icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
44700
ASAMIT SONI10 Sept 2025, 12:06 pm

ललितपुर के टंकी पर 100 फीट चढ़कर नहाने वाला वीडियो वायरल!

Lalitpur, Bagmati Province:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी पर करीब 100 फीट ऊपर चढ़कर युवकों द्वारा टंकी के अंदर छलांग लगाकर नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । मामला सदर तहसील अंतर्गत रजवारा ग्राम का है । इसी पानी की टंकी से ग्रामीण क्षेत्रों में पीने का पानी सप्लाई किया जा रहा है । इस वायरल वीडियो से पानी की टंकी के सुरक्षा को लेकर एक सवाल खड़ा हो रहा है । जहां पानी की टंकी से आम लोगों को पीने के लिये पानी की सप्लाई की जाती है अगर उसी पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर सरेआम पानी को गंदा करते हुये नहाने का जब वीडियो सामने आ सकता है तो कोई भी असमाजिक और आपराधिक व्यक्ति किसी भी तरह की घटना को भी अंजाम दे सकता है । जो एक गम्भीर सवाल खड़ा करता है । वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर पहले 100 फिट ऊपर नहाता है फिर टॉवल से अपने कपड़ों को भी बदल रहा है ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गिरिडीह मानिकबाद दुर्गा पूजा ऑर्केस्ट्रा में बवाल, पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति शांत की

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के मानिकबाद में गुरुवार की रात दुर्गा पूजा समापन के मौके पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा में जमकर बवाल हो गया। मगहिया सुपरस्टार रौशन रोही जैसे ही स्टेज पर पहुंचे और 3 से 4 गाने गाए, भीड़ बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि मंच के सामने कलाकारों को करीब से देखने के लिए भीड़ में आगे बढ़ने की होड़ मच गई। इसी दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई और बैरिकेडिंग टूट गई। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस पथराव में कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है। हालात बिगड़ते देख पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और लाठियां भांजनी पड़ी। बवाल इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। बेकाबू भीड़ को देखते हुए पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए मगही स्टार रौशन रोही और सिंगर निशा दुबे को मानिकबाद स्थित स्कूल के एक कमरे में सुरक्षित पहुंचाया। घटना की पुष्टि हिरोडीह थाना प्रभारी ने की है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांत बताई जा रही है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में बाइक खंभे से टकराई; 22 वर्षीय युवक की मौत

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बाइक खंभे से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौत सुबह करीब 7 बजे हुआ हादसा, पत्नी और तीन साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नेकपुर गुमटी के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया。 हादसे में लालजीत सक्सेना पुत्र स्वर्गीय बलबीर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बाइक से घर से फतेहगढ़ की ओर जा रहा था। नेकपुर गुमटी के पास रेलवे क्रॉसिंग के सामने उसकी बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में लालजीत गंभीर रूप से घायल हो गया。 परिजन आनन-फानन में उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई。 लालजीत की मां का नाम सीमा है। उसकी पत्नी निशा और तीन साल की बेटी है। महज 22 साल की उम्र में लालजीत की मौत से पत्नी और मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है。 बताया गया कि लालजीत चार भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार में तीन बहनें भी थीं। इनमें एक भाई और एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में दो भाई शेष हैं।
0
0
Report
Advertisement

मोकामा में अनंत-नीरज समर्थकों के धक्कामुक्की से तनाव; पांच हिरासत

Barh, Bihar:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोकामा में अनंत समर्थक और नीरज समर्थकों के बीच धक्का मुक्की होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसडीपीओ रामकृष्ण ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और धक्का मुक्की होने लगी। पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। पुलिस विवाद के कारण का पता करने में जुटी है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी है। जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज को मोकामा विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल है। वहीं, जेडीयू के मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार के चुनाव मैदान में होने से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी है।
0
0
Report

पंचायत समिति चुनाव: आज नामांकन का अंतिम दिन, मनजीत कौर ने किया दाखिला

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। जोन संख्या 1 से 19 तक के नामांकन उपखंड कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक भरे जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी, जबकि 25 और 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी ली जाएगी। 26 अक्टूबर को ही 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। अब तक लगभग 20 प्रत्याशियों ने 25 फॉर्म भरे हैं। वहीं जोन-5 से कांग्रेस प्रत्याशी मनजीत कौर ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान समर्थकों के साथ पहुंचे महावीर मिड्डा ने कांग्रेस का प्रधान बनाने का दावा किया。
0
0
Report
Advertisement

बस्तर दशहरा: मुरिया दरबार में पहली बार शामिल होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रचेंगी इतिहास

Chhattisgarh:75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के तहत सिरहासार भवन में आयोजित 'मुरिया दरबार' में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। यह पहला अवसर है जब देश का कोई राष्ट्रपति इस ऐतिहासिक जनसंवाद का हिस्सा बन रहा है। वर्ष 1876 से चली आ रही इस 150 साल पुरानी परंपरा में 80 परगना के मांझी (मुखिया) सीधे प्रशासन और शासक के समक्ष जनसमस्याएं रखते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति की इस यात्रा को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है।Bastar Dussehra: President Droupadi Murmu Scripts History by Attending Muria Darbar
0
0
Report

स्कूटी चलाते मोबाइल इस्तेमाल पर पटवारी दंपत्ति से भिड़ंत, थाने में हंगामा वायरल वीडियो

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के सुरतगढ़ से खबर स्कूटी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना पटवारी दम्पति को पड़ा भारी स्कूटी पर चलते समय मोबाइल पर बात करने पर सिटी थानाधिकारी ने पटवारी दम्पति को रोका वहीं रोकने के बाद थानाधिकारी कलावती चौधरी व पटवारी दम्पति में हुई बहस बहस होने पर सीआई साहिबा ने फ़ोन कर DO को बुलाया मौके पर मौके पर मौजूद पटवारी दम्पति व आसपास के लोगो की पुलिस के साथ जमकर हुई नोकझोंक वायरल वीडियो में पटवारी की पत्नी सीआई साहिबा के आगे हाथ जोड़ती हुई आ रही है नजर जिले के सुरतगढ़ के सिटी थाना का मामला वहीं मामला बढ़ता देख पटवारी व अन्य युवकों को पुलिस ले आई थाने पूरी घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पटवारी ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप थाने ले जाकर पटवारी ने लगाया सिटी थानाधिकारी पर मारपीट का आरोप बाईट पीड़ित पटवारी देवीलाल
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ। एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का लगाया

Rajan SinghRajan SinghFollow13m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। बाइट एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
0
0
Report
Advertisement

रोमांच लॉ पास: रोमांच महाजन के नाम पर न्यूयॉर्क में कानून, घोड़ा-गाड़ी खत्म

Noida, Uttar Pradesh:न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हादसे का शिकार हुए पठानकोट निवासी रोमांच महाजन के नाम पर अमेरिका में बना नया कानून 'रोमांच लॉ' पास हो गया। इसके साथ ही न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर दशकों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही पारंपरिक घोड़ा-गाड़ियों का सफर अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। राइडर लॉ के नाम से जाना जाने वाला यह कानून अब रोमांच की स्मृति में रोमांच लॉ कहलाएगा। 'रोमांच लॉ' विधेयक के पक्ष में 49 में से 40 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 7 वोट आए और 2 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। बताएं कि परिवार सहित अमेरिका घूमने गये 18 साल के रोमांच महाजन न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में जिस बग्गी में बैठे थे, उसका घोड़ा बिदक गया। रोमांच की मां प्रिया बग्गी से गिर गईं। मां को बचाने के लिए रोमांच ने भी छलांग लगा दी। हादसे में प्रिया को हल्की चोटें आईं, लेकिन रोमांच के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से न्यूयॉर्क की कई संस्थाएं और नेता सामने आए और राइडर लॉ को रोमांच के नाम पर रखकर पास करने की मांग ने जोर पकड़ा। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल में यह विधेयक काउंसिल मेंबर क्रिस्टोफर मार्टे द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसे मेयर जोहरान ममदानी और स्पीकर जूली मेनिन की सहमति के बाद बहुमत से पास कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top