Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
वाकिल का Omar Abdullah सरकार पर तीखा हमला: जम्मू-कश्मीर में शासन-विकास पर सवाल
WMWaqar Manzoor
Nov 29, 2025 11:15:11
Vice President of Jammu & Kashmir Peoples Conference, Abdul Gani Vakil, today strongly criticised the Omar Abdullah –led administration for its sheer ignorance regarding demolition drives carried out in Kangan and Jammu. Vakil said that the ignorance of the Chief Minister-equivalent authority (administrative head of UT) over such a sensitive issue is shocking, surprising, and deeply unfortunate. Vakil remarked, “Ignorance is no excuse. The fact remains that the present Chief Minister-like authority is incompetent, visionless, and has failed on every front. A leader must be aware of what is happening under his nose, not remain disconnected from ground realities.” Vakil said Omar Abdullah should have learnt from Arvind Kejriwal, who despite strong opposition from the Central Government, delivered exemplary governance by providing free electricity, clean drinking water, and modern technology–equipped government schools—so effective that parents in Delhi began preferring government schools over private institutions. Vakil added, “In my 50 years of political career, I have never witnessed the kind of uncertainty prevailing in Jammu & Kashmir today. Governance appears rudderless and directionless.” He also criticised Omar Abdullah, stating that while Omar repeatedly shows helplessness, he continues to enjoy full government facilities. “Uncertainty will end only when Omar Abdullah resigns. Otherwise, whatever wrong is happening in J&K today is the responsibility of the Omar-led government,” Vakil asserted.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
Mar 14, 2026 09:19:53
Chowk, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी को रोकने को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है और लगातार कार्यवाई की जा रही है जिससे उपभोक्ताओं को किस तरह की कोई दिक्कत न होने पाए और जमाखोरी पर लगाम लगाया जा सके । शिकायत मिलने के बाद आज नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार ने पुलिस बल के साथ सोनौली स्थित आदित्य शंकर गैस गोदाम पर छापा मारा और गैस वितरण प्रणाली को लेकर गैस एजेंसीज के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की । बीमारी के दौरान एजेंसी के स्टाफ वितरण रजिस्टर और उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं त्रिवेंद्रों का पूरा हिसाब किताब खंगाला गया । जी मीडिया के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान एसडीएम नवीन कुमार ने बताया गैस सिलेंडर को लेकर जिस तरह से अफवाह फैलाई जा रही है और जमाखोरी और कालाबाजारी के मामले देखने को मिल रहे हैं उसी के तहत सोनौली आदित्य शंकर इंडियन गैस सर्विस पर छापा मारा गया है और गैस वितरण से संबंधित गैस एजेंसी के जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया गैस की कमी को लेकर उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है पर्याप्त मात्रा में गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर उपलब्ध है सभी से अपील है कि कोई भी व्यक्ति गैस सिलेंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी ना करें नहीं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
47
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 14, 2026 09:19:09
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : रसद विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप घरेलू सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्य के लिए होटल-ढाबों से 53 घरेलू गैस सिलेंडर किये जब्त जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे शहर के व्यावसायिक हलकों में हड़कंप मच गया। विभाग ने कार्रवाई के दौरान अब तक 53 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं, जिनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए अवैध रूप से किया जा रहा था।​रसद विभाग की टीम जैसे ही शहर के मुख्य बाजारों और हाईवे स्थित ढाबों पर पहुँची, संचालकों में खलबली मच गई। अचानक हुई इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई होटल संचालक अपने सिलेंडरों को छुपाते नजर आए, तो कई दुकानों के शटर गिर गए। रसद विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक के बाद एक कई ठिकानों पर दबिश दी और मौके पर अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे सिलेंडरों को जब्त कर लिया。 ​​जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका ने बताया कि विभाग को लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है। आज की कार्रवाई में 53 सिलेंडर जब्त किए गए हैं और संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।​विभाग ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई अभी थमी नहीं है। आज की बड़ी सफलता के बाद अब रसद विभाग की टीम जिले के अन्य कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी सघन जांच अभियान चलाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से उन लोगों में डर का माहौल है जो लंबे समय से रसद नियमों की अनदेखी कर रहे थे।
78
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 14, 2026 09:18:39
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हाईकोर्ट जयपुर व जोधपुर सहित पूरे प्रदेश की अदालतों में आज साल की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जोधपुर हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी ने दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस मौके पर जी मीडिया से बात करते हुए कहा कि ना किसी की जीत ना किसी की हार इसी भावना से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है हाईकोर्ट के न्यायाधीश,अधिवक्ता सहित सभी का सहयोग मिल रहा है। वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ भाटी के साथ जस्टिस सुनील बेनीवाल,जस्टिस मुकेश राजपुरोहित व जस्टिस बलजिंदरसिंह संधू ने भी दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में दिनभर मामलों की सुनवाई की। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तीन विशेष बेंचों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच संख्या 1 में जस्टिस सुनील बेनीवाल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता पिंटू पारीक मनोनीत सदस्य , राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच संख्या 2 में जस्टिस मुकेश राजपुरोहित अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सपना वैष्णव मनोनीत सदस्य और राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच संख्या 3 में जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अक्षिति सिंघवी मनोनीत सदस्य है। राष्ट्रीय लोक अदालत सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 04:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही जोधपुर जिला एवं जोधपुर महानगर में भी प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जस्टिस सुनील बेनीवाल ने कहा कि अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करने के साथ ही इस बार करीब हाईकोर्ट में 1100 मामले सूचीबद्ध किए गए है। बाइट डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी वरिष्ठ न्यायाधीश हाईकोर्ट बाइट सुनील बेनीवाल न्यायाधीश हाईकोर्ट
119
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 14, 2026 09:18:18
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा 29 किलो डोडा चूरा जब्त पंजाब-हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, एंकर...रामगंजमंडी के मोडक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 किलो 190 ग्राम पीसा हुआ डोडा चूरा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में काम ली जा रही स्विफ्ट कार भी जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार ऑपरेशन रूट क्लियरियेंस के तहत थाना अधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार तेज गति से भगा दी। पुलिस टीम ने पीछा कर अबीली महल के पास एनएच-52 पर कार को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के अंदर बने लोहे के बॉक्स में छिपाकर रखे दो प्लास्टिक के कट्टों में 29 किलो 190 ग्राम पीसा हुआ डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से प्रीतम सिंह (61) निवासी हरियाणा और अमरिक सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.
35
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 14, 2026 09:18:06
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोन नदी पर बने चोपन के पुराने पुल से एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित इस पुल से युवती के कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में नाव की मदद से युवती को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिर आगे: दरअसल पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित सोन नदी के पुराने चोपन पुल का है, जहां एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पुल से छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में नाव के सहारे पानी के रास्ते घायल युवती तक पहुंचकर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद युवती को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवती ने पुल से छलांग लगाई।
72
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 14, 2026 09:17:24
Kullu, Himachal Pradesh:राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिस दौरान वर्ष भर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पनारसा कॉलेज की प्राचार्य डॉ उरसेम लता ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य राकेश राणा ने बताया कि कॉलेज के 900 से अधिक छात्र छात्राओं को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया। जिसमें शैक्षिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस व अन्य गतिविधियों मे अव्वल स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि धर्मशाला के बाद कुल्लू महाविद्यालय में है सबसे ज्यादा छात्र छात्राएं पढ़ने आते है। उन्होंने कहा कि कुल्लू कॉलेज सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अधीन आता है और यहां पर वर्ष भर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि 5000 से ज्यादा बच्चे घाटी के विभिन्न क्षेत्रो से यहां पढ़ने के लिए आते है। और इन सभी में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आज पुरस्कृत किया गया है। बाइट - प्राचार्य डा. राकेश राणा राजकीय महाविद्यालय कुल्लू
106
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 14, 2026 09:15:29
Karauli, Rajasthan:पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग को लेकर लोगों ने दिया धरना, प्रशासनिक और जलदाय विभाग के अधिकारियों की समझाईश के बाद हुआ समाप्त, ग्राम मंडरायल कस्बे में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घरों में नलों से पानी नहीं पहुंचने से परेशान लोगों ने उपखंड मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की । मौके पर पहुंचे प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों की शनिवार शाम तक पेयजल आपूर्ति से सुचारू होने के आश्वासन और समझाइश के बाद धरना समाप्त किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते कई दिनों से कस्बे की कई कॉलोनियों में नलों से पानी नहीं आ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन हर बार एक-दो दिन में समाधान का आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया। गर्मी की शुरुआत हो गई है और लोगों को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है, जबकि नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पानी की किल्लत के कारण लोग महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने को मजबूर हो गए हैं। कस्बे की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति सुचारू नही रहने से स्थिति खराब है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपखंड मुख्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर तहसीलदार शीशराम गुर्जर और जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरुण बेरवा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। उनका कहना था कि पिछले 15 दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों कि समझाइश और शनिवार शाम तक पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। वहीं जलदाय विभाग के एईएन जगदीश मीणा ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से विभाग के कार्मिक क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम कर रहे हैं, लेकिन समस्या का सही कारण पकड़ में नहीं आ रहा था। अब समस्या का समाधान होने की उम्मीद है और शनिवार शाम तक नलों की सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
34
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 14, 2026 09:15:11
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, संभल की एक मस्जिद में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का मामला, संभल प्रशासन के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर हुई सुनवाई, संभल प्रशासन के आदेश पर कड़ा रुख जताते हुए हाईकोर्ट ने नमाज़ियों की संख्या सीमित करने के आदेश को किया खारिज, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा यदि डीएम और एसपी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला मांग लेना चाहिए, केवल आशंका के आधार पर नमाज़ियों की संख्या सीमित करना उचित नहीं है, हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है और इसे सुनिश्चित करना प्रशासन का कर्तव्य है, अदालत ने यह भी कहा कि वह पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि निजी संपत्ति पर पूजा या इ ibादत के लिए सरकार से पूर्व अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है, इस मामले में राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जबकि याचिकाकर्ता ने नमाज़ पढ़ने के स्थान से जुड़े फोटो और राजस्व अभिलेख दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी है, अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को फ्रेश केस के रूप में होगी, यह याचिका मुनाजिर खान की ओर से दाखिल की गई है, जिसमें यूपी सरकार, संभल के डीएम और एसपी को पक्षकार बनाया गया है, मामले की सुनवाई जस्टिस सिद्धार्थ नंदन और जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बेंच में हुई.
93
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 14, 2026 09:06:01
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के आटा क्षेत्र के संदी गांव में एक युवक की अचानक तबियत खराब होने से मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शाहरुख मंसूरी, निवासी संदी, थाना आटा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख मंसूरी पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक था और अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। हालत बिगड़ती देख परिजन बेहद घबरा गए और उन्होंने तुरंत उसे जिला मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुँचते-पहुँचते उसकी हालत और नाजुक हो गई। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे इतनी कम उम्र में इतनी अचानक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ था और काम कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबियत खराब हुई। युवक की अचानक हुई इस मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.
152
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 14, 2026 09:05:48
Basti, Uttar Pradesh:सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के सख्त निर्देश के बावजूद स्वस्थ विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और आयेदिन विभाग के बाबू पर घूस लेने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में विक्रमजोत सरकारी अस्पताल के बाबू प्रदीप श्रीवास्तव एक पीड़ित महिला से घूस लेते हुए दिख रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। अस्पताल में तैनात ANM सुनीता ने ऐरियर बनाने के लिए 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जाने का आरोप बताया; महिला ने अपने भाई के संग मिलकर पैसे देकर वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल हो जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया; सीएमओ ने कहा जाँच करवाई जाएगी, पुष्टि पर विधिक कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ANM सुनीता ने बताया कि ऐरियर भुगतान के लिए बाबू ने नौ अन्य लोगों के पैसे समेत 45 हजार लिए और बाद में और 10% मांगने लगा; आखिरकार उसने 45 हजार दिए और वीडियो बनाकर वायरल किया। सुनीता ने कहा कि मानसिक प्रताड़ना जारी है और उच्च अधिकारी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का जिम्मेदार अधिकारी कितनी तेजी से संज्ञान लेते हैं और निष्पक्षता से जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होती है।
73
comment0
Report
Advertisement
Back to top