष रूप से ऐसे आसनों पर जोर दिया जो मानसिक शांति, शारीरिक सुदृढ़ता और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक हैं। शिविर को सफल बनाने में आयुष विभाग के डॉक्टर अनु सिंह, फार्मासिस्ट श्री शिवम जी के साथ-साथ योग प्रशिक्षक श्री भूपेंद्र जी, श्री हरीश जी, कुमारी शमा और श्री किशन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग विशेषज्ञों ने उपस्थित जनसमूह को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि एक स्वस्थ और तनावमुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
0
0
Report

विश्व हिंदू परिषद की हरिद्वार बैठक शुरू, राम मंदिर चढ़ावे और अन्य मुद्दों पर चर्चा

Haridwar, Uttarakhand:विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक हरिद्वार में शुरू हुई। इस बैठक में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद, अयोध्या के 2027 में राजनीतिक दुष्प्रचार, राम मंदिर को लेकर बने अलग-अलग ट्रस्टों की जांच, लिव इन रिलेशनशिप, नशे की प्रवृत्ति और गौ माता के संरक्षण को लेकर चर्चा होगी। निष्काम सेवा ट्रस्ट में शुरू हुई बैठक के पहले सत्र में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बैठक में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर उठे विवाद और अयोध्या के 2027 में राजनीतिक दुष्प्रचार के साथ-साथ गौ माता के संरक्षण, नशे की प्रवृत्ति, लाइव इन रिलेशनशिप तथा परिवार के टूटे ताने-बाने सहित सात प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों से आए संतों ने भी प्रतिभाग किया।
0
0
Report

कुशीनगर के जानकीनगर में घर चोरी: 7 लाख ज्वेलरी और 2 लाख नकद चुराए

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने किया भीषण चोरी मचा हड़कम्प सोते समय रात में घर में घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम 7 लाख के गहने सहित 2 लाख रुपये नगद पर चोरों ने किया हाथ साफ पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों पर कार्यवाई का किया मांग मौके पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं से मचा हड़कम्प सहमे लोग पुलिसिया गस्त व सुरक्षा को लेकर उग्र लोग उठा रहे है कई सवाल पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के गम्भीरिया गांव के जानकीनगर में हुई चोरी
0
0
Report
Advertisement

पहाड़ की बेटी प्रेमा रावत बनीं भारतीय टीम की विश्व कप की नई उम्मीद

Bageshwar, Uttarakhand:पहाड़ की बेटी अब विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपना दम दिखाएगी। बागश्वर के दूरस्थ गाँव सुमटी की प्रेमा रावत को महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। गांव से निकलकर टीम इंडिया तक का सफर तय करने वाली 24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने इतिहास रच दिया है। श्रेयंका पाटिल के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने प्रेमा पर भरोसा जताया है। हाल के महीनों में इंडिया-ए और घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम अब विश्व कप चयन के रूप में मिला है। प्रेमा के चयन से पूरे बागेश्वर में जश्न का माहौल है। सुमटी गांव की यह बेटी अब विश्व कप में भारत की उम्मीदों का भार संभालेगी। पहाड़ की प्रतिभा को मिला यह मंच उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक नई और गौरवशाली उपलब्धि माना जा रहा है。
0
0
Report

बरेली में आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर गिरफ्तारी: प्रतिबंधित कॉम्बैट यूनिफॉर्म बेचते युवक

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। बरेली में आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। आर्मी की प्रतिबंधित कॉम्बैट यूनिफॉर्म बेचते मुस्लिम युवक गिरफ्तार। अरबाज खान अनाधिकृत लोगों को चोरी छिपे लड़ाकू यूनिफॉर्म बेचता था। अरबाज खान के पास से कॉम्बैट यूनिफॉर्म का 21 सौ मीटर कपड़ा बरामद। प्रतिबंधित कॉम्बैट कपड़ा के साथ यूनिफार्म के दूसरे सामान भी बरामद। भारतीय सेना की ओर से कॉम्बैट यूनिफॉर्म की बिक्री खुले में प्रतिबंधित है। कॉम्बैट यूनिफॉर्म सैनिकों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। पुलिस अरबाज खान की गतिविधियों को तलाशने में जुटी। अरबाज ने अब तक सेना की कॉम्बैट यूनिफॉर्म किस-किस को बेची जांच जारी। आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर थाना कैंट पुलिस ने कार्रवाई की।
0
0
Report

फतेहपुर में बाइक सवार गुट ने युवक पर ईंट-पत्थर से हमला, इलाके में हड़कंप

Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर दिन दहाड़े बाइक सवार युवकों के गुट ने एक युवक पर ईंट-पत्थरो से किया जानलेवा हमला. ईंट-पत्थर से हमला और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई. पुरानी रंजिश को लेकर 8 से 10 बाइक सवारों ने गुट में पहुंच बोला धावा. ईंट पत्थर चलते देख दुकानदारों में मचा हड़कम्प. दुकानदारों ने मिलकर अकेले युवक की जान बचा झुंड में आये बाइक सवारों को खदेड़ा. पूरी घटना CCTV में कैद, वीडियो वायरल. हमले की वारदात से इलाके में मची अफरा-तफरी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुटी. सादर कोतवाली के शादीपुर इलाके की घटना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top