184120
रामगढ़ में भाजपा का अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन आयोजित
Vijaypur,भाजपा ने रामगढ़ विधानसभा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गया में पितृपक्ष महासंगम का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री सुविधाओं का निरीक्षण किया
Gaya, Bihar:विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 के शुभारंभ के मौके पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शुक्रवार को गया पहुंचे। गया आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मां मंगलागौरी मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा की। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया और मां का आशीर्वाद दिलाया। इसके बाद वह विष्णुपद मंदिर पहुंचे।विष्णुपद मंदिर पहुंचकर मंत्री ने भगवान विष्णु के चरणचिह्न के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पितृपक्ष मेला क्षेत्र का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। मेला क्षेत्र में बनाए गए स्वास्थ्य कैंप का स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टरों की तैनाती, दवाओं की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गांधी मैदान पहुंचे, जहां पहली बार पितृपक्ष मेला महासंगम के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने मेला का शुभारंभ किया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर गया में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।0
0
Report
Muzaffarpur में नाव पलटी: 15 वर्षीय किशोरी लापता, 14 लोग सुरक्षित
Muzaffarpur, Bihar:N/A0
0
Report
हापुड़ के पिलखुआ में अजगर ने खरगोश के बच्चों को निगल लिया, रेस्क्यू पूरा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा में एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक एक विशालकाय अजगर घुस आया. अजगर ने घर में पल रहे खरगोश के दो बच्चों को निगल लिया. अजगर के हमले से अपने बच्चों को बचाने आई खरगोशनी पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने इसकी सूचना पिलखुवा के फगोता गाव निवासी वन्य प्रेमी संदीप को दी. सूचना मिलते ही संदीप तुरंत मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया. संदीप ने बताया कि यह इंडियन रॉक पायथन है, जिसने खरगोश के बच्चों को निगला और मां खरगोश को घायल किया. संदीप ने घायल खरगोश का उपचार करने और पिंजरे के जाल को ठीक कराने की सलाह दी, ताकि गंध पाकर दोबारा कोई सांप वहां न पहुंचे. अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.0
0
Report
Advertisement
बरेली श्मशान में अस्थि कलश जमा, मुक्ति के लिए गंगा विसर्जन की अपील
Bareilly, Uttar Pradesh:श्राद्ध पक्ष स्पेशल श्राद्ध पक्ष के अनुसार इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं, श्राद्ध पक्ष में पितरों को प्रसन्न किया जाता है, श्राद्ध पक्ष में किये गए अनुष्ठान से पितरों को मुक्ति मिलती है। लेकिन बरेली के सिटी श्मसान भूमि में सैकड़ो की तादाद में अस्थि कलश रखे हैं, जिन्हें अपने विसर्जन का इंतेजार है। गरुण पुराण के मुताबिक जिन मृतकों की अस्थियो का विसर्जन जब तक नही होता है तब तक उनको मुक्ति नही मिलती है। बरेली के सिटी शमशान भूमि में सालों पुरानी अस्थियाँ रखी हैं। उनको परिजन उनको ये बोल कर रख कर जाते हैं कि कुछ दिन बाद ले जाएंगे लेकिन फिर इनके तरफ पलटते ही नही है। ऐसे में यहाँ रखी सैकड़ो अस्थियो को अपनी मुक्ति की तलाश है। शमशान भूमि कमेटी के सुपरवाइजर पंडित त्रिलोकी नाथ शर्मा के मुताबिक कई अस्थियों के कलश टूट गए है जिससे वो बिखर रही है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि वो इन अस्थियों ले ले जा कर गंगा में विसर्जित करे। ताकि इनको मुक्ति मिल सके।0
0
Report
बेगूसराय में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फंदे से आत्महत्या कर ली
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त को खबर सामने आई है, जहाँ पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान बरियारपुर गांव निवासी फूलचंद यादव की पत्नी जुली कुमारी के रूप में की गई है।परिजनों के मुताबिक, जुली कुमारी का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद जुली काफी नाराज हो गई और घर के अंदर जाकर गले में फंदा लगा लिया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। बाइट परिजन0
0
Report
पाकुड़ में श्रद्धाभाव से अनंत चतुर्दशी की पूजा-आरती, प्रसाद वितरण
Pakur, Jharkhand:एकर इंट्रो--पाकुड़ जिला मुख्यालय में अनंत चतुर्दशी का त्योहार श्रद्धाभाव से मनाया गया...शहर के कालीभषाण मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर, दूधनाथ मंदिर, भगतपाड़ा शिव मंदिर, बिजली आफिस मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अनंत भगवान की पूजा पारंपरिक तरीके से की गई...इसके बाद महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया...अनंत पूजा को लेकर महिलाओं व बच्चों में अधिक उत्साह था...मंदिरों में पूरोहित द्वारा श्रद्धालुओं ने अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई गयी...वहीं भगवान को मीठे पकवान के साथ पुड़ी और मिठाई भी चढ़ाया गया...अनंत व्रत का सनातन धर्म में अलग और विशेष महत्व है...पंडित विजेंद्र त्रिवेदी के द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ पूजन सम्पन्न कराया गया...श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की आराधना कर जीवन में सुख-शांति व अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की...अनंत चतुर्दशी व्रत का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है...इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना جاتا है...इस व्रत में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है...भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी कहा जाता है...इस दिन अनंत भगवान (भगवान विष्णु) की पूजा के पश्चात बाजू पर अनंत सूत्र बांधा जाता है...0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने CEC ग्यानेश कुमार के इस्तीफे के विरोध में प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:GUWAHATI(ASSAM): CONGRESS HOLDS PROTEST OVER RESIGNATION OF CEC GYANESH KUMAR0
0
Report
बांदा में युवती ने नाबालिग किशोर के हाथ बांधकर पुलिस के हवाले किया
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में किसी बात को लेकर एक युवती और किशोर के बीच झगड़ा हो गया युवती पुलिस को सूचना देकर किशोर का हाथ अपने दुपट्टे से बांध दिए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां पर संकट मोचन मंदिर के पास एक युवती और किशोर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसके बाद युवती ने किशोर के हाथ अपने दुपट्टे से बांध लिए और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर समझा बुझा कर दोनों पक्षों को घर भेज दिया है पुलिस की माने तो दोनों पर किसी बात को लेकर के विवाद हुआ था उसके बाद युवती ने उस किशोर के हाथ दुपट्टे से बांधकर पुलिस को सूचना दी थी पुलिस के पहुंचने पर किशोर और उसे युवती दोनों को थाने ले जाया गया जहां पर युवती को समझा बूझकर बताया गया कि क्योंकि किशोर नाबालिक है इसलिए उसे जेल नहीं भेजा जा सकता है।0
0
Report
झुंझुनूं के डॉ. पंवार को मानद डॉक्टरेट, चार दशकों की पत्रकारिता व साहित्य मिला सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं डॉ. शंभू पंवार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि डॉ. शंभू पंवार को मानद डॉक्टरेट विद्या वाचस्पति मिली साहित्य पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों में योगदान पर सम्मान दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में अलंकृत चार दशक से पत्रकारिता और साहित्य में सक्रिय हैं सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं को आवाज दी सम्मान को पंवार ने निरंतर समर्पण की प्रेरणा बताया0
0
Report
Advertisement
डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने जिले में मेडल जीतकर इतिहास रचा
Jhunjhunu, Rajasthan:डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा की बेटियों ने जीते पदक डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया स्कूल सचिव बीएल रणवां ने छात्राओं को दी बधाई तैराकी में यशस्वी दुल्सर ने स्वर्ण पदक जीता रक्षिता चौधरी ने तैराकी में रजत पदक जीता दोनों छात्राओं का जिला टीम में चयन हुआ निशानेबाजी में माही चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता पल्लवी खीचड़ ने रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया0
0
Report
झुंझुनूं के NSS स्थापना दिवस: छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक बहिष्कार की शपथ ली
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — न्यू राजस्थान बालिका कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस — न्यू राजस्थान बालिका पीजी कॉलेज में एनएसएस दिवस मनाया — कार्यक्रम में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया — संस्था निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित किया — स्वयंसेविकाओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक बहिष्कार की शपथ ली — विनोद ढूकिया ने विकसित भारत अभियान की जानकारी दी — कॉलेज में राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित रंगोलियां प्रदर्शित की गईं0
0
Report
झुनझुनूं के विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं को सीडीईओ ने पुरस्कार दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं सीडीईओ ने विकसित भारत जन सेवा अभियान देखा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जन सेवा अभियान आयोजित सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता छात्राओं ने रंगोली के जरिए रचनात्मक प्रतिभा दिखाई सीडीईओ अशोक शर्मा ने छात्राओं की कला सराही विजेता छात्राओं को सीडीईओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाध्यापिका समेत स्टाफ मौजूद रहा0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के टोंक छिलरी स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जगह बनाई
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—टोंक छिलरी, जिला—झुंझुनूं — टोंक छिलरी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया — स्कूल प्रिंसिपल संजू नेहरा ने खिलाड़ियों का सम्मान किया — हैंडबॉल अंडर-19 जिला प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लिया — नितिन कुमार और मनीषा सैनी राज्य स्तर पर चयनित — दोनों खिलाड़ी अब झुं Jhunjhunूं का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे — विद्यालय स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं0
0
Report
सारी स्कूल के दो छात्र राज्य स्तर पर चयनित; रग्बी टीम तीसरे स्थान पर
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—सारी, जिला—झुंझुनूं — सारी स्कूल के दो छात्र राज्य स्तर पर चयनित — संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने उपलब्धि पर खुशी जताई — जिला रग्बी प्रतियोगिता में विद्यालय टीम तीसरे स्थान पर रही — अजवीर सिंह और रचित का राज्य स्तर पर चयन — खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया — विद्यालय में खिलाड़ियों का अभिनंदन कर सम्मान किया गया0
0
Report
टांटिया विश्वविद्यालय ने पीएम श्री बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इनोवेशन टूर कराया
Sri Ganganagar, Rajasthan:कौशल विकास के साथ खेती व आयुर्वेद का ज्ञान मिला डीआईसीई के तहत मिर्जेवाला पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया टांटिया विश्वविद्यालय का भ्रमण श्रीगंगानगर। टांटिया विश्वविद्यालय के ‘इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर’ की ओर से शिक्षा मंत्रालय-इनोवेशन सेल की ‘इनोवेशन कल्चर एंड एंटरप्रेन्योरशिप (डीआईसीई)’ इनिशिएटिव के अंतर्गत मिर्जेवाला स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को गुरुवार को टांटिया विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को अनेक सृजनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया गया। विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव (अंतर्राष्ट्रीय मामले) प्रसन्ना सेठी ने बताया कि विद्यालय से पचास छात्राएँ वरिष्ठ अध्यापिका अंजू कटारिया एवं अश्विनी कुमार के नेतृत्व में पहुँचीं। उन्हें सबसे पहले कृषि संकाय में सॉइल लैब का भ्रमण कराया गया। यहाँ जल एवं मिट्टी के नमूने लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही खेती-बाड़ी से जुड़े अन्य कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद फार्मेसी संकाय में आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण एवं इससे जुड़ी जानकारियाँ दी गईं। फिर आयुर्वेद संकाय में पंचकर्म यूनिट का अवलोकन कराया गया, जहाँ पंचकर्म से उपचार की विधि की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय में संचालित प्रधानमंत्री दिव्यांगजन वयोश्री केंद्र (एलिम्को) का भी भ्रमण कराया गया। यहाँ विद्यार्थियों को बताया गया कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किस प्रकार निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। अंत में शिक्षा संकाय में सेमिनार का आयोजन किया गया। उपप्राचार्य डॉ. रेखा सोनी ने छात्राओं को कौशल विकास की जानकारी देते हुए बताया कि वे पढ़ाई के साथ समय का सदुपयोग करते हुए कमाई भी कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव (अंतर्राष्ट्रीय मामले) प्रसन्ना सेठी, सहायक आचार्य डॉ. राजेश शर्मा व डॉ. संतलाल शर्मा, वरिष्ठ संबंध अधिकारी राजकुमार जैन, को-ऑर्डिनेटर (आईईसी) डॉ. कृष्ण कुमार आशु, असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर मोहनपाल सचदेवा, निशांत गर्ग, प्रतीक नागपाल एवं अजय चुघ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
