Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324002

कांग्रेस पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन: सद्बुद्धि के लिए दंडवत यात्रा!

BHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jul 07, 2025 08:32:56
Kota, Rajasthan
कोटा भूपेंद्र सिंह सोलंकी कांग्रेस पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन – आयुक्त को ''सद्बुद्धि'' के लिए निकाली दंडवत यात्रा एंकर..कोटा दक्षिण नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव और उपेक्षा से नाराज़ कांग्रेस पार्षदों ने सोमवार को अनोखे अंदाज़ में विरोध जताया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को सद्बुद्धि मिलने की कामना करते हुए दंडवत यात्रा निकाली। यह अनोखा प्रदर्शन उप महापौर पवन मीणा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्षद जमीन पर लेट-लेट कर आगे बढ़ते हुए निगम कार्यालय तक पहुंचे। पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्डों में विकास कार्यों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि कुछ विशेष क्षेत्रों में मनमाने तरीके से काम करवाए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पार्षदों के क्षेत्र में विकास कार्य शुरू नहीं किए गए तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। इस अनोखी दंडवत यात्रा ने न केवल नगर निगम में हलचल मचा दी, बल्कि शहरवासियों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। बाइट 01 उप महापौर पवन मीणा बाइट 02 शालिनी गौतम जिला अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top