184120
सांबा में प्रमुख सचिव ने लगाया जनता दरबार
Vijaypur,जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मौलाना सूफियान बाईट मामले में नया खुलासा सामने
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना सूफियान बाईट0
0
Report
बाहरी दवा-जांच के खेल पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, सीएचसी परतावल में मचा हड़कंप
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:मरीजों को बाहर भेजा तो होगी कड़ी कार्रवाई, दलालों पर भी रहेगी नजर परतावल/महराजगंज। सीएचसी परतावल में मरीजों को बाहरी दवा और जांच लिखे जाने की शिकायतों को लेकर मंगलवार को सीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ के औचक पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला, दंत रोग विभाग, एक्स-रे कक्ष सहित अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बावजूद मरीजों को बाहर से जांच कराने अथवा दवा खरीदने के लिए भेजना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार मरीजों की अधिक से अधिक जांच सीएचसी में ही कराई जाए। बाहरी पैथोलॉजी और जांच के नाम पर मरीजों से आर्थिक शोषण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने चेतावनी दी कि यदि किसी चिकित्सक या कर्मचारी की निजी जांच केंद्र से मिलीभगत अथवा कमीशनखोरी की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को प्रमुख स्थानों पर ‘दलालों से सावधान, सीएचसी परतावल’ जैसे चेतावनी वाले स्टिकर लगाने के निर्देश भी दिए। इसका उद्देश्य मरीजों को किसी के बहकावे में आने से रोकना और उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर भेजना गंभीर लापरवाही माना जाएगा। सीएमओ की सख्ती के बाद अस्पताल परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। अब सवाल यह है कि औचक निरीक्षण और कड़ी चेतावनी के बाद बाहरी दवा-जांच लिखे जाने की शिकायतों पर कितना अंकुश लगता है और विभागीय निर्देशों का धरातल पर कितना पालन होता है। निरीक्षण के दौरान डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. पूर्णिमा जायसवाल, डाटा ऑपरेटर संजीव सिंह, बीसीपीएम अमित, फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
उनियारा में मकान मुआवजे की मांग पर ग्रामीण धरने पर, 235 परिवार भी वंचित
Kota, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा से बडी खबर : Bendnote के मालियों की झोपड़ियां में मकानों के मुआवजे को लेकर शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना, ईसरदा डैम रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ग्रामीण दे रहे धरना, मालियों की झोपड़ियां तथा कीरों की झोपड़ियों के प्रभावित परिवारों की मुआवजे की मांग, ग्रामीणों का आरोप - तीन साल से लगातार प्रयास के बावजूद नहीं हुई उनकी कोई सुनवाई, 235 प्रभावित परिवार अब भी मकानों के मुआवजे से वंचित होने का कर रहे है दावा, जिला कलेक्टर और एडीएम पुनर्वास को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद भी समाधान नहीं होने का है आरोप, अधिकारियों से कई बार मुलाकात के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों में है नाराजगी, मुआवजे की मांग को लेकर आज ग्रामीण धरना देकर जता रहे है विरोध। बाइट 01 ग्रामीण बाइट 02 ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
सीआरपीएफ प्रशिक्षण पूरी कर रुपाराम भील ने गांव में विजय रैली निकाली
Jaisalmer, Rajasthan:सीआरपीएफ की ट्रेनिंग पूरी कर गांव पहुंचा जवान, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली विजय रैली छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार वर्दी में पैतृक गांव पहुंचा रुपाराम, बस स्टैंड से घर तक ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत लाठी, जैसलमेर जैसलमेर के लाठी कस्बे में उस समय उत्सव जैसा माहौल हो गया, जब किसान परिवार का बेटा रुपाराम भील छह माह का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार वर्दी में अपने पैतृक गांव पहुंचा। सीआरपीएफ में चयन और प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटे रुपाराम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के बीच ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। रुपाराम लाठी निवासी किसान धर्माराम भील के पुत्र हैं। उनके सीआरपीएफ में चयन से परिवार के साथ ही ग्रामीणों में भी खुशी और गर्व का माहौल है। महाराष्ट्र के लातूर में सीआरपीएफ का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रुपाराम बस से अपने पैतृक गांव लौटे। गांव के बस स्टैंड पर पहले से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। बस स्टैंड से घर तक निकाली विजय रैली बस स्टैंड पर स्वागत के बाद रुपाराम को कार में बैठाकर ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ करीब पांच किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वर्दी पहने रुपाराम वाहन पर खड़े होकर ग्रामीणों का अभिवादन करते नजर आए। पूरे रास्ते ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। रैली उनके आवास तक पहुंची, जहां भी ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। किसान परिवार के बेटे की उपलब्धि पर गांव को गर्व ग्रामीणों ने कहा कि रुपाराम ने मेहनत और लगन से सीआरपीएफ में चयन हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने रुपाराम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रैली में जगदीश टावरी, सामाजिक कार्यकर्ता सलमान खां, बलवंतसिंह, नंदकिशोर पावरी, सुंदरलाल दर्जी, शिवरतन पंवार, जमालदीन, साबीर खां, शैतानाराम, गेपरराम भील, हजारीराम, केशराराम, रुपाराम, खुमाराम, शिवराज, आशाराम, टीकूराम भील, सुगनाराम माली, हरुराम भील, कानाराम भील, किरताराम, फतरुराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट -धर्माराम भील, किसान बाइट -हजारीलाल भील, ग्रामीण0
0
Report
अमित शाह किषाऊ डैम परियोजना पर CMों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: Union Home Minister Amit Shah to chair a meeting with the Chief Ministers of Himachal Pradesh, Uttarakhand, Uttar Pradesh, Haryana, Rajasthan and Delhi on Kishau Multipurpose Dam Project visuals.0
0
Report
नवीन बैसला का दावा: मीडिया ने हिट एंड रन मामले को ज्यादा तूल दिया
Palwal, Haryana:एडवोकेट नवीन बैसला बोले—बाइकर तेज रफ्तार में थे, मीडिया ने मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले में आरोपी बताए जा रहे कल्याणी बैसला के पारिवारिक वकील एडवोकेट नवीन बैसला ने अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में कल्याण बैसला की कोई गलती नहीं है और घटना को जिस तरह से मीडिया में प्रस्तुत किया जा रहा है, वह वास्तविक स्थिति से अलग है। एडवोकेट नवीन बैसला के मुताबिक, कल्याण बैसला लगातार बाइक सवारों को बाइक धीमी गति से चलाने और आराम से चलने के लिए कह रहे थे। उनका कहना है कि इसके बावजूद बाइक सवार तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। वकील के अनुसार, जब कल्याण बैसला ने वाहन को लेफ्ट टर्न करने की कोशिश की, उसी दौरान बाइक सवार युवती वाहन की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि घटना को जानबूझकर की गई कार्रवाई के तौर पर देखना उचित नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एडवोकेट नवीन बैसला ने यह भी कहा कि मीडिया ने इस मामले को काफी ज्यादा तूल दे दिया है, जबकि वास्तविक तथ्यों और घटनाक्रम की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने मामले में सामने आ रहे तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल का पक्ष भी सामने रखा जाना जरूरी है। वहीं गांव के लोगों ने कल्याण बैसला के पक्ष में कहा कि वह बहुत सीधे और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। कल्याण बैसला खुद एक खिलाड़ी हैं और गांव के बच्चों को हमेशा खेलों के लिए मोटिवेट करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कल्याण बैसला ऐसा कोई काम नहीं कर सकते।0
0
Report
Advertisement
UP में UCC पर तेज तैयारी की जरूरत, अमित शाह बोले स्वागत योग्य
Noida, Uttar Pradesh:नरेंद्र कश्यप मंत्री यूपी। यूपी में UCC की तेज़ तैयारी की चर्चा। देश की अखंडता को एकजुट करने के लिए UCC की जरूरत है। अमित शाह जी ने कहा कि स्वागत योग्य है। देश की जनता को UCC के लिए तैयार होना चाहिए.0
0
Report
राम मंदिर निर्माण पूरा, अब अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के टेंडर शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:श्री राम जन्मभूमि भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या में हैं और दो दिन से बैठक कर रहे हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है और अब श्री राम कथा संग्रहालय के निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है। इस विषय को लेकर निर्माण कंपनियों से बातचीत की जा रही है। मीडिया से बात करते हुए भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि हमारा मुख्य ध्यान अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय की ओर है क्योंकि मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। मंदिर के परिसर के बाहर ऑडिटोरियम का निर्माण चल रहा है जो जनवरी-फरवरी तक पूरा हो जाएगा। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में दो दिनों से चल रही बैठक में टाटा कंसलटेंसी, एलएनटी और सहयोगी कंपनियों के भुगतान से जुड़े विषय पर चर्चा हुई है। यह अंतिम भुगतान का समय है जिसे लास्ट पेमेंट कहते हैं और पहले काम हुए हैं उनका भुगतान हो चुका है। अब शर्तों के अनुसार हर कंपनी को एक परफॉर्मेंस बैंक गारंटी देनी है ताकि भविष्य में गुणवत्ता बनी रहे। एक अन्य महत्वपूर्ण विषय है कि जब अंतिम भुगतान किया जाएगा तो क्या थर्ड पार्टी ऑडिट के लिए चयन samples के रूप में किया जाएगा। इंजीनियर इंडिया लिमिटेड को कहा गया है कि कम से कम 60 से 70% अंतिम बिलों की ऑडिट उनकी आदेशानुसार की जाए—दो माह का समय तय किया गया है। संग्रहालय में आज भी बैठक होनी है। संग्रहालय के सबसे बड़े कार्य के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर जारी होंगे। 20 गैलरी का निर्माण होना है; स्टोरी लाइन तय हो गई है और भविष्य में 3D टेक्नोलॉजी समेत अन्य टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा। 10 अक्टूबर को टेंडर जारी होगा और अक्टूबर के अंत तक टेंडर फाइनल होने की संभावना है। उसके बाद लगभग 6 महीने गैलरी निर्माण में लगेंगे। इस बीच साइंटिफिक मंत्रालय ने हनुमान जी की गैलरी बनवायी थी जो पूरी हो गई है। एक गैलरी में बीते 500 वर्ष के राम मंदिर आंदोलन में कानून की भूमिका प्रदर्शित की जा रही है, इसके लिए न्यायालय से आवश्यक वस्तुएं संकलित की जा रही हैं। इसके अलावा एक गैलरी में खुदाई के दौरान मिली वस्तुओं से प्रभु राम के इतिहास की अवधि निर्धारित कर दिखाने का प्रयास किया जाएगा कि प्रभु श्री राम कब-कब कहां रहे। परिसर के चारों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण भी चल रहा है जो बहुत जल्द पूरा हो जाएगा।0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने 3 खालिस्तानी गिरफ्तार, एंटी इंडिया स्लोगन दीवारों पर
Noida, Uttar Pradesh:न्यूज़ फ्लैश- दिल्ली पुलिस ने 3 खालिस्तानीों को ग्रेफीटी के आरोप में गिरफ्तार किया.. इन तीनों पर एंटी नेशनल स्लोगन लिखने का आरोप है 7 सितंबर को दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी..दिल्ली के अलीपुर इलाके में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्कूल की दीवारों पर एंटी इंडिया स्लोगन लिखा हुआ..पुलिस ने CCTV और टेक्निनकल सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की पहचान करना शुरू किया दिल्ली के अलीपुर थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया..अब इस मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल तीनों से पूछताछ कर रही है पुलिस ने हरमिंदर सिंह, निरंजन सिंह और प्रीतपाल सिंह को गिरफ्तार किया स्पेशल सेल को आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया की..इनको इस काम के लिए 80 हज़ार रुपए दिए गए थे पुलिस को इनके पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं..जिसमे कई संदिग्ध वीडियो भी हैं पंजाब और हरियाणा से हुई गिरफ्तारी एंटी इंडिया स्लोगन दीवार पर लिखने का वीडियो बनाकर विदेश में बैठे अपने हैंडलर को भी भेजा था विदेश में बैठे अपने हैंडलर के इशारे पर लिखा था स्पेशल सेल पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है0
0
Report
Advertisement
बिजनौर डकैती केस: किसान नेता गिरफ्तार, ट्रक छुड़ाने का आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग--डकैती की धारा मे किसान नेताओं की गिरफ्तारी वन विभाग के कार्यालय में हंगामा कर जबरन लकड़ी से भरा ट्रक छुड़ाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी से भरे ट्रक को वन विभाग ने कुछ दिन पहले पकड़ा था, जिसे छुड़ाने के लिए किसान संगठन के कई लोग रेंज कार्यालय पहुंच गए थे और अधिकारियों-कर्मचारियों पर दबाव बनाने के साथ धमकी भी दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने कई साथियों के साथ ट्रक को जबरन ले जाने की बात कबूल की है। पुलिस ने भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता और अमरकांत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किसान नेताओं के ऊपर डकैती की धाराएं भी लगाई है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमे की धाराओं में भी बदलाव किया है। विवेचना के दौरान धारा 303(2) को हटाकर धारा 310(2) की वृद्धि की गई है। जांच के दौरान रोहन ठाकुर, बाबू भाई, आबिद और अकबर ठेकेदार के नाम सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की विवेचना जारी है। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है। बाइट --कृष्ण कुमार विश्नोई एसपी0
0
Report
नदी में मछली पकड़ते समय टोटा बम विस्फोट, युवक के दोनों हाथ क्षतिग्रस्त
Dungarpur, Rajasthan:उदयपुर जिले के खेरवाड़ा तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नदी में मछली पकड़ने के दौरान टोटा बम फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चेहरा भी झुलस गया। घायल युवक को डूंगरपुर जिला अस्पताल में ईलाज के बाद रेफर किया गया है। मामले के अनुसार खेरवाड़ा निवासी विकास खेरवाड़ा के पास नदी में मछली पकड़ने गया था। इसके लिए वह अवैध रूप से टोटा बम का इस्तेमाल कर रहा था। विकास ने जैसे ही बम में आग लगाकर उसे नदी में फेंकना चाहा, वह हाथ में ही जोर-दार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और तुरंत सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस के ईएमटी नितिन मीणा और पायलट पोपटलाल मौके पर पहुंचे और घायल विकास को खेरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डूंगरपुर रेफर कर दिया। डूंगरपुर में भी स्थिति में सुधार न होने और दोनों हाथों में गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।0
0
Report
बाबा रामदेव का पैदल जत्था फलसूण्ड से रवाना, भक्तों में उत्साह
Jaisalmer, Rajasthan:बाबा रामदेव पैदल जत्था रवाना。 फलसूण्ड, जैसलमेर फलसूण्ड-लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शनार्थ के लिए रामदेव मित्र मंडली पैदल यात्रा संघ आज सुबह 6 बजे आभासर से रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सुबह 6 बजे बाबा की आरती कर जयकारे लगाते हुए भक्त रवाना हुए। करीब 70 यात्रियों का यह संघ आभासर, फलसूण्ड, पोकरण होते हुए बाबा की समाधि के दर्शन करेगा। ओर बताया कि पैदल यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा है,संघ की रवानगी के वक्त माहौल आस्थामय हो गया ढोल-ढमाको, डीजे की भक्ति में गीतों की गूंज के साथ सैकड़ो श्रदालू नाचते-गाते बाबे के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। यह संघ हर साल रामदेवरा जाकर गांव के लिए अमन शांति वह खुशहाली के लिए कामना करता हैं।0
0
Report
Advertisement
कोटा के निजी अस्पताल में पुरानी रंजिश: 2 घायल, 30-40 बदमाशों ने मचाया उत्पात
Kota, Rajasthan:कोटा: पुरानी रंजिश में युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, MBS अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ 30-40 बदमाशों ने hospital में मचाया उत्पात, हेड कांस्टेबल रमेशचंद ने सूझबूझ से बड़ा हादसा टाला दो घायल भर्ती कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर लाठी व चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में आशीष घोसी और अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए एमबीएस (MBS) अस्पताल लाया गया। लेकिन बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। घायलों के अस्पताल पहुंचते ही पीछे से 30 से 40 की संख्या में हमलावर हथियार लहराते हुए एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जा घुसे। उपद्रवियों ने वार्ड में जमकर तोड़फोड़ की और घायलों पर دوबारा हमला करने کا प्रयास किया, जिससे मरीजों और चिकित्सकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान ऐन वक्त पर मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल रमेशचंद ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बदमाशों को रोका और एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। इसके बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। वर्तमान में एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते ہوئے उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि दूसरे का उपचार इमरजेंसी वार्ड में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की धरपकड़ शुरू कर दी है0
0
Report
पंचायती राज चुनावों के आरक्षण लॉटरी से उम्मीदवारों की तस्वीर बदलेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की तस्वीर इसी महीने साफ हो जाएगी। जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए 17 सितंबर, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए 18 सितंबर को आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा। राज्य में पहले नगरीय निकायों के चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होंगे। हाईकोर्ट के समक्ष सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से रखी गई रूपरेखा के अनुसार पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर के बाद शुरू करने और इसे 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। प्रदेश में 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों के चुनाव प्रस्तावित हैं। आरक्षण लॉटरी के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्र में कौन सा पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा。 आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी हलचल भी तेज होने की संभावना है। संभावित दावेदारों के समीकरण आरक्षण के आधार पर बदलेंगे और राजनीतिक दल भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटेंगे。 लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में अगले कुछ दिनों में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है。0
0
Report
सांगोद नगरपालिका: भाजपा 24 पार्षदों के साथ बोर्ड बनायेगी
Kota, Rajasthan:सांगोद में खिला कमल, भाजपा का बोर्ड तय सांगोद (कोटा)। नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। 35 वार्डों में भाजपा ने 20 वार्डों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। कांग्रेस को 11 वार्डों में जीत मिली, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। निर्दलीय प्रत्याशी ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निवास स्थान पर पहुंचकर कोटा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा मतगणना के बाद बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। सांगोद स्थित निजी आवास पर चारों विजयी निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ आ गए। चारों ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन दिया। भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षदों में सत्यनारायण गहलोत, मंजू बाई, चौथमल सुमन और निशा मित्तल शामिल हैं। चार निर्दलीयों के समर्थन के बाद भाजपा के पक्ष में कुल 24 पार्षद हो गए हैं। ऐसे में सांगोद नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जताई। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना विश्वास जताया है।0
0
Report
Advertisement
