icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262701
DMDILEEP MISHRA10 Sept 2025, 10:31 am

नेपाल-भारत सीमा पर सतर्कता बढ़ी, नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

Lakhimpur, Uttar Pradesh:Name _Dileep Mishra नेपाल में बदले परिदर्श के मध्य नजर लखीमपुर खीरी के इंडो नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है बॉर्डर सील कर दिया गया है लेकिन नेपाल से भारत आने वाले और भारत से नेपाली नागरिक जो नेपाल में जाना चाहते हैं उनकी प्रॉपर चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। आल्हा अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और भारतीय जो नेपाल में फंसे हैं उनको सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं प्रशासन ने एक 24 * 7 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिस पर नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक कांटेक्ट करके सूचित कर सकते हैं। आल्हा की बॉर्डर सील है लेकिन जो भी अपने वतन लौटना चाहता है उसके लिए मनाही नहीं है। wt zero ground wt zero ground wt from forest zero ground open & close ptc byte,nepali।indian citizen byte _yadvendr yadav (co paliya) byte sdm paliya
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर पुलिस का शक्ति सुरक्षा अभियान: महिलाओं के लिए पम्पलेट से जागरूकता बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पुलिस की शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत अनूठी पहल, टेम्पो पर चिपकाए महिला सुरक्षा के पम्पलेट धौलपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के गुलाब बाग चौराहे पर कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूनिट की टीम ने टेम्पो, ऑटो एवं अन्य सार्वजनिक यातायात साधनों पर महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता पम्पलेट चिपकाए। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाली महिलाओं और बालिकाओं तक सुरक्षा के महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाना है। पम्पलेट के माध्यम से वाहन चालकों, यात्रियों और आमजन को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। यह पूरा कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस गतिविधि में सीओ सिटी प्रदीप नेहरा, कोतवाली थानाधिकारी रामकिशन यादव सहित कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट की टीम, बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि धौलपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट की सक्रिय भूमिका से महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है और सुरक्षित वातावरण बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करना, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए सजग बनाना है। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें, सार्वजनिक परिवहन में उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, क्योंकि महिला सुरक्षा केवल पुलिस नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है बाइट 1 वैभव शर्मा एएसपी धौलपुर
0
0
Report

सिवनी SNCU वार्ड में 80 बच्चों की मौत पर विधायक बोले राजनीति नहीं

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में पिछले 6 महीना में sncu वार्ड में 80 बच्चों के मौत का मामला अब उठेगा विधानसभा कहा सिवनी जिले के केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ने वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे इस दौरान उनके साथ सिवनी कांग्रेस के प्रभारी और परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि सिवनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी भी मौजूद रहे पत्रकारों से चर्चा करते हुए रजनीश सिंह ने कहा कि यह मामला कोई राजनीतिक मामला उन्होंने जिला चिकित्सालय मेंSNCU वार्ड के प्रभारी और भाजपा की पूर्व सांसद नीता पटेरिया के बेटे द्वारा कलेक्टर को एक लेटर लिखा गया है जिसमें उन्होंने अपने परिवार की पृष्ठभूमि बताते हुए अपने आप को निर्दोष बताया है इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह संवेदनशील और हृदय विदारक मामला है इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए बाइट रजनीश सिंह विधायक केवलारी
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में दुर्गा पूजा पंडाल: बनारस और कोलकाता कलाकारों की संयुक्त कलात्मक झलक

JPJai Pal11m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में दुर्गा पूजा उत्सव की धूम, जगमग हुईं शहर की गलियां। काशी में आस्था, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शहर के कोने-कोने में बने थीम आधारित पूजा पंडाल। विवरण: श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष रूप से भव्य और थीम-बेस्ड पंडाल तैयार किए गए हैं। हथुआ मार्केट, शिवपुर और मच्छोदरी बने मुख्य आकर्षण केंद्र। इन प्रमुख स्थानों पर बने पंडालों को देखने के लिए सबसे अधिक भीड़ जुट रही है। बनारस और कोलकाता के कारीगरों की जुगलबंदी, पंडालों को दिया भव्य रूप। दोनों शहरों के हुनरमंद कारीगर दिन-रात मेहनत करके अद्भुत कलाकृतियाँ को साकार कर रहे हैं। हथुआ मार्केट पंडाल निर्माण में जुटे बनारस और बंगाल के शिल्पकार। दोनों शहरों के कारीगरों की संयुक्त मेहनत से हथुआ मार्केट का पंडाल बेहद खास बन रहा है। ऐतिहासिक धरोहरों और स्थापत्य को अस्थायी संरचनाओं में उकेरा गया। प्रसिद्ध मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों की झलक इन पंडालों के रूप में शहर में दिखाई दे रही है। काशी के दुर्गा पूजा पंडाल देखने दूर-दूर से पहुँच रहे लोग। विवरण: पूर्वांचल के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से पर्यटक व भक्त पूजा पंडालों का आनंद लेने आ रहे हैं। आस्था, कला और परंपरा का अनूठा प्रतीक बनी काशी की दुर्गा पूजा। धार्मिक भजनों, मनमोहक लाइटिंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस और प्रशासन अलर्ट। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हथुआ मार्केट, शिवपुर और मच्छोदरी में ट्रैफिक व सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। दशहरे तक काशी में रहेगा उत्सव का माहौल, जगमगा उठी धर्मनगरी। भव्य प्रतिमाओं के दर्शन और पंडालों की खूबसूरती के साथ वाराणसी पूरी तरह से पर्व के रंग में रंग चुकी है。
0
0
Report

रेत-बजरी लेनदेन के विवाद में कर्णप्रयाग में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग के ग्राम सेमी में 15 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे दो व्यक्तियों के बीच विवाद हुआ। सूचना मिलने पर कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक 28 वर्षीय सुमित कुमार पानी की टंकी के पास अचेत अवस्था में मिला, उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी था और पिछले 15-20 दिनों से आरोपी सुनील कुमार के साथ रेत-बजरी ढुलाई के काम कर रहा था; आरोपी के पास दो खच्चर भी थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुमित पर 10 हजार रुपये बकाया थे। इसी रकम को लेकर विवाद शुरू हुआ। शराब पीने के बाद आरोपी सुनील कुमार डेरे पर पहुँचा और कहासुनी के दौरान बांस के डंडे से सुमित के सिर पर वार कर दिए, जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसके ऊपर mehrfach वार किए गए। साथी अशोक कुमार ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी ने उसे धमकी देकर वहां से भगा दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और पोखरी रोड के पास से उसे गिरफ्तार किया। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में अपराध संख्या 35/2026 के तहत धारा 103(1) केiber के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्राम सेमी स्थित जगह से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे बरामद किए हैं। आरोपी सुनील कुमार (गोधिंडा जूनिधार, थानागार थाना थराली, जनपद चमोली) को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।
0
0
Report

IAS अधिकारी की अमर्यादित भाषा: LG ने JKAS मामले की जांच के आदेश दिए

Chaka, IAS अधिकारी की अमर्यादित भाषा पर भारी आक्रोश: LG ने जांच के आदेश दिए, JKAS एसोसिएशन ने 'पेन-डाउन' हड़ताल बुलाई। एक IAS अधिकारी और JKAS अधिकारी का वीडियो वायरल होने के बाद भारी विरोध शुरू हो गया है। LG ने एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच के आदेश दिए हैं। JKAS एसोसिएशन ने 'पेन-डाउन' हड़ताल की है। सभी राजनीतिक दलों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कल विकास बैठक का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वरिष्ठ IAS अधिकारी राजीव रंजन (श्रम और रोजगार सचिव) और JKAS अधिकारी बीनीश वानी (नेशनल लाइवलीहुड मिशन, गांदरबल की सहायक निदेशक) के बीच तीखी बहस हुई। वीडियो क्लिप में IAS अधिकारी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं, जिस पर महिला अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी। JKAS एसोसिएशन ने एक महिला अधिकारी के 'अपमान' को लेकर एक दिन की 'पेन-डाउन' हड़ताल बुलाई है। एसोसिएशन ने निष्पक्ष जांच और बदले की कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है। JKAS एसोसिएशन की अंतरिम समिति ने 14 अक्टूबर को एक आधिकारिक बैठक के दौरान एक महिला JKAS अधिकारी के कथित अपमान के विरोध में एक दिन की 'पेन-डाउन' हड़ताल करने का फैसला किया है। अपने सदस्यों को भेजे गए संदेश में, एसोसिएशन ने कहा कि इस विरोध का उद्देश्य पूरे समूह की गरिमा, आत्म-सम्मान और संस्थागत सम्मान की रक्षा करना है। इसने सदस्यों से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि किसी एक अधिकारी की गरिमा पर हमला पूरे समूह पर हमला है। बाद में, एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को एक ज्ञापन सौंपा। समूह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू और सामान्य प्रशासन विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि तथ्यों का पता लगाया जा सके, यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रभावित अधिकारी के खिलाफ कोई प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न हो और कार्यस्थल पर डराने-धमकाने की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं। सामने आए फुटेज में कथित तौर पर राजन को अधिकारी की बात में बाधा डालते, 'अपमानजनक भाषा' का इस्तेमाल करते और अपने वरिष्ठ होने का रौब दिखाते हुए देखा जा सकता है। श्रीनगर के सिविल सचिवालय में हुई एक वर्चुअल विभागीय समीक्षा बैठक के कथित वीडियो को लेकर काफी आक्रोश है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी राजीव रंजन द्वारा JKAS अधिकारी बीनीश वानी के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की एक विस्तृत और समयबद्ध जांच के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि इस जांच में श्रम और रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव, IAS राजीव रंजन द्वारा गांदरबल में रोजगार विभाग की सहायक निदेशक, JKAS बीनीश वानी के प्रति किए गए कथित दुर्व्यवहार के आरोपों की पड़ताल की जाएगी। जांच अधिकारी, जो आयुक्त-सचिव स्तर के अधिकारी हैं, को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव, JKAS अमित वर्माणी को इस मामले में 'प्रस्तुतकर्ता अधिकारी' नियुक्त किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला ने महिला KAS अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले IAS अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है; उन्होंने कहा कि उसे जम्मू-कश्मीर से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी का आचरण अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं था और JKAS अधिकारी के खिलाफ धमकियों की स्थितियां चिंताजनक हैं। महबूबा मुफ्ती और BJP प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने भी तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। EJAC ने वरिष्ठ अधिकारी के व्यवहार की निंदा की है और NCW ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है ताकि मामले की सत्यता की जांच हो सके और महिला अधिकारी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। श्रम और रोजगार विभाग ने कहा है कि वीडियो क्लिप संदर्भ से बाहर हो सकता है और आधिकारिक बातचीत में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना जरूरी है; मामले की उचित कानूनी प्रक्रिया से निपटाई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ स्कूल में दबंगों का घुसना: प्रार्थना रोककर वीडियो वायरल, प्रशासन ने कदम उठाए

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अनाधिकृत तरीके से विद्यालय परिसर में घुसकर दबंगों ने बच्चों को ना केवल प्रार्थना करने से रोका बल्कि स्कूल के टीचर स्टाफ को धमकाते हुए संस्कृत, विज्ञान और भूगोल जैसे विषय पढा़ने से किया मना, साथ ही इन दबंगों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से कहा की ज्ञान की देवी सरस्वती नहीं है, इस दौरान गांव के दबंग पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वही वीडियो संज्ञान में आने के बाद प्रशासन के अधिकारी स्कूल पहुंचे। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के अमरपुर गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां आज सुबह जब स्कूल परिसर में सभी छात्र छात्राएं प्रार्थना कर रहे थे, तभी गांव के 4 दबंग जिनमें हीरा अहिरवार, रोहित अहिरवार, अजय अहिरवार व सुरेश अहिरवार शामिल है, अनाधिकृत रूप से विद्यालय प्रांगण में घुस गए और बीच प्रार्थना में व्यवधान उत्पन्न करने लगे, जिस पर उन्हें विद्यालय के स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन गांव के ये दबंग उल्टे टीचर्स को ही धमकाते हुए कहने लगे की कल से स्कूल में ये प्रार्थना “सुबह शाम करे ईस्वर का ध्यान” नहीं कराएंगे ना ही स्कूल में कोई भी धार्मिक प्रार्थना होगी ना गायत्री मंत्र बच्चों से कराएंगे साथ ही आप लोग बच्चों को संस्कृत, भूगोल और विज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन भी नहीं कराएंगे, साथ ही इन दबंगों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से कहा की ज्ञान की देवी सरस्वती नहीं है, जिसके बाद डरे सहमे स्टाफ ने प्रार्थना रोककर बच्चों को स्कूल के कक्षों में पढ़ाई के लिये भेज दिया, कुछ देर बाद गांव के ये दबंग भी स्कूल से बाहर चले गए, इस दौरान ये दबंग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे और उन्ही लोगों ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया वायरल, वीडियो जैसे ही जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो जिला मुख्यालय से टीकमगढ़ एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गांव के सरपंच व गांव वालों को बुलाकर गांव के इन शरारती तत्वों के बारे में जानकारी ली साथ ही बड़ागांव थाने को भी इस वावत सूचित किया गया है। सुनील विश्वकर्मा (स्कूली छात्र) विभा गुप्ता (प्रभारी प्रिंसिपल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर) संस्कृति लटोरिया (एसडीएम टीकमगढ़)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दिया कुमारी ने 9 म्यूजियम परियोजनाओं की समीक्षा की; अल्बर्ट हॉल के निर्देश दिए

Jaipur, Rajasthan:दिया कुमारी ने सचिवालय में कला संस्कृति और पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश के 9 म्यूजियम की चल रही परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अल्बर्ट हॉल के रेनोवेशन पर विशेष जोर दिया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम के रेनोवेशन कार्य के दौरान पर्यटकों और आगंतुकों को असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि रेनोवेशन का काम चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य के दौरान भी पर्यटकों का आवागमन सुचारू बना रहे। 9 म्यूजियम परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में जयपुर के अल्बर्ट हॉल, अलवर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर, मंडोर, उदयपुर के आहड़ और माउंट आबू स्थित सरकारी संग्रहालयों के कार्यों पर चर्चा हुई。 पार्किंग और गोल्फ कार्ट संचालन पर चर्चा बैठक में परियों के बाग की पार्किंग व्यवस्था और आमेर में गोल्फ कार्ट के संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द्र मौजूद रहे।
0
0
Report

अनंत सिंह के बयान से बिहार में नौ हत्याओं की सच्चाई पर सवाल

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी अपनी पूरी राजनीतिक यात्रा में भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में बेदाग रहे हैं। उनके चरित्र, निष्ठा और ईमानदारी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। आज उनके इसी स्वभाव के कारण न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में लोग उनके प्रति प्रेम और श्रद्धा रखते हैं। आदरणीय नीतीश जी ने राजनीति में जो मापदंड स्थापित किए हैं। उनका अनुसरण करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। उनकी इसी कार्यशैली और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें ‘सुशासन बाबू’ के नाम से जाना जाता है। अनंत सिंह ने जो कबूला है वह बिहार के लिए चिंता का विषय है。 बिहार में 9 लोगों की हत्या का जिम्मेवार कौन है? यह बिहार के लिए सबसे चिंता का विषय है। कि 20 वर्षों तक सुशासन का राग अलापने वाली सरकार आखिर किस रूप में सत्ता चला रही है。 कटोरियस गैंग का सहारा लेकर पूरे बिहार में न जाने कितने निर्दोष लोगों की जान गई。 आज तो कबूलनामा सामने आया है 。 आज तो अनंत सिंह ने डंके की चोट पर हत्या की बात कही है。 आखिर नीतीश कुमार जी को इस पर जवाब देना चाहिए。 उनके साथ रहने वाले लोग, जो शुरू से लेकर अंत तक उनके साथ रहे हैं, उन्हें भी बताना चाहिए कि सच्चाई क्या है。 सबसे महत्वपूर्ण सवाल अनंत सिंह ने उठाया है कि आखिर नौ लोगों की हत्या कैसे हुई? इन हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है और इसका जवाब कौन देगा? बेशक - निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि 9 लोगों की हुई हत्याओं में किसका संरक्षण था。 अनंत सिंह के बयान से कई सवाल उठे हैं। उनके बयान में नीतीश कुमार जी का भी जिक्र की है。 मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि 9 लोगों की हुई हत्याओ में किसका संरक्षण था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top